logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लोकेशन धनबाद झारखंड रिपोर्ट नीरज कुमार साधना न्यूज *कतरास में महापौर संजीव सिंह की आभार यात्रा, जनसैलाब के बीच हुआ भव्य स्वागत* *बाघमारा:* धनबाद नगर निगम के महापौर संजीव सिंह की आभार यात्रा कतरास में उत्साह और व्यापक जनसमर्थन के साथ निकाली गई। यात्रा की शुरुआत कतरास बाजार स्थित शहीद भगत सिंह चौक से हुई, जो विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कतरास स्टेशन रोड तक पहुंची। इस दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने महापौर का भव्य स्वागत किया। पूरे मार्ग में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और जनसैलाब देखने को मिला। इस अवसर पर महापौर संजीव सिंह ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रचंड बहुमत से उन्हें महापौर चुनने के लिए वे हृदय से धन्यवाद देते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर निगम क्षेत्र में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। महापौर ने कहा कि विकास कार्यों को गति देने और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। कतरास क्षेत्र में नाली निर्माण के लिए 1 करोड़ 3 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि बीते पांच वर्षों के विकास कार्यों का रिकॉर्ड और बेहतर किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने से रोके जाने के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस विषय पर अब और अधिक चर्चा हो रही है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने नाली निर्माण, सफाई और बिजली जैसी समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताते हुए समाधान की मांग दोहराई। इस मौके पर वार्ड 1 की पार्षद मधुबाला देवी, वार्ड 3 के पार्षद विनायक रागनी गुप्ता, वार्ड 4 के पार्षद राममूर्ति सिंह व छोटू सिंह, वार्ड 5 की पार्षद निरुपमा देवी, वार्ड 38 के पार्षद जय कुमार, मुखिया गिरजा देवी सहित प्रभात मिश्रा, विनय सिंह, सोनू शर्मा, अनुज सिन्हा, पूर्व पार्षद मासूम खान, पूर्व पार्षद विनायक गुप्ता और विनय पासवान समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। नीरज कुमार साधना न्यूज

1 day ago
user_Niraj Kumar
Niraj Kumar
Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•

More news from Jharkhand and nearby areas
  • अपना देश भारत में शिक्षा की कमी के कारण अंधविश्वास का है बोलबाला और यह बनते जा रहा है जानलेवा लोगों की जा रही है जान बावजूद नहीं हो रहे हैं लोग जागरुक
    1
    अपना देश भारत में शिक्षा की कमी के कारण अंधविश्वास का है बोलबाला और यह बनते जा रहा है जानलेवा लोगों की जा रही है जान बावजूद नहीं हो रहे हैं लोग जागरुक
    user_JH Media Dhn Zahir Khan Kcn Tv News
    JH Media Dhn Zahir Khan Kcn Tv News
    Doctor Dhanbad-Cum-Kenduadih-Cum-Jagata, Jharkhand•
    7 hrs ago
  • Post by Niraj Kumar
    1
    Post by Niraj Kumar
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    15 hrs ago
  • धनबाद में बाबा साहेब को नमन, रैली-पदयात्रा के साथ गूंजे उनके विचार
    1
    धनबाद में बाबा साहेब को नमन, रैली-पदयात्रा के साथ गूंजे उनके विचार
    user_News Today Jharkhand
    News Today Jharkhand
    धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    21 hrs ago
  • Post by संतोष कुमार दे
    1
    Post by संतोष कुमार दे
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    21 min ago
  • Post by जनता न्यूज़ 24
    1
    Post by जनता न्यूज़ 24
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    27 min ago
  • 😂 बंगाल चुनावी मंच पर मिथुन चक्रवर्ती का जोरदार ठहाका! 🎤 “30 सेकंड में गेम खत्म…” बयान ने मचा दी सनसनी 🔥 👀 क्या है इसके पीछे का इशारा? #MithunChakraborty #MithunDa #BengalElection #YouTubeShorts #Shorts #ViralShorts #Trending #PoliticalNews #Election2026 #BreakingNews #ViralVideo #IndiaNews
    1
    😂 बंगाल चुनावी मंच पर मिथुन चक्रवर्ती का जोरदार ठहाका!
🎤 “30 सेकंड में गेम खत्म…” बयान ने मचा दी सनसनी 🔥
👀 क्या है इसके पीछे का इशारा?
#MithunChakraborty #MithunDa #BengalElection #YouTubeShorts #Shorts #ViralShorts #Trending #PoliticalNews #Election2026 #BreakingNews #ViralVideo #IndiaNews
    user_खबर की उड़ान
    खबर की उड़ान
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    5 hrs ago
  • कतरास: गोविंदपुर एरिया 3 के खरखरी कोलियरी में कोयला उत्खनन का कार्य करने आई हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी एक बार फिर इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।मधुबन थाना एव धर्माबांध ओपी क्षेत्र के सीमावर्ती इलाका बाबूडीह के जंगल में हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी के चहारदीवारी के बगल में अवैध कोयला उत्खनन का कार्य डंके की चोट पर चल रहा है।कोयले के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने मंगलवार को सीआईएसएफ और धर्माबांध ओपी पुलिस की संयुक्त टीम जेसीबी मसीन लेकर पहुंची।मगर ना ही कोयला जब्त किया गया बल्की आउटसोर्सिंग के तर्ज पर चल रहे अवैध कोयला उत्खनन स्थल की भराई के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है। जिससे साफ प्रतीत होता है कि सीआईएसएफ बीसीसीएल प्रबंधन और अवैध कोयला तस्करों की साठ गांठ से चल रहे इस अवैध उत्खनन स्थल को लोगों की नजर में धूल झोंकने के लिए इसे कागजी कार्यवाही मानी जा सकती है।ताकि साठ गांठ से चलने वाले इस अवैध स्थल से फिर से अवैध कारोबारी आसानी से कोयला निकाल सकें।कुछ दिन पहले स्थानीय नेता और लोगों के दवाब में बीसीसीएल प्रबंधन और सीआईएसएफ की टीम ने बाबूडीह के जंगल में चल रहे अवैध कोयला उत्खनन स्थल का निरक्षण किया था।उस वक्त वहां उपस्थित बीसीसीएल के अधिकारियों ने दूसरे दिन उक्त स्थल की भराई करने की बात कर चले गए थे।भराई के नाम पर केवल खाना पूर्ति को साफ तस्वीरों में देखा जा सकता है।उक्त भराई स्थल को देख कर लोगों में काफी रोष है।आज की इस घटना से साफ प्रतीत होता है क्षेत्र में कोयले का अवैध धंधा सीआईएफ बीसीसीएल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन की देखरेख में चल रहा है। कोयले के काली कमाई में से एक बड़ा हिस्सा इन लोगों को भी पहुंचाया जाता है।
    7
    कतरास:  गोविंदपुर एरिया 3 के खरखरी कोलियरी में कोयला उत्खनन का कार्य करने आई हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी एक बार फिर इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।मधुबन थाना एव धर्माबांध ओपी क्षेत्र के सीमावर्ती इलाका बाबूडीह के जंगल में हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी के चहारदीवारी के बगल में अवैध कोयला उत्खनन का कार्य डंके की चोट पर चल रहा है।कोयले के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने मंगलवार को सीआईएसएफ और धर्माबांध ओपी पुलिस की संयुक्त टीम जेसीबी मसीन लेकर पहुंची।मगर ना ही कोयला जब्त किया गया बल्की आउटसोर्सिंग के तर्ज पर चल रहे अवैध कोयला उत्खनन स्थल की भराई के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है। जिससे साफ प्रतीत होता है कि सीआईएसएफ बीसीसीएल प्रबंधन और अवैध कोयला तस्करों की साठ गांठ से चल रहे इस अवैध उत्खनन स्थल को लोगों की नजर में धूल झोंकने के लिए इसे कागजी कार्यवाही मानी जा सकती है।ताकि साठ गांठ से चलने वाले इस अवैध स्थल से फिर से अवैध कारोबारी आसानी से कोयला निकाल सकें।कुछ दिन पहले स्थानीय नेता और लोगों के दवाब में बीसीसीएल प्रबंधन और सीआईएसएफ की टीम ने बाबूडीह के जंगल में चल रहे अवैध कोयला उत्खनन स्थल का निरक्षण किया था।उस वक्त वहां उपस्थित बीसीसीएल के अधिकारियों ने दूसरे दिन उक्त स्थल की भराई करने की बात कर चले गए थे।भराई के नाम पर केवल खाना पूर्ति को साफ तस्वीरों में देखा जा सकता है।उक्त भराई स्थल को देख कर लोगों में काफी रोष है।आज की इस घटना से साफ प्रतीत होता है क्षेत्र में कोयले का अवैध धंधा सीआईएफ  बीसीसीएल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन की देखरेख में चल रहा है। कोयले के काली कमाई में से एक बड़ा हिस्सा इन लोगों को भी पहुंचाया जाता है।
    user_Sheikh Nazim
    Sheikh Nazim
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    5 hrs ago
  • धनबाद शहर के आसपास कोलियरी क्षेत्र के लोगों का रहना मौत को न्योता देने के समान है आप देखें संपादक जहीरूद्दीन खान की रिपोर्ट
    1
    धनबाद शहर के आसपास कोलियरी क्षेत्र के लोगों का रहना मौत को न्योता देने के समान है आप देखें संपादक जहीरूद्दीन खान की रिपोर्ट
    user_JH Media Dhn Zahir Khan Kcn Tv News
    JH Media Dhn Zahir Khan Kcn Tv News
    Doctor Dhanbad-Cum-Kenduadih-Cum-Jagata, Jharkhand•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.