logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फोरलेन पर जीप ने पिता पुत्र को मारी टक्कर, 26 वर्षीय युवक की मौत झालावाड़। जिले के गंगधार तहसील क्षेत्र के केलुखेड़ा गांव निवासी पिता-पुत्र को मध्यप्रदेश के जटावली फोरलेन पर जीप ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर घायल हो गए। घायल का झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में उपचार शुरू किया गया है। घटना शनिवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई गई है। परिजनों के अनुसार केलुखेड़ा निवासी बादरलाल (26) अपने पिता भंवरलाल (50) के साथ बाइक से मध्यप्रदेश के सुवासरा में रिश्तेदारी में आयोजित मृत्यु भोज के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से वापस अपने गांव झालावाड़ जिले के केलूखेड़ा लौट रहे थे। इसी दौरान सुवासरा क्षेत्र में जटावली के पास फोरलेन पर सामने से आ रही जीप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद फोरलेन से गुजर रहे लोगों ने घायलों को देखा और इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उपचार के लिए मध्यप्रदेश के सुवासरा अस्पताल लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने बादरलाल को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को सुवासरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। वहीं हादसे में घायल भंवरलाल की हालत को देखते हुए उन्हें झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल रेफर किया गया। परिजन घायल को लेकर झालावाड़ पहुंचे, जहां इमरजेंसी ओपीडी में चिकित्सकों ने जांच के बाद उपचार शुरू किया। परिजनों ने बताया कि मृतक बादरलाल चिकित्साकर्मी के रूप में कार्य करता था। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और जीप चालक की लापरवाही को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

23 hrs ago
user_Ravindra Singh
Ravindra Singh
पत्रकार झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • शिक्षा व पंचायतीराज मंत्री ने अन्नपूर्णा रसोई में किया भोजन,निगम आयुक्त को उक्त अन्नपूर्णा के खिलाफ जांच के निर्देश कोटा। राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शनिवार को राज्य सरकार द्वारा संचालित अन्नपूर्णा रसोई में खाने की गुणवत्ता चेक करने के लिए अचानक अन्नपूर्णा रसोइयों का दौरा किया । मंत्री दिलावर अचानक केशवपुरा चौराहे पर अमर पंजाबी ढाबे के पास स्थित अन्नपूर्णा रसोई पहुंचे और वहां अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर भोजन भी किया। दोपहर 2:00 बजे मंत्री ने अपने साथियों के साथ आम नागरिक की तरह अन्नपूर्णा रसोई में बैठकर भोजन किया तथा निर्धारित राशि का बिल भुगतान किया। अन्नपूर्णा रसोई पर मंत्री को परसों गए खाने की गुणवत्ता निर्धारित मापदंडों के अनुसार पाई गई किंतु चावल समाप्त हों गए थे। और रोटी जलीं हुईं थीं। चावल नहीं मिले। इसके अलावा खाना परोसने के लिए समुचित व्यवस्था नहीं थी। भोजन करने वाले लोग स्वयं हीं भोजन परोस रहें थें और लेकर जा रहें थें। टेबल पर रखी झूठी प्लेट भी उठाने की व्यवस्था नहीं थीं। खाने की परोसगरी करने के लिए स्टाफ नहीं था। खाना बैठकर खाने के लिए लगाएंगे टेबल भी गंदी थीं। मंत्री मदन दिलावर ने नगर निगम आयुक्त ओ पी मेहरा को उक्त अन्नपूर्णा के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए ।
    4
    शिक्षा व पंचायतीराज मंत्री ने अन्नपूर्णा रसोई में किया भोजन,निगम आयुक्त को उक्त अन्नपूर्णा के खिलाफ जांच के निर्देश 
कोटा। राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री  मदन दिलावर ने शनिवार को राज्य सरकार द्वारा संचालित अन्नपूर्णा रसोई में खाने की गुणवत्ता चेक करने के लिए अचानक अन्नपूर्णा रसोइयों का दौरा किया । 
मंत्री  दिलावर अचानक केशवपुरा चौराहे पर अमर पंजाबी ढाबे के पास स्थित अन्नपूर्णा रसोई पहुंचे और वहां अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर भोजन भी किया। 
दोपहर 2:00 बजे मंत्री ने अपने साथियों के साथ आम नागरिक की तरह अन्नपूर्णा रसोई में बैठकर भोजन किया तथा निर्धारित राशि का बिल भुगतान किया। 
अन्नपूर्णा रसोई पर मंत्री को परसों गए खाने की गुणवत्ता निर्धारित मापदंडों के अनुसार पाई गई किंतु चावल समाप्त हों गए थे। और रोटी जलीं हुईं थीं।
चावल नहीं मिले। 
इसके अलावा खाना परोसने के लिए समुचित व्यवस्था नहीं थी। भोजन करने वाले लोग स्वयं हीं भोजन परोस रहें थें और लेकर जा रहें थें। 
टेबल पर रखी झूठी प्लेट भी उठाने की व्यवस्था नहीं थीं। 
खाने की परोसगरी करने के लिए स्टाफ नहीं था। 
खाना बैठकर खाने के लिए लगाएंगे टेबल भी गंदी थीं। 
मंत्री मदन दिलावर ने नगर निगम आयुक्त ओ पी मेहरा को उक्त अन्नपूर्णा के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए ।
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • Then what do we make of everything happening around us: record-breaking heat, floods, wildfires, storms and glaciers collapsing across the world. One event alone may not tell us the whole story. But when extreme events keep showing up, in different places and in different ways, it's worth paying attention. And humans are a big part of this story. We're contributing to it. Burning fossil fuels, cutting down forests and rising energy demands of Al all lead to greenhouse gas emissions. A warmer planet like Earth can make some extreme weather events more frequent or intense because of all this. It's high time we become more mindful of our choices and do our bit, before this becomes the new normal.
    1
    Then what do we make of everything happening around us: record-breaking heat, floods, wildfires, storms and glaciers collapsing across the world.

One event alone may not tell us the whole story. But when extreme events keep showing up, in different places and in different ways, it's worth paying attention.

And humans are a big part of this story. We're contributing to it. Burning fossil fuels, cutting down forests and rising energy demands of Al all lead to greenhouse gas emissions. A warmer planet like Earth can make some extreme weather events more frequent or intense because of all this.

It's high time we become more mindful of our choices and do our bit, before this becomes the new normal.
    user_Pradeep Kumar bairwa
    Pradeep Kumar bairwa
    Content Creator (YouTuber) कनवास, कोटा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • अफीम किसानों की बैठक आयोजित, डोडा-चूरा नष्टीकरण नहीं कराने का सर्वसम्मत निर्णय,डोडा-चूरा के उचित दाम की मांग पर अफीम किसान एकजुट अफीम किसानों की बैठक आयोजित, डोडा-चूरा नष्टीकरण नहीं कराने का सर्वसम्मत निर्णय,डोडा-चूरा के उचित दाम की मांग पर अफीम किसान एकजुट छीपाबड़ौद / बारां  हरनावदा शाहजी कुंभाखेड़ी बालाजी के स्थान पर आज अफीम किसानों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के बड़ी संख्या में अफीम किसानों ने भाग लिया और डोडा-चूरा नष्टीकरण को लेकर सामूहिक रूप से चर्चा की। बैठक में किसानों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक सरकार द्वारा किसानों को डोडा-चूरा का *₹2,000 प्रति किलो* अथवा उचित मूल्य नहीं दिया जाता, तब तक किसान डोडा-चूरा का नष्टीकरण नहीं करवाएंगे। किसानों ने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा डोडा-चूरा नष्टीकरण के लिए *15 सितंबर से 25 सितंबर* तक निर्धारित तिथियां तय की गई हैं। इन तिथियों के दौरान निर्धारित तोल केंद्रों पर कोई भी अफीम किसान डोडा-चूरा नष्टीकरण करवाने के लिए नहीं ले जाएगा। बैठक में किसानों ने एकजुटता दिखाते हुए स्पष्ट किया कि जब तक डोडा-चूरा का उचित मूल्य देने की मांग पर सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक नष्टीकरण की प्रक्रिया में शामिल नहीं होने का निर्णय कायम रहेगा। इस दौरान बैठक में सैकड़ों अफीम किसान उपस्थित रहे। किसानों ने सरकार से मांग की है कि उनकी मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए डोडा-चूरा का उचित मूल्य निर्धारित किया जाए, ताकि किसानों को आर्थिक नुकसान से राहत मिल सके। Jitendra Kushwah  Mob. 8969999627
    3
    अफीम किसानों की बैठक आयोजित, डोडा-चूरा नष्टीकरण नहीं कराने का सर्वसम्मत निर्णय,डोडा-चूरा के उचित दाम की मांग पर अफीम किसान एकजुट

अफीम किसानों की बैठक आयोजित, डोडा-चूरा नष्टीकरण नहीं कराने का सर्वसम्मत निर्णय,डोडा-चूरा के उचित दाम की मांग पर अफीम किसान एकजुट
छीपाबड़ौद / बारां 
हरनावदा शाहजी कुंभाखेड़ी बालाजी के स्थान पर आज अफीम किसानों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के बड़ी संख्या में अफीम किसानों ने भाग लिया और डोडा-चूरा नष्टीकरण को लेकर सामूहिक रूप से चर्चा की।
बैठक में किसानों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक सरकार द्वारा किसानों को डोडा-चूरा का *₹2,000 प्रति किलो* अथवा उचित मूल्य नहीं दिया जाता, तब तक किसान डोडा-चूरा का नष्टीकरण नहीं करवाएंगे।
किसानों ने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा डोडा-चूरा नष्टीकरण के लिए *15 सितंबर से 25 सितंबर* तक निर्धारित तिथियां तय की गई हैं। इन तिथियों के दौरान निर्धारित तोल केंद्रों पर कोई भी अफीम किसान डोडा-चूरा नष्टीकरण करवाने के लिए नहीं ले जाएगा।
बैठक में किसानों ने एकजुटता दिखाते हुए स्पष्ट किया कि जब तक डोडा-चूरा का उचित मूल्य देने की मांग पर सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक नष्टीकरण की प्रक्रिया में शामिल नहीं होने का निर्णय कायम रहेगा। इस दौरान बैठक में सैकड़ों अफीम किसान उपस्थित रहे।
किसानों ने सरकार से मांग की है कि उनकी मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए डोडा-चूरा का उचित मूल्य निर्धारित किया जाए, ताकि किसानों को आर्थिक नुकसान से राहत मिल सके।
Jitendra Kushwah 
Mob. 8969999627
    user_JITENDRA KUSHWAH
    JITENDRA KUSHWAH
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • अफीम किसानों की बैठक आयोजित, डोडा चूरा नष्टीकरण नहीं कराने का सर्वसम्मत निर्णय। डोडा चूरा के उचित दाम की मांग पर अफीम किसान एकजुट। हरनावदा शाहजी। कुंभाखेड़ी बालाजी के स्थान पर आज अफीम किसानों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के बड़ी संख्या में अफीम किसानों ने भाग लिया और डोडा चूरा नष्टीकरण को लेकर सामूहिक रूप से चर्चा की। बैठक में किसानों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक सरकार द्वारा किसानों को डोडा चूरा का ₹2,000 प्रति किलो अथवा उचित मूल्य नहीं दिया जाता, तब तक किसान डोडा चूरा का नष्टीकरण नहीं करवाएंगे। किसानों ने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा डोडा चूरा नष्टीकरण के लिए 15 सितंबर से 25 सितंबर तक निर्धारित तिथियां तय की गई हैं। इन तिथियों के दौरान निर्धारित तोल केंद्रों पर कोई भी अफीम किसान डोडा चूरा नष्टीकरण करवाने के लिए नहीं ले जाएगा। बैठक में किसानों ने एकजुटता दिखाते हुए स्पष्ट किया कि जब तक डोडा चूरा का उचित मूल्य देने की मांग पर सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक नष्टीकरण की प्रक्रिया में शामिल नहीं होने का निर्णय कायम रहेगा, इस दौरान बैठक में सैकड़ो अफीम किसान उपस्थित रहे। किसानों ने सरकार से मांग की है कि उनकी मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए डोडा चूरा का उचित मूल्य निर्धारित किया जाए, ताकि किसानों को आर्थिक नुकसान से राहत मिल सके। अफीम किसानों की बैठक आयोजित, डोडा चूरा नष्टीकरण नहीं कराने का सर्वसम्मत निर्णय। डोडा चूरा के उचित दाम की मांग पर अफीम किसान एकजुट। हरनावदा शाहजी। कुंभाखेड़ी बालाजी के स्थान पर आज अफीम किसानों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के बड़ी संख्या में अफीम किसानों ने भाग लिया और डोडा चूरा नष्टीकरण को लेकर सामूहिक रूप से चर्चा की। बैठक में किसानों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक सरकार द्वारा किसानों को डोडा चूरा का ₹2,000 प्रति किलो अथवा उचित मूल्य नहीं दिया जाता, तब तक किसान डोडा चूरा का नष्टीकरण नहीं करवाएंगे। किसानों ने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा डोडा चूरा नष्टीकरण के लिए 15 सितंबर से 25 सितंबर तक निर्धारित तिथियां तय की गई हैं। इन तिथियों के दौरान निर्धारित तोल केंद्रों पर कोई भी अफीम किसान डोडा चूरा नष्टीकरण करवाने के लिए नहीं ले जाएगा। बैठक में किसानों ने एकजुटता दिखाते हुए स्पष्ट किया कि जब तक डोडा चूरा का उचित मूल्य देने की मांग पर सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक नष्टीकरण की प्रक्रिया में शामिल नहीं होने का निर्णय कायम रहेगा, इस दौरान बैठक में सैकड़ो अफीम किसान उपस्थित रहे। किसानों ने सरकार से मांग की है कि उनकी मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए डोडा चूरा का उचित मूल्य निर्धारित किया जाए, ताकि किसानों को आर्थिक नुकसान से राहत मिल सके।
    4
    अफीम किसानों की बैठक आयोजित, डोडा चूरा नष्टीकरण नहीं कराने का सर्वसम्मत निर्णय।
डोडा चूरा के उचित दाम की मांग पर अफीम किसान एकजुट।

हरनावदा शाहजी। कुंभाखेड़ी बालाजी के स्थान पर आज अफीम किसानों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के बड़ी संख्या में अफीम किसानों ने भाग लिया और डोडा चूरा नष्टीकरण को लेकर सामूहिक रूप से चर्चा की।
बैठक में किसानों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक सरकार द्वारा किसानों को डोडा चूरा का ₹2,000 प्रति किलो अथवा उचित मूल्य नहीं दिया जाता, तब तक किसान डोडा चूरा का नष्टीकरण नहीं करवाएंगे।
किसानों ने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा डोडा चूरा नष्टीकरण के लिए 15 सितंबर से 25 सितंबर तक निर्धारित तिथियां तय की गई हैं। इन तिथियों के दौरान निर्धारित तोल केंद्रों पर कोई भी अफीम किसान डोडा चूरा नष्टीकरण करवाने के लिए नहीं ले जाएगा।
बैठक में किसानों ने एकजुटता दिखाते हुए स्पष्ट किया कि जब तक डोडा चूरा का उचित मूल्य देने की मांग पर सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक नष्टीकरण की प्रक्रिया में शामिल नहीं होने का निर्णय कायम रहेगा, इस दौरान बैठक में सैकड़ो अफीम किसान उपस्थित रहे।
किसानों ने सरकार से मांग की  है कि उनकी मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए डोडा चूरा का उचित मूल्य निर्धारित किया जाए, ताकि किसानों को आर्थिक नुकसान से राहत मिल सके।

    user_शिवराज लववंशी
    शिवराज लववंशी
    Local News Reporter छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • आगर में CM मोहन यादव को पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन SUSNER Se Yahya Khan आगर में CM मोहन यादव को पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन आगर-मालवा। लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त के अंतरण कार्यक्रम में आगर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हेलीपैड पर पत्रकारों की छह सदस्यीय टीम ने ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीणा को आगर से हटाने की मांग की।
    1
    आगर में CM मोहन यादव को पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन
SUSNER Se Yahya Khan
आगर में CM मोहन यादव को पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन
आगर-मालवा। लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त के अंतरण कार्यक्रम में आगर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हेलीपैड पर पत्रकारों की छह सदस्यीय टीम ने ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीणा को आगर से हटाने की मांग की।
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    10 min ago
  • गिरते पानी में भी विद्युतकर्मियों की मुस्तैदी, बारिश के बीच बदली डीपी*
    1
    गिरते पानी में भी विद्युतकर्मियों की मुस्तैदी, बारिश के बीच बदली डीपी*
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    42 min ago
  • शामगढ मे नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन.. बडी संख्या मे उपभोक्ताओ ने जमा की राशि.. मन्दसौर जिले के शामगढ मे नगर परिषद परिसर मे नेशनल लोक अदालत आयोजित की गई, बकाया उपभोक्ताओ द्वारा अपनी राशि लोक अदालत मे जमा करवाई. शासन से मिलने वाली छूट का लाभ भी लिया.
    1
    शामगढ मे नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन..
बडी संख्या मे उपभोक्ताओ ने जमा की राशि..
मन्दसौर जिले के शामगढ मे नगर परिषद परिसर मे 
नेशनल लोक अदालत आयोजित की गई, बकाया उपभोक्ताओ द्वारा अपनी राशि  लोक अदालत मे जमा करवाई. शासन से मिलने वाली छूट का लाभ भी लिया.
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार तोलाखेड़ी चंदवासा जिला मंदसौर म प्र रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार कि ख़ास खबर
    1
    जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार तोलाखेड़ी चंदवासा जिला मंदसौर म प्र 
रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार कि ख़ास खबर
    user_रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार
    रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अफगानिस्तान के नूरीस्तान प्रांत स्थित पारुन जिले में मूसलाधार बारिश के बाद आई अचानक बाढ़ (Flash Flood) ने तबाही मचा दी है। पहाड़ों से बहकर आए पानी और कीचड़ के तेज बहाव ने रिहाइशी इलाकों, सड़कों, पुलों और खेतों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इस भीषण प्राकृतिक आपदा में 24 लोगों की जान चली गई और 125 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। कई परिवार बेघर हो चुके हैं और पर्वतीय क्षेत्र होने के कारण राहत व बचाव कार्य में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    अफगानिस्तान के नूरीस्तान प्रांत स्थित पारुन जिले में मूसलाधार बारिश के बाद आई अचानक बाढ़ (Flash Flood) ने तबाही मचा दी है। पहाड़ों से बहकर आए पानी और कीचड़ के तेज बहाव ने रिहाइशी इलाकों, सड़कों, पुलों और खेतों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इस भीषण प्राकृतिक आपदा में 24 लोगों की जान चली गई और 125 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। कई परिवार बेघर हो चुके हैं और पर्वतीय क्षेत्र होने के कारण राहत व बचाव कार्य में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
    user_Pradeep Kumar bairwa
    Pradeep Kumar bairwa
    Content Creator (YouTuber) कनवास, कोटा, राजस्थान•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.