logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जमीन पर निर्माण रोकने पहुंचे युवक से पिस्तौल दिखाकर पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोप फतुहा। फतुहा थाना क्षेत्र में जमीन पर निर्माण कार्य रोकने पहुंचे एक जमीन मालिक से पिस्तौल दिखाकर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में आलमगंज थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड, गुलजारबाग हाट निवासी पंकज कुमार ने फतुहा थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिये आवेदन में उन्होंने नियाजीपुर निवासी विजय यादव के पुत्र गौरीशंकर यादव पर रंगदारी मांगने, गाली-गलौज एवं पिस्तौल दिखाकर धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिये आवेदन के अनुसार, पंकज कुमार ने 19 अप्रैल 2025 को फतुहा के न्यू कॉपरेटिव कॉलोनी निवासी विजय सिंह के पुत्र भरत सिंह एवं पंकज कुमार सिंह से मौजा रायपुरा, थाना संख्या-23, खाता संख्या-200 एवं खेसरा संख्या-1970 में स्थित 11.771 डिसमिल परती जमीन खरीदी थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि जमीन खरीदने के बाद से ही उसका दखल-कब्जा उसके पास है। साथ ही बिहार सरकार के रिकॉर्ड में उक्त जमीन का दाखिल-खारिज भी उसके नाम से दर्ज है और जमीन की रसीद भी उसके नाम से कट रही है। जमीन पर मजदूरों से कराया जा रहा था निर्माण कार्य शिकायतकर्ता के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को जब वह अपनी जमीन पर पहुंचा तो वहां काफी मात्रा में निर्माण सामग्री गिरी हुई थी और कुछ मजदूर काम कर रहे थे। पंकज कुमार ने मजदूरों से काम करने से मना किया। इस पर मजदूरों ने बताया कि फतुहा थाना क्षेत्र के नियाजीपुर निवासी गौरीशंकर यादव के कहने पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। आवेदन के अनुसार, मजदूरों में से एक ने अपने मोबाइल फोन से गौरीशंकर यादव से उनकी बात करायी। आरोप है कि फोन पर ही गौरीशंकर यादव ने पंकज कुमार के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद पंकज कुमार वहां से निकलने लगे। इसी दौरान रास्ते में गौरीशंकर यादव से उनकी मुलाकात हो गयी। पिस्तौल दिखाकर पांच लाख रुपये मांगने का आरोप शिकायत में पंकज कुमार ने आरोप लगाया है कि जमीन पर काम बंद कराने की बात कहते ही गौरीशंकर यादव आगबबूला हो गया और पिस्तौल निकालकर उन्हें धमकाने लगा। आरोप है कि उसने कहा कि यदि इस जमीन पर बसना है तो उसे पांच लाख रुपये रंगदारी देनी होगी। बिना रंगदारी दिये जमीन पर आने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि घटना के बाद वह डरकर वहां से चला आया। पिस्तौल दिखाकर धमकी दिये जाने की घटना के बाद से वह और उसका पूरा परिवार दहशत में है। उन्होंने फतुहा थानाध्यक्ष से मामले की जांच कर आरोपित के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार को सुरक्षा एवं न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस का पक्ष: मामले में पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है। जमीन के स्वामित्व से संबंधित दस्तावेजों, निर्माण कार्य और लगाए गये रंगदारी एवं धमकी के आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

4 hrs ago
user_International 24*7
International 24*7
Photographer पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
4 hrs ago

जमीन पर निर्माण रोकने पहुंचे युवक से पिस्तौल दिखाकर पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोप फतुहा। फतुहा थाना क्षेत्र में जमीन पर निर्माण कार्य रोकने पहुंचे एक जमीन मालिक से पिस्तौल दिखाकर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में आलमगंज थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड, गुलजारबाग हाट निवासी पंकज कुमार ने फतुहा थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिये आवेदन में उन्होंने नियाजीपुर निवासी विजय यादव के पुत्र गौरीशंकर यादव पर रंगदारी मांगने, गाली-गलौज एवं पिस्तौल दिखाकर धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिये आवेदन के अनुसार, पंकज कुमार ने 19 अप्रैल 2025 को फतुहा के न्यू कॉपरेटिव कॉलोनी निवासी विजय सिंह के पुत्र भरत सिंह एवं पंकज कुमार सिंह से मौजा रायपुरा, थाना संख्या-23, खाता संख्या-200 एवं खेसरा संख्या-1970 में स्थित 11.771 डिसमिल परती जमीन खरीदी थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि जमीन खरीदने के बाद से ही उसका दखल-कब्जा उसके पास है। साथ ही बिहार सरकार के रिकॉर्ड में उक्त जमीन का दाखिल-खारिज भी उसके नाम से दर्ज है और जमीन की रसीद भी उसके नाम से कट रही है। जमीन पर मजदूरों से कराया जा रहा था निर्माण कार्य शिकायतकर्ता के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को जब वह अपनी जमीन पर पहुंचा तो वहां काफी मात्रा में निर्माण सामग्री गिरी हुई थी और कुछ मजदूर काम कर रहे थे। पंकज कुमार ने मजदूरों से काम करने से मना किया। इस पर मजदूरों ने बताया

0e9ba93c-e063-4389-95fa-3066ede52ed4

कि फतुहा थाना क्षेत्र के नियाजीपुर निवासी गौरीशंकर यादव के कहने पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। आवेदन के अनुसार, मजदूरों में से एक ने अपने मोबाइल फोन से गौरीशंकर यादव से उनकी बात करायी। आरोप है कि फोन पर ही गौरीशंकर यादव ने पंकज कुमार के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद पंकज कुमार वहां से निकलने लगे। इसी दौरान रास्ते में गौरीशंकर यादव से उनकी मुलाकात हो गयी। पिस्तौल दिखाकर पांच लाख रुपये मांगने का आरोप शिकायत में पंकज कुमार ने आरोप लगाया है कि जमीन पर काम बंद कराने की बात कहते ही गौरीशंकर यादव आगबबूला हो गया और पिस्तौल निकालकर उन्हें धमकाने लगा। आरोप है कि उसने कहा कि यदि इस जमीन पर बसना है तो उसे पांच लाख रुपये रंगदारी देनी होगी। बिना रंगदारी दिये जमीन पर आने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि घटना के बाद वह डरकर वहां से चला आया। पिस्तौल दिखाकर धमकी दिये जाने की घटना के बाद से वह और उसका पूरा परिवार दहशत में है। उन्होंने फतुहा थानाध्यक्ष से मामले की जांच कर आरोपित के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार को सुरक्षा एवं न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस का पक्ष: मामले में पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है। जमीन के स्वामित्व से संबंधित दस्तावेजों, निर्माण कार्य और लगाए गये रंगदारी एवं धमकी के आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More news from Patna and nearby areas
  • पटना में भारी बारिश 40 किलोमीटर की तेज रफ्तार हवा चली है मौसम का बड़ा अलर्ट। पटना में भारी बारिश हो रही है
    1
    पटना में भारी बारिश 40 किलोमीटर की तेज रफ्तार हवा चली है
मौसम का बड़ा अलर्ट।   पटना में भारी बारिश हो रही है
    user_Journalist Rahul
    Journalist Rahul
    Newsagent Phulwari, Patna•
    11 hrs ago
  • बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानीसराय गांव के पास सात बच्चियां सावन सोमवारी के मौके पर गंगा नदी में स्नान करने गई जहां सात बच्चियां डूबने लगी जिसमें तीन बच्चियों को मौजूद लोगों ने बाहर निकाल लिया बख्तियारपुर अवनीश कुमार कि रिपोर्ट सावन सोमवारी को लेकर गंगा में स्नान करने गई सात बच्चियां डूबने लगी, तीन को बचाया गया चार लापता बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत रानी सराय गांव के पास गंगा नदी में स्नान करने गई 7 बच्चियां डूबने लगी, जिसमें से तीन को मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला। जबकि चार बच्ची अभी भी लापता है, घटना लगभग सुबह 5:00 बजे की है जब रानी सराय गांव की सात बच्चियां एक साथ सावन सोमवारी को लेकर गंगा में स्नान करने गई थी, स्नान के दौरान सातों डूबने लगी जिनमें से तीन को बचा लिया गया है। स्थानीय थाना मौके पर मौजूद है वह अभी तक स्थानीय गोताखोर भी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। लापता बच्चियों की पहचान रानीसराय निवासी राधिका कुमारी (16) पिता कमलेश चंद्रवंशी, आरती कुमारी (14), नंदनी कुमारी (17) दोनो पिता अवधेश चंद्रवंशी, बबली कुमारी पिता मंटू चंद्रवंशी के तौर पर हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गंगा में अवैध खनन के कारण वहां गहरा गढा हो गया है, इस कारण स्नान करने गई बच्चियां गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगी, इनमें से तीन को बचा लिया गया लेकिन चार लापता हो गई है।
    1
    बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानीसराय गांव के पास सात बच्चियां सावन सोमवारी के मौके पर गंगा नदी में स्नान करने गई जहां सात बच्चियां डूबने लगी जिसमें तीन बच्चियों को मौजूद लोगों ने बाहर निकाल लिया 
बख्तियारपुर  अवनीश कुमार कि रिपोर्ट 
सावन सोमवारी को लेकर गंगा में स्नान करने गई सात बच्चियां डूबने लगी, तीन को बचाया गया चार लापता
बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत रानी सराय गांव के पास गंगा नदी में स्नान करने गई 7 बच्चियां डूबने लगी, जिसमें से तीन को मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला। जबकि चार बच्ची अभी भी लापता है, घटना लगभग सुबह 5:00 बजे की है जब रानी सराय गांव की सात बच्चियां एक साथ सावन सोमवारी को लेकर गंगा में स्नान करने गई थी, स्नान के दौरान सातों डूबने लगी जिनमें से तीन को बचा लिया गया है। स्थानीय थाना मौके पर मौजूद है वह अभी तक स्थानीय गोताखोर भी मौके पर नहीं पहुंचे हैं।
लापता बच्चियों की पहचान रानीसराय निवासी राधिका कुमारी (16) पिता कमलेश चंद्रवंशी, आरती कुमारी (14), नंदनी कुमारी (17) दोनो पिता अवधेश चंद्रवंशी, बबली कुमारी पिता मंटू चंद्रवंशी के तौर पर हुई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गंगा में अवैध खनन के कारण वहां गहरा गढा हो गया है, इस कारण स्नान करने गई बच्चियां गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगी, इनमें से तीन को बचा लिया गया लेकिन चार लापता हो गई है।
    user_अवनीश कुमार
    अवनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    12 hrs ago
  • PK का भाजपा को खुली चुनौती, भाजपा वाले कहे, कि बांकीपुर के बेरोजगार नौजवानों को रोजगार नहीं मिलना चाहिए। जनसुराज के सूत्रधार और पिछले दिनों ही बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में विजय दर्ज करने वाले प्रशांत किशोर ने मीडिया में भाजपा को खुली चुनौती दी है। पत्रकारों द्वारा बांकीपुर के ₹10000 बेरोजगारों को रोजगार देने की बात पर भाजपा के पलायन का आरोप लगाने पर प्रशांत किशोर ने भाजपा को खुली चुनौती दी है। उनके अनुसार बिहार में कंपनियां नहीं है। बड़े-बड़े कॉर्पोरेट ऑफिसेज नहीं है। ऐसे में बिहार में रोजगार देना कैसे संभव है। अब बाजपेई अगर मेरे इस प्रयास पर उंगली उठा रहे हैं तो कहें कि बांकीपुर के बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिलना चाहिए। उनके अनुसार अगर भाजपाई यह बातें आधिकारिक रूप से कहेंगे। तो जो हाल भाजपा का इस चुनाव में कुत्ता बिल्ली वाले बयान पर हुआ था उससे बुरा हाल उनके इस बयान से होगा और बिहार से भाजपा साफ हो जाएगी
    1
    PK का भाजपा को खुली चुनौती, भाजपा वाले कहे, कि बांकीपुर के बेरोजगार नौजवानों को रोजगार नहीं मिलना चाहिए।
जनसुराज के सूत्रधार और पिछले दिनों ही बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में विजय दर्ज करने वाले प्रशांत किशोर ने मीडिया में भाजपा को खुली चुनौती दी है। पत्रकारों द्वारा बांकीपुर के ₹10000 बेरोजगारों को रोजगार देने की बात पर भाजपा के पलायन का आरोप लगाने पर प्रशांत किशोर ने भाजपा को खुली चुनौती दी है।
उनके अनुसार बिहार में कंपनियां नहीं है। बड़े-बड़े कॉर्पोरेट ऑफिसेज नहीं है। ऐसे में बिहार में रोजगार देना कैसे संभव है। 
अब बाजपेई अगर मेरे इस प्रयास पर उंगली उठा रहे हैं तो कहें कि बांकीपुर के बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिलना चाहिए। 
उनके अनुसार अगर भाजपाई यह बातें आधिकारिक रूप से कहेंगे। तो जो हाल भाजपा का इस चुनाव में कुत्ता बिल्ली वाले बयान पर हुआ था उससे बुरा हाल उनके इस बयान से होगा और बिहार से भाजपा साफ हो जाएगी
    user_Newslahar
    Newslahar
    Local News Reporter मुस्तफापुर, पटना•
    15 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस पर बाबा रामदेव ने केंद्र सरकार की जामकर आलोचना की
    1
    स्वतंत्रता दिवस पर बाबा रामदेव ने केंद्र सरकार की जामकर आलोचना की
    user_NEW NEWS BHARAT 365
    NEW NEWS BHARAT 365
    फुलवारी, पटना, बिहार•
    15 hrs ago
  • उदयचंद रविदास हत्याकांड पर फूटा आक्रोश, सड़क पर उतरे भाकपा माले कार्यकर्ता! दोषियों की गिरफ्तारी की उठी मांग। उदयचंद रविदास हत्याकांड पर फूटा आक्रोश, सड़क पर उतरे भाकपा माले कार्यकर्ता! दोषियों की गिरफ्तारी की उठी मांग। पटना के फतुहा में उदयचंद रविदास हत्याकांड को लेकर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहर में विरोध मार्च निकाला। यह प्रतिरोध मार्च महारानी चौक स्थित पार्टी कार्यालय से शुरू होकर चौराहा तक पहुंचा, जहां मार्च सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हत्याकांड में शामिल दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। बताया जाता है कि फतुहा प्रखंड के मानसिंहपुर पंचायत के एनियो गांव निवासी उदयचंद रविदास घर से लापता थे। बाद में उनका शव एक खेत से बरामद किया गया था। घटना को लेकर गौरी चक थाना में मामला दर्ज कराया गया है। इसी हत्याकांड के विरोध में भाकपा माले के प्रखंड सचिव शैलेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
    1
    उदयचंद रविदास हत्याकांड पर फूटा आक्रोश, सड़क पर उतरे भाकपा माले कार्यकर्ता! दोषियों की गिरफ्तारी की उठी मांग।
उदयचंद रविदास हत्याकांड पर फूटा आक्रोश, सड़क पर उतरे भाकपा माले कार्यकर्ता! दोषियों की गिरफ्तारी की उठी मांग।
पटना के फतुहा में उदयचंद रविदास हत्याकांड को लेकर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहर में विरोध मार्च निकाला। यह प्रतिरोध मार्च महारानी चौक स्थित पार्टी कार्यालय से शुरू होकर चौराहा तक पहुंचा, जहां मार्च सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हत्याकांड में शामिल दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।
बताया जाता है कि फतुहा प्रखंड के मानसिंहपुर पंचायत के एनियो गांव निवासी उदयचंद रविदास घर से लापता थे। बाद में उनका शव एक खेत से बरामद किया गया था। घटना को लेकर गौरी चक थाना में मामला दर्ज कराया गया है। इसी हत्याकांड के विरोध में भाकपा माले के प्रखंड सचिव शैलेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
    user_Shashi Kumar
    Shashi Kumar
    Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • सीतामढ़ी जिला के प्रभारी मंत्री श्रेयशी सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर महात्मा गांधी को राष्ट्रपति बताया
    1
    सीतामढ़ी  जिला के प्रभारी मंत्री श्रेयशी सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर महात्मा गांधी को राष्ट्रपति बताया
    user_NEW NEWS BHARAT 365
    NEW NEWS BHARAT 365
    फुलवारी, पटना, बिहार•
    15 hrs ago
  • अद्यौगिक थाना की खुल गई पोल! अद्यौगिक थाना की खुल गई पोल! अद्यौगिक थाना की खुल गई पोल! अद्यौगिक थाना की खुल गई पोल!
    1
    अद्यौगिक थाना की खुल गई पोल!
अद्यौगिक थाना की खुल गई पोल!
अद्यौगिक थाना की खुल गई पोल!
अद्यौगिक थाना की खुल गई पोल!
    user_बिहार दैनिक पंचायत  रणधीर सिंह
    बिहार दैनिक पंचायत रणधीर सिंह
    Local News Reporter हाजीपुर, वैशाली, बिहार•
    14 hrs ago
  • आज बैकटपुर कृष्णौता के बार्ड नंबर 16 में आज ही रोड धलाई हुआ था और बारिश होकर सब रोड खराब हो गया
    1
    आज बैकटपुर कृष्णौता के बार्ड नंबर 16 में आज ही रोड धलाई हुआ था और  बारिश होकर सब रोड खराब हो गया
    user_Prince kumar
    Prince kumar
    Tour Guide खुसरूपुर, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • बिहार के लखीसराय में सात श्रद्धालुओं की मौ/त, सावन के तीसरी सोमवारी में अशोक धाम मंदिर में भगदड़, 12 अधिक लोग घायल, सीएम ने जताया दुख बिहार के लखीसराय में सात श्रद्धालुओं की मौ/त, सावन के तीसरी सोमवारी में अशोक धाम मंदिर में भगदड़, 12 अधिक लोग घायल, सीएम ने जताया दुख .
    1
    बिहार के लखीसराय में सात श्रद्धालुओं की मौ/त, सावन के तीसरी सोमवारी में अशोक धाम मंदिर में भगदड़, 12 अधिक लोग घायल, सीएम ने जताया दुख
बिहार के लखीसराय में सात श्रद्धालुओं की मौ/त, सावन के तीसरी सोमवारी में अशोक धाम मंदिर में भगदड़, 12 अधिक लोग घायल, सीएम ने जताया दुख .
    user_जनमत एक्सप्रेस, श्रवण राज
    जनमत एक्सप्रेस, श्रवण राज
    Photographer फतुहा, पटना, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.