*तहसील बांसडीह में डीएम का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश* *खतौनी काउंटर पर शुल्क सूची का पोस्टर लगाने के निर्देश, पारदर्शिता पर जोर* *बंद पड़ी पानी टंकी और आरओ प्लांट जल्द होंगे चालू, डीएम ने दिए आदेश* *पुरानी तहसील भवन को कंडम घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश* बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को तहसील बांसडीह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील के विभिन्न कक्षों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अभिलेखों के रखरखाव व साफ-सफाई की स्थिति देखी। जिलाधिकारी ने आलमारियों में रखी फाइलों का निरीक्षण करते हुए उन्हें सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कंप्यूटराइज्ड खतौनी कक्ष का भी निरीक्षण किया और स्पष्ट निर्देश दिया कि पांच प्रति खतौनी की निर्धारित शुल्क मात्र 15 रुपये है। यदि किसी कर्मचारी द्वारा इससे अधिक धनराशि की मांग की जाती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने एसडीएम को निर्देशित किया कि खतौनी काउंटर पर एक बड़ा पोस्टर लगवाया जाए, जिसमें स्पष्ट रूप से अंकित हो कि पांच प्रति तक खतौनी का शुल्क 15 रुपये है तथा उससे अधिक प्रति होने पर 1 रुपये प्रति कॉपी की दर से शुल्क लिया जाएगा, ताकि आमजन को निर्धारित शुल्क की जानकारी मिल सके और किसी प्रकार की अनियमितता न हो। निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर में स्थित बंद पड़ी पुरानी पानी टंकी एवं आरओ प्लांट को तत्काल मरम्मत कर चालू कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही परिसर में खाली पड़ी जमीन को पार्किंग के रूप में विकसित करने को कहा गया, ताकि आने वाले फरियादियों को सुविधा मिल सके। जिलाधिकारी ने पुरानी तहसील भवन को कंडम घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को जनसुविधाओं को प्राथमिकता देने तथा कार्य में पारदर्शिता बरतने की हिदायत दी। निरीक्षण में एसडीम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी, तहसीलदार नीतिन कुमार सिंह एवं तहसील के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

- मांझी। मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर बाजार पर अंडा का दुकान लगाने के लिए मंगलवार की सुबह चल रही पंचायती के दौरान दो पड़ोसी आपस में भीड़ गए तथा इस दौरान दोनों पक्षों द्वारा लाठी डंडे व ईंट पत्थर से हुई मारपीट में कुल तीन लोग जख्मी हो गए। मारपीट में बुरी तरह जख्मी देव कुमार साह को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंचायती के दौरान हुई मारपीट में एक पक्ष के देव कुमार साह तथा दूसरे पक्ष के भूपेन्द्र साह के अलावा बीच बचाव करने गए संजीव मांझी जख्मी हो गए। जख्मी तीनो लोगों का मांझी सीएचसी में प्राथमिक उपचार हुआ।1
- फार्मर रजिस्ट्री का निरीक्षण, अंचलाधिकारी ने दिए निर्देश सिसवन अंचलाधिकारी ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर चल रहे फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों के दस्तावेजों की जांच की और रजिस्ट्री की प्रगति का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और रजिस्ट्री का कार्य तेजी से किया जाए। अंचलाधिकारी ने किसानों से भी अपील की कि वे अपने दस्तावेजों को पूरा रखें और रजिस्ट्री के लिए आवश्यक प्रक्रिया का पालन करें।1
- बिकास का मुख्य श्रोत लोहार और लोहा है और इस जाती का स्पेलिंग सरकार क़ो पता नही है8
- महाराजा कॉलेज आरा भोजपुर1
- गड़खा थाना द्वारा गुम हुआ मोबाइल बरामद कर उसके वास्तविक धारक को सौंपा गया।1
- बलिया फेफना थाना अंतर्गत ग्राम सभा मिठवार बन्धैता मे संत शिरोमणि रविदास जी कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त लोगों में आक्रोश सुचना पर पहुंची पुलिस10
- पटना में आज से बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा शुरू हुई. इस बीच गेट बंद होने के बाद मिलर हाई स्कूल में परीक्षा देने आए एक छात्र ने 10 फीट ऊंची दीवार फांदकर सेंटर के अंदर घुसने की कोशिश की, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे1