logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

🎉 #बाबा #जी #पनीर #हब का हुआ भव्य उद्घाटन, स्वाद और शुद्धता के नए सफर की शुरुआत 🧀✨ #GrandOpening #PaneerHub #FreshPaneer #PurePaneer #viralreelschallenge #viralchallenge #viralpost #trendingvideo #paneerrecipe

8 hrs ago
user_VINOD KUMAR
VINOD KUMAR
पत्रकार सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

🎉 #बाबा #जी #पनीर #हब का हुआ भव्य उद्घाटन, स्वाद और शुद्धता के नए सफर की शुरुआत 🧀✨ #GrandOpening #PaneerHub #FreshPaneer #PurePaneer #viralreelschallenge #viralchallenge #viralpost #trendingvideo #paneerrecipe

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बलिया जिला अधिकारी कार्यालय पर पहुंची सैकड़ो महिला अपने मांगों को लेकर डीएम कार्यालय
    1
    बलिया जिला अधिकारी कार्यालय पर पहुंची सैकड़ो महिला अपने मांगों को लेकर डीएम कार्यालय
    user_Kanhaiya Verma
    Kanhaiya Verma
    Media house बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ग्यासपुर सहयोग शिविर में दिखा त्वरित न्याय का असर, मिनटों में सुधरी जमाबंदी सिसवन। ग्यासपुर में राजस्व विभाग के सहयोग शिविर में अंचलाधिकारी उदयन सिंह ने त्वरित कार्रवाई की। आवेदक राजेन्द्र यादव की जमाबंदी में नाम व खाता खेसरा की त्रुटि को दस्तावेज जांच कर ऑन द स्पॉट सुधार दिया गया। त्वरित समाधान से आवेदक ने प्रशासन का आभार जताया।
    1
    ग्यासपुर सहयोग शिविर में दिखा त्वरित न्याय का असर, मिनटों में सुधरी जमाबंदी

सिसवन। ग्यासपुर में राजस्व विभाग के सहयोग शिविर में अंचलाधिकारी उदयन सिंह ने त्वरित कार्रवाई की। आवेदक राजेन्द्र यादव की जमाबंदी में नाम व खाता खेसरा की त्रुटि को दस्तावेज जांच कर ऑन द स्पॉट सुधार दिया गया। त्वरित समाधान से आवेदक ने प्रशासन का आभार जताया।
    user_Sachita nand pandey
    Sachita nand pandey
    सिसवन, सीवान, बिहार•
    12 hrs ago
  • Ballia: DM दफ्तर में न्याय मांगते-मांगते जमीन पर गिरा फरियादी, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप | बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद से प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है। जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में न्याय की गुहार लेकर पहुंचे एक फरियादी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश गुप्ता अपनी जमीन से जुड़े विवाद को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे। उनका आरोप है कि न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद उनकी जमीन पर दबंगों द्वारा निर्माण कराया जा रहा है। इसी मामले में न्याय की मांग को लेकर वह कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें उठाकर पास की टेबल पर लिटाया। सूचना मिलने के बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। हालांकि, आरोप है कि एंबुलेंस में तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए मेडिकल स्टाफ मौजूद नहीं था और स्ट्रेचर संभालने वाला भी कोई नहीं था। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने खुद फरियादी को उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया और जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। पूरे घटनाक्रम के दौरान पीड़ित के साथ मौजूद बुजुर्ग परिजन की बेबसी और आंखों से छलकते आंसू भी नजर आए। घटना ने कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले फरियादियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कलेक्ट्रेट में प्रतिदिन बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे और दूर-दराज के गांवों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इतने बड़े प्रशासनिक परिसर में आपात स्थिति के लिए फर्स्ट-एड और तत्काल चिकित्सा सहायता की पर्याप्त व्यवस्था क्यों नहीं है? हालांकि, एंबुलेंस में मेडिकल स्टाफ की मौजूदगी और अन्य आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस घटना का क्या संज्ञान लेता है और कलेक्ट्रेट परिसर में आपात चिकित्सा एवं फर्स्ट-एड की व्यवस्था को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं।
    1
    Ballia: DM दफ्तर में न्याय मांगते-मांगते जमीन पर गिरा फरियादी, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप |
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद से प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है। जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में न्याय की गुहार लेकर पहुंचे एक फरियादी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश गुप्ता अपनी जमीन से जुड़े विवाद को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे। उनका आरोप है कि न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद उनकी जमीन पर दबंगों द्वारा निर्माण कराया जा रहा है। इसी मामले में न्याय की मांग को लेकर वह कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे थे।
इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें उठाकर पास की टेबल पर लिटाया।
सूचना मिलने के बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। हालांकि, आरोप है कि एंबुलेंस में तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए मेडिकल स्टाफ मौजूद नहीं था और स्ट्रेचर संभालने वाला भी कोई नहीं था। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने खुद फरियादी को उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया और जिला अस्पताल भेजा।
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया।
पूरे घटनाक्रम के दौरान पीड़ित के साथ मौजूद बुजुर्ग परिजन की बेबसी और आंखों से छलकते आंसू भी नजर आए। घटना ने कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले फरियादियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
कलेक्ट्रेट में प्रतिदिन बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे और दूर-दराज के गांवों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इतने बड़े प्रशासनिक परिसर में आपात स्थिति के लिए फर्स्ट-एड और तत्काल चिकित्सा सहायता की पर्याप्त व्यवस्था क्यों नहीं है?
हालांकि, एंबुलेंस में मेडिकल स्टाफ की मौजूदगी और अन्य आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस घटना का क्या संज्ञान लेता है और कलेक्ट्रेट परिसर में आपात चिकित्सा एवं फर्स्ट-एड की व्यवस्था को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं।
    user_Ashutosh Tiwari
    Ashutosh Tiwari
    Computer Programmer बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • गरीब समाज पार्टी का तहसील पर प्रदर्शन, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी गरीब समाज पार्टी ने तहसील परिसर में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी और लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि महंगाई बढ़ने से गरीब परिवारों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। बेरोजगारी के कारण बड़ी संख्या में लोगों के पास आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं है, जिससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार से 10 सूत्रीय मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए गरीब, मजदूर और बेरोजगार वर्ग के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान तहसील परिसर में काफी देर तक नारेबाजी होती रही।
    1
    गरीब समाज पार्टी का तहसील पर प्रदर्शन, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी
बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी
गरीब समाज पार्टी ने तहसील परिसर में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी और लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि महंगाई बढ़ने से गरीब परिवारों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। बेरोजगारी के कारण बड़ी संख्या में लोगों के पास आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं है, जिससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार से 10 सूत्रीय मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए गरीब, मजदूर और बेरोजगार वर्ग के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान तहसील परिसर में काफी देर तक नारेबाजी होती रही।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज की शिकायत पर पूर्ण हुआ रास्ते का निर्माण।* *कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज की शिकायत पर पूर्ण हुआ रास्ते का निर्माण।* *जिलाधिकारी ने भटकुला पट्टी पहुंचकर सड़क की गुणवत्ता का किया स्थलीय निरीक्षण।* *समस्याओं के त्वरित निस्तारण के साथ जनसुविधाओं का ध्यान रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : जिलाधिकारी।* नगर पालिका परिषद मऊ के अंतर्गत भटकुला पट्टी स्थित वार्ड नंबर-17 में रास्ता निर्माण को लेकर कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज द्वारा जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी महोदय के समक्ष शिकायत की गई थी। जिला प्रशासन द्वारा शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिसके क्रम में रास्ता निर्माण का कार्य पूर्ण करा लिया गया। आज जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन द्वारा मौके पर पहुंचकर नवनिर्मित रास्ते का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आसपास की गलियों का भी सर्वे कराकर आवश्यकतानुसार कार्रवाई करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर क्षेत्र की अन्य समस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा प्राप्त समस्याओं के नियमानुसार एवं समयबद्ध ढंग से समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने छात्रा समारा नाज से मुलाकात की तथा उसे साइकिल एवं चॉकलेट उपहार स्वरूप भेंट की। रास्ते का निर्माण पूर्ण होने और उपहार पाकर समारा नाज काफी प्रसन्न हुई। बच्ची एवं उसके परिजनों द्वारा जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान आसपास के स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में कराए गए कार्यों तथा जिलाधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर समस्याओं का जायजा लेने और उनके समाधान के लिए दिए गए निर्देशों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद मऊ सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    2
    *कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज की शिकायत पर पूर्ण हुआ रास्ते का निर्माण।*
*कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज की शिकायत पर पूर्ण हुआ रास्ते का निर्माण।*
*जिलाधिकारी ने भटकुला पट्टी पहुंचकर सड़क की गुणवत्ता का किया स्थलीय निरीक्षण।*
*समस्याओं के त्वरित निस्तारण के साथ जनसुविधाओं का ध्यान रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : जिलाधिकारी।*
नगर पालिका परिषद मऊ के अंतर्गत भटकुला पट्टी स्थित वार्ड नंबर-17 में रास्ता निर्माण को लेकर कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज द्वारा जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी महोदय के समक्ष शिकायत की गई थी। जिला प्रशासन द्वारा शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिसके क्रम में रास्ता निर्माण का कार्य पूर्ण करा लिया गया। 
आज जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन द्वारा मौके पर पहुंचकर नवनिर्मित रास्ते का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक  निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आसपास की गलियों का भी सर्वे कराकर आवश्यकतानुसार कार्रवाई करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर क्षेत्र की अन्य समस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा प्राप्त समस्याओं के नियमानुसार एवं समयबद्ध ढंग से समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने छात्रा समारा नाज से मुलाकात की तथा उसे साइकिल एवं चॉकलेट उपहार स्वरूप भेंट की। रास्ते का निर्माण पूर्ण होने और उपहार पाकर समारा नाज काफी प्रसन्न हुई। बच्ची एवं उसके परिजनों द्वारा जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान आसपास के स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में कराए गए कार्यों तथा जिलाधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर समस्याओं का जायजा लेने और उनके समाधान के लिए दिए गए निर्देशों की सराहना की।   
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद मऊ सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_KHABARE ABHI TAK
    KHABARE ABHI TAK
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सुखपुरा सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) के संदर्भ में तैयार खबर और संशोधित थंबनेल टेक्स्ट डिज़ाइन नीचे दिया गया है: ​सुखपुरा सीएचसी को चालू कराने और दर्ज मुकदमों की वापसी को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
    1
    सुखपुरा सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) के संदर्भ में तैयार खबर और संशोधित थंबनेल टेक्स्ट डिज़ाइन नीचे दिया गया है:
​सुखपुरा सीएचसी को चालू कराने और दर्ज मुकदमों की वापसी को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
    user_Kanhaiya Verma
    Kanhaiya Verma
    Media house बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने सुनीं जनशिकायतें, प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार निस्तारण कराया जाए तथा पीड़ितों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।
    2
    पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने सुनीं जनशिकायतें, प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश
जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
एसपी ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार निस्तारण कराया जाए तथा पीड़ितों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, थाना भलुअनी पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान के कुशल पर्यवेक्षण में थाना भलुअनी पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 143/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट में वांछित अभियुक्त जयकिशन यादव पुत्र रमेश यादव निवासी वार्ड नम्बर 07 तिलक नगर भलुअनी थाना भलुअनी जनपद देवरिया उम्र करीब 25 वर्ष को आज दिनांक 15.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर गांधी चौक से करौंदी मार्ग पर पुलिया के पास से गिरफ्तार करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *घटना का संक्षिप्त विवरण -* वादी उपेन्द्र सिंह द्वारा थाना भलुअनी पर तहरीर दी गयी कि उनके भाई मनीष सिंह उर्फ मोनू जो अपने व्यक्तिगत कार्य से भलुअनी चौराहे से वापस घर आ रहे थे, तभी अभियुक्तगण 01. चाइना अंसारी 02. अम्बुज विश्वकर्मा 03. जयकिशन यादव 04. नागेश यादव द्वारा पूर्व नियोजित षडयंत्र के तहत धारदार हथियार (चाकू) से प्राणघातक हमला कर मनीष की हत्या कर दी गयी। उक्त तहरीर के आधार पर थाना भलुअनी पर मु0अ0सं0 143/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विवेचना के क्रम में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त जयकिशन यादव को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में 02 अभियुक्तों चाइना अंसारी व अंबुज विश्वकर्मा को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -* 1.जयकिशन यादव पुत्र रमेश यादव निवासी वार्ड नम्बर 07 तिलक नगर भलुअनी थाना भलुअनी जनपद देवरिया उम्र करीब 25 वर्ष *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण -* 1.थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र थाना भलुअनी 2.उ0नि0 आशीष कुमार तिवारी थाना भलुअनी 3.का0 अरविन्द यादव थाना भलुअनी विश्वजीत राजभर थाना भलुअनी विनोद यादव थाना भलुअनी ओमकार यादव था बैदेही मोदनवाल थाना भलुअनी विजयलक्ष्मी थाना भलुअनी
    2
    हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, थाना भलुअनी

पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बरहज  रंजना सचान के कुशल पर्यवेक्षण में थाना भलुअनी पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 143/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट में वांछित अभियुक्त जयकिशन यादव पुत्र रमेश यादव निवासी वार्ड नम्बर 07 तिलक नगर भलुअनी थाना भलुअनी जनपद देवरिया उम्र करीब 25 वर्ष को आज दिनांक 15.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर गांधी चौक से करौंदी मार्ग पर पुलिया के पास से गिरफ्तार करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण -*
वादी उपेन्द्र सिंह द्वारा थाना भलुअनी पर तहरीर दी गयी कि उनके भाई मनीष सिंह उर्फ मोनू जो अपने व्यक्तिगत कार्य से भलुअनी चौराहे से वापस घर आ रहे थे, तभी अभियुक्तगण 01. चाइना अंसारी 02. अम्बुज विश्वकर्मा 03. जयकिशन यादव 04. नागेश यादव द्वारा पूर्व नियोजित षडयंत्र के तहत धारदार हथियार (चाकू) से प्राणघातक हमला कर मनीष की हत्या कर दी गयी। उक्त तहरीर के आधार पर थाना भलुअनी पर मु0अ0सं0 143/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विवेचना के क्रम में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त जयकिशन यादव को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में 02 अभियुक्तों चाइना अंसारी व अंबुज विश्वकर्मा को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -*
1.जयकिशन यादव पुत्र रमेश यादव निवासी वार्ड नम्बर 07 तिलक नगर भलुअनी थाना भलुअनी जनपद देवरिया उम्र करीब 25 वर्ष

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण -*
1.थानाध्यक्ष  दिनेश कुमार मिश्र थाना भलुअनी
2.उ0नि0  आशीष कुमार तिवारी थाना भलुअनी
3.का0 अरविन्द यादव थाना भलुअनी
 विश्वजीत राजभर थाना भलुअनी विनोद यादव थाना भलुअनी
ओमकार यादव था बैदेही मोदनवाल थाना भलुअनी
विजयलक्ष्मी थाना भलुअनी
    user_Namrata Shukla
    Namrata Shukla
    बरहज, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बलिया में सनसनीखेज वारदात: रंजिश में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में कुछ लोगों के एक समूह ने लाठियों से पीट-पीटकर 35 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि हमले में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। यह घटना सोमवार रात को मालीपुर गांव से आगे कैथी (मथिया) के पास घटी, जब आरोपियों ने उस मोटरसाइकिल को रोका जिस पर उमेश चौरसिया यात्रा कर रहे थे और उन पर लाठियों से हमला किया। पुलिस के अनुसार, उभाओं थाना क्षेत्र के करणी गांव का निवासी चौरसिया सोमवार देर शाम मालीपुर से पूजा सामग्री लेकर घर लौट रहा था। वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर शाम करीब 7:45 बजे कैथी (मठिया) इलाके में पहुंचा। पुलिस ने बताया कि इलाके में घात लगाकर बैठे बदमाशों के एक समूह ने उसकी मोटरसाइकिल रोककर उस पर लाठियों से हमला किया। हमलावरों की संख्या चार से छह के बीच बताई जा रही है। चौरासिया हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें सीर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। चौरसिया के साथ मोटरसाइकिल पर यात्रा कर रहे एक अन्य व्यक्ति को भी इस घटना में मामूली चोटें आईं। हमले की सूचना मिलते ही पुलिस उभाओं पुलिस स्टेशन से एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांचकर्ता अब हमले के पीछे के सटीक मकसद का पता लगाने और इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस जांच के तहत आसपास के इलाके के निवासियों से पूछताछ कर रही है और अन्य उपलब्ध सबूतों की जांच कर रही है। एएसपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बात करते हुए कहा, "आज सूचना मिली कि उभाओन पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत संकट मोचन मथिया मोड़ के पास उमेश चौरासिया का पास के एक गांव के कुछ युवकों से झगड़ा हो गया। झड़प के दौरान उमेश चौरासिया के सिर पर लाठी से वार किया गया। उन्हें तुरंत उभाओन पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।" उन्होंने कहा, "प्रारंभिक आकलन के अनुसार, पीड़ित के भतीजे के माध्यम से पता चला है कि पड़ोसी गांव के कुछ लोगों ने उमेश पर हमला किया था। इसके बाद, संदिग्धों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई है। आगे की जांच जारी है।"
    1
    बलिया में सनसनीखेज वारदात: रंजिश में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में कुछ लोगों के एक समूह ने लाठियों से पीट-पीटकर 35 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि हमले में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। यह घटना सोमवार रात को मालीपुर गांव से आगे कैथी (मथिया) के पास घटी, जब आरोपियों ने उस मोटरसाइकिल को रोका जिस पर उमेश चौरसिया यात्रा कर रहे थे और उन पर लाठियों से हमला किया।
पुलिस के अनुसार, उभाओं थाना क्षेत्र के करणी गांव का निवासी चौरसिया सोमवार देर शाम मालीपुर से पूजा सामग्री लेकर घर लौट रहा था। वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर शाम करीब 7:45 बजे कैथी (मठिया) इलाके में पहुंचा। पुलिस ने बताया कि इलाके में घात लगाकर बैठे बदमाशों के एक समूह ने उसकी मोटरसाइकिल रोककर उस पर लाठियों से हमला किया।
हमलावरों की संख्या चार से छह के बीच बताई जा रही है। चौरासिया हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें सीर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। चौरसिया के साथ मोटरसाइकिल पर यात्रा कर रहे एक अन्य व्यक्ति को भी इस घटना में मामूली चोटें आईं।
हमले की सूचना मिलते ही पुलिस उभाओं पुलिस स्टेशन से एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांचकर्ता अब हमले के पीछे के सटीक मकसद का पता लगाने और इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।
पुलिस जांच के तहत आसपास के इलाके के निवासियों से पूछताछ कर रही है और अन्य उपलब्ध सबूतों की जांच कर रही है। एएसपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बात करते हुए कहा, "आज सूचना मिली कि उभाओन पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत संकट मोचन मथिया मोड़ के पास उमेश चौरासिया का पास के एक गांव के कुछ युवकों से झगड़ा हो गया। झड़प के दौरान उमेश चौरासिया के सिर पर लाठी से वार किया गया। उन्हें तुरंत उभाओन पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।" उन्होंने कहा, "प्रारंभिक आकलन के अनुसार, पीड़ित के भतीजे के माध्यम से पता चला है कि पड़ोसी गांव के कुछ लोगों ने उमेश पर हमला किया था। इसके बाद, संदिग्धों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई है। आगे की जांच जारी है।"
    user_गंगा24न्यूज़
    गंगा24न्यूज़
    Local News Reporter सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.