ब्रेकिंग न्यूज शिवपुरी जिले की तहसील पिछोर, से जहां बे-मौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान इन ग्रामों में हुआ नुक्सान ग्राम खेरवास,जराय,काली पहाड़ी,बाचरौन,कोटरा,फतेहपुर,खुरई,भितरगुवा, कमालपुर मानपुर, काली पहाड़ी, बदरवास, भरतपुर, एवं पिछोर क्षेत्र के कईं ग्रामों में हुआ भारी नुकसान बे-मौसम बारिशऔर ओलावृष्टि से किसानों की कमर टूटी, फसलें हुई बर्वाद : पिछोर: में बे-मौसम बारिश और ओलावृष्टि से रबी एवं गैंहू की फसलें तबाह , कल रात/और आज हुई बे-मौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। खेतों में पककर तैयार खड़ी फसलें जैसे: गेहूं, सरसों, चना] की फसलें पूरी तरह से बिछ गई हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। : तेज हवाओं और ओलों की मार से खड़ी फसलें जमीन पर गिर गईं। खलिहानों में कटी हुई फसलों में पानी भर जाने से अनाज खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों ने बताया कि उन्होंने साल भर की मेहनत इस फसल में लगाई थी, लेकिन कुछ ही घंटों की बारिश ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। कई किसानों ने कर्ज लेकर खेती की थी, अब उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।शासन प्रशासन एवं स्थानीय अधिकारियों से निवेदन है कि जल्द से जल्द सर्वे कराकर। किसानों को मुआवजे दिया जाएं जिससे किसान अपना घर चला सकें" प्रशासन को तुरंत विशेष राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए।"

- क्षेत्र के प्रसिद्ध अंजनी माता मंदिर पर वार्षिक मेला महोत्सव का शुभारंभ बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ हो गया। मेले के पहले ही दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां भक्तों ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मेला परिसर में इस बार खास आकर्षण मिट्टी के घड़ों की दुकानों का रहा। दूर-दराज से आए कुम्हारों ने विभिन्न आकार और डिजाइनों के घड़े, सुराही, कुल्हड़ और अन्य मिट्टी के बर्तन सजाए हैं, जिन्हें खरीदने के लिए लोगों की खासी भीड़ देखी जा रही है। गर्मी के मौसम को देखते हुए मिट्टी के घड़ों की मांग भी बढ़ गई है। इसके अलावा मेले में झूले, खिलौनों की दुकानें, खानपान स्टॉल और स्थानीय हस्तशिल्प की वस्तुएं भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर वर्ग के लोग मेले का आनंद लेते नजर आए। प्रशासन द्वारा मेले में सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल तैनात है और साफ-सफाई के साथ-साथ पेयजल की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मेला आगामी दिनों तक जारी रहेगा, जिसमें और अधिक भीड़ बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।1
- Post by Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा1
- ग्राम पंचायत सिरसौद में भारी बारिश के साथ गिरे ओले....1
- अन्नदाता पर कुदरत का कहर: खेतों में बिछी किसानों की उम्मीदें खून-पसीने की कमाई पर फिरा पानी, बेमौसम बारिश ने तोड़ी किसानों की कमर आंखों के सामने तबाह हुई फसल, अब मुआवजे की आस में आकाश की ओर ताकता किसान1
- Post by Arvind Arvind1
- पिता और सौतेली मां से परेशान 18 वर्षीय युवती ने लगाई कलेक्टर से गुहार शिवपुरी जिले के ग्राम मनपुरा निवासी एक 18 वर्षीय युवती ने अपने ही पिता और सौतेली मां पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि पिछले चार वर्षों से वह अपने पिता के व्यवहार से काफी परेशान है। उसकी मां का निधन हो चुका है, जिसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली और तभी से उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। युवती ने बताया कि वह अब बालिग हो चुकी है और अपनी मर्जी से विवाह करना चाहती है, लेकिन उसके पिता इस रिश्ते के खिलाफ हैं। विरोध करने पर उसे घर से निकालने और भाग जाने जैसी बातें कही जाती हैं, जिससे वह मानसिक रूप से आहत है। इतना ही नहीं, युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके नाम पर करीब 12 बीघा कृषि भूमि है, जिस पर उसके पिता ने कब्जा कर रखा है और उसे उसका अधिकार नहीं दिया जा रहा। पीड़िता के अनुसार, उसने पहले भी पुलिस थाने में शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार न्याय की उम्मीद में उसे कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान अपनी फरियाद रखनी पड़ी।1
- सिरसौद - पिछोर मार्ग पर पगरा में एक बहुत ख़तरनाक एक्सिडेंट हुआ है जिसमें पगरा के दो लोग घायल हैं एक व्यक्ति ज्यादा गंभीर वताया जा रहा है वताय जा रहा है कि स्वस्थ उपचार हेतु दोनों लोगों को झांसी ले जाया गया.......1
- Post by Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा1
- *दिनारा में दर्दनाक हादसा नशे में बाइक चला रहे व्यक्ति की स्टील पोल से टक्कर, पिता-दादी पुत्र समेत तीन घायल* दिनारा कस्बे में कैलाश ढाबा के सामने एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक आदिवासी व्यक्ति दारू के नशे में अपने पूरे परिवार को बाइक पर बैठाकर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और हाईवे किनारे लगे स्टील लाइट पोल से जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार पिता, पुत्र और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे का मुख्य कारण नशे की हालत में लापरवाही से वाहन चलाना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।यह घटना एक बार फिर यह साबित करती है कि नशे में वाहन चलाना न केवल चालक बल्कि पूरे परिवार और अन्य लोगों की जान के लिए भी बेहद खतरनाक है2