'विद्यार्थी सहयोग शिविर' के माध्यम से सुनी गई विद्यार्थियों की समस्या समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का दिया आश्वासन रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास, मध्य विद्यालय चिरैला, रजौली में 'विद्यार्थी सहयोग शिविर' का आयोजन किया गया। आयोजन स्थल के नोडल पदाधिकारी सोमनाथ की अध्यक्षता में किया गया। आयोजित इस शिविर का उद्देश्य छात्र-छात्राओं की समस्याओं एवं सुझावों को सुनकर उनके त्वरित समाधान की दिशा में पहल करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रजौली थाने की महिला हेल्प डेस्क प्रभारी सह एसआई स्नेहा कुमारी उपस्थित रहीं। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रीतम सिंह, राज्य खाद्य निगम, नवादा भी रहे। अतिथियों का छात्रावास परिवार की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस शिविर में आए मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि वे यहां की व्यवस्था से खुश एवं संतुष्ट हैं। छात्रावास के संचालक सोमनाथ ने विद्यार्थियों से खुलकर सुझाव देने का आह्वान किया तथा शिक्षा, अनुशासन और बेहतर वातावरण के लिए उनकी सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में शिक्षक राजीव कुमार, विवेक मौर्य, राजकुमार साव एवं रविंद्र कुमार समेत कई शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों और प्रशासन के बीच संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में सार्थक पहल करना रहा।
'विद्यार्थी सहयोग शिविर' के माध्यम से सुनी गई विद्यार्थियों की समस्या समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का दिया आश्वासन रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास, मध्य विद्यालय चिरैला, रजौली में 'विद्यार्थी सहयोग शिविर' का आयोजन किया गया। आयोजन स्थल के नोडल पदाधिकारी सोमनाथ की अध्यक्षता में किया गया। आयोजित इस शिविर का उद्देश्य छात्र-छात्राओं
की समस्याओं एवं सुझावों को सुनकर उनके त्वरित समाधान की दिशा में पहल करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रजौली थाने की महिला हेल्प डेस्क प्रभारी सह एसआई स्नेहा कुमारी उपस्थित रहीं। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रीतम सिंह, राज्य खाद्य निगम, नवादा भी रहे। अतिथियों का छात्रावास परिवार की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस
शिविर में आए मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि वे यहां की व्यवस्था से खुश एवं संतुष्ट हैं। छात्रावास के संचालक सोमनाथ
ने विद्यार्थियों से खुलकर सुझाव देने का आह्वान किया तथा शिक्षा, अनुशासन और बेहतर वातावरण के लिए उनकी सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में शिक्षक राजीव कुमार, विवेक मौर्य, राजकुमार साव एवं रविंद्र कुमार समेत कई शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों और प्रशासन के बीच संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में सार्थक पहल करना रहा।
- दलहन और फसलों की उन्नत खेती को लेकर हुआ किसान गोष्ठी का आयोजन रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन मंगलवार को प्रखंड कृषि कार्यालय स्थित सभागार में खरीफ मौसम को देखते हुए दलहन की खेती के साथ-साथ फसलों की उन्नत खेती विषय पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी के माध्यम से उपस्थित किसानों को खरीफ मौसम में होने वाले दलहन एवं अन्य फसलों की तकनीकी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार के द्वारा किया गया। आयोजित इस किसान गोष्ठी में उपस्थित प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजेश कुमार रंजन के द्वारा कृषि के आत्मा से संबंधित सभी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। साथ ही साथ दलहन फसल का तकनीकी जानकारी भी दिया गया। गोष्ठी में उपस्थित कृषि समन्वयक राकेश कुमार के द्वारा खरीफ मौसम में चलने वाली सारी योजनाओं के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि अभी वर्मी पिट के लिए आवेदन किया जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र के जो किसान आवेदन करने के इच्छुक हैं, वह अपना आवेदन कर सकते हैं। मौके पर कृषि समन्वयक रणधीर राम, शंभू कुमार, राजेश रंजन, जदयू जिला तकनीकी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा, अलखदेव यादव, अनिरुद्ध कुमार, मदन प्रसाद, विजय प्रसाद समेत दर्जनों किसान उपस्थित थे।2
- ईद मिलादुन्नबी का आज है पर्व, पैगंबर साहब का जन्म 12 रबी उल अव्वल को मक्का में हुआ। रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल की रिपोर्ट ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर साल इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबी उल अव्वल की 12 तारीख को मनाया जाता है। आज 26 अगस्त 2026 बुधवार को पूरे मुल्क में मनाया जा रहा है। पैगंबर ए इस्लाम हज़रत मुहम्मद साहब सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम का जन्म 12 रबी उल अव्वल सन् 570 ईस्वी को सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का में हुआ1
- पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के योमें पैदाइश के मुबारक मौके पर हिसुआ में इस्लाम धर्म से जुड़े लोगों द्वारा जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया गया । पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के योमें पैदाइश के मुबारक मौके पर हिसुआ में इस्लाम धर्म से जुड़े लोगों द्वारा जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया गया ।1
- 24 घंटे में मोबाइल दुकान चोरीकांड का उद्भेदन, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान शत-प्रतिशत बरामद रिपोर्ट कौशल पांडेय कोडरमा। मरकच्चो थाना क्षेत्र के जामू बाजार स्थित मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन कर दिया। पुलिस ने मामले में संलिप्त सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी गए सामानों की शत-प्रतिशत बरामदगी की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, ईयरबड्स, स्मार्ट वॉच, नकदी, मोटरसाइकिल सहित चोरी की घटना में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोडरमा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जामू बाजार स्थित मोबाइल दुकान में चोरी की सूचना मिलने के बाद दुकानदार उमेश कुमार, पिता स्वर्गीय रघुनंदन साव, ग्राम जामू, थाना मरकच्चो के लिखित आवेदन पर मरकच्चो थाना कांड संख्या 56/26, दिनांक 23 अगस्त 2026 को धारा 334(2)/303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक, डोमचांच अंचल के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम गठित की गई। टीम में तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण करने के साथ तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और अन्य वैज्ञानिक अनुसंधान किया। जांच में डॉग स्क्वाड की भी मदद ली गई। लगातार की गई कार्रवाई के परिणामस्वरूप कांड दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर घटना में संलिप्त सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी गए सामानों की शत-प्रतिशत बरामदगी की गई। चार आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में शाहिल खान उर्फ सोनू खान उर्फ सोमुवा खान, पिता आकुब खान, निवासी पाण्डेयडीह तथा आदर्श कुमार, पिता विनोद साव, रवि कुमार, पिता महेन्द्र साव और सोनु कुमार, पिता टुनटुन कर्सरा शामिल हैं। आदर्श कुमार, रवि कुमार और सोनु कुमार गावागढ़ चट्टी, थाना राजधनवार, जिला गिरिडीह के निवासी बताए गए हैं। पुलिस इनके पूर्व आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। आरोपियों की निशानदेही पर बरामदगी सोनु कुमार की निशानदेही पर एक काला बैग, तीन एंड्रॉयड मोबाइल, चार कीपैड मोबाइल, दो ईयरबड्स और एक पावर एडाप्टर बरामद किया गया। रवि कुमार की निशानदेही पर 12 एंड्रॉयड मोबाइल, आठ कीपैड मोबाइल, दो ईयरबड्स, तीन स्मार्ट वॉच, पिस्तौल जैसा दिखने वाला एक लाइटर और बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की एक KTM मोटरसाइकिल बरामद की गई। शाहिल खान उर्फ सोनू खान की निशानदेही पर चार एंड्रॉयड मोबाइल, चार कीपैड मोबाइल, दो ईयरबड्स, एक पावर एडाप्टर, एक प्लसर 220 मोटरसाइकिल, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH11AQ 2911 है, तथा एक काला बैग बरामद किया गया। वहीं, आदर्श कुमार की निशानदेही पर 12 एंड्रॉयड मोबाइल, आठ कीपैड मोबाइल, चार ईयरबड्स और 3,855 रुपये नकद बरामद किए गए। कुल बरामद सामान पुलिस के अनुसार कुल बरामदगी में 31 एंड्रॉयड मोबाइल, 23 कीपैड मोबाइल, 03 स्मार्ट वॉच, 11 ईयरबड्स, 3,855 रुपये नकद, 02 मोटरसाइकिल, 02 पावर एडाप्टर, 01 काला बैग, 01 लोहे का साबल, 01 हेक्सा ब्लेड और पिस्तौल जैसा दिखने वाला 01 लाइटर शामिल है। इस कार्रवाई से जहां मोबाइल दुकान चोरीकांड का त्वरित खुलासा हुआ, वहीं चोरी गए सामानों की शत-प्रतिशत बरामदगी से पुलिस की त्वरित अनुसंधान कार्रवाई सामने आई है। छापामारी दल छापामारी दल में पुअनि बमबम कुमार, थाना प्रभारी मरकच्चो; पुअनि प्रेम कुमार, प्रभारी तिलैया डैम ओपी; पुअनि नफीश अहमद, मरकच्चो थाना; पुअनि कार्तिक सिंह मुंडा, मरकच्चो थाना तथा मरकच्चो थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। 24 घंटे में मोबाइल दुकान चोरीकांड का उद्भेदन, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान शत-प्रतिशत बरामद रिपोर्ट कौशल पांडेय कोडरमा। मरकच्चो थाना क्षेत्र के जामू बाजार स्थित मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन कर दिया। पुलिस ने मामले में संलिप्त सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी गए सामानों की शत-प्रतिशत बरामदगी की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, ईयरबड्स, स्मार्ट वॉच, नकदी, मोटरसाइकिल सहित चोरी की घटना में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोडरमा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जामू बाजार स्थित मोबाइल दुकान में चोरी की सूचना मिलने के बाद दुकानदार उमेश कुमार, पिता स्वर्गीय रघुनंदन साव, ग्राम जामू, थाना मरकच्चो के लिखित आवेदन पर मरकच्चो थाना कांड संख्या 56/26, दिनांक 23 अगस्त 2026 को धारा 334(2)/303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक, डोमचांच अंचल के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम गठित की गई। टीम में तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण करने के साथ तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और अन्य वैज्ञानिक अनुसंधान किया। जांच में डॉग स्क्वाड की भी मदद ली गई। लगातार की गई कार्रवाई के परिणामस्वरूप कांड दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर घटना में संलिप्त सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी गए सामानों की शत-प्रतिशत बरामदगी की गई। चार आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में शाहिल खान उर्फ सोनू खान उर्फ सोमुवा खान, पिता आकुब खान, निवासी पाण्डेयडीह तथा आदर्श कुमार, पिता विनोद साव, रवि कुमार, पिता महेन्द्र साव और सोनु कुमार, पिता टुनटुन कर्सरा शामिल हैं। आदर्श कुमार, रवि कुमार और सोनु कुमार गावागढ़ चट्टी, थाना राजधनवार, जिला गिरिडीह के निवासी बताए गए हैं। पुलिस इनके पूर्व आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। आरोपियों की निशानदेही पर बरामदगी सोनु कुमार की निशानदेही पर एक काला बैग, तीन एंड्रॉयड मोबाइल, चार कीपैड मोबाइल, दो ईयरबड्स और एक पावर एडाप्टर बरामद किया गया। रवि कुमार की निशानदेही पर 12 एंड्रॉयड मोबाइल, आठ कीपैड मोबाइल, दो ईयरबड्स, तीन स्मार्ट वॉच, पिस्तौल जैसा दिखने वाला एक लाइटर और बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की एक KTM मोटरसाइकिल बरामद की गई। शाहिल खान उर्फ सोनू खान की निशानदेही पर चार एंड्रॉयड मोबाइल, चार कीपैड मोबाइल, दो ईयरबड्स, एक पावर एडाप्टर, एक प्लसर 220 मोटरसाइकिल, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH11AQ 2911 है, तथा एक काला बैग बरामद किया गया। वहीं, आदर्श कुमार की निशानदेही पर 12 एंड्रॉयड मोबाइल, आठ कीपैड मोबाइल, चार ईयरबड्स और 3,855 रुपये नकद बरामद किए गए। कुल बरामद सामान पुलिस के अनुसार कुल बरामदगी में 31 एंड्रॉयड मोबाइल, 23 कीपैड मोबाइल, 03 स्मार्ट वॉच, 11 ईयरबड्स, 3,855 रुपये नकद, 02 मोटरसाइकिल, 02 पावर एडाप्टर, 01 काला बैग, 01 लोहे का साबल, 01 हेक्सा ब्लेड और पिस्तौल जैसा दिखने वाला 01 लाइटर शामिल है। इस कार्रवाई से जहां मोबाइल दुकान चोरीकांड का त्वरित खुलासा हुआ, वहीं चोरी गए सामानों की शत-प्रतिशत बरामदगी से पुलिस की त्वरित अनुसंधान कार्रवाई सामने आई है। छापामारी दल छापामारी दल में पुअनि बमबम कुमार, थाना प्रभारी मरकच्चो; पुअनि प्रेम कुमार, प्रभारी तिलैया डैम ओपी; पुअनि नफीश अहमद, मरकच्चो थाना; पुअनि कार्तिक सिंह मुंडा, मरकच्चो थाना तथा मरकच्चो थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।3
- पटना के छात्र आंदोलन में GEN Alpha की एंट्री! ‘सातवीं फेल मुख्यमंत्री’ को लेकर मीडिया के सामने रखी अपनी बात, एसपी ने छात्रों पर लाठीचार्ज क्यों करवाया?1
- #माता सुजान देवी जी का श्रद्धांजलि सभा #अखिलेश सरदार ने तैयारियों का लिया जायजा #आयोजन के बारे में दी जानकारी...! #माफी_गढ़ #वारिसलीगंज #नवादा #26.8.2026 #समय 2बजे1
- कार पर गर्लफ्रेंड से 3400 बार किस कराने और उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद युवक पर ₹5,500 का जुर्माना लगाया गया। मामले की पूरी जानकारी वीडियो में देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।..1
- वायरल वीडियो में आपलोग देखिए गाड़ी एक्सीडेंट में एक ड्राइवर दब गया।1