logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नर्मदापुरम में पूर्वाम्नाय पुरी पीठाधीश्वर गोवर्धन मठ अनंत श्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरु स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाभाग का 84वां प्राकट्योत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। आषाढ़ कृष्ण त्रयोदशी के पावन दिवस पर रविवार को इस कार्यक्रम का आयोजन श्री जगदीश मंदिर धर्मशाला में किया गया। इस भव्य जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन नर्मदापुर कथा व्यास मंच एवं अखण्ड ब्राह्मण सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कथा व्यास मंच एवं अखण्ड ब्राह्मण सेवा समिति के जिला अध्यक्ष आचार्य पंडित नीरजेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष पंडित सुनील भार्गव, पंडित अशोक दुबे, पंडित दिनेश तिवारी, पंडित राजेंद्र पुरोहित, पंडित सतीश त्रिपाठी, पंडित अरुण दीक्षित, पंडित के के थापक, पंडित राम गोपाल चौबे, पंडित मयंक त्रिपाठी, पंडित युवराज दत्त तिवारी, पंडित राहुल थापक, पंडित राजेंद्र पचौरी, विनोद कुमार दुबे, पंडित संजय दुबे, पंडित संजय कुमार मिश्रा, पंडित कपिल शर्मा, अरुण तिवारी, पंडित हेमंत शर्मा, पंडित राम प्रसाद, पंडित सुखदेव भार्गव, पंडित जयशंकर तिवारी, पंडित पंकज साध, पंडित रोहित तिवारी, पंडित समर्थ तिवारी और पंडित कुशाग्र त्रिपाठी सहित कई विप्र जन उपस्थित रहे। इसके साथ ही शिष्यों में नितेश खंडेलवाल भी मौजूद थे। कार्यक्रम के समापन पर आरती, पुष्पांजलि और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

1 hr ago
user_Balram sharma
Balram sharma
Local News Reporter होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
1e59f7fb-d17b-4176-aacf-f916b9876489

नर्मदापुरम में पूर्वाम्नाय पुरी पीठाधीश्वर गोवर्धन मठ अनंत श्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरु स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाभाग का 84वां प्राकट्योत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। आषाढ़ कृष्ण त्रयोदशी के पावन दिवस पर रविवार को इस कार्यक्रम का आयोजन श्री जगदीश मंदिर धर्मशाला में किया गया। इस भव्य जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन नर्मदापुर कथा व्यास मंच एवं अखण्ड ब्राह्मण सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कथा व्यास मंच एवं अखण्ड ब्राह्मण सेवा समिति के जिला अध्यक्ष आचार्य पंडित नीरजेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष पंडित सुनील भार्गव, पंडित अशोक दुबे, पंडित दिनेश तिवारी, पंडित राजेंद्र पुरोहित, पंडित सतीश त्रिपाठी, पंडित अरुण दीक्षित, पंडित के के थापक, पंडित राम गोपाल चौबे, पंडित मयंक त्रिपाठी, पंडित युवराज दत्त तिवारी, पंडित राहुल थापक, पंडित राजेंद्र पचौरी, विनोद कुमार दुबे, पंडित संजय दुबे, पंडित संजय कुमार मिश्रा, पंडित कपिल शर्मा, अरुण तिवारी, पंडित हेमंत शर्मा, पंडित राम प्रसाद, पंडित सुखदेव भार्गव, पंडित जयशंकर तिवारी, पंडित पंकज साध, पंडित रोहित तिवारी, पंडित समर्थ तिवारी और पंडित कुशाग्र त्रिपाठी सहित कई विप्र जन उपस्थित रहे। इसके साथ ही शिष्यों में नितेश खंडेलवाल भी मौजूद थे। कार्यक्रम के समापन पर आरती, पुष्पांजलि और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नर्मदापुरम के ग्राम पंचायत डोलरिया में पत्रकार गजेंद्र राजपूत के घर में उस समय हड़कंप मच गया, जब चूहों का शिकार करते हुए एक अत्यंत विषैला इंडियन कोबरा घर के अंदर घुस गया। चूहों का शिकार करने के बाद करीब 4 से 5 फीट लंबा यह कोबरा घर के एक कोने में छिपकर बैठ गया था। घर की एक महिला जब सफाई कर रही थीं, तब उनकी नजर सांप पर पड़ी और उन्होंने घबराकर परिवार के सदस्यों को सूचित किया। इसके बाद गजेंद्र राजपूत ने तुरंत सर्प मित्र अभय चौरे को इसकी सूचना दी। वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देश और सर्प विशेषज्ञ अभिजीत यादव के मार्गदर्शन में सर्प मित्र अभय चौरे, मोहित मेहरा, सूरज अहिरवार और पूनम अहिरवार ने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया और कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद कोबरा को वन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सुरक्षित रूप से वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। सर्प मित्रों ने बताया कि इंडियन कोबरा का न्यूरोटॉक्सिक विष मनुष्य के तंत्रिका तंत्र पर सीधा प्रभाव डालता है, इसलिए ऐसे जहरीले सांपों से हमेशा दूरी बनाए रखनी चाहिए और उन्हें खुद पकड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि घर या आसपास सांप दिखने पर घबराएं नहीं और न ही उसे मारें, बल्कि तुरंत वन विभाग या सर्प मित्रों को इसकी सूचना दें।
    4
    नर्मदापुरम के ग्राम पंचायत डोलरिया में पत्रकार गजेंद्र राजपूत के घर में उस समय हड़कंप मच गया, जब चूहों का शिकार करते हुए एक अत्यंत विषैला इंडियन कोबरा घर के अंदर घुस गया। चूहों का शिकार करने के बाद करीब 4 से 5 फीट लंबा यह कोबरा घर के एक कोने में छिपकर बैठ गया था। घर की एक महिला जब सफाई कर रही थीं, तब उनकी नजर सांप पर पड़ी और उन्होंने घबराकर परिवार के सदस्यों को सूचित किया। इसके बाद गजेंद्र राजपूत ने तुरंत सर्प मित्र अभय चौरे को इसकी सूचना दी। वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देश और सर्प विशेषज्ञ अभिजीत यादव के मार्गदर्शन में सर्प मित्र अभय चौरे, मोहित मेहरा, सूरज अहिरवार और पूनम अहिरवार ने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया और कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया।

रेस्क्यू के बाद कोबरा को वन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सुरक्षित रूप से वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। सर्प मित्रों ने बताया कि इंडियन कोबरा का न्यूरोटॉक्सिक विष मनुष्य के तंत्रिका तंत्र पर सीधा प्रभाव डालता है, इसलिए ऐसे जहरीले सांपों से हमेशा दूरी बनाए रखनी चाहिए और उन्हें खुद पकड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि घर या आसपास सांप दिखने पर घबराएं नहीं और न ही उसे मारें, बल्कि तुरंत वन विभाग या सर्प मित्रों को इसकी सूचना दें।
    user_APN News Chainal Hbd
    APN News Chainal Hbd
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नर्मदापुरम की कोतवाली पुलिस ने महज़ 72 घंटे के भीतर ₹11 लाख की चोरी का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब फरियादी जयपुर गए हुए थे और उनके जाते ही उनके ही ड्राइवर ने पूरे घर को साफ कर दिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर और चोरी का माल खरीदने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 8 कंप्यूटर, 8 लैपटॉप और अन्य कीमती सामान बरामद कर लिया गया है। पुलिस टीम की इस त्वरित और सफल कार्रवाई पर एसपी ने ₹10,000 के इनाम की घोषणा की है।
    1
    नर्मदापुरम की कोतवाली पुलिस ने महज़ 72 घंटे के भीतर ₹11 लाख की चोरी का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब फरियादी जयपुर गए हुए थे और उनके जाते ही उनके ही ड्राइवर ने पूरे घर को साफ कर दिया था।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर और चोरी का माल खरीदने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 8 कंप्यूटर, 8 लैपटॉप और अन्य कीमती सामान बरामद कर लिया गया है। पुलिस टीम की इस त्वरित और सफल कार्रवाई पर एसपी ने ₹10,000 के इनाम की घोषणा की है।
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नर्मदापुरम के सोहागपुर में सनफ्लावर स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के संचालक श्री संदीप साहू जी के अनुज स्व. श्री कुलदीप साहू जी की बिटिया कृषवी साहू का प्रथम जन्मोत्सव अनोखे अंदाज में मनाया गया। शोभापुर रोड पिपरिया स्थित हनुमान मंदिर में इस पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जन्मोत्सव की खुशियां यहीं सीमित नहीं रहीं, इसके बाद साहू परिवार सीधे राम रहीम रोटी बैंक पहुँचा। यहाँ परिवार ने बेघर, बेसहारा और जरूरतमंद भाई-बहनों के साथ-साथ नर्मदा परिक्रमावासियों को भी बड़े ही प्रेमपूर्वक भोजन कराया। मंदिर में भंडारा और दूसरी ओर रोटी बैंक में सेवा के इस पुनीत अवसर पर श्री दीपक साहू जी एवं श्री नितिन साहू जी भी मौजूद रहे। राम रहीम रोटी बैंक समिति ने इस सेवा कार्य के लिए पूरे साहू परिवार का हृदय से धन्यवाद किया है। समिति ने प्रभु से प्रार्थना की है कि बिटिया कृषवी दीर्घायु हो, हमेशा स्वस्थ रहे और उसके जीवन में खुशियों की बरसात होती रहे।
    1
    नर्मदापुरम के सोहागपुर में सनफ्लावर स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के संचालक श्री संदीप साहू जी के अनुज स्व. श्री कुलदीप साहू जी की बिटिया कृषवी साहू का प्रथम जन्मोत्सव अनोखे अंदाज में मनाया गया। शोभापुर रोड पिपरिया स्थित हनुमान मंदिर में इस पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

जन्मोत्सव की खुशियां यहीं सीमित नहीं रहीं, इसके बाद साहू परिवार सीधे राम रहीम रोटी बैंक पहुँचा। यहाँ परिवार ने बेघर, बेसहारा और जरूरतमंद भाई-बहनों के साथ-साथ नर्मदा परिक्रमावासियों को भी बड़े ही प्रेमपूर्वक भोजन कराया। मंदिर में भंडारा और दूसरी ओर रोटी बैंक में सेवा के इस पुनीत अवसर पर श्री दीपक साहू जी एवं श्री नितिन साहू जी भी मौजूद रहे।

राम रहीम रोटी बैंक समिति ने इस सेवा कार्य के लिए पूरे साहू परिवार का हृदय से धन्यवाद किया है। समिति ने प्रभु से प्रार्थना की है कि बिटिया कृषवी दीर्घायु हो, हमेशा स्वस्थ रहे और उसके जीवन में खुशियों की बरसात होती रहे।
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रायसेन में किसान इन दिनों कई गंभीर समस्याओं से घिरे हुए हैं। राकेश जैन की रिपोर्ट के अनुसार, यहाँ लगे स्मार्ट मीटर करंट मार रहे हैं, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इसके साथ ही, किसान खाद की भारी किल्लत से भी जूझ रहे हैं, जिससे उन्हें खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर, कम वर्षा होने के कारण किसानों की चिंताएं और अधिक बढ़ गई हैं।
    1
    रायसेन में किसान इन दिनों कई गंभीर समस्याओं से घिरे हुए हैं। राकेश जैन की रिपोर्ट के अनुसार, यहाँ लगे स्मार्ट मीटर करंट मार रहे हैं, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इसके साथ ही, किसान खाद की भारी किल्लत से भी जूझ रहे हैं, जिससे उन्हें खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर, कम वर्षा होने के कारण किसानों की चिंताएं और अधिक बढ़ गई हैं।
    user_राकेश जैन
    राकेश जैन
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रायसेन से सलेरा मार्ग पिछले दो साल से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। इस मार्ग का टेंडर भी हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद सड़क पर अभी तक कोई भी काम नहीं हुआ है।
    1
    रायसेन से सलेरा मार्ग पिछले दो साल से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। इस मार्ग का टेंडर भी हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद सड़क पर अभी तक कोई भी काम नहीं हुआ है।
    user_Ravi choudhary
    Ravi choudhary
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में योजना की 38वीं किस्त 12 जुलाई 2026 को ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना के तहत सभी पात्र महिलाओं को सीधे उनके बैंक खाते में ₹1500 की वित्तीय सहायता राशि भेजी जाएगी। इस किस्त का अंतरण दोपहर ठीक 2:00 बजे किया जाएगा। इस बार योजना के किस्त अंतरण के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन भिंड जिले के लहार में रखा गया है। किस्त जारी करने के साथ ही वहां 56 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा।
    1
    मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में योजना की 38वीं किस्त 12 जुलाई 2026 को ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना के तहत सभी पात्र महिलाओं को सीधे उनके बैंक खाते में ₹1500 की वित्तीय सहायता राशि भेजी जाएगी। इस किस्त का अंतरण दोपहर ठीक 2:00 बजे किया जाएगा।

इस बार योजना के किस्त अंतरण के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन भिंड जिले के लहार में रखा गया है। किस्त जारी करने के साथ ही वहां 56 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा।
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    22 hrs ago
  • नर्मदापुरम जिले के माखननगर (बाबई) के बागरातवा में स्थित हजरत गौरी शाह बादशाह की मजार में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने मजार में तोड़फोड़ करने के साथ ही वहां रखी सामग्री को नुकसान पहुंचाया और बैटरी चोरी करने का भी प्रयास किया था। इस मामले को लेकर 5 जुलाई को सेमरी हरचंद निवासी सलीम शाह ने माखननगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मजार की रेलिंग तोड़ दी है और चादर व कुरान शरीफ सहित अन्य सामग्री को इधर-उधर फेंक दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक साईकृष्णा एस. थोटा (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन और एसडीओपी सोहागपुर संजू चौहान के मार्गदर्शन में एक पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने जांच के दौरान टांडा मोहल्ला माखननगर निवासी 35 वर्षीय अमजद उर्फ गोंगा (पिता नियामत अली) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी शराब पीने का आदी है और आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण मजार में पैसे तलाश रहा था। वहां पैसे नहीं मिलने पर उसने गुस्से में रेलिंग तोड़ दी और सामग्री को नुकसान पहुंचाया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही 24 अपराध दर्ज हैं। इस पूरी कार्रवाई में एसडीओपी संजू चौहान और थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर सहित पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही।
    1
    नर्मदापुरम जिले के माखननगर (बाबई) के बागरातवा में स्थित हजरत गौरी शाह बादशाह की मजार में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने मजार में तोड़फोड़ करने के साथ ही वहां रखी सामग्री को नुकसान पहुंचाया और बैटरी चोरी करने का भी प्रयास किया था।

इस मामले को लेकर 5 जुलाई को सेमरी हरचंद निवासी सलीम शाह ने माखननगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मजार की रेलिंग तोड़ दी है और चादर व कुरान शरीफ सहित अन्य सामग्री को इधर-उधर फेंक दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक साईकृष्णा एस. थोटा (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन और एसडीओपी सोहागपुर संजू चौहान के मार्गदर्शन में एक पुलिस टीम का गठन किया गया था।

पुलिस टीम ने जांच के दौरान टांडा मोहल्ला माखननगर निवासी 35 वर्षीय अमजद उर्फ गोंगा (पिता नियामत अली) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी शराब पीने का आदी है और आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण मजार में पैसे तलाश रहा था। वहां पैसे नहीं मिलने पर उसने गुस्से में रेलिंग तोड़ दी और सामग्री को नुकसान पहुंचाया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही 24 अपराध दर्ज हैं। इस पूरी कार्रवाई में एसडीओपी संजू चौहान और थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर सहित पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही।
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.