logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोरखपुर के चौरी चौरा थाने के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती ने थाने के गेट पर फिनायल पी लिया। युवती ने एक दिन पहले ही अपने प्रेमी के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए रेप का मुकदमा दर्ज कराया था और उसे जेल भिजवा चुकी थी। शनिवार को वह अचानक थाने पहुंची और जेल में बंद उसी युवक से शादी कराने की जिद करने लगी। पुलिस ने उसे काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर बाद युवती ने अपने बैग से फिनायल निकालकर पी लिया। इस वाकये के बाद थाने के बाहर हड़कंप मच गया।

5 hrs ago
user_Amarjeet paswan
Amarjeet paswan
Local News Reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
5 hrs ago

गोरखपुर के चौरी चौरा थाने के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती ने थाने के गेट पर फिनायल पी लिया। युवती ने एक दिन पहले ही अपने प्रेमी के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए रेप का मुकदमा दर्ज कराया था और उसे जेल भिजवा चुकी थी। शनिवार को वह अचानक थाने पहुंची और जेल में बंद उसी युवक से शादी कराने की जिद करने लगी। पुलिस ने उसे काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर बाद युवती ने अपने बैग से फिनायल निकालकर पी लिया। इस वाकये के बाद थाने के बाहर हड़कंप मच गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पेपर लीक के मुद्दे और छात्रों के भविष्य को लेकर पीएम मोदी का बड़ा बयान सामने आया है। इस संबंध में नए कानून और फास्ट ट्रैक कोर्ट को लेकर भी बात रखी गई है।
    1
    पेपर लीक के मुद्दे और छात्रों के भविष्य को लेकर पीएम मोदी का बड़ा बयान सामने आया है। इस संबंध में नए कानून और फास्ट ट्रैक कोर्ट को लेकर भी बात रखी गई है।
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गोरखपुर के बड़हलगंज में वैध लाइसेंस का झांसा देकर स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे की लत लगाने वाले एक अवैध हुक्का बार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। शनिवार रात बड़हलगंज थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर बनपुरा निवासी आरोपी आर्यन साहनी को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 3 हुक्का और चिलम, अलग-अलग फ्लेवर के तंबाकू के 23 पैकेट, कोयला, 55 हुक्का डिस्पोजल माउथ टिप्स, 1 कोल बर्नर, ₹1440 नकद और कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं। छापेमारी के समय कम उम्र के लड़के-लड़कियां भी हुक्का बार में धुआं उड़ाते पाए गए, जिन्हें पुलिस ने सख्त चेतावनी देकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी आर्यन साहनी काफी समय से चोरी-छिपे यह हुक्का बार चला रहा था। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है, वहीं इस अवैध कारोबार में लिप्त अन्य लोगों के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।
    1
    गोरखपुर के बड़हलगंज में वैध लाइसेंस का झांसा देकर स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे की लत लगाने वाले एक अवैध हुक्का बार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। शनिवार रात बड़हलगंज थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर बनपुरा निवासी आरोपी आर्यन साहनी को गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 3 हुक्का और चिलम, अलग-अलग फ्लेवर के तंबाकू के 23 पैकेट, कोयला, 55 हुक्का डिस्पोजल माउथ टिप्स, 1 कोल बर्नर, ₹1440 नकद और कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं। छापेमारी के समय कम उम्र के लड़के-लड़कियां भी हुक्का बार में धुआं उड़ाते पाए गए, जिन्हें पुलिस ने सख्त चेतावनी देकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी आर्यन साहनी काफी समय से चोरी-छिपे यह हुक्का बार चला रहा था। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है, वहीं इस अवैध कारोबार में लिप्त अन्य लोगों के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।
    user_अनूप शुक्ला
    अनूप शुक्ला
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • गोरखपुर जिले के भटहट स्थित जंगल अयोध्या प्रसाद गांव के पंचायत भवन में शनिवार दोपहर 1 बजे पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान और 'बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ' विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, माताओं और स्कूली छात्राओं ने हिस्सा लिया। पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों, महिला हेल्पलाइन नंबर, घरेलू हिंसा और बाल विवाह रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान उमाशंकर ने कहा कि शिक्षित बेटी ही सुरक्षित बेटी है और नशा मुक्त परिवार से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने सभी माताओं से अपील की कि वे अपने बच्चों को नशे से दूर रखें और बेटियों को पढ़ा-लिखाकर आत्मनिर्भर बनाएं। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और छात्राओं को जागरूकता पैंफलेट वितरित किए, वहीं पंचायत भवन के ब्लैकबोर्ड पर "सशक्त नारी - समृद्ध प्रदेश, बेटी बचाओ" लिखा गया। पुलिस ने बताया कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में आगे भी इस प्रकार के जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
    2
    गोरखपुर जिले के भटहट स्थित जंगल अयोध्या प्रसाद गांव के पंचायत भवन में शनिवार दोपहर 1 बजे पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान और 'बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ' विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, माताओं और स्कूली छात्राओं ने हिस्सा लिया। पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों, महिला हेल्पलाइन नंबर, घरेलू हिंसा और बाल विवाह रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान उमाशंकर ने कहा कि शिक्षित बेटी ही सुरक्षित बेटी है और नशा मुक्त परिवार से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने सभी माताओं से अपील की कि वे अपने बच्चों को नशे से दूर रखें और बेटियों को पढ़ा-लिखाकर आत्मनिर्भर बनाएं।

इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और छात्राओं को जागरूकता पैंफलेट वितरित किए, वहीं पंचायत भवन के ब्लैकबोर्ड पर "सशक्त नारी - समृद्ध प्रदेश, बेटी बचाओ" लिखा गया। पुलिस ने बताया कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में आगे भी इस प्रकार के जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
    user_तुलसी कुमार कश्यप
    तुलसी कुमार कश्यप
    Local News Reporter वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • गोरखपुर के बड़घाट स्थित रामलीला मैदान में ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन का अधिवेशन आयोजित हुआ, जिसमें दूर-दराज के क्षेत्रों से पदाधिकारी पहुंचे। इस सम्मेलन में स्वर्णकारों की पीड़ा और समस्याएं प्रमुखता से सामने आईं। अधिवेशन के दौरान स्वर्णकारों के ऊपर होने वाले प्रशासनिक अत्याचार और उत्पीड़न के मुद्दों पर एक-एक करके विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासनिक उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाते हुए एसोसिएशन के सदस्यों ने स्वर्णकार बोर्ड का गठन करने की मांग को भी तेज कर दिया है।
    1
    गोरखपुर के बड़घाट स्थित रामलीला मैदान में ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन का अधिवेशन आयोजित हुआ, जिसमें दूर-दराज के क्षेत्रों से पदाधिकारी पहुंचे। इस सम्मेलन में स्वर्णकारों की पीड़ा और समस्याएं प्रमुखता से सामने आईं।

अधिवेशन के दौरान स्वर्णकारों के ऊपर होने वाले प्रशासनिक अत्याचार और उत्पीड़न के मुद्दों पर एक-एक करके विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासनिक उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाते हुए एसोसिएशन के सदस्यों ने स्वर्णकार बोर्ड का गठन करने की मांग को भी तेज कर दिया है।
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Teacher वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • गोरखपुर के सहजनवा थाने में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को देश की रक्षा में अदम्य साहस दिखाने वाले कारगिल युद्ध के सेवानिवृत्त वीर सैनिकों का सम्मान किया गया। इस दौरान युद्ध में हिस्सा ले चुके कैप्टन ओमप्रकाश मिश्रा, सूबेदार जयप्रकाश सिंह और सूबेदार एस.के. शर्मा सहजनवा थाने पहुंचे। वहां थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलराम पांडेय तथा समस्त पुलिसकर्मियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में वीर सैनिकों ने वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध की यादें साझा करते हुए बताया कि दुर्गम पहाड़ों, विषम मौसम और दुश्मन की लगातार गोलाबारी के बीच भारतीय सेना ने अदम्य साहस, अनुशासन और देशभक्ति के बल पर विजय हासिल की थी। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि भारतीय सैनिकों के शौर्य, बलिदान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। वहीं थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि कारगिल के वीरों का साहस देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा और ऐसे रणबांकुरों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने वीर सैनिकों का अभिनंदन कर उनके उत्कृष्ट योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर पूरा थाना परिसर "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के नारों से गूंज उठा तथा सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।
    4
    गोरखपुर के सहजनवा थाने में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को देश की रक्षा में अदम्य साहस दिखाने वाले कारगिल युद्ध के सेवानिवृत्त वीर सैनिकों का सम्मान किया गया। इस दौरान युद्ध में हिस्सा ले चुके कैप्टन ओमप्रकाश मिश्रा, सूबेदार जयप्रकाश सिंह और सूबेदार एस.के. शर्मा सहजनवा थाने पहुंचे। वहां थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलराम पांडेय तथा समस्त पुलिसकर्मियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में वीर सैनिकों ने वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध की यादें साझा करते हुए बताया कि दुर्गम पहाड़ों, विषम मौसम और दुश्मन की लगातार गोलाबारी के बीच भारतीय सेना ने अदम्य साहस, अनुशासन और देशभक्ति के बल पर विजय हासिल की थी। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि भारतीय सैनिकों के शौर्य, बलिदान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। वहीं थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि कारगिल के वीरों का साहस देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा और ऐसे रणबांकुरों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने वीर सैनिकों का अभिनंदन कर उनके उत्कृष्ट योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर पूरा थाना परिसर "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के नारों से गूंज उठा तथा सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।
    user_सर्वेश कुमार शुक्ला
    सर्वेश कुमार शुक्ला
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • गोरखपुर के गीडा में स्थित दिव्यांश एजेंसी फिनायल, टॉयलेट क्लीनर और एसिड की थोक विक्रेता है। इन क्लीनर उत्पादों की बिक्री और जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8858 492616 उपलब्ध कराया गया है।
    1
    गोरखपुर के गीडा में स्थित दिव्यांश एजेंसी फिनायल, टॉयलेट क्लीनर और एसिड की थोक विक्रेता है। इन क्लीनर उत्पादों की बिक्री और जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8858 492616 उपलब्ध कराया गया है।
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • गोरखपुर में पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
    1
    गोरखपुर में पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
    user_Nihal
    Nihal
    Media house वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • गोरखपुर के चौरीचौरा थाने के सामने शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहाँ थाने से बाहर निकलते ही देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र की एक युवती ने फिनाइल पी लिया और अचेत होकर गिर गई। युवती को बेहोश पड़ा देख मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे उठाकर चौरी चौरा सीएचसी पहुंचाया, जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद भी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस की सूचना पर युवती के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक, युवती दोपहर में चौरी चौरा थाने पहुंची थी और पुलिसकर्मियों से अपने प्रेमी से शादी कराने की जिद करने लगी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उसे काफी समझाया-बुझाया, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही। जब थाने में किसी ने उसकी बात नहीं सुनी, तो वह बाहर निकली और अपने बैग में रखकर लाई फिनाइल की बोतल निकालकर उसे पी लिया। पुलिस के अनुसार, युवती ने 23 जुलाई को अपने प्रेमी और चौरीचौरा निवासी धनंजय निषाद के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। युवती का आरोप था कि धनंजय उसे शादी का झांसा देकर तीन साल से शारीरिक संबंध बना रहा था और जब उसने शादी का दबाव बनाया तो वह बहानेबाजी करने लगा। इससे परेशान होकर युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए चौरीचौरा पुलिस ने 24 जुलाई को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। SP नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि युवती उसी युवक से शादी कराने की मांग कर रही थी, जिसे उसकी ही शिकायत के आधार पर पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
    1
    गोरखपुर के चौरीचौरा थाने के सामने शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहाँ थाने से बाहर निकलते ही देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र की एक युवती ने फिनाइल पी लिया और अचेत होकर गिर गई। युवती को बेहोश पड़ा देख मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे उठाकर चौरी चौरा सीएचसी पहुंचाया, जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद भी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस की सूचना पर युवती के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, युवती दोपहर में चौरी चौरा थाने पहुंची थी और पुलिसकर्मियों से अपने प्रेमी से शादी कराने की जिद करने लगी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उसे काफी समझाया-बुझाया, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही। जब थाने में किसी ने उसकी बात नहीं सुनी, तो वह बाहर निकली और अपने बैग में रखकर लाई फिनाइल की बोतल निकालकर उसे पी लिया।

पुलिस के अनुसार, युवती ने 23 जुलाई को अपने प्रेमी और चौरीचौरा निवासी धनंजय निषाद के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। युवती का आरोप था कि धनंजय उसे शादी का झांसा देकर तीन साल से शारीरिक संबंध बना रहा था और जब उसने शादी का दबाव बनाया तो वह बहानेबाजी करने लगा। इससे परेशान होकर युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए चौरीचौरा पुलिस ने 24 जुलाई को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। SP नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि युवती उसी युवक से शादी कराने की मांग कर रही थी, जिसे उसकी ही शिकायत के आधार पर पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
    user_अनूप शुक्ला
    अनूप शुक्ला
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.