Shuru
Apke Nagar Ki App…
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बगोदर में भाजपा का सड़क जाम झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज भाजपा के झारखंड बंद का असर बगोदर में भी देखने को मिला। बंद के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। जिला परिषद उपाध्यक्ष सह भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव, सांसद प्रतिनिधि महेश मिश्रा और बगोदर प्रमुख आशा राज समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। भाजपा नेताओं ने कहा कि छात्रों की आवाज को लाठी के बल पर दबाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। उन्होंने सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर समाधान की मांग की।
BITTU JOURNALIST
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बगोदर में भाजपा का सड़क जाम झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज भाजपा के झारखंड बंद का असर बगोदर में भी देखने को मिला। बंद के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। जिला परिषद उपाध्यक्ष सह भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव, सांसद प्रतिनिधि महेश मिश्रा और बगोदर प्रमुख आशा राज समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। भाजपा नेताओं ने कहा कि छात्रों की आवाज को लाठी के बल पर दबाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। उन्होंने सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर समाधान की मांग की।
More news from झारखंड and nearby areas
- शिलापट्ट में नाम को लेकर जनप्रतिनिधियों ने किया विरोध, नहीं हो सका पंचायत भवन का उद्घाटन शिलापट्ट में नाम को लेकर जनप्रतिनिधियों ने किया विरोध, नहीं हो सका पंचायत भवन का उद्घाटन फोटो नावाडीह (बेरमो) : नावाडीह प्रखंड के कंचनपुर के समीप जिला परिषद मद से नवनिर्मित परसबनी पंचायत भवन विवाद के कारण सोमवार को उद्घाटन नहीं सका । विवाद का कारण शिलापट्ट में जनप्रतिनिधियों का नाम अंकित नहीं रहना बताया गया । जिप सदस्य महेन्द्र प्रसाद ने जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का नाम नहीं रहने पर आपत्ति जताते हुए उद्घाटन का विरोध किया । साथ ही नावाडीह बीडीओ प्रशांत कुमार हेम्ब्रम से नया तिथि तय कर पंचायत भवन उद्घाटन करने की मांग की । जानकारी अनुसार परसबनी पंचायत भवन का निर्माण जिला परिषद मद से किया गया है । नावाडीह बीडीओ हेम्ब्रम ने विभागीय पत्र निकाल सोमवार को भवन उद्घाटन की तिथि तय कर सभी जनप्रतिनिधियों को सूचित किया । सोमवार को उक्त भवन का उद्घाटन होना था । निर्धारित समय में प्रमुख पूनम देवी, उप प्रमुख हरिलाल महतो, विधायक प्रतिनिधि संदीप झारखंडी, मुखिया संजू कुमारी, पंसस ममता भट्टाचार्य, पंचायत सेवक राधा कुमारी आदि पहुंच गई । इसी बीच पंसस ममता भट्टाचार्य ने अपना नाम उपमुखिया के नीचे देख भड़क गई और इसे मान सम्मान को ठेस पहुंचाने की बात कह उद्घाटन का विरोध किया । जिसके बाद मुखिया संजू कुमारी का नाम सही नहीं लिखा देख कार्यक्रम का विरोध करने लगी । इसी बीच डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के समर्थकों ने यह कहते हुए उद्घाटन का विरोध करने लगे कि शिलापट्ट में विधायक का नाम है किन्तु विधायक को कार्यक्रम की विधिवत जानकरी नहीं दी गई है । इसलिए यह उद्घाटन होने नहीं देंगे । इसी बीच पहुंचे जिप सदस्य महेन्द्र प्रसाद ने कहा कि यह जिला परिषद का मद है । किन्तु जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का नाम शिलापट्ट में नहीं है । यहां तक कि उनका नाम भी नीचे है । किसी भी हाल में मनमानी नहीं चलेगी । बगैर जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का यह उद्घाटन नहीं होगा । जिप सदस्य महेन्द्र प्रसाद ने कहा कि जब विधायक अपने मद के योजना में पंचायत प्रतिनिधि का नाम नहीं डलवाते है तो यह जरुरी नहीं है कि उनके मद में विधायक व उनके समर्थक शिलापट्ट में विधायक का नाम लिखवाने तथा विधायक से शिलान्यास व उद्घाटन कराने के लिए विवश करें ।1
- JPSC/JSSC Protest रांची,झारखण्ड लडाई छोडब नही #jpsc #jssc #cgl #paperleak paper leak के बिरोध मे छात्र प्रद्रर्शन1
- छाताबाद भू-धंसान पर बड़ा एक्शन! BCCL के अधिकारियों पर FIR दर्ज1
- दिव्यांग बच्चों को मिली बैटरी चालित ट्राई साइकिल, उपायुक्त के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग ने की पहल उपायुक्त, रामनिवास यादव के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा सोमवार को 12 बजे प्लस टू जिला स्कूल, गिरिडीह एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय के 26 दिव्यांग बच्चों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई। बैटरी चालित ट्राई साइकिल मिलने के बाद लाभुक कौशल कुमार यादव ने जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।1
- “जमीन ने छीनी छत, खौफ ने छीनी नींद... छाताबाद में खुले आसमान के नीचे बेबस परिवार”1
- रांची विधानसभा के बाहर दिनभर छात्रों का आंदोलन, शाम को बिगड़े हालात आज सुबह से रांची विधानसभा के आसपास छात्रों का आंदोलन जारी रहा। दिनभर प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर बोतल, कीचड़, चप्पल और जूते फेंके गए, लेकिन पुलिस ने काफी संयम बरता। पुलिसकर्मी लगातार छात्रों से शांत रहने की अपील करते रहे और कई जगह छात्रों ने भी पुलिस के साथ सहयोग किया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेताओं ने भी कहा कि प्रदर्शन के बीच कुछ ऐसे लोग घुस आए हैं, जो छात्र नहीं हैं और आंदोलन की आड़ में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। शाम होते-होते विधानसभा के गेट के बाहर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जिस इलाके में धारा 163 लागू थी और जहां पत्रकारों सहित अन्य लोगों को प्रवेश के लिए पास दिखाना पड़ता है, वहां बड़ी संख्या में लोग बैठ गए, जिससे व्यवस्था प्रभावित हुई। दिनभर पुलिस ने जिस संयम का परिचय दिया, शाम को हालात बिगड़ने के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई। छात्र आंदोलन से जुड़े साथियों से अपील है कि वे अपने बीच मौजूद अराजक तत्वों को पहचानें और आंदोलन को शांतिपूर्ण बनाए रखें। अपनी मांगों के लिए आवाज उठाना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन आंदोलन की गरिमा, अनुशासन और शांतिपूर्ण स्वरूप बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है। #Ranchi #Jharkhand #StudentProtest #JPSC #JSSC JharkhandStudentMovement VidhanSabha RanchiProtest StudentMovement TheNewsMirchi रांची विधानसभा के बाहर दिनभर छात्रों का आंदोलन, शाम को बिगड़े हालात आज सुबह से रांची विधानसभा के आसपास छात्रों का आंदोलन जारी रहा। दिनभर प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर बोतल, कीचड़, चप्पल और जूते फेंके गए, लेकिन पुलिस ने काफी संयम बरता। पुलिसकर्मी लगातार छात्रों से शांत रहने की अपील करते रहे और कई जगह छात्रों ने भी पुलिस के साथ सहयोग किया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेताओं ने भी कहा कि प्रदर्शन के बीच कुछ ऐसे लोग घुस आए हैं, जो छात्र नहीं हैं और आंदोलन की आड़ में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। शाम होते-होते विधानसभा के गेट के बाहर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जिस इलाके में धारा 163 लागू थी और जहां पत्रकारों सहित अन्य लोगों को प्रवेश के लिए पास दिखाना पड़ता है, वहां बड़ी संख्या में लोग बैठ गए, जिससे व्यवस्था प्रभावित हुई। दिनभर पुलिस ने जिस संयम का परिचय दिया, शाम को हालात बिगड़ने के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई। छात्र आंदोलन से जुड़े साथियों से अपील है कि वे अपने बीच मौजूद अराजक तत्वों को पहचानें और आंदोलन को शांतिपूर्ण बनाए रखें। अपनी मांगों के लिए आवाज उठाना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन आंदोलन की गरिमा, अनुशासन और शांतिपूर्ण स्वरूप बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है। #Ranchi #Jharkhand #StudentProtest #JPSC #JSSC JharkhandStudentMovement VidhanSabha RanchiProtest StudentMovement TheNewsMirchi1