कार ओवरटेक घेरे बदमाश, तीन को अवैध हथियारों सहित दबोचा, एक चकमा देकर भागा अज्ञात वारदात की नीयत से खड़े बदमाशों ने पुलिस से बचने चलाई गोली, एसडीओपी और टीआई बालबाल बचे भितरवार। भितरवार में बुधवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस पर फायरिंग करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध हथियार, कारतूस और एक कार जब्त की है। जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात तकरीबन 11:00 बजे भितरवार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भितरवार- हरसी रोड़ पर सहारन गुरुद्वारा और आदमपुर रोड पर कुछ बदमाश हथियारों के साथ आई-20 कार में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे हैं। सूचना पर एसडीओपी जितेंद्र नगाइच और थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। *ओवरटेक करके पुलिस ने दबोचे बदमाश, पुलिस पर किया हमला* पुलिस की गाड़ी को अपनी ओर आता देखते ही बदमाशों ने अपनी कार तेज रफ्तार से भगादी। पुलिस ने पीछा कर उनकी कार को ओवरटेक किया और आगे लगाकर घेर लिया। घेराबंदी के बाद बदमाशों ने भागने के प्रयास में एसडीओपी और थाना प्रभारी पर जानलेवा हमला करने के उद्देश्य से गोली चला दी। जिससे एसडीओपी और थाना प्रभारी बाल- बाल बच गए। *चार में से तीन को दबोचा एक अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ फरार* पुलिस टीम पर हमला करके पुलिस से बचने के लिए भाग रहे बदमाशों को दबोचने के लिए पुलिस ने तत्परता दिखाई और तीन आरोपियों इकरार खान (डबरा), विपिन कुशवाह (डबरा) और भूपेंद्र रावत (सहवई) को मौके से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, एक आरोपी रामलखन रावत (ग्राम ईंटों) पुलिस थाना करहिया अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया है जिसकी भी पुलिस के द्वारा खोजबीन की जा रही है। *बदमाशों से मिले अवैध हथियार और जिंदा कारतूस* पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए बदमाशों के कब्जे से एक 12 बोर का कट्टा, एक 12 बोर की दुनाली बंदूक, चार जिंदा कारतूस और एक आई-20 कार जब्त की गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, शासकीय कार्य में बाधा और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। *पकड़े गए बदमाशों पर दर्ज है कई अपराध* पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी इकरार खान पर अकेले 23 मामले दर्ज हैं। एसडीओपी जितेंद्र नगाइच और थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाहा ने मामले को लेकर संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर गोली चलाई थी। तीन आरोपी पकड़े गए हैं और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
कार ओवरटेक घेरे बदमाश, तीन को अवैध हथियारों सहित दबोचा, एक चकमा देकर भागा अज्ञात वारदात की नीयत से खड़े बदमाशों ने पुलिस से बचने चलाई गोली, एसडीओपी और टीआई बालबाल बचे भितरवार। भितरवार में बुधवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस पर फायरिंग करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध हथियार, कारतूस और एक कार जब्त की है। जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात तकरीबन 11:00 बजे भितरवार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भितरवार- हरसी रोड़ पर सहारन गुरुद्वारा और आदमपुर रोड पर कुछ
बदमाश हथियारों के साथ आई-20 कार में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे हैं। सूचना पर एसडीओपी जितेंद्र नगाइच और थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। *ओवरटेक करके पुलिस ने दबोचे बदमाश, पुलिस पर किया हमला* पुलिस की गाड़ी को अपनी ओर आता देखते ही बदमाशों ने अपनी कार तेज रफ्तार से भगादी। पुलिस ने पीछा कर उनकी कार को ओवरटेक किया और आगे लगाकर घेर लिया। घेराबंदी के बाद बदमाशों ने भागने के प्रयास में एसडीओपी और थाना प्रभारी पर जानलेवा हमला करने के उद्देश्य से गोली चला दी। जिससे एसडीओपी और थाना प्रभारी बाल- बाल बच गए। *चार में से तीन
को दबोचा एक अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ फरार* पुलिस टीम पर हमला करके पुलिस से बचने के लिए भाग रहे बदमाशों को दबोचने के लिए पुलिस ने तत्परता दिखाई और तीन आरोपियों इकरार खान (डबरा), विपिन कुशवाह (डबरा) और भूपेंद्र रावत (सहवई) को मौके से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, एक आरोपी रामलखन रावत (ग्राम ईंटों) पुलिस थाना करहिया अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया है जिसकी भी पुलिस के द्वारा खोजबीन की जा रही है। *बदमाशों से मिले अवैध हथियार और जिंदा कारतूस* पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए बदमाशों के कब्जे से एक 12 बोर का कट्टा, एक 12 बोर की दुनाली बंदूक, चार जिंदा कारतूस और एक आई-20 कार
जब्त की गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, शासकीय कार्य में बाधा और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। *पकड़े गए बदमाशों पर दर्ज है कई अपराध* पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी इकरार खान पर अकेले 23 मामले दर्ज हैं। एसडीओपी जितेंद्र नगाइच और थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाहा ने मामले को लेकर संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर गोली चलाई थी। तीन आरोपी पकड़े गए हैं और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
- Post by GWALIOR PRAVAH NEWS1
- कैसे एक पूरा गाँव हो गया नपुं** ?✅️❌️ || राजीव दीक्षित जी द्वारा भाषण || #rajivdixit #shorts1
- आजाद समाज पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को दोपहर तीन बजे आयोजित की गई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सेक्टर एवं पोलिंग बूथ गठन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूपदोपहर में प्रदेश सचिव रामनिवास फौजी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजपाल गुर्जर ने की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रविंद्र गुर्जर, विधानसभा प्रभारी पूनम जाटव, करन कुशवाह, लक्ष्मण कुशवाह मौजपुरिया, जिला प्रभारी रवि धनोलिया, ब्लॉक अध्यक्ष कोमेश भोज एवं समाजसेवी बलवीर गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए सुरेश कुशवाह विधानसभा अध्यक्ष ASP ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन का विस्तार करें और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ें। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।1
- खबर मगरौनी, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से जितेन्द्र शाक्य की रिपोर्ट मगरौनी में कल बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ हनुमान जयंती का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा (झांकी) का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह शोभायात्रा मेन बाजार से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, खटीक मोहल्ला, नीलगंज चौराहा, कटरा बाजार और कुम्हार बस्ती होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में भक्तों द्वारा जय श्री राम और बजरंगबली के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। झांकी में भगवान हनुमान की आकर्षक झलकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्हें देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया और प्रसाद वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। हनुमान जयंती के इस आयोजन ने पूरे नगर में धार्मिक और उत्सवी माहौल बना दिया।3
- डबरा ( ग्वालियर) मध्य प्रदेश संवाददाता _राजेश कुमार सोनी सांखनी गांव में भूसा बनाने के दौरान एक युवक रीपर की चपेट में आकर घायल हो गया। 40 वर्षीय आसीन पुत्र मिट्ठू खान के हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। ग्रामीणों की सूझबूझ से उसे समय रहते बचा लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई। यह घटना आज गेहूं की कटाई के बाद भूसा बनाने के कार्य के दौरान हुई। आसीन रीपर मशीन पर काम कर रहा था, तभी वह अचानक मशीन से टकरा गया। हादसे के तुरंत बाद, मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आसीन को रीपर से खींच लिया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। फिलहाल, आसीन की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गौरतलब है कि गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग के दौरान ऐसे हादसे आम हो गए हैं, जिनमें कई बार किसान अपनी जान भी गंवा देते हैं। प्रशासन लगातार किसानों से सतर्कता बरतने की अपील करता रहा है, लेकिन लापरवाही के कारण हर साल ऐसे हादसे होते हैं। इस मामले में ग्रामीणों की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।2
- दतिया ग्राम बहादुरपुर नि. राजाराम वंशकार से ऑटो चालक व उसके साथी ने की लूट। वृद्ध गिरवी रखे जेवर लेकर वापस गांव जा रहे थे। तभी मंडी गेट के पास अज्ञात ऑटो चालक व उसके साथी ने वृद्ध को गांव की बोलकर बिठा लिया। और करन सागर के पास सुनसान जगह पर दोनों ने वृद्ध को धक्का दे दिया और सोने चांदी के जेवर वृद्ध से छीनकर भाग गए। जेवरातों की अनुमानित कीमत 3 लाख बताई जा रही है। *घटना के बाद फरियादी घबरा गया और अपने पुत्र देवेंद्र को फोन करके बुलाया तो उनकी हालत गंभीर थी तो सीधे जिला अस्पताल ले गया। इलाज उपरांत घटना की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को जाकर बताई। पुलिस ने घटना स्थल पर जायजा किया और कोतवाली थाना पुलिस को सूचित किया। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।2
- भांडेर थाना अंतर्गत मेला ग्राउंड में शुक्रवार दोपहर करीब 02 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से विद्युत पोल कार पर गिर गया। घटना के दौरान कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि चालक बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार, मेला ग्राउंड क्षेत्र में खड़ी एक कार पर अचानक विद्युत पोल गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि पास से गुजर रहे ट्रैक्टर चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पोल में टक्कर मार दी, जिससे वह असंतुलित होकर सीधे कार पर जा गिरा। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। इस घटना में कार को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित युवक प्रहलाद राजपूत ने मामले की शिकायत भांडेर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।1
- राहुल गांधी की घटिया राजनीति को आज उनके ही वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने बेनकाब कर दिया है। कमलनाथ ने स्पष्ट रूप से कहा कि 'गैस की कोई कमी नहीं है, एक माहौल बना दिया कि कमी है-कमी है' राहुल गांधी और कांग्रेस सत्ता के लालच में देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।1