Shuru
Apke Nagar Ki App…
भूमिहीनों के हक़ में भाकपा की सड़कों पर रणनीति, जिला सचिव ने जारी किया प्रेस विज्ञप्ति। आज 22 फरवरी रविवार शाम 7 बजे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की। उन्होंने कहा कि राज्य की भूमि पर बसे भूमिहीनों के खिलाफ सरकार ने बुलडोजर चलाने और उन्हें उनके घरों से बेघर करने की योजना बनाई है। ओमप्रकाश क्रांति ने चेतावनी दी कि पार्टी इस अन्याय के खिलाफ सड़क पर उतरने की तैयारी कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्षों से भूमिहीन लोग सरकारी अधिकारियों के अन्याय का शिकार हो रहे हैं, उन्हें तुरंत राहत और पर्चा प्रदान किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर सरकार या अधिकारी इन मांगों को पूरा नहीं करते, तो पार्टी सख्त कदम उठाएगी और संबंधित अधिकारियों का घेराव करेगी।
S9 Bihar
भूमिहीनों के हक़ में भाकपा की सड़कों पर रणनीति, जिला सचिव ने जारी किया प्रेस विज्ञप्ति। आज 22 फरवरी रविवार शाम 7 बजे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की। उन्होंने कहा कि राज्य की भूमि पर बसे भूमिहीनों के खिलाफ सरकार ने बुलडोजर चलाने और उन्हें उनके घरों से बेघर करने की योजना बनाई है। ओमप्रकाश क्रांति ने चेतावनी दी कि पार्टी इस अन्याय के खिलाफ सड़क पर उतरने की तैयारी कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्षों से भूमिहीन लोग सरकारी अधिकारियों के अन्याय का शिकार हो रहे हैं, उन्हें तुरंत राहत और पर्चा प्रदान किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर सरकार या अधिकारी इन मांगों को पूरा नहीं करते, तो पार्टी सख्त कदम उठाएगी और संबंधित अधिकारियों का घेराव करेगी।
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Sadhana national News1
- नौतन में फिर से एक बार चोरों का आतंक, तला तोड़ कर एवं सटर उठाकर लाखों की चोरी।1
- बैरिया स्थित ई-किसान भवन में शनिवार को दोपहर करीब 12:00 बजे किसान सलाहकार समिति की आत्मा योजना के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान किसान प्रशिक्षण, बीज वितरण, फॉर्म रजिस्ट्रेशन तथा अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया गया। आत्मा योजना के सहायक तकनीकी प्रबंधक अनूप राजा ने बताया कि बैठक का उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव ने कहा कि किसानों को समय पर योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए ठोस रणनीति बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में सदस्य नरेश प्रसाद ने यूरिया की कालाबाजारी का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि उर्वरक विक्रेता 400 रुपये प्रति बोरी की दर से यूरिया बेच रहे हैं। उन्होंने इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर रवि दुबे, संजय प्रसाद, राजबली कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।1
- 📍गोपालगंज के बैकुंठपुर में सौ रुपये के लिए बेटे ने छीनी मां की जिंदगी, गांव में मातम #gopalganj #news #bignews1
- ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज के बिशंभरपुर थाना क्षेत्र के बलीवन सागर गांव के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार जेसीबी के टक्कर में बाइक सवार एक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे बिशंभरपुर थानाध्यक्ष मुकेन्द्र कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गए है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जेसीबी को जब्त कर लिया और चालक सहित दो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक सवार बलीवन सागर के पास सड़क के किनारे खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान अनियंत्रित तेज रफ्तार जेसीबी ने उनको जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के बलीवन सागर गांव निवासी स्व देवधारी यादव के पुत्र रुदल यादव के रूप में की गई है...1
- मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संभावित आपराधिक वारदात को समय रहते विफल कर दिया। सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए त्वरित छापेमारी शुरू की और संदिग्धों की घेराबंदी कर दी। प्रेस वार्ता में एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि मझौलिया शिव मंदिर के पास स्थित आर.के. ज्वेलर्स के समीप से अक्षय कुमार और पवन कुमार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके ठिकाने से दो देसी कट्टा, दो पिस्टल, सात जिंदा कारतूस और चार एंड्रॉयड मोबाइल सहित सिम बरामद किए गए। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में सामने आया कि इस वारदात की योजना में राजा ठाकुर और चंकी पांडेय भी शामिल थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर छापेमारी तेज कर दी थी। जांच में यह भी पता चला कि बरामद हथियार पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर निवासी अवनीश कुमार सिंह उर्फ देवा द्वारा उपलब्ध कराए गए थे। उसे मोतिहारी पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। छापेमारी दल मे इंस्पेक्टर विजय कुमार थानाध्यक्ष अमर कुमार सहित धर्मेंद्र कुमार, इंद्रजीत पासवान, ओम प्रकाश गुप्ता, मुकेश कुमार पासवान, पुरुषोत्तम पांडेय, विश्वनाथ सिंह, निलेश कुमार ,रामदुलार सिंह , राजेश शर्मा, आनंद कुमार आदि शामिल थे। इस मामले में कांड संख्या 192/2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।3
- बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर 22 फरवरी से 27 फरवरी तक पूरे जिले में विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है, जिसकी सशक्त और प्रेरक शुरुआत आज बेतिया पुलिस द्वारा स्वच्छता अभियान के साथ की गई। पुलिस सप्ताह के प्रथम दिन बेतिया पुलिस ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि कानून-व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में भी पुलिस अग्रणी भूमिका निभाती है। इस व्यापक स्वच्छता अभियान के तहत पुलिस केंद्र बेतिया, पुलिस कार्यालय बेतिया तथा जिला अंतर्गत सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक और थाना अध्यक्षों ने अपने-अपने कार्यालयों एवं परिसरों में साफ-सफाई अभियान चलाया। कार्यालय परिसर की सफाई, रिकॉर्ड रूम की व्यवस्थित देखरेख, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता और कार्यस्थल को बेहतर व सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में विशेष पहल की गई। अधिकारियों और कर्मियों ने स्वयं भाग लेकर यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि निरंतर अपनाई जाने वाली आदत है। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल कार्यक्षमता को बढ़ाता है, बल्कि आमजन के बीच सकारात्मक छवि भी स्थापित करता है। पुलिस सप्ताह का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच विश्वास, संवाद और सहयोग को मजबूत करना है। इसी कड़ी में आगामी दिनों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, जनसंपर्क अभियान और सामाजिक सरोकार से जुड़े आयोजन भी किए जाएंगे, ताकि पुलिस और समाज के बीच की दूरी और कम हो सके। बेतिया पुलिस का यह प्रयास दर्शाता है कि सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक चेतना और जनभागीदारी को बढ़ावा देना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है। स्वच्छता अभियान के माध्यम से एक मजबूत संदेश दिया गया है कि जब पुलिस आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभाती है, तो समाज भी प्रेरित होता है। बिहार पुलिस सप्ताह के इस आरंभ ने पूरे जिले में सकारात्मक ऊर्जा और जनसहभागिता का वातावरण तैयार कर दिया है।1
- नौतन प्रखंड कार्यालय में आयोजित हुआ जनता दरबार, फरियादियों की सुनी गई समस्याएं1
- भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मेहदियाबाडी में शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री नारायण प्रसाद ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन सुदृढ़ीकरण, विचारधारा के विस्तार तथा जनसेवा के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं की कार्यक्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी दोनों का विकास होगा। कार्यक्रम में बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, जिला अध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। अंत में सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी गईं।1