चीन-नेपाल बाढ़ अब तक 93 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित नेपाल और चीन की सीमा पर 26 अगस्त को आए भयानक फ्लैश फ्लड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 500 के पार चली गई है. वहीं चीन के तिब्बत क्षेत्र में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. दोनों देशों में 1400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं. इस संख्या में 30 से अधिक देशों के 517 विदेशी नागरिक शामिल हैं. रसुवा जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र परियार ने डीडब्लू को बताया कि मलबे से बनी झील के टूटने की सूचना मिली थी, जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ गया. हालांकि बाद में अधिकारियों ने बताया कि तात्कालिक खतरा थोड़ा कम हुआ है, लेकिन निगरानी जारी है. अंतरराष्ट्रीय मानवीय सहायता संगठन रेड क्रॉस के अनुसार 93 हजार से अधिक लोग इस तबाही से सीधे प्रभावित हुए हैं. संयुक्त राष्ट्र आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यालय के प्रमुख कमल किशोर ने चेतावनी देते हुए कहा, "यह आपदा अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. कुछ मायनों में यह अभी भी जारी है." वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने इस आपदा के बाद बीमारी के खतरे की चेतावनी दी है. डब्लूएचओ के प्रवक्ता तारिक जसारेविक ने कहा, "इतनी बड़ी आपदा के बाद, लोगों का विस्थापन, ज्यादा भीड़ और पानी, सफाई और हेल्थ सर्विस में रुकावट से डायरिया और सांस की बीमारियों जैसी संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है." #SAROJRAJA
चीन-नेपाल बाढ़ अब तक 93 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित नेपाल और चीन की सीमा पर 26 अगस्त को आए भयानक फ्लैश फ्लड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 500 के पार चली गई है. वहीं चीन के तिब्बत क्षेत्र में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. दोनों देशों में 1400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं. इस संख्या में 30 से अधिक देशों के 517 विदेशी नागरिक शामिल हैं. रसुवा जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र परियार ने डीडब्लू को बताया कि मलबे से बनी झील के टूटने की सूचना मिली थी, जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ गया. हालांकि बाद में अधिकारियों ने बताया कि तात्कालिक खतरा थोड़ा कम हुआ है, लेकिन निगरानी जारी है. अंतरराष्ट्रीय मानवीय सहायता संगठन रेड क्रॉस के अनुसार 93 हजार से अधिक लोग इस तबाही से सीधे प्रभावित हुए हैं. संयुक्त राष्ट्र आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यालय के प्रमुख कमल किशोर ने चेतावनी देते हुए कहा, "यह आपदा अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. कुछ मायनों में यह अभी भी जारी है." वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने इस आपदा के बाद बीमारी के खतरे की चेतावनी दी है. डब्लूएचओ के प्रवक्ता तारिक जसारेविक ने कहा, "इतनी बड़ी आपदा के बाद, लोगों का विस्थापन, ज्यादा भीड़ और पानी, सफाई और हेल्थ सर्विस में रुकावट से डायरिया और सांस की बीमारियों जैसी संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है." #SAROJRAJA
- समस्तीपुर सांसद शांभवी ने चिराग पासवान को बांधी राखी...1
- मुजफ्फरपुर के औराई के ऑटो चलाक का शव ससुराल क्षेत्र के मुरौल में बरामद, जांच में जुटी पुलिस1
- जयनगर स्टेशन परिसर से पुलिस ने चोर को रंगे हाथ पकड़ा पूछताछ एवं आगे की कार्रवाई जारी1
- ढाका में पानी टंकी पर चढ़ा युवक मचा हड़कंप (पूर्वी चंपारण)। ढाका में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति पानी की टंकी पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई, जिससे इलाके में चिंता का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने व्यक्ति को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। काफी देर तक प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद रही और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही। घटना के दौरान पानी की टंकी के आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए। हालांकि, व्यक्ति पानी की टंकी पर किस कारण से चढ़ा था, इसकी तत्काल स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। मामले को लेकर प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। ढाका में पानी टंकी पर चढ़ा युवक मचा हड़कंप (पूर्वी चंपारण)। ढाका में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति पानी की टंकी पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई, जिससे इलाके में चिंता का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने व्यक्ति को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। काफी देर तक प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद रही और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही। घटना के दौरान पानी की टंकी के आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए। हालांकि, व्यक्ति पानी की टंकी पर किस कारण से चढ़ा था, इसकी तत्काल स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। मामले को लेकर प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।1
- *सिरहा निवासी लखिन्द्र प्रसाद का पुत्र मनीष कुमार एवं रूबी देवी के प्रेम प्रसंग का मामला विवाद का रूप धारण किया। *सिरहा निवासी लखिन्द्र प्रसाद का पुत्र मनीष कुमार एवं रूबी देवी के प्रेम प्रसंग का मामला विवाद का रूप धारण किया।* *--पकड़ीदयाल थाना पुलिस बल के सामने 15 सितंबर तक लड़का मनीष कुमार को बुलाकर विवाद सुलझाने का अवसर दिया गया।* *--रूबी देवी ने प्रकृति दयाल थाना में थाना कांड संख्या 316 2026 दिनांक 7 अगस्त 2026 को दर्ज कराई है मनीष कुमार वगैरह के विरुद्ध मुकदमा।* दैनिक सिरहा टाइम्स सिरहाकोठी 28 अगस्त 2026 सिरहाकोठी:-सिरहा निवासी लखिन्द्र प्रसाद का पुत्र मनीष कुमार एवं रूबी देवी के प्रेम प्रसंग का मामला विवाद का रूप धारण किया।पकड़ीदयाल थाना पुलिस बल के सामने 15 सितंबर तक लड़का मनीष कुमार को बुलाकर विवाद सुलझाने का अवसर दिया गया।रूबी देवी ने प्रकृति दयाल थाना में थाना कांड संख्या 316 2026 दिनांक 7 अगस्त 2026 को दर्ज कराई है मनीष कुमार वगैरह के विरुद्ध मुकदमा। अपने शिकायत पत्र में रूबी देवी ने दर्शाई है कि सेवा में श्रीमान थाना अध्यक्ष महोदय पकड़ीदयाल पूर्वी चंपारण, महाशय निवेदन पूर्वक कहना है कि मैं रूबी कुमारी उम्र 25 वर्ष पिता शिवजी पासवान ग्राम सिरहा वार्ड नंबर 11 थाना पकरी दयाल जिला पूर्वी चंपारण की निवासी हूं। वर्ष 2017 से पूर्व मनीष कुमार पिता लखीन्द्र प्रसाद के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वर्ष 2017 में हमारे घर वाले हमारी शादी मुनील कुमार पिता शंकर पासवान ग्राम रामबाण थाना पकरीदयाल पूर्वी चंपारण के साथ हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुआ था। मैं विदा होकर ससुराल चली गई। शादी के पांचवा दिन मनीष कुमार मेरे ससुराल रामबाण आया और मुझे धमकी देने लगा कि तुम मेरे साथ नहीं चलोगे तो तुम्हारे पति मुनील कुमार को जान से मार दूंगा और मैं यहीं पर आत्महत्या करके तुम सबको फंसा कर बर्बाद कर दूंगा। मनीष कुमार मुझे जबरन गाड़ी पर बैठ कर चूरमा मंदिर पर लेकर आया तथा उसे मंदिर में मुझसे शादी किया और मुझे सूरत लेकर चला गया। हम दोनों पति-पत्नी का धर्म निभाना लगा। सूरत में ही एक लड़का मुझे जन्म लिया मनीष कुमार मुझे सूरत में 4 बरस तक रखा। 4 वर्ष बाद मनीष कुमार मुझे घर लेकर आया और इसने मेरे ही घर पर मुझे रखा। मनीष कुमार मुझे सारा खर्च देता था। इसी बीच में 4 माह के गर्भवती हो गई। मनीष कुमार को मैं बोलती थी कि मुझे अपने घर ले चलो तो वह बोलता था कि घर बना लूंगा तो तुम्हें अपने घर में ले चलेंगे। मनीष कुमार अल्ट्रासाउंड करने के लिए पकड़ी दयाल लेकर आया। अल्ट्रासाउंड करने के बाद मनीष कुमार दवा लेकर घर आया और बोला कि बच्चा सुरक्षित रहने का दावा है। इसने मुझे दवा खिलाए। दवा खाने के बाद हमारा गर्भपात हो गया। दिनांक 15.7.2026 को मैं अपने पति मनीष कुमार के घर गई तो 01-मनीष कुमार उम्र 30 वर्ष पिता लखींद्र प्रसाद, 02-लखीन्द्र प्रसाद उम्र 55 बरस पिता स्वर्गीय अशर्फी प्रसाद,03-रेखा देवी उम्र 50 वर्ष पति लखींद्र प्रसाद सभी ग्राम सिरहा थाना पकरी दयाल जिला पूर्वी चंपारण के निवासी हैं। यह सभी मिलकर जाति सूचक का नाम लेकर बद्दी बद्दी गाली देने लगा और सभी बोलने लगा कि नीचे दुसादिन जाति की घर की लड़की को बहू नहीं बनाऊंगा। मनीष कुमार बोलने लगा कि नीच जाति से हम शादी करके घर में नहीं रखेंगे। मेरा बाल पकड़ कर थप्पड़ मुक्का से मारते हुए घर से भगा दिया तथा यह सभी मिलकर हमारी हत्या करने की साजिश कर रहे हैं। अतः श्रीमान से प्रार्थना है कि अपने स्तर से जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की कृपा किया जाए। श्रीमान की विश्वासी रोगी कुमारी ग्राम सिरहा वार्ड नंबर 11 थाना पकरी दयाल जिला पूर्वी चंपारण। रूबी कुमारी के आवेदन पत्र को पकरी दयाल थाना स्वीकार करते हुए थाना कांड संख्या 316/ 2026 में धारा 115(2),126(2),89, 351(02),352,85,3(5), बीएनएसई,3(1)(2)(5)(डब्ल्यू)एससी/एसटी के अंतर्गत दर्ज करते हुए एस आई के पी यादव को इन्वेस्टिगेशन की जिम्मेदारी सोप गई। आज रूबी कुमारी मनीष कुमार के घर में रहने आई, जिस पर रूबी कुमारी के साथ लखींद्र प्रसाद के दरवाजे पर आए हुए महिलाओं पर लाठी से मार करने का बात सामने आया। समाचार संकलन करने के दौरान पकरी दयाल थाना को इसकी जानकारी दी गई। पकरी दयाल थाना तुरंत पुलिस बल एस आई श्री भूपेंद्र कुमार, कांस्टेबल जोस्पिन सोरेन, सोना मनी कुमारी, थाना वाहन चालक हरेंद्र राम पहुंचकर मामले को शांत कराया। लड़का पक्ष को यह निर्देश दिया गया की 15 सितंबर के पहले लड़का को घर बुलाकर लड़की पक्ष के साथ बैठकर उचित आपसी समन्वय स्थापित करके समस्या का निदान करें। निर्धारित अवधि के अंदर यदि लड़का पक्ष वाले नहीं सुनते हैं कदम नहीं उठाते हैं तो पुलिस अपनी कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाएगी। आज लखीन्द्र प्रसाद के दरवाजे पर जो माहौल बना था, वह काफी गंभीर स्थिति उत्पन्न होने की संकेत दे रहा था किंतु सूझ-बूझी से मामला को 15 सितंबर तक के लिए वीरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, चंद्रिका प्रसाद कुशवाहा, बिंदेश्वरी प्रसाद कुशवाहा, भारत प्रसाद कुशवाहा, लड़की रूबी कुमारी इनके चचेरा भाई लड्डू पासवान एवं उनके पक्ष के दर्जनों महिलाओं पुरुषों के समक्ष एवं सैकड़ो ग्रामीणों के बीच थाना एस आई भूपेंद्र कुमार ने सूझबूझ के साथ कदम उठाते हुए मामला को शांत कराया।1
- पटना में BPSC TRE4 अभ्यार्थियों प्रदर्शन के बीच 6 साल का आदित्य कुमार सबका ध्यान खींच रहां हैं। 28 अगस्त को लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण। नेपाल में बाढ़ की विभीषिका बेहद दुःखद है, आगे देखिए रिपोर्ट1
- बाबा गरीबनाथ का अलौकिक श्रृंगार अर्धनारीश्वर रूप में अद्भुत दर्शन युवाओं को मिला ‘नंदी घोष सेवा दल’ का नाम मुजफ्फरपुर। सावन पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बाबा गरीबनाथ मंदिर में वर्षों से सेवा कर रहे युवाओं को आज ‘नंदी घोष सेवा दल’ के नाम से नई पहचान मिली। ये युवा पूरे वर्ष 365 दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की सेवा करते आ रहे हैं। इस शुभ अवसर पर नंदी घोष सेवा दल की ओर से बाबा गरीबनाथ जी का अर्धनारीश्वर रूप में भव्य एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया। कोलकाता एवं बेंगलुरु से मंगाए गए विशेष पुष्पों से किए गए इस महाश्रृंगार ने मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। महाश्रृंगार से पूर्व बाबा गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी विनय पाठक बाबा जी ने बाबा का दूध, दही, घी, मधु एवं शक्कर से पंचामृत स्नान कराया। इसके बाद विधि-विधान के साथ बाबा गरीबनाथ जी का अर्धनारीश्वर स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया गया। दल के सदस्यों ने बताया कि मंदिर में सेवा करने वाले इन युवाओं का समूह पहले से ही श्रद्धालुओं की सेवा में जुटा था। सावन पूर्णिमा के पावन अवसर पर इसी सेवा समूह को औपचारिक रूप से ‘नंदी घोष सेवा दल’ नाम दिया गया है। अब दल के युवा पूरे साल 365 दिन बाबा गरीबनाथ मंदिर में सेवा कार्य जारी रखेंगे। इस अवसर पर आकाश सिंह राजपूत, आकाश बाबू, रिशु सिंह, अमन मिश्रा, आयुष चौधरी, आदित्य अग्रहरि, मनीष चौधरी, अनुराग कुमार एवं हर्ष कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।1
- मधुबनी की सड़कों पर उतरीं ‘अभया ब्रिगेड’ की पुलिस दीदियां। बेटियों की सुरक्षा का संदेश लेकर मधुबनी में ‘अभया ब्रिगेड’ का आगाज़, पुलिस दीदियों ने निकाला फ्लैग मार्च। अब बेटियां निडर रहेंगी, सुरक्षा के लिए साथ हैं ‘पुलिस दीदी’ मुश्किल की घड़ी में बेटियों के साथ खड़ी मिलेगी अभया ब्रिगेड : एएसपी रश्मि,बेटियों की सुरक्षा का संदेश लेकर मधुबनी की सड़कों पर उतरीं ‘अभया ब्रिगेड’ की पुलिस दीदियां मधुबनी, महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाने के उद्देश्य से मधुबनी में ‘अभया ब्रिगेड’ की पुलिस दीदियों द्वारा शुक्रवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस दीदियों ने नई स्कूटी के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए महिलाओं एवं बेटियों को सुरक्षा और सहयोग का संदेश दिया। गौरतलब है कि विगत दिनों बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा राज्य की महिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ‘अभया ब्रिगेड पुलिस दीदी’ की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों द्वारा पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) के लिए 4700 स्कूटर एवं मोटरसाइकिल का लोकार्पण एवं फ्लैग ऑफ किया गया। इसी अभियान के तहत मधुबनी में भी ‘अभया ब्रिगेड’ की पुलिस दीदियों ने नई स्कूटी के साथ फ्लैग मार्च निकालकर महिलाओं और बेटियों के बीच सुरक्षा का संदेश पहुंचाया। फ्लैग मार्च का शुभारंभ पुलिस केंद्र परिसर से किया गया, जहां एएसपी रश्मि ने फीता काटकर पुलिस दीदियों के दल को रवाना किया। इस अवसर पर एएसपी रश्मि ने कहा कि ‘अभया ब्रिगेड’ महिलाओं एवं बेटियों को यह विश्वास दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर और उनके साथ खड़ी है। इस पहल से महिलाओं एवं बेटियों में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत होगी। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने का संदेश दिया गया।1