logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना काकादेव क्षेत्रान्तर्गत पाण्डु नगर में छात्रों के बीच विवाद के बाद मारपीट एवं हवाई फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई। पीड़ित की तहरीर पर थाना काकादेव पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। यूपी,कानपुर नगर। दिनांक 02 फरवरी को थाना काकादेव क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट की घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही थाना काकादेव पुलिस द्वारा तत्काल मौके से संबंधित सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया, जिसमें एक युवक द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने की भी पुष्टि हुई। उक्त तथ्यों के आधार पर थाना काकादेव में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण में अब तक कुल 07 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है तथा सभी के विरुद्ध ठोस एवं गंभीर विधिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट- श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल

4 hrs ago
user_MAKKI TV NEWS
MAKKI TV NEWS
Fish Vendor Kanpur, Kanpur Nagar•
4 hrs ago

थाना काकादेव क्षेत्रान्तर्गत पाण्डु नगर में छात्रों के बीच विवाद के बाद मारपीट एवं हवाई फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई। पीड़ित की तहरीर पर थाना काकादेव पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। यूपी,कानपुर नगर। दिनांक 02 फरवरी को थाना काकादेव क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट की घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही थाना काकादेव पुलिस द्वारा तत्काल मौके से संबंधित सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया, जिसमें एक युवक द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने की भी पुष्टि हुई। उक्त तथ्यों के आधार पर थाना काकादेव में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण में अब तक कुल 07 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है तथा सभी के विरुद्ध ठोस एवं गंभीर विधिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट- श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • *सेंट्रल स्टेशन से नौबस्ता तक ट्रायल रन सफल* कानपुर नगर। कानपुर मेट्रो का सेंट्रल स्टेशन से नौबस्ता तक ट्रायल रन बुधवार को सफलतापूर्वक शुरू हुआ। यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार के नेतृत्व में मेट्रो अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ट्रेन नौबस्ता के लिए रवाना हुई। इस ट्रायल रन के दौरान मेट्रो की तकनीकी और संचालन व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। इस रूट पर मेट्रो संचालन से लगभग 10 लाख लोगों के सफर को बड़ी राहत मिलेगी। सेंट्रल से नौबस्ता तक की कुल दूरी लगभग 8 किलोमीटर है, जिसमें 3 किलोमीटर अंडरग्राउंड सेक्शन शामिल है। इस रूट पर 7 नए स्टेशन हैं, जिनमें झकरकटी, ट्रांसपोर्ट नगर, बारादेवी, किदवई नगर, वसंत विहार, बौद्ध नगर और नौबस्ता शामिल हैं।
    1
    *सेंट्रल स्टेशन से नौबस्ता तक ट्रायल रन सफल*
कानपुर नगर। कानपुर मेट्रो का सेंट्रल स्टेशन से नौबस्ता तक ट्रायल रन बुधवार को सफलतापूर्वक शुरू हुआ। यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार के नेतृत्व में मेट्रो अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ट्रेन नौबस्ता के लिए रवाना हुई। इस ट्रायल रन के दौरान मेट्रो की तकनीकी और संचालन व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। इस रूट पर मेट्रो संचालन से लगभग 10 लाख लोगों के सफर को बड़ी राहत मिलेगी। सेंट्रल से नौबस्ता तक की कुल दूरी लगभग 8 किलोमीटर है, जिसमें 3 किलोमीटर अंडरग्राउंड सेक्शन शामिल है। इस रूट पर 7 नए स्टेशन हैं, जिनमें झकरकटी, ट्रांसपोर्ट नगर, बारादेवी, किदवई नगर, वसंत विहार, बौद्ध नगर और नौबस्ता शामिल हैं।
    user_Vipin patrkaar G.t.m
    Vipin patrkaar G.t.m
    पत्रकार Kanpur Nagar, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • Post by Rinku Singh
    1
    Post by Rinku Singh
    user_Rinku Singh
    Rinku Singh
    Plumber उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • महिला की सिखों से दहला उन्नाव। महिला को निर्वस्त्र कर खंभे से बांधकर की जमकर पिटाई वीडियो वायरल।
    1
    महिला की सिखों से दहला उन्नाव।
महिला को निर्वस्त्र कर खंभे से बांधकर की जमकर पिटाई वीडियो वायरल।
    user_RN Vishwkarma
    RN Vishwkarma
    Bighapur, Unnao•
    1 hr ago
  • घाटमपुर-थाना क्षेत्र की एक युवती ने आरोपी आमिर जैदी नामक युवक व उसके कुछ साथियों पर प्रेम जाल में फंसा कर दुष्कर्म करने व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने की पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने मामले को दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। 4 फरवरी बुधवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी आमिर जैदी को गिरफ्तार कर लिया,थाना प्रभारी दिनेश कुमार बिष्ट ने बताया कि आरोपी आमिर जैदी पर पहले से भी कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। बुधवार को आरोपी आमिर जैदी का पुलिस ने कस्बे में जुलूस निकाला, जुलूस की शुरुआत कस्बे के मुगल रोड स्थित थाने से लेकर कस्बे के तहसील परिसर तक निकाला गया।आरोपी का जुलूस निकालने का मकसद रहा है कि इस तरह की हो रही है घटनाओं को रोका जा सके। घटना बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की है।
    1
    घाटमपुर-थाना क्षेत्र की एक युवती ने आरोपी आमिर जैदी नामक युवक व उसके कुछ साथियों पर प्रेम जाल में फंसा कर दुष्कर्म करने व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने की पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने मामले को दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। 4 फरवरी बुधवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी आमिर जैदी को गिरफ्तार कर लिया,थाना प्रभारी दिनेश कुमार बिष्ट ने बताया कि आरोपी आमिर जैदी पर पहले से भी कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। बुधवार को आरोपी आमिर जैदी का पुलिस ने कस्बे में जुलूस निकाला, जुलूस की शुरुआत कस्बे के मुगल रोड स्थित थाने से लेकर कस्बे के तहसील परिसर तक निकाला गया।आरोपी का जुलूस निकालने का मकसद रहा है कि इस तरह की हो रही है घटनाओं को रोका जा सके। घटना बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की है।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    5 hrs ago
  • रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर कानपुर नगर। हनुमान धाम मंदिर कोरिया में मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन के वातावरण में विशाल धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत दिन में विशाल लंगर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। रात्रि में आयोजित भव्य जागरण कार्यक्रम में आकर्षक एवं मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति की गई, जिसने देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। देवी-देवताओं की सजीव झांकियां, भक्ति गीतों और संगीतमय प्रस्तुति ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु पूरी रात भजन-कीर्तन में लीन नजर आए। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस चौकी कोरिया की पुलिस टीम मौके पर तैनात रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों की अहम भूमिका रही। समिति में अतुल साहू, निखिल साहू, राम जी कुटार, ललित कुटार, पंकज कुटार, मदन सचान, शुभम मिश्रा एवं श्याम जी शुक्ला प्रमुख रूप से शामिल रहे। समिति सदस्यों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से सामाजिक समरसता एवं धार्मिक आस्था को बल मिलता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों द्वारा सभी श्रद्धालुओं, कलाकारों, प्रशासन एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
    4
    रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर 
कानपुर नगर।
हनुमान धाम मंदिर कोरिया में मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन के वातावरण में विशाल धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत दिन में विशाल लंगर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
रात्रि में आयोजित भव्य जागरण कार्यक्रम में आकर्षक एवं मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति की गई, जिसने देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। देवी-देवताओं की सजीव झांकियां, भक्ति गीतों और संगीतमय प्रस्तुति ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु पूरी रात भजन-कीर्तन में लीन नजर आए।
आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस चौकी कोरिया की पुलिस टीम मौके पर तैनात रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों की अहम भूमिका रही। समिति में अतुल साहू, निखिल साहू, राम जी कुटार, ललित कुटार, पंकज कुटार, मदन सचान, शुभम मिश्रा एवं श्याम जी शुक्ला प्रमुख रूप से शामिल रहे। समिति सदस्यों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से सामाजिक समरसता एवं धार्मिक आस्था को बल मिलता है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों द्वारा सभी श्रद्धालुओं, कलाकारों, प्रशासन एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
    user_Shubham sahu Reporter
    Shubham sahu Reporter
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हेयर सैलून मैटेरियल स्टोर, नगर पालिका रोड, घाटमपुर-9235546395, 8707433329 हेयर सैलून का सभी सामान सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं
    1
    हेयर सैलून मैटेरियल स्टोर, नगर पालिका रोड, घाटमपुर-9235546395, 8707433329
हेयर सैलून का सभी सामान 
सुबह 6 बजे से रात 8 बजे 
तक उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं
    user_Ghatampur Khabar vipin kumar
    Ghatampur Khabar vipin kumar
    पत्रकार घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • यूपी,कानपुर नगर महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज के टीचरों की गुंडई से आहत छात्रों ने किया हंगामा टीचरों पर छात्रों को पीटने का आरोप कई छात्र छात्राएं गंभीर रूप से घायल चंद मिनटों की देरी से पहुंचने पर टीचरों द्वारा छात्रों को पीटने का आरोप जिसमें कई छात्र व छात्राएं हुए घायल कई थानों की पुलिस पहुंची मौके पर। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को दी धमकी चार साल का कोर्स आठ साल में पूरा करोगे छात्रों को परीक्षा में इंटरल मार्क कम करने की दी धमकी छात्रों का आरोप कॉलेज प्रशासन करता है मनमानी आए दिन होती है छात्रों से मारपीट
    4
    यूपी,कानपुर नगर
महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज के टीचरों की गुंडई से आहत छात्रों ने किया हंगामा 
टीचरों पर छात्रों को पीटने का आरोप कई छात्र छात्राएं गंभीर रूप से घायल 
चंद मिनटों की देरी से पहुंचने पर टीचरों द्वारा छात्रों को पीटने का आरोप 
जिसमें कई छात्र व छात्राएं हुए घायल कई थानों की पुलिस पहुंची मौके पर।
कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को दी धमकी चार साल का कोर्स आठ साल में पूरा करोगे 
छात्रों को परीक्षा में इंटरल मार्क कम करने की दी धमकी 
छात्रों का आरोप कॉलेज प्रशासन करता है मनमानी आए दिन होती है छात्रों से मारपीट
    user_MAKKI TV NEWS
    MAKKI TV NEWS
    Fish Vendor Kanpur, Kanpur Nagar•
    7 hrs ago
  • खड़ंजे में जबरन सबमर्सिबल पंप लगवाने का आरोप घाटमपुर कानपुर नगर घाटमपुर के साढ़ अंतर्गत सिरोह धौकलपुर गांव में खड़ंजे में जबरन सबमर्सिबल पंप लगवाने का मामला सामने आया है। जिसका सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी एक व्यक्ति ने आम रास्ते के खड़ंजे में सबमर्सिबल बोरिंग कर लिया। ग्रामीणों द्वारा शिकायत ग्राम प्रधान से की गई। ग्राम प्रधान जब तक मामला संज्ञान में लेते तब तक सबमर्सिबल लग चुका था। खड़ंजे में सबमर्सिबल लगने से ग्रामीणों में आक्रोश है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। हालांकि शुरू एप्स उक्त वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
    1
    खड़ंजे में जबरन सबमर्सिबल पंप लगवाने का आरोप
घाटमपुर कानपुर नगर
घाटमपुर के साढ़ अंतर्गत सिरोह धौकलपुर गांव में खड़ंजे में जबरन सबमर्सिबल पंप लगवाने का मामला सामने आया है। जिसका सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी एक व्यक्ति ने आम रास्ते के खड़ंजे में सबमर्सिबल बोरिंग कर लिया। ग्रामीणों द्वारा शिकायत ग्राम प्रधान से की गई। ग्राम प्रधान जब तक मामला संज्ञान में लेते तब तक सबमर्सिबल लग चुका था। खड़ंजे में सबमर्सिबल लगने से ग्रामीणों में आक्रोश है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। हालांकि शुरू एप्स उक्त वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
    user_Vipin patrkaar G.t.m
    Vipin patrkaar G.t.m
    पत्रकार Kanpur Nagar, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • Post by Rinku Singh
    1
    Post by Rinku Singh
    user_Rinku Singh
    Rinku Singh
    Plumber उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.