महिलाओं ने की शीतला माता की पूजा ,,हल्दी के छापे लगाकर की सुख सौभाग्य की कामना श्रद्धा व परंपरा के साथ महिलाओं ने की शीतला माता की पूजा, होलिका स्थल पर जल के छींटे देकर निभाई रीति कालीबावड़ी। क्षेत्र में मंगलवार को हिंदू महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ शीतला माता की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने विधि-विधान से माता की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। परंपरा के अनुसार महिलाओं ने एक दिन पहले बने ठंडे व्यंजनों का भोग शीतला माता को अर्पित किया। इसके बाद महिलाएं समूह में होली दहन स्थल पहुंचीं, जहां उन्होंने होलिका माता को जल के छींटे देकर ठंडा करने की परंपरा का निर्वाह किया। इस दौरान महिलाओं ने परिवार और समाज की खुशहाली के लिए प्रार्थना भी की। पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने अपने-अपने घरों के बाहर हल्दी के छापे लगाकर परिवार के स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना की। मान्यता है कि इस दिन शीतला माता की पूजा करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और रोग-बीमारियों से रक्षा होती है। पूरे क्षेत्र में इस अवसर पर धार्मिक आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों का माहौल बना रहा। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करती नजर आईं और एक-दूसरे को प्रसाद भी वितरित किया।,, पूजा आराधना करने में कंचन सेन कालीबावड़ी,बबीता राजपूत , रमा उपाध्याय, रानू राठौड़, दीपा सेन, शोभा तंवर,योगिता तंवर, कृष्णा सेन आदि महिलाएं शामिल थीं
महिलाओं ने की शीतला माता की पूजा ,,हल्दी के छापे लगाकर की सुख सौभाग्य की कामना श्रद्धा व परंपरा के साथ महिलाओं ने की शीतला माता की पूजा, होलिका स्थल पर जल के छींटे देकर निभाई रीति कालीबावड़ी। क्षेत्र में मंगलवार को हिंदू महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ शीतला माता की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने विधि-विधान से माता की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य
की कामना की। परंपरा के अनुसार महिलाओं ने एक दिन पहले बने ठंडे व्यंजनों का भोग शीतला माता को अर्पित किया। इसके बाद महिलाएं समूह में होली दहन स्थल पहुंचीं, जहां उन्होंने होलिका माता को जल के छींटे देकर ठंडा करने की परंपरा का निर्वाह किया। इस दौरान महिलाओं ने परिवार और समाज की खुशहाली के लिए प्रार्थना भी की। पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने अपने-अपने घरों के बाहर हल्दी के छापे लगाकर परिवार के स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना की।
मान्यता है कि इस दिन शीतला माता की पूजा करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और रोग-बीमारियों से रक्षा होती है। पूरे क्षेत्र में इस अवसर पर धार्मिक आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों का माहौल बना रहा। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करती नजर आईं और एक-दूसरे को प्रसाद भी वितरित किया।,, पूजा आराधना करने में कंचन सेन कालीबावड़ी,बबीता राजपूत , रमा उपाध्याय, रानू राठौड़, दीपा सेन, शोभा तंवर,योगिता तंवर, कृष्णा सेन आदि महिलाएं शामिल थीं
- कालीबावड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की पहली नर्स,,भारती दबाड़े का निधन ,,,, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार यात्रा में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि,,,, कालीबावड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पूर्व कंपाउंडर बाबूलाल बेरिया की धर्मपत्नी श्रीमती भारती सिस्टर का गत दिनों लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया ,,वे 75 वर्ष की थी ,, उनकी अंतिम संस्कार यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी ,,धरमपुरी के नर्मदा नदी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया ,,,श्रद्धांजलि देने वालों में अशोक सेन पत्रकार, सचिन प्रजापति,मोहन प्रजापति,विजय प्रजापति, अखिलेश गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण ओर स्नेहीजन उपस्थित थे2
- बड़वानी, 10 मार्च 2026 (निमाड़ दस्तक न्यूज़ ब्यूरो) बड़वानी जिले में आज मानवता को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई, जहाँ स्वास्थ्य विभाग की खस्ताहाल एम्बुलेंस के कारण एक गंभीर मरीज की जान जोखिम में पड़ गई। जिला अस्पताल से इंदौर रेफर किए गए एक किडनी मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस बीच रास्ते में खराब हो गई, जिसके चलते मरीज घंटों तपती धूप में सड़क पर खड़ा तड़पता रहा। तेज धूप और बीच सड़क पर बेबसी जानकारी के अनुसार, धार जिले के कलवानी निवासी छगनलाल नरगेश को किडनी की गंभीर समस्या के कारण बड़वानी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार दोपहर डॉक्टरों ने उन्हें डायलिसिस के लिए इंदौर रेफर किया। मरीज को लेकर रवाना हुई 108 एम्बुलेंस (क्रमांक CG 04 MR 7743) चकेरी-ठीकरी हाइवे पर अचानक गर्म होकर बंद हो गई। दो घंटे तक तड़पता रहा मरीज, अटेंडर का बुरा हाल मरीज की पत्नी कला बाई नरगेश ने रुंधे गले से बताया कि उन्हें दोपहर करीब 12:30 बजे अस्पताल से रवाना किया गया था। चकेरी के पास एम्बुलेंस खराब होने के बाद लगभग दो घंटे तक वे बीच सड़क पर तेज धूप में खड़े रहे। गर्मी और बीमारी की वजह से छगनलाल की हालत बिगड़ने लगी और वे एम्बुलेंस के भीतर ही घबराहट से तड़पते देखे गए। अपनी बेबसी पर मरीज की पत्नी भी बिलखती नजर आई। ग्रामीणों ने दिया धक्का, घंटों बाद आई दूसरी गाड़ी एम्बुलेंस खराब होने के बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए खराब वाहन को धक्का देकर सड़क किनारे छांव में खड़ा करवाया। 108 के कर्मचारियों ने दूसरी एम्बुलेंस की मांग की, लेकिन उसे पहुंचने में काफी समय लगा। आखिरकार, दोपहर लगभग 3:40 बजे दूसरी एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद मरीज को इंदौर के लिए रवाना किया गया। उठ रहे हैं गंभीर सवाल स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही ने जिला प्रशासन और एम्बुलेंस सेवाओं के रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं: क्या रेफरल सेवाओं के लिए उपयोग होने वाले वाहनों की फिटनेस जांच नहीं की जाती? गर्मी के इस मौसम में इमरजेंसी केस के लिए बैकअप व्यवस्था इतनी सुस्त क्यों है?1
- पीली टीशर्ट, लंबे बाल और गोल टोपी: लड़की बनकर एग्जाम देने पहुंचा लड़का, वजह जान मुस्कुराने लगे सब बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा के दौरान एक ऐसा नजारा दिखा, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। पानसेमल स्थित शासकीय कन्या विद्यालय परीक्षा केंद्र पर जब एक परीक्षार्थी ने प्रवेश किया, तो सुरक्षा में तैनात अमला उसे देखता ही रह गया। पीली शर्ट, लंबे बाल और गोल टोपी पहने वह परीक्षार्थी दिखने में पूरी तरह लड़की थी, लेकिन उसकी कद-काठी ने संदेह पैदा कर दिया। कुछ देर के लिए सेंटर पर अफरातफरी मची, पर जब असलियत सामने आई तो हर कोई छात्र की अपनी संस्कृति के प्रति निष्ठा का कायल हो गया।1
- बड़वानी इंदौर लोकायुक्त इकाई ने महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए रिश्वत मांगने का एक मामला दर्ज किया है। यह मामला बड़वानी जिले के अंजड़ थाने के उपनिरीक्षक महावीर सिंह चंदेल और आरक्षक पवन प्रजापति के खिलाफ दर्ज किया गया है। उन पर एक ज्वेलर्स संचालक से 50,000 रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है, जिसमें से 15,000 रुपये लेते हुए वे पकड़े गए। शिकायतकर्ता जयराज चौधरी, जो अंजड़ में डायमंड ज्वेलर्स के संचालक हैं और सौर ऊर्जा सामग्री की आपूर्ति का भी काम करते हैं, ने लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत दर्ज कराई थी। लगभग एक साल पहले, भारत बर्फा नामक व्यक्ति की आत्महत्या के एक मामले में उपनिरीक्षक महावीर चंदेल ने जयराज चौधरी से पूछताछ की थी। शिकायत के अनुसार, 24 जनवरी 2026 को उपनिरीक्षक चंदेल और आरक्षक पवन प्रजापति अंजड़ न्यायालय के पास जयराज चौधरी से मिले। उपनिरीक्षक ने चौधरी से कहा कि उन्होंने उन्हें इस मामले में परेशान नहीं किया है और अब केस खत्म कर देंगे। उन्होंने आरक्षक पवन प्रजापति के माध्यम से 50,000 रुपये 'खर्चा पानी' के रूप में देने की मांग की, अन्यथा उन्हें केस में फंसाने की धमकी दी और बताया कि उनके खिलाफ थाने में और भी मामले हैं। जयराज चौधरी ने इस संबंध में राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को लिखित शिकायत दी। सत्यापन के दौरान शिकायत सही पाई गई। इसके बाद, जब आवेदक ने आरक्षक पवन प्रजापति से संपर्क किया, तो प्रजापति ने उसी समय 15,000 रुपये ले लिए और शेष 15,000 रुपये बाद में देने की बात कही। आरोपी उपनिरीक्षक महावीर सिंह चंदेल और आरक्षक पवन प्रजापति के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 61(2) के तहत लोकायुक्त विशेष पुलिस स्थापना में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज की गई है। मामले की विवेचना जारी है।1
- Post by Surendra prasad Dubey1
- बाबूजी प्रीमियर लीग 2.0 का आतिशबाजी व रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी के साथ शुरुआत होगा बाबूजी प्रीमियर लीग बीपीएल में विधानसभा क्षेत्र की 144 टीमें भाग लेगी स्वतंत्र प्रेस क्लब बदनावर व बोडाना 11 माकनी के बीच पहला मैच होगा बदनावर। विधायक भंवरसिंह शेखावत के मार्गदर्शन में Sports प्रीमियर लीग 2.0 का आगाज मंगलवार से जनपद पंचायत भवन के सामने मैदान में होगा। रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। बाबूजी प्रीमियर लीग बीपीएल में इस बार 144 टीमें भाग लेगी। प्रतिदिन सात मैच आयोजित होगे। 10 तारीख से प्रांरभ होने वाली विधानसभा क्षेत्र की सबसे बडी किके्रट प्रतियोगिता में चौके छक्कों की बरसात होगी। मैच देखने हेतु सुव्यस्थित बैठक की व्यवस्था की गई है। सभी मुकाबले दुधिया रोशनी में होगे। विधायक प्रतिनिधि महेश पाटीदार ने बताया कि बाबूजी प्रीमियर लीग 2.0 की शुरुआत 10 तारीख मंगलवार को होगी। विधायक एवं अन्य अतिथियों की मौजूदगी में आतिशबाजी के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाली सभी टीमो के खिलाडियों को विधायक शेखावत की और से टीशर्ट एवं कीटस प्रदाय की जाएगी। रंगारंग आतिशबाजी के साथ बीपीएल 2.0 का आगाज होगा। बाबूजी प्रीमियर लीग 2.0 की ओपंिनग में 10 तारीख को चार मुकाबले खेल जाएंगे। बदनावर डायनामिक्स व केटीसी गु्रप गरडावद, स्वतंत्र पे्रस क्लब बदनावर व बोडान 11 माकनी , कृषि उपज मंडी बदनावर व श्रीराम किकेट क्लब छोखुर्द, बालाजी किक्रेट क्लब कारोदा व प्रियदर्शनी किके्रट क्लब चीराखान के बीच खेला जाएगा। हारने वाली टीमे बाहर होगी, वही जीतने वाली टीमों को अगले दौर के मुकाबले भी इसी दिन खेले जाएगे। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण- बाबूजी प्रीमियर लीग 2.0 के आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। पीच तैयार कर दी गई है। चौके छक्के हेतु बाउंड्री बन चुकी है। दर्शकों के बैठने हेतु दर्शक दीर्घा की सुविधा उपलब्ध है। बडी डिस्प्ले लगायी गई है। विधायक शेखावत के कार्यकर्ताओं की टीम व्यवस्था में लगी है। आयोजन को लेकर प्रचार प्रसार, लाइट साउंड, ग्राउंड व्यवस्था, पीच व्यवस्था, अतिथि, खेल सामग्री एवं कीट, स्वास्थ्य एवं पानी, मंच व्यवस्था सहीत 18 से अधिक टीमों का गठन किया गया है। वही नगर के किके्रट प्रेमी खिलाडी भी अपना योगदान देते देखे गए।1
- *मार्च में के दूसरे हफ्ते में 38 डिग्री पहुंचा पाराः धार में तेज धूप से बढ़ी तपिश, गर्मी ने दिखाए तेवर, दोपहर में लोग घरों से नहीं निकल रहे* *राहुल सेन मांडव* *मो 9669141814* धार न्यूज/धार शहर में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कई दिनों से तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिसके कारण मार्च की शुरुआत में ही लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कुछ दिन पहले तक शहर का अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, लेकिन अब इसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है। तेज धूप और बढ़ती गर्मी के कारण दोपहर के समय शहर की सड़कें सूनी दिखाई देने लगी हैं। लोग अब केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। धूप की वजह से घरों से बाहर नहीं निकल रहे लोग दोपहर के समय बाजारों और मुख्य मार्गों पर आवाजाही कम हो गई है। तेज धूप से बचने के लिए लोग सिर ढंककर और अन्य बचाव के उपाय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही ठंडे पेय पदार्थों और फलों की मांग में भी वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। अनुमान है कि आगामी दिनों में पारा 45 से 50 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने, पर्याप्त पानी पीने और दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।1
- ग्राम पंचायत बिड़वाल द्वारा लाईट नहीं लगाने के कारण,आमजनता को परेशानियां झेलना पड़ी। जिसके बाद ग्रामीण सुरेश कटारिया ने मीडिया को जानकारी दी। और लाईट लगाने की मांग की गई है।1