Shuru
Apke Nagar Ki App…
झांसी के बामौर हनुमान मंदिर पर बह गई कार, ग्रामीणों ने बच्चों समेत सभी को बचाया झांसी के बामौर हनुमान मंदिर पर बह गई कार, ग्रामीणों ने बच्चों समेत सभी को बचाया 2. झांसी: बामौर में उफनते नाले में बही गाड़ी, गांव वालों ने दिखाई इंसानियत 3. हनुमान मंदिर दर्शन को आई गाड़ी पानी में बही, बामौर के ग्रामीणों ने बचाई कई जिंदगियां
प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
झांसी के बामौर हनुमान मंदिर पर बह गई कार, ग्रामीणों ने बच्चों समेत सभी को बचाया झांसी के बामौर हनुमान मंदिर पर बह गई कार, ग्रामीणों ने बच्चों समेत सभी को बचाया 2. झांसी: बामौर में उफनते नाले में बही गाड़ी, गांव वालों ने दिखाई इंसानियत 3. हनुमान मंदिर दर्शन को आई गाड़ी पानी में बही, बामौर के ग्रामीणों ने बचाई कई जिंदगियां
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- झांसी ब्रेकिंग् सूखनई नदी की तेज धार में फंसे 4 मछुआरे,रेस्क्यु जारी झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र में बारिश के बाद सूखनई नदी में आई तेज बाढ़ मुसीबत बन गई। नदी में मछली पकड़ने गए चार मछुआरे पानी के तेज बहाव के बीच फंस गए। सूचना मिलते ही प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और चारों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते सुखनई नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसी दौरान नदी में मछली पकड़ने गए चार मछुआरे तेज धार के बीच फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही मऊरानीपुर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार, अतिरिक्त कोतवाली प्रभारी इंद्रपाल और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन की टीम चारों मछुआरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। फिलहाल तेज बहाव के चलते रेस्क्यू टीम को भी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर प्रशासन की निगरानी में बचाव कार्य जारी है। Sdm मनोज कुमार भारती4
- झाँसी मऊरानीपुर में सुखनई नदी के टापू पर फंसे चार मछुआरे, रेस्क्यू के लिए आर्मी-एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई, वीडियो वायरल झाँसी मऊरानीपुर में सुखनई नदी के टापू पर फंसे चार मछुआरे, रेस्क्यू के लिए आर्मी-एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई, वीडियो वायरल झाँसी। मऊरानीपुर की सुखनई नदी में अचानक तेज बहाव आने से मछली पकड़ने गए चार मछुआरे नदी के बीच बने टापू पर फंस गए। पानी का बहाव तेज होने के कारण चारों मछुआरे टापू से बाहर नहीं निकल सके। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। बताया जा रहा है कि चारों मछुआरे सुखनई नदी में मछली पकड़ने के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने लगा और पानी का बहाव तेज हो गया। देखते ही देखते चारों तरफ पानी भर गया और मछुआरे नदी के बीच टापू पर फंस गए। मछुआरों के फंसे होने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम मऊरानीपुर मनोज भारती की मौजूदगी में रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारियां शुरू की गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बचाव कार्य के लिए आर्मी और एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नदी के तेज बहाव के बीच टापू पर फंसे मछुआरे नजर आ रहे हैं। प्रशासन की टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और चारों मछुआरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, झाँसी डीएम गौरांग राठी ने नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए लोगों से नदी, टापू और जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाने की अपील की है। बाइट : मनोज भारती, एसडीएम मऊरानीपुर3
- बारहवीं शरीफ पर कौमी एकता की मिसाल, डॉ. संदीप सरावगी का जगह-जगह हुआ स्वागत झाँसी। बारहवीं शरीफ के अवसर पर पुलिया नंबर-9, झांसी में शेर-ए-हिंद कमेटी, कौमी एकता कमेटी, जामा मस्जिद कमेटी एवं हजरत दादा मियां कमेटी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संदीप सरावगी शामिल हुए। इस दौरान कौमी एकता कमेटी सहित जामा मस्जिद कमेटी और हजरत दादा मियां पुलिया नंबर-9 पंचदंत कमेटी द्वारा उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि बारहवीं शरीफ हमें इंसानियत, भाईचारे, प्रेम और आपसी सौहार्द का संदेश देती है। धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन इंसानियत सबसे बड़ी है। हमें मिल-जुलकर समाज और देश की मजबूती के लिए काम करना चाहिए। कौमी एकता कमेटी की ओर से मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद जमील, मोहम्मद अंसार और सादिक इलाहाबादी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। जामा मस्जिद कमेटी की ओर से मोहम्मद खालिद, सोहिल खान, जाविद अली, अब्दुल इब्राहिम, जावेद, शाहरुख खान, मोहम्मद फरदीन, वाजिद अली, रजा अहमद, मोहम्मद शारुक, मोहम्मद ईशान, अनवर, अफसर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं हजरत दादा मियां पुलिया नंबर-9 पंचदंत कमेटी की ओर से कोषाध्यक्ष असलम, अध्यक्ष अदनान, सोनू, साबिर अली आदि ने डॉ. संदीप सरावगी का स्वागत किया। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे और कौमी एकता का संदेश दिया गया।4
- झांसी : रानीपुर में सुखनई नदी का चैकडेम पार कर रही दो गायें बही, आखिर में बच गई जान। #jhansi1
- बारहवीं शरीफ पर कौमी एकता की मिसाल, डॉ. संदीप सरावगी का जगह-जगह हुआ स्वागत झाँसी। बारहवीं शरीफ के अवसर पर पुलिया नंबर-9, झांसी में शेर-ए-हिंद कमेटी, कौमी एकता कमेटी, जामा मस्जिद कमेटी एवं हजरत दादा मियां कमेटी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संदीप सरावगी शामिल हुए। इस दौरान कौमी एकता कमेटी सहित जामा मस्जिद कमेटी और हजरत दादा मियां पुलिया नंबर-9 पंचदंत कमेटी द्वारा उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि बारहवीं शरीफ हमें इंसानियत, भाईचारे, प्रेम और आपसी सौहार्द का संदेश देती है। धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन इंसानियत सबसे बड़ी है। हमें मिल-जुलकर समाज और देश की मजबूती के लिए काम करना चाहिए। कौमी एकता कमेटी की ओर से मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद जमील, मोहम्मद अंसार और सादिक इलाहाबादी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। जामा मस्जिद कमेटी की ओर से मोहम्मद खालिद, सोहिल खान, जाविद अली, अब्दुल इब्राहिम, जावेद, शाहरुख खान, मोहम्मद फरदीन, वाजिद अली, रजा अहमद, मोहम्मद शारुक, मोहम्मद ईशान, अनवर, अफसर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं हजरत दादा मियां पुलिया नंबर-9 पंचदंत कमेटी की ओर से कोषाध्यक्ष असलम, अध्यक्ष अदनान, सोनू, साबिर अली आदि ने डॉ. संदीप सरावगी का स्वागत किया। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे और कौमी एकता का संदेश दिया गया।1
- सुकवा दुकवा डेम पर हादसा: पैर फिसलने से युवक की मौत तेज बहाव के कारण नही कर पाया कोई नागरिक बचाने की कोशिश... बुंदेलखंड क्षेत्र बबीना के सुकवा दुकवा डेम से एक दुखद खबर सामने आई है। डेम पर पैर फिसलने से एक युवक तेज बहाव वाले पानी में जा गिरा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पानी का बहाव तेज होने के कारण मौके पर मौजूद आम नागरिक चाहकर भी युवक को बचाने में सफल नहीं हो सके। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना ने एक बार फिर डेम क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सावधानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। तेज बहाव के दौरान पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील है कि वे पानी के बेहद नजदीक जाने से बचें और प्रशासन द्वारा लगाए गए सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। हादसे की सूचना मिलते ही संबंधित प्रशासन एवं पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।1
- सर्वजन सुखाय पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव उमेश यादव जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया1
- झाँसी के गरौठा तहसील के ग्राम बामौर ब्लॉक बामौर मे हनुमान मंदिर के पास तेज बारिश के चलते सड़क पूरी तरह डूब गई एक ईको गाली बहने की खबर मिली बही ग्राम के लोगों ने बताया कुछ जनहानि नहीं पहुंचे सब सकुशल बाहर आ गए बस ईको गाड़ी बह गई2