logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीपल्दा विधायक चेतन पटेल पर राज कार्य में बाधा सहित कई मामलों में केस दर्ज राजस्थान में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के साथ ही नगर निकाय चुनावों की प्रक्रिया पूरी हो गई है: ज्यादातर जगह बीजेपी ने अपने बोर्ड बनाने में कामयाबी हासिल कर ली है: फिर भी बीजेपी में अंदरखाने उथल-पुथल और घबराहट है: दरअसल ऊपर से देखने में ये कामयाबी चाहे जितनी बड़ी लगती हो, हकीकत ये है कि हर जगह सत्ता का खुल कर और बेशर्मी के साथ दुरुपयोग हुआ है: इतने पर भी दोनों पार्टियों में वोट शेयरिंग का अंतर एक लाख से भी कम है: राज्य सरकार के तीन साल के कार्यकाल पर अगर इसे जनता की अभिव्यक्ति माना जाए तो पर्फोर्मेंस औसत से कम ही है: फिर जैसा कि कांग्रेस का 100 साल का कल्चर है अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी का वो भी भयंकर तरीके से इन चुनावों में उजागर हुई है: जानकारों का मानना है कि अगर यही हालत रही तो राजस्थान में हर 5 साल में सत्ता बदल का जो इतिहास है वो पलट जाएगा और बीजेपी रिपीट कर जाएगी: ये पीपल्दा विधायक हैं चेतन पटेल कोलाना जो सुल्तानपुर में हुए हंगामे पर अपनी बात रख रहे हैं: इन्हें भी राज कार्य में बाधा और रास्ता जाम करने जैसे मामलों में आरोपी बनाया गया है: वहीं अब थोड़े दिन बाद पंचायत चुनावों की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी: उसके नतीजे बताएंगे कि मौजूदा सीएम को बदला जाएगा या नहीं: उन्हें हटाने की अटकलें लगती रहती हैं, लेकिन अभी तक तो वो बने हुए हैं, आगे भी बने रहें, इसी उम्मीद के साथ...

8 hrs ago
user_Ahmed Siraj Farooqi
Ahmed Siraj Farooqi
रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
8 hrs ago

पीपल्दा विधायक चेतन पटेल पर राज कार्य में बाधा सहित कई मामलों में केस दर्ज राजस्थान में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के साथ ही नगर निकाय चुनावों की प्रक्रिया पूरी हो गई है: ज्यादातर जगह बीजेपी ने अपने बोर्ड बनाने में कामयाबी हासिल कर ली है: फिर भी बीजेपी में अंदरखाने उथल-पुथल और घबराहट है: दरअसल ऊपर से देखने में ये कामयाबी चाहे जितनी बड़ी लगती हो, हकीकत ये है कि हर जगह सत्ता का खुल कर और बेशर्मी के साथ दुरुपयोग हुआ है: इतने पर भी दोनों पार्टियों में वोट शेयरिंग का अंतर एक लाख से भी कम है: राज्य सरकार के तीन साल के कार्यकाल पर अगर इसे जनता की अभिव्यक्ति माना जाए तो पर्फोर्मेंस औसत से कम ही है: फिर जैसा कि कांग्रेस का 100 साल का कल्चर है अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी का वो भी भयंकर तरीके से इन चुनावों में उजागर हुई है: जानकारों का मानना है कि अगर यही हालत रही तो राजस्थान में हर 5 साल में सत्ता बदल का जो इतिहास है वो पलट जाएगा और बीजेपी रिपीट कर जाएगी: ये पीपल्दा विधायक हैं चेतन पटेल कोलाना जो सुल्तानपुर में हुए हंगामे पर अपनी बात रख रहे हैं: इन्हें भी राज कार्य में बाधा और रास्ता जाम करने जैसे मामलों में आरोपी बनाया गया है: वहीं अब थोड़े दिन बाद पंचायत चुनावों की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी: उसके नतीजे बताएंगे कि मौजूदा सीएम को बदला जाएगा या नहीं: उन्हें हटाने की अटकलें लगती रहती हैं, लेकिन अभी तक तो वो बने हुए हैं, आगे भी बने रहें, इसी उम्मीद के साथ...

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कोटा सिटी डिजिटल मीडिया न्यूज कोटा सिटी डिजिटल मीडिया न्यूज
    1
    कोटा सिटी डिजिटल मीडिया न्यूज कोटा सिटी डिजिटल मीडिया न्यूज
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    22 min ago
  • तलवंडी में चोरी के दौरान मकान मालिक को चाकू दिखाकर धमकाया कोटा। जवाहर नगर थाना क्षेत्र के तलवंडी सेक्टर-2 में चोरी की वारदात के दौरान मकान मालिक को चाकू दिखाकर धमकाने का मामला सामने आया है। आरोपी छत के रास्ते मकान में दाखिल हुआ और पानी की मोटर, मीटर तथा अन्य सामान चोरी करने के बाद विद्युत वायरिंग काट गया। घटना के संबंध में पीड़ित कन्हैया लाल ने जवाहर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार कन्हैया लाल किसी काम से बाहर गए हुए थे। सुबह करीब सात बजे वापस लौटने पर मकान का ताला टूटा मिला और घर में पानी बह रहा था। अंदर जाकर जांच करने पर पानी का मीटर गायब मिला। आसपास के लोगों ने भी रात के समय मकान से खटपट की आवाज सुनाई थी। पीड़ित के अनुसार आरोपी अगले दिन दोबारा मकान में घुसा और विद्युत वायरिंग काटने के साथ कैमरे की डीवीआर व बैटरी ले जाने का प्रयास किया। मकान मालिक के मौके पर पहुंचकर बाहर से दरवाजा बंद करने का प्रयास करने पर अंदर मौजूद आरोपी ने चाकू दिखाते हुए धमकाया। आरोपी ने कहा, “अंकल, दूर रहो, मेरे पास चाकू है।” धमकी के बाद मकान मालिक पीछे हट गए। इसी दौरान आरोपी दूसरे गेट से निकलकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान और तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
    2
    तलवंडी में चोरी के दौरान मकान मालिक को चाकू दिखाकर धमकाया
कोटा। जवाहर नगर थाना क्षेत्र के तलवंडी सेक्टर-2 में चोरी की वारदात के दौरान मकान मालिक को चाकू दिखाकर धमकाने का मामला सामने आया है। आरोपी छत के रास्ते मकान में दाखिल हुआ और पानी की मोटर, मीटर तथा अन्य सामान चोरी करने के बाद विद्युत वायरिंग काट गया। घटना के संबंध में पीड़ित कन्हैया लाल ने जवाहर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार कन्हैया लाल किसी काम से बाहर गए हुए थे। सुबह करीब सात बजे वापस लौटने पर मकान का ताला टूटा मिला और घर में पानी बह रहा था। अंदर जाकर जांच करने पर पानी का मीटर गायब मिला। आसपास के लोगों ने भी रात के समय मकान से खटपट की आवाज सुनाई थी।
पीड़ित के अनुसार आरोपी अगले दिन दोबारा मकान में घुसा और विद्युत वायरिंग काटने के साथ कैमरे की डीवीआर व बैटरी ले जाने का प्रयास किया। मकान मालिक के मौके पर पहुंचकर बाहर से दरवाजा बंद करने का प्रयास करने पर अंदर मौजूद आरोपी ने चाकू दिखाते हुए धमकाया। आरोपी ने कहा, “अंकल, दूर रहो, मेरे पास चाकू है।” धमकी के बाद मकान मालिक पीछे हट गए। इसी दौरान आरोपी दूसरे गेट से निकलकर फरार हो गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान और तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
    user_Dushyant singh gehlot journal
    Dushyant singh gehlot journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    23 min ago
  • कोटा नगर निगम के आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा जी से विशेष साक्षात्कार लेते हुए राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल हेड रमेश गांधी। ऐतिहासिक दशहरे मेले पर वैवाक बातचीत की।
    1
    कोटा नगर निगम के आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा जी से विशेष साक्षात्कार लेते हुए राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल हेड रमेश गांधी। 
ऐतिहासिक दशहरे मेले पर वैवाक बातचीत की।
    user_रमेश गांधी
    रमेश गांधी
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • पीपल्दा के मियाणा में पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रह्लाद गुंजल का ऐतिहासिक स्वागत पीपल्दा के मियाणा गांव में पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रह्लाद गुंजल का हुआ भव्य स्वागत: ग्रामीणों ने घोड़े पर बिठाकर निकाला जुलूस: हाड़ौती में पिछले हफ्ते से हर गांव और कस्बों में तेजाजी के मेले चल रहे हैं: कल तेजा दशमी के साथ ही कई गांवों में मेलों का समापन हो गया: वहीं इटावा में कल से सात दिनी मेला शुरू हुआ है जिसे बड़े पैमाने पर मनाया जाता है: इसके अलावा बारां डोल मेला भी शुरू हो गया है जो देश भर में मशहूर है: यहां मेले के समापन के साथ ही कोटा का दशहरा मेला शुरू हो जाएगा: गुंजल साहब गांवों में इन मेलों में शिरकत कर रहे हैं: इससे पहले वो सीमलिया भी गए थे जिसमें चीफ गेस्ट के तौर पर शरीक हुए थे: हर जगह लोग उनका जिस तरह सम्मान करते हैं उससे कहीं ना कहीं उनकी हाड़ौती का एकछत्र नेता होने की तस्दीक होती है...
    1
    पीपल्दा के मियाणा में पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रह्लाद गुंजल का ऐतिहासिक स्वागत 
पीपल्दा के मियाणा गांव में पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रह्लाद गुंजल का हुआ भव्य स्वागत: ग्रामीणों ने घोड़े पर बिठाकर निकाला जुलूस: हाड़ौती में पिछले हफ्ते से हर गांव और कस्बों में तेजाजी के मेले चल रहे हैं: कल तेजा दशमी के साथ ही कई गांवों में मेलों का समापन हो गया: वहीं इटावा में कल से सात दिनी मेला शुरू हुआ है जिसे बड़े पैमाने पर मनाया जाता है: इसके अलावा बारां डोल मेला भी शुरू हो गया है जो देश भर में मशहूर है: यहां मेले के समापन के साथ ही कोटा का दशहरा मेला शुरू हो जाएगा: गुंजल साहब गांवों में इन मेलों में शिरकत कर रहे हैं: इससे पहले वो सीमलिया भी गए थे जिसमें चीफ गेस्ट के तौर पर शरीक हुए थे: हर जगह लोग उनका जिस तरह सम्मान करते हैं उससे कहीं ना कहीं उनकी हाड़ौती का एकछत्र नेता होने की तस्दीक होती है...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • ढोल ग्यारस पर अलग ही अंदाज में नजर आए कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा। अखाड़े में उतरकर घुमाई तलवार, दिखाया दमखम ! ढोल ग्यारस पर अलग ही अंदाज में नजर आए कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा। अखाड़े में उतरकर घुमाई तलवार, दिखाया दमखम !
    1
    ढोल ग्यारस पर अलग ही अंदाज में नजर आए कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा। अखाड़े में उतरकर घुमाई तलवार, दिखाया दमखम !
ढोल ग्यारस पर अलग ही अंदाज में नजर आए कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा। अखाड़े में उतरकर घुमाई तलवार, दिखाया दमखम !
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • रावतभाटा नगर पालिका चेयरमैन अनुसुईया नागर व उप चेयरमैन विजय गुप्ता के नवनिर्वाचित होने पर निकाला गया जुलूस विजय गुप्ता को मिले 22 वोट, भाजपा के बने उप चेयरमैन रावतभाटा। नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के चेयरमैन एवं उप चेयरमैन बनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उप चेयरमैन के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय गुप्ता को 22 वोट प्राप्त हुए, जिसके बाद विजय गुप्ता को नगर पालिका का उप चेयरमैन निर्वाचित किया गया। उप चेयरमैन के चुनाव परिणाम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका से चारभुजानाथ जी के मंदिर तक विजय जुलूस निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी मनाई और एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। विजय जुलूस चारभुजानाथ जी के मंदिर पहुंचा, जहां नगर पालिका चेयरमैन अनुसुईया नागर, उप चेयरमैन विजय गुप्ता सहित सभी भाजपा पार्षदों ने भगवान चारभुजानाथ जी के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं विकास की कामना की। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेयरमैन एवं उप चेयरमैन के निर्वाचन पर खुशी जताते हुए कहा कि यह कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत का परिणाम है। पूरे जुलूस के दौरान नगर में उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।
    1
    रावतभाटा नगर पालिका चेयरमैन अनुसुईया नागर व उप चेयरमैन विजय गुप्ता के नवनिर्वाचित होने पर निकाला गया जुलूस

विजय गुप्ता को मिले 22 वोट, भाजपा के बने उप चेयरमैन
रावतभाटा। नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के चेयरमैन एवं उप चेयरमैन बनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उप चेयरमैन के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय गुप्ता को 22 वोट प्राप्त हुए, जिसके बाद विजय गुप्ता को नगर पालिका का उप चेयरमैन निर्वाचित किया गया।
उप चेयरमैन के चुनाव परिणाम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका से चारभुजानाथ जी के मंदिर तक विजय जुलूस निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी मनाई और एक-दूसरे को जीत की बधाई दी।
विजय जुलूस चारभुजानाथ जी के मंदिर पहुंचा, जहां नगर पालिका चेयरमैन अनुसुईया नागर, उप चेयरमैन विजय गुप्ता सहित सभी भाजपा पार्षदों ने भगवान चारभुजानाथ जी के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं विकास की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेयरमैन एवं उप चेयरमैन के निर्वाचन पर खुशी जताते हुए कहा कि यह कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत का परिणाम है। पूरे जुलूस के दौरान नगर में उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।
    user_Pawan Mehar
    Pawan Mehar
    Local News Reporter रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • कोटा सिटी डिजिटल मीडिया न्यूज कोटा सिटी डिजिटल मीडिया न्यूज
    1
    कोटा सिटी डिजिटल मीडिया न्यूज कोटा सिटी डिजिटल मीडिया न्यूज
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    31 min ago
  • मेडिकल कॉलेज में मारपीट, हड़ताल उरई, जालौन ; उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग विद्यार्थियों और जूनियर डॉक्टरों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के दौरान हुई मारपीट का वीडियो भी कैमरे में कैद हुआ है। बताया जा रहा है कि क्लिनिकल ड्यूटी के दौरान एमबीबीएस इंटर्न और नर्सिंग विद्यार्थियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद नर्सिंग विद्यार्थियों ने हड़ताल शुरू कर दी, जबकि जूनियर डॉक्टरों ने भी मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया। नर्सिंग विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन को लिखित प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही संबंधित एमबीबीएस इंटर्न से लिखित माफी और नर्सिंग विद्यार्थियों की सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई है।
    1
    मेडिकल कॉलेज में मारपीट, हड़ताल

उरई, जालौन ; उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग विद्यार्थियों और जूनियर डॉक्टरों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के दौरान हुई मारपीट का वीडियो भी कैमरे में कैद हुआ है। बताया जा रहा है कि क्लिनिकल ड्यूटी के दौरान एमबीबीएस इंटर्न और नर्सिंग विद्यार्थियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया।

घटना के बाद नर्सिंग विद्यार्थियों ने हड़ताल शुरू कर दी, जबकि जूनियर डॉक्टरों ने भी मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया। नर्सिंग विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन को लिखित प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही संबंधित एमबीबीएस इंटर्न से लिखित माफी और नर्सिंग विद्यार्थियों की सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई है।
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.