logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार, 02 जुलाई को ब्यावर जिले के देवमाली गांव का दौरा किया। उन्होंने भगवान देवनारायण मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसान रामलाल गुर्जर के घर जाकर परिजनों से आत्मीय मुलाकात की और उनके साथ चाय पी। उन्होंने देवमाली ग्राम पंचायत प्रशासक समिति के सदस्यों से भी बातचीत की। अपने दौरे के दौरान, मुख्यमंत्री ने गांव के स्कूली बच्चों और उनके परिजनों से शिक्षा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्टर को आवश्यक निर्देश दिए और बालिका शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए ड्रॉप आउट रोकने तथा नामांकन को बढ़ावा देने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या का तत्काल समाधान करने तथा मंदिर तक रोपवे निर्माण की संभावनाओं का पता लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकास भी और विरासत भी' के विजन के अनुरूप देवमाली गांव में विकास कार्य करवाने पर बल दिया, साथ ही गांव के मूल स्वरूप, सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को संरक्षित रखते हुए सभी आवश्यक कार्यों को गति देने को प्राथमिकता बताया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया और ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि ग्रामीणों की आवश्यकताओं की समय-समय पर जानकारी लेकर त्वरित एवं प्रभावी पूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि सभी को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके। इसी क्रम में, उन्होंने नमो उपवन देवमाली में 'वीबी जी राम जी योजना' के तहत पौधारोपण कार्य का उद्घाटन बुजुर्ग महिला प्रेम देवी से करवाया। इस अवसर पर उन्होंने पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और स्कूली बच्चों को मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान के प्रशस्ति पत्र भी सौंपे। इस मौके पर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधायक विरेन्द्र सिंह कानावत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

1 day ago
user_Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
जैतारण, पाली, राजस्थान•
1 day ago

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार, 02 जुलाई को ब्यावर जिले के देवमाली गांव का दौरा किया। उन्होंने भगवान देवनारायण मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसान रामलाल गुर्जर के घर जाकर परिजनों से आत्मीय मुलाकात की और उनके साथ चाय पी। उन्होंने देवमाली ग्राम पंचायत प्रशासक समिति के सदस्यों से भी बातचीत की। अपने दौरे के दौरान, मुख्यमंत्री ने गांव के स्कूली बच्चों और उनके परिजनों से शिक्षा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्टर को आवश्यक निर्देश दिए और बालिका शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए ड्रॉप आउट रोकने तथा नामांकन को बढ़ावा देने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या का तत्काल समाधान करने तथा मंदिर तक रोपवे निर्माण की संभावनाओं का पता लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकास भी और विरासत भी' के विजन के अनुरूप देवमाली गांव में विकास कार्य करवाने पर बल दिया, साथ ही गांव के मूल स्वरूप, सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को संरक्षित रखते हुए सभी आवश्यक कार्यों को गति देने को प्राथमिकता बताया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया और ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि ग्रामीणों की आवश्यकताओं की समय-समय पर जानकारी लेकर त्वरित एवं प्रभावी पूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि सभी को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके। इसी क्रम में, उन्होंने नमो उपवन देवमाली में 'वीबी जी राम जी योजना' के तहत पौधारोपण कार्य का उद्घाटन बुजुर्ग महिला प्रेम देवी से करवाया। इस अवसर पर उन्होंने पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और स्कूली बच्चों को मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान के प्रशस्ति पत्र भी सौंपे। इस मौके पर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधायक विरेन्द्र सिंह कानावत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजस्थान में मानसून ने दस्तक दे दी है, जिसके चलते अजमेर जिले के कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है। विशेष रूप से सरवाड़ और केकड़ी में जोरदार बारिश हुई है।
    1
    राजस्थान में मानसून ने दस्तक दे दी है, जिसके चलते अजमेर जिले के कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है। विशेष रूप से सरवाड़ और केकड़ी में जोरदार बारिश हुई है।
    user_AKBAR LUHAR
    AKBAR LUHAR
    Blacksmith ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • पीसांगन उपखंड की ग्राम पंचायत रामपुरा डाबला में गुरुवार को देश भर के साथ ही मंगल गीतों की गूंज के बीच 'विकसित भारत जी रामजी योजना' का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस योजना के तहत सरकारी ट्यूबवेल के पास नाड़ी खुदाई कार्य का प्रशासक सीमा चौधरी ने फीता काटकर, नारियल फोड़कर पूजन करते हुए और मिठाई वितरित कर श्रीगणेश किया। कार्यक्रम का आरंभ महिला श्रमिकों द्वारा गाए गए मंगल गीतों और लोकगीतों से हुआ, जिसने कार्यस्थल पर उत्सव का माहौल बना दिया। प्रशासक सीमा चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि यह योजना यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'विकसित भारत' के सपने को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में इस योजना को रामपुरा डाबला में एक मिसाल के तौर पर जमीन पर उतारने की प्रतिबद्धता जताई। चौधरी ने यह भी बताया कि योजना से पुराने नाड़ी-तालाबों का जीर्णोद्धार होगा और ग्रामीणों की मांग व आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराए जा सकेंगे, जिससे भूजल स्तर में वृद्धि होगी और पशु-पक्षियों को भी पानी उपलब्ध हो पाएगा। योजना के शुभारंभ को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। महिला श्रमिकों ने बताया कि उन्हें 'विकसित भारत जी रामजी योजना' के तहत बढ़ी हुई मजदूरी (300 रुपये प्रतिदिन) और 125 दिन का बढ़ा हुआ रोजगार मिलेगा, साथ ही गांव और ग्रामीणों की मांग के अनुरूप विकास कार्य भी हो सकेंगे। इस अवसर पर विष्णुदत्त वैष्णव, चेतन करेसिया, पुनाराम भैरा, हनुमान करेसिया, हरिराम पड़ौदा, उम्मेदसिंह दहिया, कैलाश भैरा, सुंदरदेवी देवासी, रमतीदेवी रैदास, पप्पूदेवी रैदास, कौशल्या देवासी, रंभा देवासी सहित कई श्रमिक और ग्रामीण मौजूद रहे।
    2
    पीसांगन उपखंड की ग्राम पंचायत रामपुरा डाबला में गुरुवार को देश भर के साथ ही मंगल गीतों की गूंज के बीच 'विकसित भारत जी रामजी योजना' का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस योजना के तहत सरकारी ट्यूबवेल के पास नाड़ी खुदाई कार्य का प्रशासक सीमा चौधरी ने फीता काटकर, नारियल फोड़कर पूजन करते हुए और मिठाई वितरित कर श्रीगणेश किया।

कार्यक्रम का आरंभ महिला श्रमिकों द्वारा गाए गए मंगल गीतों और लोकगीतों से हुआ, जिसने कार्यस्थल पर उत्सव का माहौल बना दिया। प्रशासक सीमा चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि यह योजना यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'विकसित भारत' के सपने को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में इस योजना को रामपुरा डाबला में एक मिसाल के तौर पर जमीन पर उतारने की प्रतिबद्धता जताई। चौधरी ने यह भी बताया कि योजना से पुराने नाड़ी-तालाबों का जीर्णोद्धार होगा और ग्रामीणों की मांग व आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराए जा सकेंगे, जिससे भूजल स्तर में वृद्धि होगी और पशु-पक्षियों को भी पानी उपलब्ध हो पाएगा।

योजना के शुभारंभ को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। महिला श्रमिकों ने बताया कि उन्हें 'विकसित भारत जी रामजी योजना' के तहत बढ़ी हुई मजदूरी (300 रुपये प्रतिदिन) और 125 दिन का बढ़ा हुआ रोजगार मिलेगा, साथ ही गांव और ग्रामीणों की मांग के अनुरूप विकास कार्य भी हो सकेंगे। इस अवसर पर विष्णुदत्त वैष्णव, चेतन करेसिया, पुनाराम भैरा, हनुमान करेसिया, हरिराम पड़ौदा, उम्मेदसिंह दहिया, कैलाश भैरा, सुंदरदेवी देवासी, रमतीदेवी रैदास, पप्पूदेवी रैदास, कौशल्या देवासी, रंभा देवासी सहित कई श्रमिक और ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Yogesh kumar
    Yogesh kumar
    Local News Reporter पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में स्थित आसींद कस्बे में एक महत्वपूर्ण समस्या बनी हुई है, जहाँ पिछले 50 साल बीत जाने के बावजूद भी अभी तक रोडवेज बसों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है।
    1
    राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में स्थित आसींद कस्बे में एक महत्वपूर्ण समस्या बनी हुई है, जहाँ पिछले 50 साल बीत जाने के बावजूद भी अभी तक रोडवेज बसों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है।
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer आसींद, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • संगठन को और अधिक मजबूत तथा गतिशील बनाने के उद्देश्य से शिवसेना (शिंदे गुट) की पाली जिला इकाई में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। जिला प्रमुख तख्तसिंह सोलंकी ने माननीय एकनाथ शिंदे के आदरणीय नेतृत्व और बालासाहेब ठाकरे के विचारों को आगे बढ़ाते हुए इन नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इस विस्तार के तहत, जीवन सिंह राजपुरोहित को उप तहसील प्रमुख (पाली) के पद पर मनोनीत किया गया है, जबकि भंवर देवासी को ग्राम प्रमुख (मांडावास) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला प्रमुख सोलंकी ने बताया कि इन नई नियुक्तियों से पाली क्षेत्र में संगठन का आधार और मजबूत होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त पदाधिकारी बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व के सिद्धांतों और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। इस विस्तार के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है और सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।
    3
    संगठन को और अधिक मजबूत तथा गतिशील बनाने के उद्देश्य से शिवसेना (शिंदे गुट) की पाली जिला इकाई में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। जिला प्रमुख तख्तसिंह सोलंकी ने माननीय एकनाथ शिंदे के आदरणीय नेतृत्व और बालासाहेब ठाकरे के विचारों को आगे बढ़ाते हुए इन नई नियुक्तियों की घोषणा की है।

इस विस्तार के तहत, जीवन सिंह राजपुरोहित को उप तहसील प्रमुख (पाली) के पद पर मनोनीत किया गया है, जबकि भंवर देवासी को ग्राम प्रमुख (मांडावास) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला प्रमुख सोलंकी ने बताया कि इन नई नियुक्तियों से पाली क्षेत्र में संगठन का आधार और मजबूत होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त पदाधिकारी बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व के सिद्धांतों और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। इस विस्तार के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है और सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।
    user_दीपान्शु चौहान
    दीपान्शु चौहान
    Local News Reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    18 min ago
  • जैसलमेर में स्थानीय आमजन ने प्रशासन द्वारा की जा रही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया।
    1
    जैसलमेर में स्थानीय आमजन ने प्रशासन द्वारा की जा रही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    Merta, Nagaur•
    10 hrs ago
  • ब्यावर में भारतीय जनता पार्टी आशापुरा माता मंडल की डिजिटल लर्निंग कार्यशाला और मासिक मंडल बैठक शुक्रवार, 3 जुलाई को कॉलेज रोड स्थित तिरुपति होटल में मंडल अध्यक्ष विजय दगदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश संगठन द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत चल रहे डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण अभियान की विस्तृत जानकारी मंडल से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को देना और अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न दायित्व सौंपना था। कार्यशाला के मुख्य वक्ता, भाजपा के पूर्व विधायक और पूर्व जिलाध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचार-आधारित संगठन है, जहाँ प्रत्येक कार्यकर्ता का वैचारिक और संगठनात्मक रूप से प्रशिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से कार्यकर्ता घर बैठे संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और राष्ट्र प्रथम के संकल्प को आत्मसात कर रहे हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और बूथ अध्यक्षों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण से जोड़ने का आह्वान किया। विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष यगेश शर्मा ने डिजिटल लर्निंग अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अब तक आशापुरा माता मंडल के 125 कार्यकर्ता सफलतापूर्वक डिजिटल प्रशिक्षण पूर्ण कर प्रमाण-पत्र प्राप्त कर चुके हैं, जो मंडल के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शीघ्र ही मंडल के सभी सक्रिय कार्यकर्ता इस प्रशिक्षण से जुड़कर इसे शत-प्रतिशत पूर्ण करेंगे। मंडल महामंत्री कृष्णा भूतड़ा ने बताया कि बैठक में आगामी 6 जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के आयोजन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए मंडल और बूथ स्तर पर होने वाले आयोजनों की जिम्मेदारियाँ संयोजक दिलीप शर्मा व सह-संयोजक सज्जन सिंह और ऋषि सिंह को सौंपी गईं। सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे अधिक संख्या में उपस्थित होकर राष्ट्रवादी विचारों के प्रणेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ। इस अवसर पर चेतन गोयर, रामावतार लट्ठा, जितेंद्र कवड़िया, मंडल उपाध्यक्ष देवकीनंदन शर्मा, कुंजबिहारी तोलंबिया, कृष्णा भूतड़ा, हिमांशु शर्मा, राजेश जांगिड, प्रशांत भराड़िया, रुपेश कोठारी, श्री किशन जांगिड, देवी दास सोनी, मुकेश घावरी, आशीष शर्मा, गोलू पहलवान, हेमंत दाधीच, दिलीप शर्मा, लोकेंद्र सिंह पवार, प्रदीप सिंह रावत, सज्जन सिंह चोहान, कंचन रावत, पुष्पा आसवनी, सौरभ सोनी, बजरंग प्रजापत, श्याम प्रजापत, अनमोल सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    ब्यावर में भारतीय जनता पार्टी आशापुरा माता मंडल की डिजिटल लर्निंग कार्यशाला और मासिक मंडल बैठक शुक्रवार, 3 जुलाई को कॉलेज रोड स्थित तिरुपति होटल में मंडल अध्यक्ष विजय दगदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश संगठन द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत चल रहे डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण अभियान की विस्तृत जानकारी मंडल से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को देना और अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न दायित्व सौंपना था।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता, भाजपा के पूर्व विधायक और पूर्व जिलाध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचार-आधारित संगठन है, जहाँ प्रत्येक कार्यकर्ता का वैचारिक और संगठनात्मक रूप से प्रशिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से कार्यकर्ता घर बैठे संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और राष्ट्र प्रथम के संकल्प को आत्मसात कर रहे हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और बूथ अध्यक्षों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण से जोड़ने का आह्वान किया। विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष यगेश शर्मा ने डिजिटल लर्निंग अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अब तक आशापुरा माता मंडल के 125 कार्यकर्ता सफलतापूर्वक डिजिटल प्रशिक्षण पूर्ण कर प्रमाण-पत्र प्राप्त कर चुके हैं, जो मंडल के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शीघ्र ही मंडल के सभी सक्रिय कार्यकर्ता इस प्रशिक्षण से जुड़कर इसे शत-प्रतिशत पूर्ण करेंगे।

मंडल महामंत्री कृष्णा भूतड़ा ने बताया कि बैठक में आगामी 6 जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के आयोजन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए मंडल और बूथ स्तर पर होने वाले आयोजनों की जिम्मेदारियाँ संयोजक दिलीप शर्मा व सह-संयोजक सज्जन सिंह और ऋषि सिंह को सौंपी गईं। सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे अधिक संख्या में उपस्थित होकर राष्ट्रवादी विचारों के प्रणेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

इस अवसर पर चेतन गोयर, रामावतार लट्ठा, जितेंद्र कवड़िया, मंडल उपाध्यक्ष देवकीनंदन शर्मा, कुंजबिहारी तोलंबिया, कृष्णा भूतड़ा, हिमांशु शर्मा, राजेश जांगिड, प्रशांत भराड़िया, रुपेश कोठारी, श्री किशन जांगिड, देवी दास सोनी, मुकेश घावरी, आशीष शर्मा, गोलू पहलवान, हेमंत दाधीच, दिलीप शर्मा, लोकेंद्र सिंह पवार, प्रदीप सिंह रावत, सज्जन सिंह चोहान, कंचन रावत, पुष्पा आसवनी, सौरभ सोनी, बजरंग प्रजापत, श्याम प्रजापत, अनमोल सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी उच्च माध्यमिक विद्यालय, आऊवा की छत गिर गई है। यह बड़ा हादसा टल गया क्योंकि छत रात्रि के समय गिरी। यह इस विद्यालय में छत गिरने की दूसरी घटना है; इससे पहले भी एक कमरे की छत गिर चुकी थी। पिछली घटना के बाद प्रशासन ने कई कमरों को बंद तो करवा दिया था, लेकिन क्षतिग्रस्त कमरों को गिराने के आदेश जारी नहीं किए गए थे। यह विद्यालय कक्षा छः से बारहवीं तक संचालित होता है। घटना की सूचना मिलने पर उपखंड अधिकारी महावीर सिंह जोधा सहित प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। गौरतलब है कि प्रदेश में स्कूलों की छत गिरने के मामलों में सरकार पहले भी सख्त रुख अपना चुकी थी।
    4
    पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी उच्च माध्यमिक विद्यालय, आऊवा की छत गिर गई है। यह बड़ा हादसा टल गया क्योंकि छत रात्रि के समय गिरी।

यह इस विद्यालय में छत गिरने की दूसरी घटना है; इससे पहले भी एक कमरे की छत गिर चुकी थी। पिछली घटना के बाद प्रशासन ने कई कमरों को बंद तो करवा दिया था, लेकिन क्षतिग्रस्त कमरों को गिराने के आदेश जारी नहीं किए गए थे। यह विद्यालय कक्षा छः से बारहवीं तक संचालित होता है।

घटना की सूचना मिलने पर उपखंड अधिकारी महावीर सिंह जोधा सहित प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। गौरतलब है कि प्रदेश में स्कूलों की छत गिरने के मामलों में सरकार पहले भी सख्त रुख अपना चुकी थी।
    user_Dilip singh
    Dilip singh
    मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.