भारत-नेपाल सीमा पर बुद्ध की मूर्ति के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार व नकदी जब्त ठूठीबारी। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नौतनवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुद्ध भगवान की पीली धातु की मूर्ति के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने मौके से एक कार, नकदी और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सोमवार शाम करीब 7:40 बजे पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने बरवाकला अंडरपास के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से पीली धातु की बुद्ध भगवान की एक मूर्ति, एक निशान मैगनाइट कार , 50 हजार रुपये भारतीय नकदी तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपितों की पहचान विद्यासागर (20) पुत्र गजेंद्र केवट निवासी किशुनपुर सोबड़ा थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज तथा राम सिंह पासी पुत्र सुमेर पासी निवासी टरगोली सोनवाला जिला नवलपरासी, नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत कार्रवाई करते हुए बरामद सामान के साथ आगे की विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना नौतनवा के उपनिरीक्षक मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल सतीश कुमार, कांस्टेबल सुनील सिंह यादव तथा एसएसबी की टीम में निरीक्षक जितेंद्र कुमार ठाकुर, उपनिरीक्षक जतिन, हेड कांस्टेबल सलुंखे पेन्डरीनाथ, कांस्टेबल राजाराम वर्मा, निरेपेन राजवंशी और राजेंद्र यादव शामिल रहे।
भारत-नेपाल सीमा पर बुद्ध की मूर्ति के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार व नकदी जब्त ठूठीबारी। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नौतनवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुद्ध भगवान की पीली धातु की मूर्ति के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने मौके से एक कार, नकदी और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सोमवार शाम करीब 7:40 बजे पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने बरवाकला अंडरपास के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से पीली धातु की बुद्ध भगवान की एक मूर्ति, एक निशान मैगनाइट कार , 50 हजार रुपये भारतीय नकदी तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपितों की पहचान विद्यासागर (20) पुत्र गजेंद्र केवट निवासी किशुनपुर सोबड़ा थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज तथा राम सिंह पासी पुत्र सुमेर पासी निवासी टरगोली सोनवाला जिला नवलपरासी, नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत कार्रवाई करते हुए बरामद सामान के साथ आगे की विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना नौतनवा के उपनिरीक्षक मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल सतीश कुमार, कांस्टेबल सुनील सिंह यादव तथा एसएसबी की टीम में निरीक्षक जितेंद्र कुमार ठाकुर, उपनिरीक्षक जतिन, हेड कांस्टेबल सलुंखे पेन्डरीनाथ, कांस्टेबल राजाराम वर्मा, निरेपेन राजवंशी और राजेंद्र यादव शामिल रहे।
- महराजगंज जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा द्वारा 14 व 15 मार्च को प्रस्तावित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी महोदय ने जीएसवीएस इंटर कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी महोदय ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न परीक्षा कक्षों, कंट्रोल रूम, परीक्षार्थियों के लिए बने जांच स्थल आदि को देखा। जिलाधिकारी महोदय ने परीक्षार्थियों के लिए केंद्र पर क्लॉक रूम, पेयजल, सुविधाजनक फर्नीचर, स्वच्छ शौचालय आदि को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने अधिकारियों को तय निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर स्थापित कंट्रोल रूम को भी देखा। उन्होंने कहा कि परीक्षा नकलविहीन हो इसको केंद्र व्यवस्थापक और अन्य संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। परीक्षार्थियों के केंद्र पर प्रवेश और जांच को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिया। कहा कि परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को चार पालियों में सम्पन्न होगी। प्रत्येक पाली में 4560 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। कुल 18240 प्रतिभाग करेंगे। जनपद में कुल 12 केंद्र स्थापित हैं, जहां पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, प्राचार्य जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज डॉ. अजय मिश्रा, प्रधानाचार्य जीएसवीएस धनंजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।3
- आज माननीयपूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजीरवाल जी को और उनके जो भी मंत्री विधायक राजसभा सांसद थे सबको कोर्ट बड़ी कर दिया सच की जीत होगया है1
- महराजगंज जनपद के पनियरा थानाक्षेत्र के ग्राम सभा नेवास पोखर में स्थित आदि शक्ति कारणी माता माता मन्दिर पर कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री श्री शत चण्डी महायज्ञ, 1001 कन्याओ ने धारण किया कलश, भौराबारी घाट पर कलश में जल भरकर कलश यात्रा पुनः मन्दिर पर पहुंची और महायज्ञ हुई शुरू-1
- गाजे बाजे के साथ निकली श्री श्री शत चण्डी महायज्ञ की कलश यात्रा कारण माता मन्दिर परिसर से निकली कलश यात्रा महराजगंज: जनपद के पनियरा ब्लॉक क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सभा नेवास पोखर के कारण माता मंदिर पर आज कलश यात्रा से शुरू हो रही श्री श्री शत चण्डी महायज्ञ | कलश यात्रा में 1001 कन्याओं ने पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अपने अपने सिर पर कलश धारण किया और यह कलश यात्रा मन्दिर प्रांगण से गाजे बाजे के साथ परसहवा, पनियरा बाजार होते हुए पनियरा के मंगरहिया बाजार तक पैदल पहुंचीं तत्पश्चात ट्राली- ट्रैक्टर, पिकप व अन्य साधनों पर बैठकर डिंगुरी, कुंआचाप, चौरी,कौवाठोर, मुजुरी बाजार, लक्ष्मीपुर होते हुए पवित्र रोहिन नदी के भौराबारी घाट पहुंची जहाँ यज्ञाचार्य केशवानंद शास्त्री द्वारा विधिवत् पूजन-अर्चन के पश्चात कलश में जल भरा गया जिसे लेकर पुनः कलश यात्रा मन्दिर के लिए निकली जिसमें हजारों की संख्या में ग्राम वासी व क्षेत्र वासी सहित कई जनप्रतिनिधी सम्मिलित हुए | यज्ञकर्ता पारसनाथ यादव व मन्दिर के पुजारी सर्वश्री मोहन दास जी महाराज की देखरेख में कलश यात्रा निकली और यज्ञाचार्य पंडित केशवानंद शास्त्री व अन्य पुरोहितों के द्वारा मत्रोच्चारण के बीच कलश यात्रा का कार्यक्रम विधि विधान से सम्पन्न कराया गया | आप तस्वीरों में देखा जा सकता हैं कि किस प्रकार से इस महायज्ञ की कलश यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए और डीजे पर बज रहे भक्ति धुनों की गूँज से पूरा क्षेत्र भक्ति के माहौल में डूब गया और जय माँ दुर्गा, जय शिव शंकर के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया | कलश यात्रा जिन जिन बाजारों से होकर गुजरी वहाँ का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया और पूरा क्षेत्र देवी देवताओं के नाम के जयकारों से गुंजायमान हो गया | आपको बताते चलें कि कलश यात्रा के दौरान जनपदीय पुलिस चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के दृष्टिगत मुस्तैद रही और पनियरा पुलिस ने अन्य के साथ समन्वय स्थापित कर बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के साथ इस कलश यात्रा को सम्पन्न कराई जिसके लिए यज्ञ समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने धन्यवाद दिया | यज्ञकर्ता पारसनाथ यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि दिन में 11 बजे से 4 बजे तक सन्त महात्माओं और मानस वक्ता प्रवचनकर्ता द्वारा प्रवचन का कार्यक्रम होगा और रात के समय 8 बजे से 3 बजे तक रामचरितमानस पर आधारित रामलीला पाठ का भी मंचन किया जाएगा | इस दौरान आसपास के तमाम गांवों के हजारों महिला पुरुष और बच्चे सम्मिलित हुए | | कलश यात्रा में 1001 कन्याओं ने पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अपने अपने सिर पर कलश धारण किया और यह कलश यात्रा मन्दिर प्रांगण से गाजे बाजे के साथ परसहवा, पनियरा बाजार होते हुए पनियरा के मंगरहिया बाजार तक पैदल पहुंचीं तत्पश्चात ट्राली- ट्रैक्टर, पिकप व अन्य साधनों पर बैठकर डिंगुरी, कुंआचाप, चौरी,कौवाठोर, मुजुरी बाजार, लक्ष्मीपुर होते हुए पवित्र रोहिन नदी के भौराबारी घाट पहुंची जहाँ यज्ञाचार्य केशवानंद शास्त्री द्वारा विधिवत् पूजन-अर्चन के पश्चात कलश में जल भरा गया जिसे लेकर पुनः कलश यात्रा मन्दिर के लिए निकली जिसमें हजारों की संख्या में ग्राम वासी व क्षेत्र वासी सहित कई जनप्रतिनिधी सम्मिलित हुए | यज्ञकर्ता पारसनाथ यादव व मन्दिर के पुजारी सर्वश्री मोहन दास जी महाराज की देखरेख में कलश यात्रा निकली और यज्ञाचार्य पंडित केशवानंद शास्त्री व अन्य पुरोहितों के द्वारा मत्रोच्चारण के बीच कलश यात्रा का कार्यक्रम विधि विधान से सम्पन्न कराया गया | आप तस्वीरों में देखा जा सकता हैं कि किस प्रकार से इस महायज्ञ की कलश यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए और डीजे पर बज रहे भक्ति धुनों की गूँज से पूरा क्षेत्र भक्ति के माहौल में डूब गया और जय माँ दुर्गा, जय शिव शंकर के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया | कलश यात्रा जिन जिन बाजारों से होकर गुजरी वहाँ का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया और पूरा क्षेत्र देवी देवताओं के नाम के जयकारों से गुंजायमान हो गया | आपको बताते चलें कि कलश यात्रा के दौरान जनपदीय पुलिस चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के दृष्टिगत मुस्तैद रही और पनियरा पुलिस ने अन्य के साथ समन्वय स्थापित कर बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के साथ इस कलश यात्रा को सम्पन्न कराई जिसके लिए यज्ञ समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने धन्यवाद दिया | यज्ञकर्ता पारसनाथ यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि दिन में 11 बजे से 4 बजे तक सन्त महात्माओं और मानस वक्ता प्रवचनकर्ता द्वारा प्रवचन का कार्यक्रम होगा और रात के समय 8 बजे से 3 बजे तक रामचरितमानस पर आधारित रामलीला पाठ का भी मंचन किया जाएगा | इस दौरान आसपास के तमाम गांवों के हजारों महिला पुरुष और बच्चे सम्मिलित हुए |1
- महराजगंज जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। परीक्षाएं खत्म होते ही 18 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा। इसके लिए जिले में तीन मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं – जीएसवीएस इंटर कॉलेज, महराजगंज इंटर कॉलेज और सेठ आनंद राम जयपुरिया इंटर कॉलेज फरेंदा। सभी केंद्रों पर CCTV निगरानी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस की तैनाती रहेगी ताकि मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष हो सके। . || Maharajganj News || Maharajganj || up board exam Copy Checking || Aapan Maharajganj . #UPBoardExam2026 #MaharajganjNews #UPBoardCopyChecking #BoardExamUpdate #UPBoard1
- Post by Harikesh Sahani2
- कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कोटवा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो जाने से परिजनों में आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना पर पहुंचे एसडीएम खड्डा और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया, जबकि पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार खड्डा थाना क्षेत्र के मठिया बुजुर्ग निवासी दीनदयाल यादव के घर सोमवार को उनकी बहन की बारात आई थी। इसी दौरान उनकी पत्नी नीतू (23 वर्ष) को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए कोटवा बाजार स्थित खुशी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चा और नवजात दोनों की मौत हो गई। परिजनों के पूछने पर अस्पताल संचालक ने मरीज को बेहोश बताते हुए इलाज का बहाना बनाकर घंटों तक रोके रखा। परिजनों के दबाव बनाने पर अस्पताल संचालक ने झटका लगने की बात कहकर अपने निजी वाहन से प्रसूता को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया और अस्पताल में ताला लगाकर फरार हो गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रसूता को मृत घोषित कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए रख लिया। मंगलवार सुबह जब परिजन कोटवा बाजार स्थित खुशी हॉस्पिटल पहुंचे और नवजात के शव की मांग करने लगे तो हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल का ताला खुलवाकर जांच की तो नवजात का शव जनरेटर के पीछे कागज के गत्ते में रखा हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर करीब एक बजे मौके पर पहुंचे एसडीएम खड्डा रामवीर सिंह के साथ एडिशनल सीएमओ और एमआईसी रजनीश श्रीवास्तव ने अस्पताल का निरीक्षण कर उसे सील कर दिया और पूरे मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष चन्द्रभूषण प्रजापति ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अस्पताल संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।3
- महराजगंज: फरेन्दा ब्लॉक क्षेत्र के बरातगाड़ा में प्रसिद्ध बुढ़िया माई के मन्दिर परिसर में बना पिंक शौचालय महज दो ही महीने में हुआ क्षतिग्रस्त, निर्माण में अनियमितता की शिकायत, ग्रामीणों ने लगाया यह आरोप, और मरम्मत का किया मांग, इस सम्बन्ध में एडीओ पंचायत राधे श्याम सिंह ने कहा कि मामले की मौके पर जांचकर की जाएगी उचित कार्यवाही |1