logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इंडियन क्रिकेट टीम के ब्लास्टर बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग आज अयोध्या पहुंचे और उन्होंने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम के दर्शन किए वह हनुमान गढ़ी भी गए और बाबा का आशीर्वाद लिया 📍अयोध्या, उत्तर प्रदेश इंडियन क्रिकेट टीम के ब्लास्टर बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग आज अयोध्या पहुंचे और उन्होंने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम के दर्शन किए वह हनुमान गढ़ी भी गए और बाबा का आशीर्वाद लिया 📍अयोध्या, उत्तर प्रदेश

14 hrs ago
user_Omprakash प्रजापति
Omprakash प्रजापति
Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

इंडियन क्रिकेट टीम के ब्लास्टर बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग आज अयोध्या पहुंचे और उन्होंने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम के दर्शन किए वह हनुमान गढ़ी भी गए और बाबा का आशीर्वाद लिया 📍अयोध्या, उत्तर प्रदेश इंडियन क्रिकेट टीम के ब्लास्टर बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग आज अयोध्या पहुंचे और उन्होंने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम के दर्शन किए वह हनुमान गढ़ी भी गए और बाबा का आशीर्वाद लिया 📍अयोध्या, उत्तर प्रदेश

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रायबरेली के चंदापुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में बीती रात दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया। रायबरेली के चंदापुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में बीती रात दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया। इस मारपीट में रामलली, पूजा, सरवन सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों को महाराजगंज सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
    1
    रायबरेली के चंदापुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में बीती रात दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया।
रायबरेली के चंदापुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में बीती रात दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया। इस मारपीट में रामलली, पूजा, सरवन सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों को महाराजगंज सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
    user_Pankaj
    Pankaj
    Photography studio लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर भाजयुमो का जोरदार विरोध, कांग्रेस कार्यालय तक निकाला मशाल जुलूस प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा, प्रतापगढ़ ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर राष्ट्रगीत के सम्मान और राष्ट्रीय स्वाभिमान की आवाज बुलंद की। मशाल जुलूस पुलिस लाइन गेट से प्रारंभ होकर कांग्रेस कार्यालय, अंबेडकर चौराहे तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन कर विरोध दर्ज कराया और स्पष्ट संदेश दिया कि राष्ट्रगीत का सम्मान देश के प्रत्येक नागरिक के लिए सर्वोपरि है।जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय स्वाभिमान और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा। कांग्रेस नेतृत्व से जुड़े इस कथित कृत्य पर देशवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए स्पष्ट जवाबदेही तय होनी चाहिए। भाजयुमो राष्ट्रहित और राष्ट्रसम्मान के प्रत्येक विषय पर पूरी मजबूती के साथ अपनी आवाज उठाता रहेगा।इस अवसर पर जिला महामंत्री नीतीश श्रीवास्तव, सुजीत पांडेय, जिला मंत्री अविनाश सिंह, मंडल अध्यक्ष विनय सिंह, राहुल मौर्या, प्रदीप, सुधांशु, विक्रम, अजय सिंह, सुदीप सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर भाजयुमो का जोरदार विरोध, कांग्रेस कार्यालय तक निकाला मशाल जुलूस
प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा, प्रतापगढ़ ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर राष्ट्रगीत के सम्मान और राष्ट्रीय स्वाभिमान की आवाज बुलंद की।
मशाल जुलूस पुलिस लाइन गेट से प्रारंभ होकर कांग्रेस कार्यालय, अंबेडकर चौराहे तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन कर विरोध दर्ज कराया और स्पष्ट संदेश दिया कि राष्ट्रगीत का सम्मान देश के प्रत्येक नागरिक के लिए सर्वोपरि है।जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय स्वाभिमान और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा। कांग्रेस नेतृत्व से जुड़े इस कथित कृत्य पर देशवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए स्पष्ट जवाबदेही तय होनी चाहिए। भाजयुमो राष्ट्रहित और राष्ट्रसम्मान के प्रत्येक विषय पर पूरी मजबूती के साथ अपनी आवाज उठाता रहेगा।इस अवसर पर जिला महामंत्री नीतीश श्रीवास्तव, सुजीत पांडेय, जिला मंत्री अविनाश सिंह, मंडल अध्यक्ष विनय सिंह, राहुल मौर्या, प्रदीप, सुधांशु, विक्रम, अजय सिंह, सुदीप सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उनके स्मारक 'सदैव अटल' पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। #AtalBihariVajpayee प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उनके स्मारक 'सदैव अटल' पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। #AtalBihariVajpayee
    1
    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उनके स्मारक 'सदैव अटल' पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 

#AtalBihariVajpayee
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उनके स्मारक 'सदैव अटल' पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 
#AtalBihariVajpayee
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस पर प्रधान प्रतिनिधि ने बांटे 241 बैग, खिले बच्चों के चेहरे स्वतंत्रता दिवस पर प्रधान प्रतिनिधि ने बांटे 241 बैग, खिले बच्चों के चेहरे स्वतंत्रता दिवस समारोह में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम शुकुल बाजार, अमेठी। क्षेत्र की ग्राम पंचायत इन्दरिया के प्राथमिक विद्यालय इन्दरिया एवं संविलित विद्यालय ठाकुरगंज इन्दरिया में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भाईलाल ने अनूठी पहल करते हुए दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को करीब 241 बैग वितरित किए। पठन-पाठन के लिए बैग पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रधान प्रतिनिधि ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए शिक्षा के प्रति मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का संदेश दिया। बैग वितरण की पहल की विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों ने सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के प्रयास जरूरतमंद बच्चों का उत्साह बढ़ाने के साथ ही उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर शिक्षक अजय त्रिपाठी, राहुल, पूनम, अर्चना,सूरज प्रकाश, किरन ,राकेश,रामबाबू,गीता सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। वहीं कृष्ण चंद्र राम चंद्र इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य वासुदेव शुक्ला वी.डी. शुक्ला,अवधेश मिश्रा ,राजेंद्र शुक्ला, अमर बहादुर तिवारी, राम पदारथ पांडेय,गनेश पाल ,कैलाश शर्मा सहित कई संभ्रांत एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    स्वतंत्रता दिवस पर प्रधान प्रतिनिधि ने बांटे 241 बैग, खिले बच्चों के चेहरे

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधान प्रतिनिधि ने बांटे 241 बैग, खिले बच्चों के चेहरे
स्वतंत्रता दिवस समारोह में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम
शुकुल बाजार, अमेठी। क्षेत्र की ग्राम पंचायत इन्दरिया के प्राथमिक विद्यालय इन्दरिया एवं संविलित विद्यालय ठाकुरगंज इन्दरिया में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भाईलाल ने अनूठी पहल करते हुए दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को करीब 241 बैग वितरित किए। पठन-पाठन के लिए बैग पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रधान प्रतिनिधि ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए शिक्षा के प्रति मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का संदेश दिया।
बैग वितरण की पहल की विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों ने सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के प्रयास जरूरतमंद बच्चों का उत्साह बढ़ाने के साथ ही उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर शिक्षक अजय त्रिपाठी, राहुल, पूनम, अर्चना,सूरज प्रकाश, किरन ,राकेश,रामबाबू,गीता सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। वहीं कृष्ण चंद्र राम चंद्र इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य वासुदेव शुक्ला वी.डी. शुक्ला,अवधेश मिश्रा ,राजेंद्र शुक्ला, अमर बहादुर तिवारी, राम पदारथ पांडेय,गनेश पाल ,कैलाश शर्मा सहित कई संभ्रांत एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के विरोध में भाजपाइयों का प्रदर्शन गौरीगंज। राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के विरोध में रविवार को गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और उसकी गरिमा बनाए रखने की मांग उठाई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। प्रदर्शनकारियों ने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा और प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई। भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।
    1
    राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के विरोध में भाजपाइयों का प्रदर्शन
गौरीगंज। राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के विरोध में रविवार को गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और उसकी गरिमा बनाए रखने की मांग उठाई।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। प्रदर्शनकारियों ने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा और प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई।
भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • न्यू एंजिल्स स्कूल में CBSE ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का रंगारंग शुभारंभ प्रतापगढ़* । न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कटरा रोड में CBSE ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ शनिवार को सीओ सिटी श्री आशुतोष मिश्रा ने किया। उद्घाटन समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों और मार्च पास्ट ने माहौल को देशभक्ति से भर दिया। चैंपियनशिप के लिए कल से ही उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड सहित 3 राज्यों की लगभग 400 बालिका खिलाड़ी विद्यालय पहुंचना शुरू हो गई थीं। खिलाड़ियों के आगमन के साथ ही विद्यालय परिसर में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिल रहा है। CBSE ने इस चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए ऑब्जर्वर के रूप में श्री पुनेश सिंह, NIS, डीएवी पब्लिक स्कूल, देहरादून, उत्तराखंड तथा टेक्निकल डेलीगेट के रूप में श्री सोमेश दुबे, कर्नलस ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल, आगरा, यूपी को नियुक्त किया है। इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. शाहिदा ने कहा कि "हमारे विद्यालय के लिए यह गर्व की बात है कि CBSE ने हमें ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप की मेजबानी का अवसर दिया। खिलाड़ियों के लिए सभी खेल सुविधाएं, आवास और भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई है। हमें उम्मीद है कि प्रतापगढ़ की धरती पर बालिकाएं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।" विद्यालय के प्रिंसिपल श्री विपिन कुमार सोनी ने सभी आगंतुक खिलाड़ियों, कोच और अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल से अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने बेटियों से खेल भावना से खेलने की अपील की। उद्घाटन के बाद हुए पहले मुकाबले में अंडर-17 वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल, वाराणसी की हिमांशी पटेल का मुकाबला सी.एम.के.पी, कटिहार, बिहार की ध्रुवी सिंह से हुआ। रोमांचक मुकाबले में ध्रुवी सिंह विजेता घोषित हुईं। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री रोशन लाल उमरवैश्य, डॉ दया राम मौर्य रत्न, डॉ पीयूष कांत, श्री अनिल कुमार निलय, श्री आनंद मोहन ओझा, अंजनी सिंह, सुनील सिंह तथा स्कूल प्रबंधन, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। चैंपियनशिप अगले 3 दिनों तक चलेगी।
    1
    न्यू एंजिल्स स्कूल में CBSE ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का रंगारंग शुभारंभ
प्रतापगढ़* । न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कटरा रोड में CBSE ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ शनिवार को सीओ सिटी श्री आशुतोष मिश्रा ने किया। उद्घाटन समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों और मार्च पास्ट ने माहौल को देशभक्ति से भर दिया।
चैंपियनशिप के लिए कल से ही उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड सहित 3 राज्यों की लगभग 400 बालिका खिलाड़ी विद्यालय पहुंचना शुरू हो गई थीं। खिलाड़ियों के आगमन के साथ ही विद्यालय परिसर में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिल रहा है।
CBSE ने इस चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए ऑब्जर्वर के रूप में श्री पुनेश सिंह, NIS, डीएवी पब्लिक स्कूल, देहरादून, उत्तराखंड तथा टेक्निकल डेलीगेट के रूप में श्री सोमेश दुबे, कर्नलस ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल, आगरा, यूपी को नियुक्त किया है।
इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. शाहिदा ने कहा कि "हमारे विद्यालय के लिए यह गर्व की बात है कि CBSE ने हमें ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप की मेजबानी का अवसर दिया। खिलाड़ियों के लिए सभी खेल सुविधाएं, आवास और भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई है। हमें उम्मीद है कि प्रतापगढ़ की धरती पर बालिकाएं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।"
विद्यालय के प्रिंसिपल श्री विपिन कुमार सोनी ने सभी आगंतुक खिलाड़ियों, कोच और अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल से अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने बेटियों से खेल भावना से खेलने की अपील की।
उद्घाटन के बाद हुए पहले मुकाबले में अंडर-17 वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल, वाराणसी की हिमांशी पटेल का मुकाबला सी.एम.के.पी, कटिहार, बिहार की ध्रुवी सिंह से हुआ। रोमांचक मुकाबले में ध्रुवी सिंह विजेता घोषित हुईं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री रोशन लाल उमरवैश्य, डॉ दया राम मौर्य रत्न, डॉ पीयूष कांत, श्री अनिल कुमार निलय, श्री आनंद मोहन ओझा, अंजनी सिंह, सुनील सिंह तथा स्कूल प्रबंधन, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। चैंपियनशिप अगले 3 दिनों तक चलेगी।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • रायबरेली के बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भारी बारिश के बाद जलभराव हो गया रायबरेली के बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भारी बारिश के बाद जलभराव हो गया है, जिससे वॉर्डों और परिसर के भीतर पानी भर गया। इस लापरवाही के लिए स्थानीय स्तर पर साफ-सफाई न होना और नालियों का जाम होना मुख्य कारण माना जा रहा है, जिससे मरीजों और प्रसूताओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव का कारण: लगातार तेज बारिश और समय पर नालियों की साफ-सफाई न होना। प्रभावित क्षेत्र: सीएचसी बछरावां के वॉर्ड और अस्पताल परिसर के भीतर पानी का भराव। समस्याएं: मरीजों, प्रसूताओं और तीमारदारों का गंदे पानी के बीच से आना-जाना। जिम्मेदारी: स्थानीय अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी। क्या आप इस मामले में प्रशासन या सीएमओ कार्यालय द्वारा की गई किसी कार्रवाई के बारे में आगे की जानकारी चाहते हैं?
    1
    रायबरेली के बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भारी बारिश के बाद जलभराव हो गया
रायबरेली के बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भारी बारिश के बाद जलभराव हो गया है, जिससे वॉर्डों और परिसर के भीतर पानी भर गया। इस लापरवाही के लिए स्थानीय स्तर पर साफ-सफाई न होना और नालियों का जाम होना मुख्य कारण माना जा रहा है, जिससे मरीजों और प्रसूताओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 
जलभराव का कारण: लगातार तेज बारिश और समय पर नालियों की साफ-सफाई न होना। 
प्रभावित क्षेत्र: सीएचसी बछरावां के वॉर्ड और अस्पताल परिसर के भीतर पानी का भराव। 
समस्याएं: मरीजों, प्रसूताओं और तीमारदारों का गंदे पानी के बीच से आना-जाना।
जिम्मेदारी: स्थानीय अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी। 
क्या आप इस मामले में प्रशासन या सीएमओ कार्यालय द्वारा की गई किसी कार्रवाई के बारे में आगे की जानकारी चाहते हैं?
    user_Pankaj
    Pankaj
    Photography studio लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • तिवारीपुर में पिकअप और मोटर वाहन की भिड़ंत, एक की मौत; दूसरा गंभीर कोतवाली अमेठी क्षेत्र के तिवारीपुर में रविवार को पिकअप और मोटर वाहन की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंची और बिना देर किए गंभीर रूप से घायल सुनील को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी पहुंचाया। वहीं, रामराज को निजी वाहन से सीएचसी लाया गया। बताया गया कि रामगंज निवासी सुनील (26) हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सीएचसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं रामराज की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
    4
    तिवारीपुर में पिकअप और मोटर वाहन की भिड़ंत, एक की मौत; दूसरा गंभीर

कोतवाली अमेठी क्षेत्र के तिवारीपुर में रविवार को पिकअप और मोटर वाहन की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंची और बिना देर किए गंभीर रूप से घायल सुनील को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी पहुंचाया। वहीं, रामराज को निजी वाहन से सीएचसी लाया गया।
बताया गया कि रामगंज निवासी सुनील (26) हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सीएचसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं रामराज की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • तिवारीपुर में पिकअप और मोटर वाहन की भिड़ंत, एक की मौत; दूसरा गंभीर तिवारीपुर में पिकअप और मोटर वाहन की भिड़ंत, एक की मौत; दूसरा गंभीर अमेठी। कोतवाली अमेठी क्षेत्र के तिवारीपुर में रविवार को पिकअप और मोटर वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रामगंज निवासी सुनील (26) को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी पहुंचाया। वहीं दूसरे घायल रामराज को भी निजी वाहन से सीएचसी लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सुनील की जांच की, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामराज की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही सुनील के परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम समेत आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
    1
    तिवारीपुर में पिकअप और मोटर वाहन की भिड़ंत, एक की मौत; दूसरा गंभीर
तिवारीपुर में पिकअप और मोटर वाहन की भिड़ंत, एक की मौत; दूसरा गंभीर
अमेठी। कोतवाली अमेठी क्षेत्र के तिवारीपुर में रविवार को पिकअप और मोटर वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।
पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रामगंज निवासी सुनील (26) को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी पहुंचाया। वहीं दूसरे घायल रामराज को भी निजी वाहन से सीएचसी लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सुनील की जांच की, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया।
वहीं रामराज की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही सुनील के परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम समेत आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.