logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फर्जी फर्मों के जरिए 5 करोड़ से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार फर्जी फर्मों के जरिए 5 करोड़ से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कैंट, इज्जतनगर और भमोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी फर्मों के माध्यम से करोड़ों रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में बैंकिंग दस्तावेज, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, कार, फर्जी फर्मों की मोहरें तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल गुप्ता निवासी बहजोई, जनपद सम्भल तथा गोविंद गुप्ता निवासी मीरगंज, जनपद बरेली के रूप में हुई है। दोनों आरोपी थाना कैंट, इज्जतनगर और भमोरा में दर्ज जीएसटी धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में वांछित चल रहे थे। पुलिस टीम ने 30 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर न्यारा पेट्रोल पंप के पास, मनु इंटरनेशनल स्कूल के निकट दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी फर्जी फर्मों और बैंक खातों का संचालन कर जीएसटी धोखाधड़ी तथा वित्तीय अनियमितताओं को अंजाम देते थे। अब तक की जांच में करीब 5 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। साथ ही आरोपियों एवं उनके सहयोगियों के नाम पर पंजीकृत कई अन्य फर्जी फर्मों की जानकारी भी मिली है, जिनकी जांच जारी है। पुलिस ने जांच के दौरान अमित गुप्ता और प्रशांत गुप्ता के नाम भी प्रकाश में आने की बात कही है तथा उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। बरामदगी में एक रेनाल्ट डस्टर कार, 9 मोबाइल फोन, 37 एटीएम/डेबिट कार्ड, 12 पैन कार्ड, 21 आधार कार्ड व अन्य पहचान पत्र, 36 चेकबुक, 17 बैंक पासबुक, 5 हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक, 6 फर्जी फर्मों की मोहरें, 8 यूपीआई/गूगल पे क्यूआर स्कैनर, रजिस्टर, डायरियां, बिलबुक तथा विभिन्न फर्मों के जीएसटी और बैंकिंग अभिलेख सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री शामिल है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध दर्ज मुकदमों में अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है। वहीं पूरे गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और फर्जी फर्मों के नेटवर्क की जांच भी तेज कर दी गई है। इस कार्रवाई को जीएसटी धोखाधड़ी के खिलाफ बरेली पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

21 hrs ago
user_लाल सिंह
लाल सिंह
Local News Reporter नवाबगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago
1109fdef-bb6b-4873-8689-4a250b4124ea

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #pilibhit #Dmpilibhit #viralreelsシ #viralvideoシ #Pilibhitpolice #facebookviral #UPPolice पीलीभीत की गौशाला में तेंदुए ने ब*छ*ड़े को बनाया नि*वा*ला,
    1
    #pilibhit #Dmpilibhit #viralreelsシ #viralvideoシ #Pilibhitpolice #facebookviral #UPPolice 

पीलीभीत की गौशाला में तेंदुए ने ब*छ*ड़े को बनाया नि*वा*ला,
    user_समाचार Crime News
    समाचार Crime News
    Media Consultant पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जरूरत थी- नौजवान लड़कियों को जलील करने की उनको बेरहमी से पिटवाने की उन पर आंसू गोले दागने की,? पूंछता है भारत
    1
    जरूरत थी- नौजवान लड़कियों को जलील करने की उनको बेरहमी से पिटवाने की उन पर आंसू गोले दागने की,? पूंछता है भारत
    user_Munish Chaudhry
    Munish Chaudhry
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • #खुशखबरी | पेंशन धारकों के लिए बड़ी राहत उत्तर प्रदेश के पेंशन धारकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। योगी सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत मिलने वाली पेंशन राशि में ₹500 प्रति माह की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। अब तक पात्र लाभार्थियों को ₹1000 प्रति माह पेंशन मिलती थी, जिसे बढ़ाकर ₹1500 प्रति माह किया जाएगा। इस फैसले से प्रदेश के लाखों वृद्ध, निराश्रित महिला एवं दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। #YogiGovernment #UPPension #PensionHike #उत्तरप्रदेश #योगीसरकार #पेंशन #GoodNews
    1
    #खुशखबरी | पेंशन धारकों के लिए बड़ी राहत
उत्तर प्रदेश के पेंशन धारकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। योगी सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत मिलने वाली पेंशन राशि में ₹500 प्रति माह की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है।
अब तक पात्र लाभार्थियों को ₹1000 प्रति माह पेंशन मिलती थी, जिसे बढ़ाकर ₹1500 प्रति माह किया जाएगा। इस फैसले से प्रदेश के लाखों वृद्ध, निराश्रित महिला एवं दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
#YogiGovernment #UPPension #PensionHike #उत्तरप्रदेश #योगीसरकार #पेंशन #GoodNews
    user_Bharat Public Samachar Up
    Bharat Public Samachar Up
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अगर कोहनी के नीचे से हाथ काट गया है तो आप को मिलेगा बैटरी से चलने वाला हाथ बिलकुल फ्री अगर कोहनी के नीचे से हाथ काट गया है तो आप को मिलेगा बैटरी से चलने वाला हाथ बिलकुल फ्री
    1
    अगर कोहनी के नीचे से हाथ काट गया है तो आप को मिलेगा बैटरी से चलने वाला हाथ बिलकुल फ्री 
अगर कोहनी के नीचे से हाथ काट गया है तो आप को मिलेगा बैटरी से चलने वाला हाथ बिलकुल फ्री
    user_Pilibhit Darpan/ND India News
    Pilibhit Darpan/ND India News
    Doctor पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • धौंराटांडा में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय शिव पुराण कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत धौंराटांडा में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय शिव पुराण कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत धौराटांडा/भोजीपुरा (बरेली)- थाना भोजीपुरा क्षेत्र के कस्बा धौंरा टांडा में शनिवार शाम लगभग 6:50 बजे नौ दिवसीय शिव पुराण कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच निकली कलश यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। कलश यात्रा कथा पंडाल स्थित होली चौक से प्रारंभ होकर भमसेन महाराज स्थल तक पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश में जल भरकर पुनः कथा पंडाल पहुंचकर उनकी स्थापना की। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। कथावाचक रूप स्वरूप महाराज ने बताया कि यह नौ दिवसीय शिव पुराण कथा है, जिसका समापन 10 अगस्त (सोमवार) को पूर्णाहुति एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा का श्रवण कर भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरविंद गुप्ता, पवन गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, अनीशा गुप्ता, पंकज गुप्ता, भोला भैया गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। महिला मंडल से सुरभि गुप्ता, नीतू गुप्ता, सपना गुप्ता एवं अन्य महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया। कलश यात्रा के दौरान पूरे कस्बे में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारों के साथ कथा स्थल तक पहुंचे।
    1
    धौंराटांडा में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय शिव पुराण कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
धौंराटांडा में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय शिव पुराण कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
धौराटांडा/भोजीपुरा (बरेली)- थाना भोजीपुरा क्षेत्र के कस्बा धौंरा टांडा में शनिवार शाम लगभग 6:50 बजे नौ दिवसीय शिव पुराण कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच निकली कलश यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।
कलश यात्रा कथा पंडाल स्थित होली चौक से प्रारंभ होकर भमसेन महाराज स्थल तक पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश में जल भरकर पुनः कथा पंडाल पहुंचकर उनकी स्थापना की। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
कथावाचक रूप स्वरूप महाराज ने बताया कि यह नौ दिवसीय शिव पुराण कथा है, जिसका समापन 10 अगस्त (सोमवार) को पूर्णाहुति एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा का श्रवण कर भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरविंद गुप्ता, पवन गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, अनीशा गुप्ता, पंकज गुप्ता, भोला भैया गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। महिला मंडल से सुरभि गुप्ता, नीतू गुप्ता, सपना गुप्ता एवं अन्य महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।
कलश यात्रा के दौरान पूरे कस्बे में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारों के साथ कथा स्थल तक पहुंचे।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • *थाना कैंट, इज्जतनगर, भमोरा की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी फर्मों के माध्यम से करोड़ो रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कर भारी मात्रा में बैंकिंग दस्तावेज, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, कार एवं अन्य सामान बरामदगी के सम्बन्ध मेंं #SPCrime की बाइट।* *थाना कैंट, इज्जतनगर, भमोरा की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी फर्मों के माध्यम से करोड़ो रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कर भारी मात्रा में बैंकिंग दस्तावेज, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, कार एवं अन्य सामान बरामदगी के सम्बन्ध मेंं #SPCrime की बाइट।*
    1
    *थाना कैंट, इज्जतनगर, भमोरा की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी फर्मों के माध्यम से करोड़ो रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कर भारी मात्रा में बैंकिंग दस्तावेज, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, कार एवं अन्य सामान बरामदगी के सम्बन्ध मेंं #SPCrime की बाइट।*

    user_Mohd Ahemad saifi
    Mohd Ahemad saifi
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बरेली l इज्जतनगर, भमोरा की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी फर्मों के माध्यम से करोड़ो रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी करने वाले 02 अभियुक्तों को किया *थाना कैंट, इज्जतनगर, भमोरा की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी फर्मों के माध्यम से करोड़ो रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कर भारी मात्रा में बैंकिंग दस्तावेज, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, कार एवं अन्य सामान बरामदगी के सम्बन्ध मेंं #SPCrime की बाइट।*
    1
    बरेली l इज्जतनगर, भमोरा की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी फर्मों के माध्यम से करोड़ो रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी करने वाले 02 अभियुक्तों को किया
*थाना कैंट, इज्जतनगर, भमोरा की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी फर्मों के माध्यम से करोड़ो रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कर भारी मात्रा में बैंकिंग दस्तावेज, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, कार एवं अन्य सामान बरामदगी के सम्बन्ध मेंं #SPCrime की बाइट।*
    user_BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
    BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
    Media and information sciences faculty बहेड़ी, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • #pilibhit #viralreelsシ #viralvideoシ #Dmpilibhit #Pilibhitpolice #facebookviral #UPPolice #humsandandwife #lovestory पीलीभीत में पत्नी ने पति की गला घोटकर की ह*त्*या, पुलिस पूरे मामले की कर रही जांच,
    1
    #pilibhit #viralreelsシ #viralvideoシ #Dmpilibhit #Pilibhitpolice #facebookviral #UPPolice #humsandandwife #lovestory 

पीलीभीत में पत्नी ने पति की गला घोटकर की ह*त्*या, पुलिस पूरे मामले की कर रही जांच,
    user_समाचार Crime News
    समाचार Crime News
    Media Consultant पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.