Shuru
Apke Nagar Ki App…
माननीय न्यायमूर्ति के आगमन पर जिला न्यायालय परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर शेखपुरा — जिला न्यायालय परिसर में पटना उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद के आगमन पर उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर न्यायालय परिसर में गरिमामय वातावरण देखने को मिला। शेखपुरा बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव चंद्रमौली यादव ने बताया कि माननीय न्यायमूर्ति का यह आगमन पूरे जिले के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का अवसर शेखपुरा जिला वासियों के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है तथा इससे न्यायिक व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास और सुदृढ़ होता है। माननीय न्यायमूर्ति के स्वागत से न्यायालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा और उपस्थित लोगों ने इसे जिले के लिए ऐतिहासिक एवं सम्मानजनक अवसर
कुमार सुबिद
माननीय न्यायमूर्ति के आगमन पर जिला न्यायालय परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर शेखपुरा — जिला न्यायालय परिसर में पटना उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद के आगमन पर उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर न्यायालय परिसर में गरिमामय वातावरण देखने को मिला। शेखपुरा बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव चंद्रमौली यादव ने बताया कि माननीय न्यायमूर्ति का यह आगमन पूरे जिले के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का अवसर शेखपुरा जिला वासियों के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है तथा इससे न्यायिक व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास और सुदृढ़ होता है। माननीय न्यायमूर्ति के स्वागत से न्यायालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा और उपस्थित लोगों ने इसे जिले के लिए ऐतिहासिक एवं सम्मानजनक अवसर
More news from बिहार and nearby areas
- भारतीय लोक चेतना पार्टी ,, सुप्रीमो,, ,,,सुभाष कुमार जी,,,1
- चेवाड़ा में लहलहाती गेहूं फसल से किसानों के चेहरे खिले, पटवन में जुटे कृषक। गौरतलब है कि चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में इस बार गेहूं की फसल लहलहाती नजर आ रही है। खेतों में फैली हरियाली और बढ़वार की अच्छी स्थिति को देखकर किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। समय पर बुआई और अनुकूल मौसम का असर फसल पर साफ दिखाई दे रहा है। अच्छी पैदावार की उम्मीद में किसान फसल की समुचित देखभाल में जुट गए हैं। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में किसान गेहूं के खेतों का पटवन (सिंचाई) करने में व्यस्त दिखे। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे तक कई स्थानों पर किसान डीजल पंप एवं मोटर के सहारे सिंचाई करते नजर आए। किसानों का कहना है कि इस समय सही मात्रा में पानी मिलने से बालियों का विकास बेहतर होगा और उत्पादन में वृद्धि होगी। कृषि जानकारों का भी मानना है कि समय पर सिंचाई और संतुलित उर्वरक प्रयोग से इस बार गेहूं की उपज बेहतर रहने की संभावना है। किसान मौसम पर नजर बनाए रखते हुए फसल की निगरानी कर रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर त्वरित समाधान किया जा1
- करण्डे थाना पुलिस ने हंसापुर मोड़ के पास से शराब के नशे में पांच लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। करण्डे थाना अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग उक्त स्थान पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सभी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार लोगों में करण्डे थाना क्षेत्र के मसाढ़ी गांव निवासी प्रकाश मिस्त्री तथा सिरारी थाना क्षेत्र के गगरी गांव निवासी श्रवण महतो, मुरारी महतो, अनिल यादव और सोनू कुमार शामिल हैं। पुलिस ने सभी का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।2
- लखीसराय जिला मुख्यालय धरना स्थल पर शनिवार को डीजे संचालक संघ के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया गया धरना के दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि पूर्व में भी डीजे संचालन पर प्रतिबंध लागू था और वह जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते रहे हैं।1
- टूटे नहीं हैं, और मजबूत हुए हैं बिहार में बदलाव तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा!!1
- नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कथित प्रदर्शन विवाद को लेकर नालंदा में भाजपा युवा मोर्चा ने विरोध मार्च निकाला और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश की प्रतिष्ठा सर्वोपरि है और इस तरह की घटनाओं पर जवाबदेही तय होनी चाहिए।1
- शेखपुरा नगर के सेवा बस्ती गिरिहिंडा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के तत्वावधान में “परिषद की पाठशाला” का भव्य शुभारंभ किया गया। शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को समर्पित इस पहल का उद्घाटन एएसपी राकेश कुमार एवं नगर परिषद शेखपुरा के कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में विभाग संयोजक आकाश कश्यप, जिला सह संयोजक निशांत कुमार, नगर मंत्री बबन राय, नगर सह मंत्री रौशन कुमार, कॉलेज अध्यक्ष बिट्टू सम्राट सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर ImpactSpark Foundation के अंजनी कुमार के सहयोग से जरूरतमंद बच्चों के बीच कॉपी और पेन का वितरण किया गया। अतिथियों ने कहा कि ऐसी पहलें न केवल शिक्षा को बढ़ावा देती हैं, बल्कि समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को भी सुदृढ़ करती हैं। अपने संबोधन में एएसपी राकेश कुमार ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने परिषद द्वारा संचालित पाठशाला की सराहना करते हुए कहा कि इससे वंचित वर्ग के बच्चों को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम शुक्रवार शाम चार बजे संपन्न हुआ।1
- नया बाजार आर लाल कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच मैट्रिक परीक्षा हो रही आयोजित। लखीसराय। जिले में मैट्रिक वार्षिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गई है। इस वर्ष परीक्षा का आयोजन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा किया जा रहा है। जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर कुल 19,751 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा 25 फरवरी तक संचालित होगी।शहर के नया बाजार स्थित आर लाल कॉलेज परिसर में शुक्रवार को साइंस विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को कदाचार मुक्त और पारदर्शी बनाने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा। छात्राओं को कॉलेज परिसर में सघन जांच के बाद प्रवेश कराया गया। प्रवेश द्वार पर महिला एवं पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गई थी, वहीं दंडाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। केंद्र पर सीसीटीवी निगरानी, वीडियोग्राफी तथा कड़ी तलाशी की व्यवस्था की गई थी ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर रोक लगाई जा सके। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।परीक्षार्थियों ने भी अनुशासन का पालन करते हुए परीक्षा में भाग लिया1
- गांव की महिलाओं के लिए एक बड़ी पहल — लखपति दीदी योजना। इस अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सालाना कम से कम 1 लाख रुपये की आय दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। लखपति दीदी योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को ट्रेनिंग, बैंक लोन, स्किल डेवलपमेंट और मार्केटिंग सपोर्ट दिया जाता है। यह योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत चलाई जा रही है। इस वीडियो में जानिए — ✔️ योजना का उद्देश्य ✔️ कैसे बनें लखपति दीदी ✔️ क्या मिलते हैं फायदे ✔️ सरकार का लक्ष्य क्या है ✔️ महिलाओं की सफलता की कहानी1