logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायपुर (ब्यावर) आसमान में अद्भुद दृश्य देखकर लोगों ने जताया आश्चर्य बर ग्राम सहित आसपास के क्षेत्र में आज सुबह आसमान में जो दृश्य लोगों ने देखा वो देखकर हर कोई आश्चर्य में पड़ गया । आसमान में उड़ रहे किसी उपकरण के पीछे लंबी सफेद लाइन गहरी बनती गई। वही दोनों तरफ से आ रहे उपकरण आसमान में एक दूसरे के विपरीत जा रहे थे। एक बार तो लोगों को ऐसा लगा कि दोनों उपकरण आपस में टकरा सकते है । लेकिन दोनों उपकरण बिल्कुल नजदीक आसमान में एक दूसरे को क्रॉस करते हुए निकले । जिससे आसमान में सफेद धुएं की लाइन क्रॉस की आकृति में बन गई। जो दृश्य भी अद्भुद नजर आया।

1 hr ago
user_Shyam Saini
Shyam Saini
Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
1 hr ago

रायपुर (ब्यावर) आसमान में अद्भुद दृश्य देखकर लोगों ने जताया आश्चर्य बर ग्राम सहित आसपास के क्षेत्र में आज सुबह आसमान में जो दृश्य लोगों ने देखा वो देखकर हर कोई आश्चर्य में पड़ गया । आसमान में उड़ रहे किसी उपकरण के पीछे लंबी सफेद लाइन गहरी बनती गई। वही दोनों तरफ से आ रहे उपकरण आसमान में एक दूसरे के विपरीत जा रहे थे। एक बार तो लोगों को ऐसा लगा कि दोनों उपकरण आपस में टकरा सकते है । लेकिन दोनों उपकरण बिल्कुल नजदीक आसमान में एक दूसरे को क्रॉस करते हुए निकले । जिससे आसमान में सफेद धुएं की लाइन क्रॉस की आकृति में बन गई। जो दृश्य भी अद्भुद नजर आया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रायपुर (ब्यावर) बजट 2026-27 के क्रम में जिला कलक्टर का संदेश ब्यावर जिला कलेक्टर कमलराम मीणा ने बजट 2026-27 के क्रम में जिला कलक्टर ब्यावर कमलराम मीणा का संदेश ।
    1
    रायपुर (ब्यावर) 
बजट 2026-27 के क्रम में जिला कलक्टर का संदेश
ब्यावर जिला कलेक्टर कमलराम मीणा ने बजट 2026-27 के क्रम में जिला कलक्टर ब्यावर कमलराम मीणा का संदेश ।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • मोहराई, राजस्थान के एक सरकारी स्कूल में कक्षा 9वीं की छात्राओं को मुफ्त साइकिल वितरण के बारे में है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोहराई (ब्यावर) में कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली छात्राओं को राज्य सरकार की योजना के तहत मुफ्त साइकिलें बांटी गईं। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। स्थान: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोहराई, जिला ब्यावर। लाभार्थी: कक्षा 9वीं में अध्ययनरत छात्राएं। उद्देश्य: राज्य सरकार की योजना के अंतर्गत छात्राओं को निःशुल्क साइकिल प्रदान करना। उपस्थित मुख्य व्यक्ति: प्रमोद सिंह राजपुरोहित (भामाशाह) अर्जुन सिंह केन (प्रधानाचार्य) दुर्गाराम चौहान (उपप्राचार्य) अन्य: मनीषा चौहान, राजेन्द्र सिंह, जगदीश चन्द्र, महेन्द्र फड़ौदा और दुर्गराम बावरी (ग्रामीण)।
    1
    मोहराई, राजस्थान के एक सरकारी स्कूल में कक्षा 9वीं की छात्राओं को मुफ्त साइकिल वितरण के बारे में है।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोहराई (ब्यावर) में कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली छात्राओं को राज्य सरकार की योजना के तहत मुफ्त साइकिलें बांटी गईं। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
स्थान: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोहराई, जिला ब्यावर।
लाभार्थी: कक्षा 9वीं में अध्ययनरत छात्राएं।
उद्देश्य: राज्य सरकार की योजना के अंतर्गत छात्राओं को निःशुल्क साइकिल प्रदान करना।
उपस्थित मुख्य व्यक्ति:
प्रमोद सिंह राजपुरोहित (भामाशाह)
अर्जुन सिंह केन (प्रधानाचार्य)
दुर्गाराम चौहान (उपप्राचार्य)
अन्य: मनीषा चौहान, राजेन्द्र सिंह, जगदीश चन्द्र, महेन्द्र फड़ौदा और दुर्गराम बावरी (ग्रामीण)।
    user_Republic Bharat  news  S.S.R.P
    Republic Bharat news S.S.R.P
    Voice of people जैतारण, पाली, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • रियांबड़ी क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया। जानकारी के अनुसार हडमान नाथ के साथ कथित मारपीट हुई थी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अजमेर के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
    1
    रियांबड़ी क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया। जानकारी के अनुसार हडमान नाथ के साथ कथित मारपीट हुई थी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अजमेर के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • ग्राम मेसिया बजरी खनन को रुकवाने ग्रामवासियों का धरना प्रदर्शन अभी तक जारी है l
    1
    ग्राम मेसिया बजरी खनन को रुकवाने ग्रामवासियों का धरना प्रदर्शन अभी तक जारी है l
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • पाली से खबर मनीष राठौड़ पाली जिला नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन ने नगर निगम प्रशासन पर कर्मचारियों के वेतन भुगतान में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं प्रशासक को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। फेडरेशन के जिलाध्यक्ष मदनलाल तेजी ने बताया कि नगर निगम पाली में पिछले कई महीनों से वेतन भुगतान में देरी की जा रही है। हर माह 10 से 15 तारीख तक वेतन मिलने के कारण कर्मचारियों को गंभीर आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में मुख्य रूप से बताया गया कि वेतन देरी से आने के कारण कर्मचारियों के बैंक लोन की किश्तें समय पर नहीं कट रही हैं, जिससे उन्हें भारी ब्याज और पेनल्टी चुकानी पड़ रही है और उनका सिबिल स्कोर भी खराब हो रहा है। और समय पर पैसा हाथ में न होने से कर्मचारी अपने बच्चों की स्कूल फीस तक जमा नहीं करा पा रहे हैं। जनवरी माह का वेतन खातों में नहीं पहुँचा है, जिससे अल्प वेतनभोगी सफाई कर्मचारियों के सामने घर चलाने का संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारी संघ ने मांग की है कि जिले की अन्य नगर पालिकाओं की तर्ज पर नगर निगम पाली में भी हर माह की 1 से 2 तारीख के बीच वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए। संघ ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया और संबंधित अधिकारियों को पाबंद नहीं किया, तो कर्मचारी संगठन धरना प्रदर्शन और उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। बाईट-मदनलाल तेजी जिलाध्यक्ष पाली
    4
    पाली से खबर मनीष राठौड़
पाली जिला नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन ने नगर निगम प्रशासन पर कर्मचारियों के वेतन भुगतान में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं प्रशासक को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
फेडरेशन के जिलाध्यक्ष मदनलाल तेजी ने बताया कि नगर निगम पाली में पिछले कई महीनों से वेतन भुगतान में देरी की जा रही है। हर माह 10 से 15 तारीख तक वेतन मिलने के कारण कर्मचारियों को गंभीर आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में मुख्य रूप से बताया गया कि वेतन देरी से आने के कारण कर्मचारियों के बैंक लोन की किश्तें समय पर नहीं कट रही हैं, जिससे उन्हें भारी ब्याज और पेनल्टी चुकानी पड़ रही है और उनका सिबिल स्कोर भी खराब हो रहा है। और समय पर पैसा हाथ में न होने से कर्मचारी अपने बच्चों की स्कूल फीस तक जमा नहीं करा पा रहे हैं। जनवरी माह का वेतन खातों में नहीं पहुँचा है, जिससे अल्प वेतनभोगी सफाई कर्मचारियों के सामने घर चलाने का संकट खड़ा हो गया है।
कर्मचारी संघ ने मांग की है कि जिले की अन्य नगर पालिकाओं की तर्ज पर नगर निगम पाली में भी हर माह की 1 से 2 तारीख के बीच वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए। संघ ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया और संबंधित अधिकारियों को पाबंद नहीं किया, तो कर्मचारी संगठन धरना प्रदर्शन और उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
बाईट-मदनलाल तेजी जिलाध्यक्ष पाली
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    12 hrs ago
  • sir ko kal se jald kel se rhea kiya jaye #rajpaalyadav
    1
    sir ko kal se jald kel se rhea kiya jaye #rajpaalyadav
    user_Salman Dancer
    Salman Dancer
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पेयजल समस्याओं को लेकर उपखंड अधिकारी ने की बैठक, सरकारी भूमि की पैमाइश की भी उठी मांग लांबिया ग्राम पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा की अध्यक्षता में ग्राम की विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों ने पेयजल संकट सहित अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में डाली गई पाइपलाइन के दौरान ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरती गई है। पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को पुनः ठीक नहीं करवाया गया, जिससे आमजन को आवागमन में परेशानी हो रही है। साथ ही कई ढाणियों एवं आबादी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में अब तक पेयजल पाइपलाइन नहीं डाली गई है, जिससे वहां के लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उपखंड अधिकारी मीणा ने मौके पर मौजूद जलदाय विभाग के एईएन प्रदीप कुमार बेरवाल एवं जेईएन ताराचंद कुमावत को समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए तथा संबंधित उच्च अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने खसरा संख्या 647, 1386 एवं 985 की सरकारी भूमि की पैमाइश करवाकर पत्थरगढ़ी (सीमांकन) कराने की मांग भी उठाई। ग्रामीणों का कहना था कि उक्त भूमि की स्पष्ट सीमांकन नहीं होने से भविष्य में विवाद की स्थिति बन सकती है। इस अवसर पर तहसीलदार ओम अमृत प्रजापत, नायब तहसीलदार प्रहलाद राम, आरआई जगदीश बागड़ी, पटवारी जवरीलाल, ग्राम विकास अधिकारी सोहनलाल बिश्नोई, प्रशासक प्रतिनिधि मानसिंह राठौड़, जलदाय विभाग के अधिकारीगण तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्याओं के त्वरित समाधान की अपेक्षा जताई।
    1
    रायपुर (ब्यावर) 
पेयजल समस्याओं को लेकर उपखंड अधिकारी ने की बैठक, सरकारी भूमि की पैमाइश की भी उठी मांग
लांबिया ग्राम पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा की अध्यक्षता में ग्राम की विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों ने पेयजल संकट सहित अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में डाली गई पाइपलाइन के दौरान ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरती गई है। पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को पुनः ठीक नहीं करवाया गया, जिससे आमजन को आवागमन में परेशानी हो रही है। साथ ही कई ढाणियों एवं आबादी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में अब तक पेयजल पाइपलाइन नहीं डाली गई है, जिससे वहां के लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
उपखंड अधिकारी मीणा ने मौके पर मौजूद जलदाय विभाग के एईएन प्रदीप कुमार बेरवाल एवं जेईएन ताराचंद कुमावत को समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए तथा संबंधित उच्च अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक के दौरान ग्रामीणों ने खसरा संख्या 647, 1386 एवं 985 की सरकारी भूमि की पैमाइश करवाकर पत्थरगढ़ी (सीमांकन) कराने की मांग भी उठाई। ग्रामीणों का कहना था कि उक्त भूमि की स्पष्ट सीमांकन नहीं होने से भविष्य में विवाद की स्थिति बन सकती है। 
इस अवसर पर तहसीलदार ओम अमृत प्रजापत, नायब तहसीलदार प्रहलाद राम, आरआई जगदीश बागड़ी, पटवारी जवरीलाल, ग्राम विकास अधिकारी सोहनलाल बिश्नोई, प्रशासक प्रतिनिधि मानसिंह राठौड़, जलदाय विभाग के अधिकारीगण तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्याओं के त्वरित समाधान की अपेक्षा जताई।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • चरित्र केवल पढ़ने की वस्तु नहीं, बल्कि उसे जीवन में उतारने से ही उसकी वास्तविक सार्थकता सिद्ध होती है। केवल सोचने से कुछ नहीं होता, कर्म और भक्ति ही सच्चा मार्ग है। यह विचार श्री राम सेवा आश्रम वृंदावन के संत लक्ष्मण दास महाराज ने नागौर में आयोजित शिव चरित्र कथा एवं शिव-पार्वती विवाहोत्सव के दौरान अपने प्रवचनों में व्यक्त किए।
    1
    चरित्र केवल पढ़ने की वस्तु नहीं, बल्कि उसे जीवन में उतारने से ही उसकी वास्तविक सार्थकता सिद्ध होती है। केवल सोचने से कुछ नहीं होता, कर्म और भक्ति ही सच्चा मार्ग है। यह विचार श्री राम सेवा आश्रम वृंदावन के संत लक्ष्मण दास महाराज ने नागौर में आयोजित शिव चरित्र कथा एवं शिव-पार्वती विवाहोत्सव के दौरान अपने प्रवचनों में व्यक्त किए।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • पाली से बड़ी खबर मनीष राठौड़ पाली में गरजा नगर निगम का पीला पंजा, अवैध मकान को किया जमींदोज! पूनायता इंडस्ट्रियल एरिया के सोनिया नगर में मकान ध्वस्त। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा। दस्तावेज नहीं दिखाने पर निगम ने की सख्त कार्रवाई। पाली शहर में नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पूनायता इंडस्ट्रियल एरिया के सोनिया नगर में एक अवैध रूप से निर्मित मकान पर निगम का 'पीला पंजा' जमकर गरजा। नगर निगम की टीम भारी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंची और देखते ही देखते JCB की मदद से पूरे स्ट्रक्चर को जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के कारण स्थिति नियंत्रण में रही। इस पूरी कार्रवाई को लेकर डीएसओ प्रभारी बादलसिंह मेड़तिया ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई अचानक नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि मकान मालिक को नियमानुसार पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके थे। उनसे निर्माण से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए थे, लेकिन तय समय सीमा में कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। नियमों के उल्लंघन के चलते निगम ने मकान को ध्वस्त करने का निर्णय लिया। बाईट-बादल सिंह मेड़तिया डीएसओ प्रभारी नगर निगम पाली
    3
    पाली से बड़ी खबर मनीष राठौड़ 
पाली में गरजा नगर निगम का पीला पंजा, अवैध मकान को किया जमींदोज!
पूनायता इंडस्ट्रियल एरिया के सोनिया नगर में मकान ध्वस्त।
कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा।
दस्तावेज नहीं दिखाने पर निगम ने की सख्त कार्रवाई।
पाली शहर में नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पूनायता इंडस्ट्रियल एरिया के सोनिया नगर में एक अवैध रूप से निर्मित मकान पर निगम का 'पीला पंजा' जमकर गरजा।
नगर निगम की टीम भारी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंची और देखते ही देखते JCB की मदद से पूरे स्ट्रक्चर को जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के कारण स्थिति नियंत्रण में रही।
इस पूरी कार्रवाई को लेकर डीएसओ प्रभारी बादलसिंह मेड़तिया ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई अचानक नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि मकान मालिक को नियमानुसार पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके थे। उनसे निर्माण से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए थे, लेकिन तय समय सीमा में कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। नियमों के उल्लंघन के चलते निगम ने मकान को ध्वस्त करने का निर्णय लिया।
बाईट-बादल सिंह मेड़तिया डीएसओ प्रभारी नगर निगम पाली
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.