logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीसलपुर विधानसभा के 836 जोड़ों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत हुआ संपन्न। मुख्य अतिथि मा0 विधायक बीसलपुर व जिलाधिकारी ने नव विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद। किसान नेता देवस्वरूप पटेल भी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचे। पीलीभीत। नवीन मण्डी समिति परिसर पीलीभीत में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विधानसभा बीसलपुर क्षेत्र के सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य अतिथि मा0 विधायक बीसलपुर विवेक वर्मा एवं जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्द्रमोहन विश्नोई द्वारा सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। सामूहिक विवाह समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मा0 विधायक बीसलपुर विवेक वर्मा एवं, जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्द्रमोहन विश्नोई ने विवाह समारोह की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान मा0 विधायक बीसलपुर एवं जिलाधिकारी ने वर-वधूओं पर पुष्प वर्षा की। गुरूवार को विवाह समारोह में 885 में से 836 नव युगलों का विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसमें 57 अल्पसंख्यक जोडे़ भी सम्मिलित हुए। इस दौरान अधिकारियों द्वारा वर-वधू को आवश्यक उपहार सामग्री वितरित कर सभी को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की इस पुनीत और पावन बेला पर नव विवाहितों को आशीर्वाद एवं शुभकामना देते हुए उत्तरोत्तर वृद्वि करने की कामना की गई। इस दौरान मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव युगलों को पवित्र बंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय सम्बन्धों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वाहन हेतु जीवन की नई पारी प्रारम्भ करने पर वर वधू के लिए मंगलकामना की। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत शासन द्वारा एक जोडे की शादी पर रू. 01 लाख व्यय करने की व्यवस्था की गई। जिनमें कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रू. 60000/- मात्र कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जायेगी। रू0 25000/- मूल्य की आवश्यक सामग्री (कपडे, बिछिया, पायल चांदी, डिनर सेट, प्रेशर कुकर, ट्राली बैग, दीवार घड़ी, सीलिंग फैन, कूल केज, आयरन प्रेस, गद्दे, कम्बल आदि जोडों को दिया गया। कार्यक्रम के आयोजन हेतु विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामाग्री, भोजन, पण्डाल, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु रू. 15000- मात्र निर्धारण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार, किसान नेता देवस्वरूप पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण उपस्थित रहे।

on 12 March
user_Shivkumar Gangwar
Shivkumar Gangwar
Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
on 12 March
a4a2fee2-9c62-41ed-9ba4-7a234ba48ef1

बीसलपुर विधानसभा के 836 जोड़ों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत हुआ संपन्न। मुख्य अतिथि मा0 विधायक बीसलपुर व जिलाधिकारी ने नव विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद। किसान नेता देवस्वरूप पटेल भी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचे। पीलीभीत। नवीन मण्डी समिति परिसर पीलीभीत में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विधानसभा बीसलपुर क्षेत्र के सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य अतिथि मा0 विधायक बीसलपुर विवेक वर्मा एवं जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्द्रमोहन विश्नोई द्वारा सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। सामूहिक विवाह समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि

मा0 विधायक बीसलपुर विवेक वर्मा एवं, जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्द्रमोहन विश्नोई ने विवाह समारोह की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान मा0 विधायक बीसलपुर एवं जिलाधिकारी ने वर-वधूओं पर पुष्प वर्षा की। गुरूवार को विवाह समारोह में 885 में से 836 नव युगलों का विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसमें 57 अल्पसंख्यक जोडे़ भी सम्मिलित हुए। इस दौरान अधिकारियों द्वारा वर-वधू को आवश्यक उपहार सामग्री वितरित कर सभी को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की इस पुनीत और पावन बेला पर नव विवाहितों को आशीर्वाद एवं

शुभकामना देते हुए उत्तरोत्तर वृद्वि करने की कामना की गई। इस दौरान मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव युगलों को पवित्र बंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय सम्बन्धों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वाहन हेतु जीवन की नई पारी प्रारम्भ करने पर वर वधू के लिए मंगलकामना की। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत शासन द्वारा एक जोडे की शादी पर रू. 01 लाख व्यय करने की व्यवस्था की गई। जिनमें कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना

हेतु सहायता राशि रू. 60000/- मात्र कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जायेगी। रू0 25000/- मूल्य की आवश्यक सामग्री (कपडे, बिछिया, पायल चांदी, डिनर सेट, प्रेशर कुकर, ट्राली बैग, दीवार घड़ी, सीलिंग फैन, कूल केज, आयरन प्रेस, गद्दे, कम्बल आदि जोडों को दिया गया। कार्यक्रम के आयोजन हेतु विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामाग्री, भोजन, पण्डाल, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु रू. 15000- मात्र निर्धारण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार, किसान नेता देवस्वरूप पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • थाना सुनगढ़ी क्षेत्रान्तर्गत प्राइवेट अस्पताल के गार्ड द्वारा उपचार के दौरान महिला के कुंडल चोरी करने की घटना के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। *प्रकरण में क्षेत्राधिकारी नगर की प्रेस बाइट।*
    1
    थाना सुनगढ़ी क्षेत्रान्तर्गत प्राइवेट अस्पताल के गार्ड द्वारा उपचार के दौरान महिला के कुंडल चोरी करने की घटना के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। *प्रकरण में क्षेत्राधिकारी नगर की प्रेस बाइट।*
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जिला पीलीभीत में जनगणना 2027 के सुपरवाइजरो की ट्रेनिंग का डीएम ने किया शुभारंभ,
    1
    जिला पीलीभीत  में जनगणना 2027 के सुपरवाइजरो की ट्रेनिंग का डीएम ने किया शुभारंभ,
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • महाराणा प्रताप जयंती पर क्षत्रिय महासभा की बैठक आयोजित भुता/बरेली। उत्तर प्रदेश क्षत्रिय महासभा के जिला संगठन मंत्री अजय प्रताप सिंह के निवास पर महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय महासचिव आलोक चौहान संघर्षी, जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह तोमर एवं जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में वक्ताओं ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष और त्याग पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और वीरता की मिसाल है, जिससे आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सूरजपाल सिंह, दिनेश चौहान, नरेश सिंह एवं रामवीर सिंह (बीडीसी सदस्य) शामिल रहे। बैठक में आगामी जयंती कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। एंकरिंग
    1
    महाराणा प्रताप जयंती पर क्षत्रिय महासभा की बैठक आयोजित
भुता/बरेली। उत्तर प्रदेश क्षत्रिय महासभा के जिला संगठन मंत्री अजय प्रताप सिंह के निवास पर महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय महासचिव आलोक चौहान संघर्षी, जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह तोमर एवं जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
बैठक में वक्ताओं ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष और त्याग पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और वीरता की मिसाल है, जिससे आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सूरजपाल सिंह, दिनेश चौहान, नरेश सिंह एवं रामवीर सिंह (बीडीसी सदस्य) शामिल रहे। बैठक में आगामी जयंती कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। एंकरिंग
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    48 min ago
  • भुता, । थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर के एक युवक ने सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज को लेकर अभद्र टिप्पणी की पोस्ट इंस्टाग्राम पर डाली है। जिसका वीडियो क्षेत्र में खूब वायरल हो रहा है। क्षेत्र के ब्राह्मण समाज में आरोपी के खिलाफ काफी नाराजगी है। थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी संजू पुत्र सोमवीर ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर पोस्ट डाली है। जो इस समय क्षेत्र में आग की तरह फैली हुई है जिसकी शिकायत कस्बा फरीदपुर निवासी सत्यम गौड़ ने एक्स पर की है। इस पोस्ट से नाराज क्षेत्र के दर्जनों पंडित समाज के लोगों ने पुलिस थाने जाकर आरोपी के खिलाफ नाराजगी जताई है। और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इधर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की जांच व आरोपी की तलाश कर रही है।
    1
    भुता, । थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर के एक युवक ने सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज को लेकर अभद्र टिप्पणी की पोस्ट इंस्टाग्राम पर डाली है। जिसका वीडियो क्षेत्र में खूब वायरल हो रहा है। क्षेत्र के ब्राह्मण समाज में आरोपी के खिलाफ काफी नाराजगी है। 
थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी संजू पुत्र सोमवीर ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर पोस्ट डाली है। जो इस समय क्षेत्र में आग की तरह फैली हुई है जिसकी शिकायत कस्बा फरीदपुर निवासी सत्यम गौड़ ने एक्स पर की है। इस पोस्ट से नाराज क्षेत्र के दर्जनों पंडित समाज के लोगों ने पुलिस थाने जाकर आरोपी के खिलाफ नाराजगी जताई है। और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 
इधर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की जांच व आरोपी की तलाश कर रही है।
    user_Pankaj Yadav
    Pankaj Yadav
    Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक
    1
    Post by रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक
    user_रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक
    रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक
    Photographer फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • अवैध तमंचे के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार बरेली। थाना भोजीपुरा पुलिस ने अवैध असलहा रखने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 15 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम जटौआ के कच्चे रास्ते से छुटन्ना पुत्र शब्बीर (40 वर्ष) निवासी वार्ड नं. 05 कस्बा धौराटाण्डा को पकड़ा गया।
    1
    अवैध तमंचे के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
बरेली। थाना भोजीपुरा पुलिस ने अवैध असलहा रखने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 15 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम जटौआ के कच्चे रास्ते से छुटन्ना पुत्र शब्बीर (40 वर्ष) निवासी वार्ड नं. 05 कस्बा धौराटाण्डा को पकड़ा गया।
    user_अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    मीडिया में ज्यादा काम किया है बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • “योगी को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाएंगे” – अरशद हुसैन का दावा, 2027 चुनाव की तैयारियां तेज बरेली। भा.ज.पा. समर्थक दल युवा मोर्चा बरेली के तत्वाधान में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष अरशद हुसैन ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उनका दल हमेशा से भाजपा का समर्थन करता रहा है और 2027 के विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाना उनका मुख्य लक्ष्य है। प्रदेश उपाध्यक्ष मोईन कुरैशी ने कहा कि पूरी टीम पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरकर अधिक से अधिक सीटें जिताने के लिए काम करेगी। वहीं प्रदेश मीडिया प्रभारी नाहिद बेग ने दावा किया कि भाजपा इस बार भी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और विपक्ष को करारी शिकस्त मिलेगी। जिला अध्यक्ष नूर हसन ने बताया कि चुनाव को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और एक बार फिर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने जा रही है। प्रेस वार्ता में प्रदेश सचिव अकबर हुसैन, जिला महामंत्री रेहान अहमद, श्याम देवल, महानगर अध्यक्ष असलम खान, बदरूद्दीन, मुस्तफा रजा, शिवम सक्सेना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    “योगी को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाएंगे” – अरशद हुसैन का दावा, 2027 चुनाव की तैयारियां तेज
बरेली। भा.ज.पा. समर्थक दल युवा मोर्चा बरेली के तत्वाधान में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष अरशद हुसैन ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उनका दल हमेशा से भाजपा का समर्थन करता रहा है और 2027 के विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाना उनका मुख्य लक्ष्य है।
प्रदेश उपाध्यक्ष मोईन कुरैशी ने कहा कि पूरी टीम पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरकर अधिक से अधिक सीटें जिताने के लिए काम करेगी। वहीं प्रदेश मीडिया प्रभारी नाहिद बेग ने दावा किया कि भाजपा इस बार भी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और विपक्ष को करारी शिकस्त मिलेगी।
जिला अध्यक्ष नूर हसन ने बताया कि चुनाव को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और एक बार फिर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने जा रही है।
प्रेस वार्ता में प्रदेश सचिव अकबर हुसैन, जिला महामंत्री रेहान अहमद, श्याम देवल, महानगर अध्यक्ष असलम खान, बदरूद्दीन, मुस्तफा रजा, शिवम सक्सेना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Bareilly ki halchal
    Bareilly ki halchal
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *ट्रेजरी सरकारी धन गबन प्रकरण में अभियुक्त इल्हाम उर्र रहमान शम्सी द्वारा किये गए फर्जी लेनदेन की जांच में अब तक प्रकाश में आए 53 खातों में संदिग्ध ₹5,28,57,605/- की धनराशि फ्रीज कराई गई है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 13.02.2026 को जिला विद्यालय निरीक्षक पीलीभीत द्वारा दी गई सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 60/26 धारा 336(3)/316(5)/338/340(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमें अभियुक्त द्वारा फर्जी एवं कूटरचित तरीके से वेतन मद से गलत बेनिफिशियरी बनाकर 12.09.2024 से 98 ट्रांजेक्शन के माध्यम से ₹1,01,95,135/- की धनराशि अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर गबन किया जाना पाया गया। प्रकरण एवं की गई कार्यवाही के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय की प्रेस बाइट।*👇🏻👇🏻
    1
    *ट्रेजरी सरकारी धन गबन प्रकरण में अभियुक्त इल्हाम उर्र रहमान शम्सी द्वारा किये गए फर्जी लेनदेन की जांच में अब तक प्रकाश में आए 53 खातों में संदिग्ध ₹5,28,57,605/- की धनराशि फ्रीज कराई गई है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 13.02.2026 को जिला विद्यालय निरीक्षक पीलीभीत द्वारा दी गई सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 60/26 धारा 336(3)/316(5)/338/340(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमें अभियुक्त द्वारा फर्जी एवं कूटरचित तरीके से वेतन मद से गलत बेनिफिशियरी बनाकर 12.09.2024 से 98 ट्रांजेक्शन के माध्यम से ₹1,01,95,135/- की धनराशि अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर गबन किया जाना पाया गया। प्रकरण एवं की गई कार्यवाही के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय की प्रेस बाइट।*👇🏻👇🏻
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.