जहानाबाद : ड्राइवरों का प्रदर्शन, 10 सूत्री मांगों को लेकर कारगिल चौक के समीप दिया धरना। जहानाबाद में वाहन चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। ड्राइवर एसोसिएशन के बैनर तले जिले के सैकड़ों वाहन चालकों ने कन्नौदी से रैली निकालकर समाहरणालय तक मार्च किया। रैली में शामिल चालक नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद कर रहे थे। समाहरणालय के समीप पहुंचने के बाद रैली सभा में तब्दील हो गई, जहां चालकों ने धरना प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से अपनी मांगों पर जल्द विचार करने की अपील की। धरना पर बैठे वाहन चालकों ने बताया कि वे लोग लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठाते आ रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर ठोस पहल नहीं की गई है। प्रदर्शन कर रहे चालकों ने कहा कि सड़क दुर्घटना में यदि किसी ड्राइवर की मौत होती है तो उसे आपदा में शामिल किया जाए, ताकि पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि सभी वाहनों के आगे और पीछे सरकारी निधि से कैमरे लगाए जाएं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं या अन्य घटनाओं के समय दोषियों की सही पहचान हो सके। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि ड्राइवर समाज दिन-रात मेहनत कर लोगों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम करता है, लेकिन उनकी सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा को लेकर पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इसलिए सरकार को ड्राइवरों के हित में ठोस कदम उठाने चाहिए। धरना में मौजूद चालकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी 10 सूत्री मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में वाहन चालक मौजूद रहे और उन्होंने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई।

- User4356Ghoshi, Jehanabad👌on 10 March
- महिलाओं पर हिंसा करने वालों को सख्त से सख्त सजा मिले महिलाओं पर हाथ उठाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए। #JusticeForWomen #StopViolence #WomenSafety #NoMoreViolence #SpeakUp #JusticeNeeded #EndAbuse #RespectWomen1
- आज दिनांक 4 अप्रैल 2026 को भाकपा माले के 7वा जिला सम्मेलन बैदराबाद के अशोक सम्राट क्लब में दो दिवसीय सम्मेलनआयोजित की गई ।इस सम्मेलन के खुला सत्र में सीपीआई की ओर से संबोधित करते सीपीआई के जिला सचिव कामरेड अरुण कुमार पासवान (अधिवक्ता ), इस सम्मेलन के खुला सत्र में सीपीआई के कार्यकारणी सदस्य कामरेड रामचंद्र पाठक, एवं कॉमरेड दीनानाथ सिंह भी थे मौजूद ।3
- बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट का निरीक्षण कर काम की रफ्तार पर नाराज़गी और सख्ती दोनों दिखाई। उन्होंने निर्माण स्थल पर पहुंचकर अधिकारियों से सीधे प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सीएम ने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी कीमत पर परियोजना में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तय समय सीमा के अंदर काम पूरा हो और गुणवत्ता में कोई समझौता न हो।1
- बाजनापंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रक्षिण महाअभियान का आयोजन कार्यकर्ताओं को दी गई संगठनात्मक जानकारी1
- नासिक के 'कैप्टन' और ज्योतिषी को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, जानें स्वयंभू भगवान अशोक खरात की कहां कितनी प्रॉपर्टी ? क्या ज्योतिषी बदनाम हुई? देश विदेश के जाने माने ज्योतिषाचार्य- डॉ.जीएस ढिल्लों, डॉ.पुनीत भोला और डॉ पुष्पलता जायसवाल से जानिए राजपथ न्यूज़ पर....1
- Post by Garibnath Sahani1
- जहानाबाद में बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी ने दक्षिणी तालाब, अमथुआ, धराऊत और चाड़ तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तालाबों के प्राकृतिक संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए उनके किनारों को हरित पट्टी के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि इन तालाबों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें विकसित कर स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकते हैं। इस मौके पर डीएफओ शशि कुमार, जनप्रतिनिधि और कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक जल स्रोत केवल जल संचयन के लिए ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।1
- पटना जिले के बिहटा नगर परिषद के वार्ड 8 में लाखों रुपये खर्च कर बनाई गई जल आपूर्ति योजना फेल हो गई है। लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल रहा और वे हैंडपंप पर निर्भर हैं। गंदगी बढ़ने से बीमारी का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से जल्द समाधान की मांग की है।1
- Post by Shrikant Tiwari1