सिद्धार्थनगर: जानलेवा हमले का वांछित आरोपी अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार सिद्धार्थनगर। थाना कोतवाली बांसी पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, रात्रि में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए रानीगंज तिराहा क्षेत्र में चेकिंग एवं तलाश अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 117/2026, धारा 109 बीएनएस, थाना कोतवाली बांसी से संबंधित वांछित अभियुक्त, निवासी ग्राम सुपाराजा, थाना जोगिया उदयपुर, जनपद सिद्धार्थनगर, को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी की कार्रवाई नियमानुसार पूरी करते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
सिद्धार्थनगर: जानलेवा हमले का वांछित आरोपी अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार सिद्धार्थनगर। थाना कोतवाली बांसी पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, रात्रि में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए रानीगंज तिराहा क्षेत्र में चेकिंग एवं तलाश अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 117/2026, धारा 109 बीएनएस, थाना कोतवाली बांसी से संबंधित वांछित अभियुक्त, निवासी ग्राम सुपाराजा, थाना जोगिया उदयपुर, जनपद सिद्धार्थनगर, को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी की कार्रवाई नियमानुसार पूरी करते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
- गणेश पूजा में पहुंचे विधायक फतेह बहादुर सिंह, भगवान गणेश का लिया आशीर्वाद मछलीगांव के प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में व्यापार मंडल ने कराया भव्य आयोजन, विधायक ने संगठन और जनसेवा को लेकर कार्यकर्ताओं को किया संबोधित कैम्पियरगंज, गोरखपुर। मछलीगांव स्थित प्राचीन गौरीशंकर मंदिर परिसर बुधवार को गणेश पूजा के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति से सराबोर रहा। व्यापार मंडल की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक फतेह बहादुर सिंह मुख्य रूप से पहुंचे। उन्होंने भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। विधायक के पहुंचने पर आयोजकों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भगवान गणेश की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने परिवार और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद विधायक फतेह बहादुर सिंह ने मौजूद लोगों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने गणेश पूजा के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का काम करते हैं। आने वाली पीढ़ी को संगठन से जोड़ने पर जोर विधायक ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को संगठन और जनसेवा से जोड़ना जरूरी है। युवाओं को सामाजिक कार्यों में आगे लाने से संगठन को मजबूती मिलेगी और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी संपर्क बढ़ाने और जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें और जरूरत के समय उनके साथ खड़े रहें। सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बात विधायक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए प्रदेश में सरकार की दिशा और विकास कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की बात कही। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ कोई ठोस मुद्दा नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार के विकास कार्यों की जानकारी जनता के बीच रखने का आह्वान किया। भक्तों से गुलजार रहा मंदिर परिसर गणेश पूजा को लेकर मछलीगांव में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, व्यापारी और स्थानीय लोग पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूजा की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान बृजेश शुक्ला, अजय गिरी, गौतम सिंह, धीरज त्रिपाठी, परदेसी पासवान, प्रदीप नायक, श्री भारती, अरुण मिश्रा, ओपी कचेर, अभिषेक पासवान, सुरेंद्र मद्धेशिया, हरिशंकर समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, व्यापारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- संतकबीरनगर - पुलिस की नशे के सौदागरों पर बड़ी चोट: 1100 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त । खलीलाबाद पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1100 ग्राम अवैध गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में टीम ने आज दिनांक 17.09.2026 को NH-27 काला गेट के पास चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अफरोज पुत्र मो0 मुतीन निवासी कोड़री थाना कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई है। वह मोटरसाइकिल से गांजा लेकर कहीं बेचने जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 870/2026 धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी -1100 ग्राम अवैध गांजा 01 अदद मोटरसाइकिल गिरफ्तारी करने वाली टीम- उ0नि0 श्री विनोद कुमार यादव, का0 जितेन्द्र यादव, का0 अरमान खान, का0 संतोष यादव की रही सराहनीय भूमिका।1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज ⚠️ एनएच-328 पर बभनौली पुल का अप्रोच धंसा! गड्ढे में फंसा पिकअप, मचा हड़कंप महराजगंज के बभनौली पुल पर बुधवार रात करीब 2 बजे अप्रोच अचानक धंसने से सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया। इसी दौरान गुजर रहा पिकअप वाहन गड्ढे में फंस गया। सूचना पर पनियरा पुलिस मौके पर पहुंची और बैरिकेडिंग कर यातायात नियंत्रित किया। सुबह जेसीबी की मदद से पिकअप को बाहर निकाला गया। सड़क की स्थिति को देखते हुए बड़े और लोडेड वाहनों की आवाजाही रोक दी गई, जिससे एनएच-328 पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। ⚠️ सावधान! इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक सतर्क रहें। #PublicMaharajganjNews #Maharajganj #MaharajganjNews #Pan iyara #NH3281
- हत्या में वांछित आरोपी को बेलहर पुलिस ने तत्परता से किया गिरफ्तार मेंहदावल, संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन व सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 16.09.2026 को हत्या की घटना में संलिप्त अभियुक्त रामदास गुप्ता पुत्र हरीराम गुप्ता निवासी जंगल दशहर थाना बेलहरकला जनपद सन्तकबीरनगर को जंगल दशहर मोड़ वहदग्राम पिपरी से गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद आलाकत्ल धारदार नुकीली परखी बरामद किया गया। घटना का विवरणः- दिनाँक 15.09.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर वादिनी श्रीमती मंजू देवी पत्नी स्व0 राजू निवासी जंगल दशहर थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनाँक 15.09.2026 को पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्त रामदास गुप्ता उपरोक्त द्वारा नुकीला धारदार हथियार से मेरे पति के पेट में कई जगह मार दिया गया, जिसके बाद मौके से मेरे पति को सीएचसी मेंहदावल एम्बुलेंस द्वारा भेजा गया, जहाँ दवा इलाज के दौरान चिकित्सक द्वारा उन्हे मृत घोषित कर दिया गया । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बेलहरकला पर मु0अ0सं0 278/2026 धारा 103(1) बीएनएस व 3(2) (v) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया । पूछताछ विवरणः- गिरफ्तार किये गये अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो बताया कि महेन्द्र व उसकी पत्नी का मेरे यहां आना-जाना व उठना-बैठना होता था । राजू की पत्नी मंजू व उसके भाई महेन्द्र के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था । मंजू द्वारा हमेशा यह कहा जाता था कि मेरे चढ़ाने पर ही महेन्द्र उन लोगों से लड़ाई-झगड़ा करता है । इसी बात को लेकर दिनांक 15.09.2026 को शाम को राजू, उसकी पत्नी मंजू तथा मेरे बीच गाली-गलौज व मारपीट हो रही थी । झगड़े के दौरान मैने बोरे से अनाज निकालने वाली नुकीली व धारदार परखी से राजू के सीने व पेट पर कई जगह वार कर दिया। इस बाबत गिरफ्तार करने में बेलहरकला एसओ सर्वेश कुमार, उ0नि0 राजेश कुमार दूबे, का0 रोहित कुमार, का0 अमरजीत मौर्य, का0 पीयूष कुमार गुप्ता सर्विलांस सेल आदि शामिल रहे। एसपी द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 15000 रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है ।2
- सिंचाई विभाग का बुलडोजर, नहर की पटरियों से हटाया अवैध अतिक्रमण महराजगंज : निचलौल नगर क्षेत्र में नहर की पटरियों पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर सिंचाई विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शिकायत मिलने के बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नहर की दोनों पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराया। सहायक अभियंता तनुश्री मिश्रा के नेतृत्व में सिंचाई खंड प्रथम की टीम ने सात-पांच नहर पुल के पास कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि नगर के बीच से गुजरने वाली नहर की बाईं पटरी पर 66 मीटर और दाईं पटरी पर 64 मीटर हिस्से पर अतिक्रमण की शिकायत थी। यह शिकायत सुभाष, असीस, सर्वेश, दिनेश और श्रीनिवास द्वारा की गई थी। शिकायत के बाद टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी से अतिक्रमण हटाकर रास्ते को पूरी तरह खाली कराया। विभाग का कहना है कि अतिक्रमण हटने से नहर की पटरियों पर आवागमन सुचारू होगा और साथ ही विभागीय निरीक्षण और रखरखाव में भी आसानी होगी। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा तेज है कि क्या विभाग नहर की जमीन पर हुए अन्य अतिक्रमणों पर भी इसी तरह सख्त कदम उठाएगा। #mahararagnj #Police #vairalvideo #vairalreels #DM1
- मां सहित दों मासूमों की,मौ*त, एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने दी जानकारी! #mahararagnj #police #punam #Bokadha #vairalvideo #DM1
- बोकड़ा जंगल में नाला पार करते समय हादसा, मां और दो बच्चों की डूबने से मौत महराजगंज।* सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बोकड़ा जंगल में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नाला पार करते समय पानी में डूबने से महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस के अनुसार 16 सितंबर को दोपहर करीब 1:37 बजे धर्मेन्द्र निवासी डिंगुरी ने सूचना दी कि उनकी बहन पूनम अपने दो बच्चों के साथ मायके डिंगुरी से ससुराल बीट नर्सरी जा रही थी। जंगल स्थित नाले को पार करते समय तीनों डूब गए। मृतकों की पहचान पूनम (45) पत्नी मोहित चौहान निवासी डिंगुरी, बेटा सोमनाथ (7) और बेटी सुहानी (5) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि पूनम घरेलू सामान बोरे में लेकर पैदल जा रही थी। पुलिस ने तीनों शवों को बाहर निकालकर पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण डूबना पाया गया। शवों पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है, मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है।1
- लखनऊ। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास चाय पीने पहुंची एक युवती की मुलाकात कुछ ही देर में विवाद में बदल गई। लखनऊ। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास चाय पीने पहुंची एक युवती की मुलाकात कुछ ही देर में विवाद में बदल गई। बताया जा रहा है कि युवती वहां पहले से मौजूद थी। इसी दौरान उसका पुरुष मित्र शाहनवाज दूसरी युवती के साथ मौके पर पहुंचा, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला बढ़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक, मामले में शाहनवाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1