logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरात में युवती पर तंज कसने से बवाल, घराती-बराती भिड़े; चार घायल फतेहाबाद : थाना क्षेत्र के गांव सिकरारा में रविवार रात एक शादी समारोह उस समय विवाद में बदल गया, जब बरात में आई एक युवती पर तंज कसने को लेकर घराती और बरातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में चार लोग घायल हो गए, जिनमें बरात पक्ष का एक व्यक्ति और युवती भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, गांव सिकरारा निवासी कालीचरन पुत्र तेजसिंह की पुत्री की शादी थी, जिसमें बरात बिचौला बासोनी से आई थी। दरबाजे की रस्म के बाद बराती खाना खा रहे थे। इसी दौरान गांव के एक युवक ने कैमरामैन के साथ मिलकर बरात में आई एक युवती का एकल फोटो खींच लिया। जब इस बात की जानकारी बरात पक्ष को हुई तो उन्होंने तुरंत फोटो डिलीट करवा दिया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने युवती पर पानी फेंक दिया और जब वह पंडाल से बाहर निकल रही थी, तो उस पर तंज कसने लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में बरात पक्ष से रामप्रकाश पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी बिचौला बासोनी और संबंधित युवती घायल हो गए। वहीं घराती पक्ष से भी दो लोगों के घायल होने की सूचना है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है । इंस्पेक्टर तरुण धीमान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

2 hrs ago
user_प्रदीप कुमार
प्रदीप कुमार
फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
189506b2-8b34-4c2f-b2e4-ebaf07681270

बरात में युवती पर तंज कसने से बवाल, घराती-बराती भिड़े; चार घायल फतेहाबाद : थाना क्षेत्र के गांव सिकरारा में रविवार रात एक शादी समारोह उस समय विवाद में बदल गया, जब बरात में आई एक युवती पर तंज कसने को लेकर घराती और बरातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में चार लोग घायल हो गए, जिनमें बरात पक्ष का एक व्यक्ति और युवती भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, गांव सिकरारा निवासी कालीचरन पुत्र तेजसिंह की पुत्री की शादी थी, जिसमें बरात बिचौला बासोनी से आई थी। दरबाजे की रस्म के बाद बराती खाना खा रहे थे। इसी दौरान गांव के एक युवक ने कैमरामैन के साथ मिलकर बरात में आई एक युवती का एकल फोटो खींच लिया। जब इस बात की जानकारी बरात पक्ष को हुई तो उन्होंने तुरंत फोटो डिलीट करवा दिया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने युवती पर पानी फेंक दिया और जब वह पंडाल से बाहर निकल रही थी, तो उस पर तंज कसने लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में बरात पक्ष से रामप्रकाश पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी बिचौला बासोनी और संबंधित युवती घायल हो गए। वहीं घराती पक्ष से भी दो लोगों के घायल होने की सूचना है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है । इंस्पेक्टर तरुण धीमान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by तेजपाल ऐू🙏🙏🙏🇮🇳🇮🇳🇮🇳
    1
    Post by तेजपाल ऐू🙏🙏🙏🇮🇳🇮🇳🇮🇳
    user_तेजपाल ऐू🙏🙏🙏🇮🇳🇮🇳🇮🇳
    तेजपाल ऐू🙏🙏🙏🇮🇳🇮🇳🇮🇳
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • फिरोजाबाद में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आज शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। पूरे शहर में उत्साह का माहौल है और 100 से अधिक झांकियां इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण बनी रहीं। यह भव्य शोभायात्रा आंबेडकर भवन, नई बस्ती से शाम 4 बजे विधिवत रूप से शुरू हुई, जिसका शुभारंभ प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समिति द्वारा किया गया है। वहीं इस पूरे आयोजन को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने खुद शोभायात्रा के निर्धारित रूट का पैदल मार्च कर स्थलीय निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ ड्रोन कैमरों से पूरे रूट पर निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी 24 घंटे नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। प्रशासन की सख्ती और लोगों के उत्साह के बीच यह शोभायात्रा शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से आगे बढ़ रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें।
    1
    फिरोजाबाद में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आज शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। पूरे शहर में उत्साह का माहौल है और 100 से अधिक झांकियां इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण बनी रहीं।
यह भव्य शोभायात्रा आंबेडकर भवन, नई बस्ती से शाम 4 बजे विधिवत रूप से शुरू हुई, जिसका शुभारंभ प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समिति द्वारा किया गया है।
वहीं इस पूरे आयोजन को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने खुद शोभायात्रा के निर्धारित रूट का पैदल मार्च कर स्थलीय निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ ड्रोन कैमरों से पूरे रूट पर निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी 24 घंटे नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
प्रशासन की सख्ती और लोगों के उत्साह के बीच यह शोभायात्रा शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से आगे बढ़ रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें।
    user_MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नगर निगम का एक कूड़ा ढोने वाला डंपर (रिफ़्यूज कॉम्पेक्टर) अचानक बीच सड़क पर खराब हो गया। दो घंटे तक थमी रही रफ्तार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी में अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण वह चौराहे के मोड़ पर ही खड़ी हो गई। लगभग 1.5 से 2 घंटे तक यह वाहन वहीं खड़ा रहा, चिलचिलाती धूप में वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस की सूझबूझ से मिली राहत घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए मोर्चा संभाला: जाम पर नियंत्रण: पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट कर व्यवस्था को बिगड़ने से रोका। क्रेन का इस्तेमाल: नगर निगम की टीम का इंतज़ार करने के बजाय, ट्रैफिक पुलिस ने तत्काल क्रेन बुलाई और डंपर को सड़क के किनारे करवाकर रास्ता साफ कराया। पुलिस के इस त्वरित एक्शन की वजह से एक बड़ी दुर्घटना और लंबे समय तक लगने वाले जाम को टाल दिया गया। फिलहाल, यातायात सामान्य रूप से सुचारू है। रिपोर्टर - साजिद खान
    2
    को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नगर निगम का एक कूड़ा ढोने वाला डंपर (रिफ़्यूज कॉम्पेक्टर) अचानक बीच सड़क पर खराब हो गया।
दो घंटे तक थमी रही रफ्तार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी में अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण वह चौराहे के मोड़ पर ही खड़ी हो गई। लगभग 1.5 से 2 घंटे तक यह वाहन वहीं खड़ा रहा,  चिलचिलाती धूप में वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ट्रैफिक पुलिस की सूझबूझ से मिली राहत
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए मोर्चा संभाला:
जाम पर नियंत्रण: पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट कर व्यवस्था को बिगड़ने से रोका।
क्रेन का इस्तेमाल: नगर निगम की टीम का इंतज़ार करने के बजाय, ट्रैफिक पुलिस ने तत्काल क्रेन बुलाई और डंपर को सड़क के किनारे करवाकर रास्ता साफ कराया।
पुलिस के इस त्वरित एक्शन की वजह से एक बड़ी दुर्घटना और लंबे समय तक लगने वाले जाम को टाल दिया गया। फिलहाल, यातायात सामान्य रूप से सुचारू है।
रिपोर्टर - साजिद खान
    user_रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पार्किंग में खड़ी कार में अचानक लगी आग, देखते ही देखते विकराल रूप ▪️ एक के बाद एक कई गाड़ियां आग की चपेट में, मची भगदड़ ▪️ धूं-धूं कर जलती कारों ने बढ़ाई दहशत, लोगों में अफरा-तफरी ▪️ मौके पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड को तुरंत दी गई सूचना ▪️ कई दमकल गाड़ियां मौके पर, आग बुझाने की जद्दोजहद जारी ▪️ आग लगने की वजह अब तक रहस्य बनी हुई ▪️ न्यू आगरा थाना क्षेत्र की दीवानी पार्किंग का मामला
    1
    पार्किंग में खड़ी कार में अचानक लगी आग, देखते ही देखते विकराल रूप
▪️ एक के बाद एक कई गाड़ियां आग की चपेट में, मची भगदड़
▪️ धूं-धूं कर जलती कारों ने बढ़ाई दहशत, लोगों में अफरा-तफरी
▪️ मौके पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड को तुरंत दी गई सूचना
▪️ कई दमकल गाड़ियां मौके पर, आग बुझाने की जद्दोजहद जारी
▪️ आग लगने की वजह अब तक रहस्य बनी हुई
▪️ न्यू आगरा थाना क्षेत्र की दीवानी पार्किंग का मामला
    user_BHARAT NEWS
    BHARAT NEWS
    Media company एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ali
    4
    ali
    user_Alimohammad
    Alimohammad
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • लखनऊ : बीजेपी को एक बयान से खुश करने के चक्कर में रवि किशन, खुद के पहले विवाह के विवाद में फंसे। 📌अपर्णा ठाकुर ने कहा उनकी शादी रवि किशन तिवारी से 1996 में हुई थी। 📌रवि किशन से जुड़ा एक विवाद जहां अपर्णा ठाकुर द्वारा खुद को उनकी पहली पत्नी बताने और अपनी बेटी को उनकी संतान घोषित करने की मांग से जुड़ा है। आरोप लगाया जा रहा है कि अपर्णा ठाकुर ने रवि किशन से 20 करोड़ रुपये की मांग करते सबके सामने बेपर्दा करने की धमकी दी, जिसके बाद रवि किशन की दूसरी पत्नी, जिन्हें रवि किशन सात फेरों वाली पत्नी घोषित किया है। अब इनकी इस पत्नी प्रीति शुक्ला ने अपर्णा ठाकुर के खिलाफ #FIR दर्ज करवाई है। 💢आईए इस विवाद के मुख्य बिंदु पर नजर डाले जो इस प्रकार हैं: अपर्णा ठाकुर का दावा है कि उनकी शादी 1996 में रवि किशन से हुई थी। मगर अब इस पर रवि किशन जिसे पत्नी मानते हैं यानि प्रीति शुक्ला ने आरोप लगाया है कि अपर्णा ठाकुर और उनके साथियों ने रवि किशन को अंडरवर्ल्ड से संबंध होने की धमकी देकर 20 करोड़ रुपये मांगे हैं। और फिर प्रीति शुक्ला ने लखनऊ में अपर्णा ठाकुर और अन्य लोगों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और साजिश का मामला दर्ज कराया है। लेकिन अपर्णा ठाकुर की बेटी, शिनोवा ने इस विवाद को सुलझाने के लिए रवि किशन से #DNA टेस्ट कराने की मांग कर प्रीति शुक्ला को निरुत्तर कर दिया है। वहीं दूसरी और रवि किशन का एक बयान सुर्खियों में है जिसके चलते उनका मजाक बनना जारी है। लोग उंगली उठा रहे जो अपनी पहली पत्नी को धोखा दिया बेटी पैदा कर छोड़ दी वो आज राजनीति केलिए दूसरों पर उंगली उठा रहा। #BreakingNews #LatestUpdates #BollywoodGossip #FirstWife Vs #SecondWife #highlightseveryone #zerogroundreport #RakeshPandey
    1
    लखनऊ : बीजेपी को एक बयान से खुश करने के चक्कर में रवि किशन, खुद के पहले विवाह के विवाद में फंसे।
📌अपर्णा ठाकुर ने कहा उनकी शादी रवि किशन तिवारी से 1996 में हुई थी।
📌रवि किशन से जुड़ा एक विवाद जहां अपर्णा ठाकुर द्वारा खुद को उनकी पहली पत्नी बताने और अपनी बेटी को उनकी संतान घोषित करने की मांग से जुड़ा है।
आरोप लगाया जा रहा है कि अपर्णा ठाकुर  ने रवि किशन से 20 करोड़ रुपये की मांग करते सबके सामने बेपर्दा करने की धमकी दी, जिसके बाद रवि किशन की दूसरी पत्नी, जिन्हें रवि किशन सात फेरों वाली पत्नी घोषित किया है।
अब इनकी इस पत्नी प्रीति शुक्ला ने अपर्णा ठाकुर के खिलाफ  #FIR दर्ज करवाई है। 
💢आईए इस विवाद के मुख्य बिंदु पर नजर डाले जो इस प्रकार हैं:
अपर्णा ठाकुर का दावा है कि  उनकी शादी 1996 में रवि किशन से हुई थी।
मगर अब इस पर  रवि किशन जिसे पत्नी मानते हैं यानि प्रीति शुक्ला ने आरोप लगाया है कि अपर्णा ठाकुर और उनके साथियों ने रवि किशन को अंडरवर्ल्ड से संबंध होने की धमकी देकर 20 करोड़ रुपये मांगे हैं।
और फिर प्रीति शुक्ला ने लखनऊ में अपर्णा ठाकुर और अन्य लोगों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और साजिश का मामला दर्ज कराया है।
लेकिन अपर्णा ठाकुर की बेटी, शिनोवा ने इस विवाद को सुलझाने के लिए रवि किशन से #DNA टेस्ट कराने की मांग कर प्रीति शुक्ला को निरुत्तर कर दिया है। 
वहीं दूसरी और रवि किशन का एक बयान सुर्खियों में है जिसके चलते उनका मजाक बनना जारी है। लोग उंगली उठा रहे जो अपनी पहली पत्नी को धोखा दिया बेटी पैदा कर छोड़ दी वो आज राजनीति केलिए दूसरों पर उंगली उठा रहा।
#BreakingNews #LatestUpdates #BollywoodGossip #FirstWife Vs  #SecondWife #highlightseveryone #zerogroundreport #RakeshPandey
    user_AmanTv
    AmanTv
    Archive आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • Post by तेजपाल ऐू🙏🙏🙏🇮🇳🇮🇳🇮🇳
    1
    Post by तेजपाल ऐू🙏🙏🙏🇮🇳🇮🇳🇮🇳
    user_तेजपाल ऐू🙏🙏🙏🇮🇳🇮🇳🇮🇳
    तेजपाल ऐू🙏🙏🙏🇮🇳🇮🇳🇮🇳
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    1
    Post by रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    user_रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस,  बताया जा रहा है कि चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस पलट गई और पहाड़ी से नीचे गिर गई इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत की खबर सामने आई हैं...
    1
    जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस,  बताया जा रहा है कि चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस पलट गई और पहाड़ी से नीचे गिर गई इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत की खबर सामने आई हैं...
    user_BHARAT NEWS
    BHARAT NEWS
    Media company एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.