logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

➡️ राधा अष्टमी पर श्री राधिका मंडल का 7वां महा महोत्सव भव्य अंदाज में मनाया गया। मोती नगर के कॉन्टिनेंटल गेस्ट हाउस में भक्ति और उल्लास का रंग दिखा। बरसाने की तर्ज पर सजे परिसर में सपरिवार गरबा-डांडिया पर जमकर थिरके श्रद्धालु।... स्वागत जिंदगी से श्याम जी गुप्ता की खास रिपोर्ट।

13 hrs ago
user_Shyam ji gupta
Shyam ji gupta
Media Consultant उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

➡️ राधा अष्टमी पर श्री राधिका मंडल का 7वां महा महोत्सव भव्य अंदाज में मनाया गया। मोती नगर के कॉन्टिनेंटल गेस्ट हाउस में भक्ति और उल्लास का रंग दिखा। बरसाने की तर्ज पर सजे परिसर में सपरिवार गरबा-डांडिया पर जमकर थिरके श्रद्धालु।... स्वागत जिंदगी से श्याम जी गुप्ता की खास रिपोर्ट।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • *माखी थाने की पावा चौकी में छेड़छाड़ के मामले को लेकर सवाल, कवरेज के दौरान पत्रकारों के सामने गेट बंद करने का आरोप।* उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र की पावा चौकी से जुड़ा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मामले में एक युवती ने गांव के ही एक युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। युवती के मुताबिक, आरोपी उसे घर में अकेला देखकर वहां पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ की तथा हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया। घटना के बाद पीड़िता की ओर से तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दिए जाने की बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग किए जाने का भी उल्लेख है। परिजनों का आरोप है कि मामले में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह ने आरोपी को पकड़ लिया था, लेकिन कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया गया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में पीड़िता की मां से कथित तौर पर सुलह-समझौता करने की बात कही गई। आरोप है कि समझौता नहीं करने पर आरोपी को जेल भेजने की बात कही गई। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। कवरेज के दौरान पत्रकारों से विवाद का आरोप मामले की जानकारी लेने के लिए मीडिया टीम पावा चौकी पहुंची। खबर के अनुसार, कवरेज के दौरान उपनिरीक्षक दिनेश सिंह द्वारा एक पत्रकार को कथित तौर पर “बेवकूफ” कहे जाने और कवरेज रोकने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। पत्रकारों द्वारा मामले को लेकर सवाल पूछे जाने के दौरान चौकी का गेट बंद किए जाने की बात भी सामने आई है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को छोड़े जाने और कथित समझौते के दबाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    4
    *माखी थाने की पावा चौकी में छेड़छाड़ के मामले को लेकर सवाल, कवरेज के दौरान पत्रकारों के सामने गेट बंद करने का आरोप।* 
उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र की पावा चौकी से जुड़ा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मामले में एक युवती ने गांव के ही एक युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। युवती के मुताबिक, आरोपी उसे घर में अकेला देखकर वहां पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ की तथा हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया।
घटना के बाद पीड़िता की ओर से तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दिए जाने की बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग किए जाने का भी उल्लेख है।
परिजनों का आरोप है कि मामले में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह ने आरोपी को पकड़ लिया था, लेकिन कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया गया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में पीड़िता की मां से कथित तौर पर सुलह-समझौता करने की बात कही गई। आरोप है कि समझौता नहीं करने पर आरोपी को जेल भेजने की बात कही गई। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
कवरेज के दौरान पत्रकारों से विवाद का आरोप
मामले की जानकारी लेने के लिए मीडिया टीम पावा चौकी पहुंची। खबर के अनुसार, कवरेज के दौरान उपनिरीक्षक दिनेश सिंह द्वारा एक पत्रकार को कथित तौर पर “बेवकूफ” कहे जाने और कवरेज रोकने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। पत्रकारों द्वारा मामले को लेकर सवाल पूछे जाने के दौरान चौकी का गेट बंद किए जाने की बात भी सामने आई है।
फिलहाल पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को छोड़े जाने और कथित समझौते के दबाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Thakur Amit Partap Singh
    Thakur Amit Partap Singh
    Local News Reporter Unnao, Uttar Pradesh•
    30 min ago
  • ➡️बस स्टैंड के पास 25 साल के कैलाश की हत्या से सनसनी!... ➡️आपसी रंजिश के आरोपों के बीच शराब दुकान के खिलाफ चक्का जाम, सड़क पर उतरे लोग कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य भी पहुंचे मौके पर।... ➡️अब पुलिस के सामने हत्या की गुत्थी सुलझाने की चुनौती!... स्वागत जिंदगी से ब्यूरो चीफ हेमू साय के साथ संवाददाता कमल साय की रिपोर्ट।
    1
    ➡️बस स्टैंड के पास 25 साल के कैलाश की हत्या से सनसनी!...
➡️आपसी रंजिश के आरोपों के बीच शराब दुकान के खिलाफ चक्का जाम, सड़क पर उतरे लोग कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य भी पहुंचे मौके पर।...
➡️अब पुलिस के सामने हत्या की गुत्थी सुलझाने की चुनौती!...
स्वागत जिंदगी से ब्यूरो चीफ हेमू साय के साथ संवाददाता कमल साय की रिपोर्ट।
    user_Shyam ji gupta
    Shyam ji gupta
    Media Consultant उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जमुई नाबालिगों से बदसलूकी का वीडियो वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार! जमुई में दो नाबालिगों को रास्ते में रोककर बदसलूकी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस के अनुसार घटना के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों किशोरों से जानकारी लेकर पुलिस ने वीडियो और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू की। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले में पॉक्सो समेत लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। घटना ने स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रतिक्रिया पैदा की। स्रोत: India Today #Jamui #BiharNews #CrimeNews #ViralVideo #IndiaNews
    1
    जमुई नाबालिगों से बदसलूकी का वीडियो वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार! 
जमुई में दो नाबालिगों को रास्ते में रोककर बदसलूकी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस के अनुसार घटना के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों किशोरों से जानकारी लेकर पुलिस ने वीडियो और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू की। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले में पॉक्सो समेत लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। घटना ने स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रतिक्रिया पैदा की। 
स्रोत: India Today
#Jamui #BiharNews #CrimeNews #ViralVideo #IndiaNews
    user_Rohit Kumar Unnavi
    Rohit Kumar Unnavi
    Court reporter उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • अमेठी में सफाई व्यवस्था पर बड़ा सवाल! 50 हजार की तनख्वाह, काम के लिए 400 रुपये की मजदूरी? वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप अमेठी: 50 हजार की तनख्वाह, काम किसी और से? वायरल वीडियो ने खड़े किए गंभीर सवाल अमेठी जनपद के भादर ब्लॉक की मोचवा ग्राम सभा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो को लेकर आरोप है कि ग्राम पंचायत में तैनात सफाईकर्मी प्रमोद अपने निर्धारित सफाई कार्य को स्वयं करने के बजाय कथित तौर पर महज 400 रुपये देकर दूसरे व्यक्ति से काम करा रहे हैं। वायरल वीडियो को लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि जिस काम की जिम्मेदारी सरकारी कर्मचारी की है, उसे कथित तौर पर कम मजदूरी पर बुजुर्ग व्यक्ति से कराया जा रहा है। यदि वीडियो और लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो यह न केवल सरकारी दायित्वों के निर्वहन पर सवाल खड़े करता है, बल्कि ग्रामीण सफाई व्यवस्था की निगरानी पर भी गंभीर प्रश्न उठाता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि सरकारी वेतन पाने वाला कर्मचारी अगर अपना काम किसी दूसरे व्यक्ति से करवा रहा है, तो इसकी निगरानी कौन कर रहा है? क्या संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी है? अगर जानकारी है तो अब तक क्या कार्रवाई हुई? गौरतलब है कि मोचवा ग्राम पंचायत पहले भी विकास कार्यों और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामलों को लेकर जांच के दायरे में रह चुकी है। वर्ष 2024 में प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार, ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं की जांच के बाद ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी सामने आई थी। अब सफाईकर्मी से जुड़े कथित वायरल वीडियो ने एक बार फिर मोचवा ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली और सरकारी कर्मचारियों की जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि इस समय उपलब्ध नहीं है। इसलिए पूरे मामले में संबंधित सफाईकर्मी, ग्राम पंचायत और विभागीय अधिकारियों का पक्ष सामने आना तथा विभागीय जांच होना जरूरी है। सवाल सीधा है—अगर सरकारी कर्मचारी को जनता के पैसे से वेतन मिल रहा है, तो क्या उसका काम भी किसी और से कराया जा सकता है? इस वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है और जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से क्या कार्रवाई होगी?
    1
    अमेठी में सफाई व्यवस्था पर बड़ा सवाल! 50 हजार की तनख्वाह, काम के लिए 400 रुपये की मजदूरी? वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप
अमेठी: 50 हजार की तनख्वाह, काम किसी और से? वायरल वीडियो ने खड़े किए गंभीर सवाल
अमेठी जनपद के भादर ब्लॉक की मोचवा ग्राम सभा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो को लेकर आरोप है कि ग्राम पंचायत में तैनात सफाईकर्मी प्रमोद अपने निर्धारित सफाई कार्य को स्वयं करने के बजाय कथित तौर पर महज 400 रुपये देकर दूसरे व्यक्ति से काम करा रहे हैं।
वायरल वीडियो को लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि जिस काम की जिम्मेदारी सरकारी कर्मचारी की है, उसे कथित तौर पर कम मजदूरी पर बुजुर्ग व्यक्ति से कराया जा रहा है। यदि वीडियो और लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो यह न केवल सरकारी दायित्वों के निर्वहन पर सवाल खड़े करता है, बल्कि ग्रामीण सफाई व्यवस्था की निगरानी पर भी गंभीर प्रश्न उठाता है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि सरकारी वेतन पाने वाला कर्मचारी अगर अपना काम किसी दूसरे व्यक्ति से करवा रहा है, तो इसकी निगरानी कौन कर रहा है? क्या संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी है? अगर जानकारी है तो अब तक क्या कार्रवाई हुई?
गौरतलब है कि मोचवा ग्राम पंचायत पहले भी विकास कार्यों और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामलों को लेकर जांच के दायरे में रह चुकी है। वर्ष 2024 में प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार, ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं की जांच के बाद ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी सामने आई थी।
अब सफाईकर्मी से जुड़े कथित वायरल वीडियो ने एक बार फिर मोचवा ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली और सरकारी कर्मचारियों की जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि इस समय उपलब्ध नहीं है। इसलिए पूरे मामले में संबंधित सफाईकर्मी, ग्राम पंचायत और विभागीय अधिकारियों का पक्ष सामने आना तथा विभागीय जांच होना जरूरी है।
सवाल सीधा है—अगर सरकारी कर्मचारी को जनता के पैसे से वेतन मिल रहा है, तो क्या उसका काम भी किसी और से कराया जा सकता है? इस वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है और जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से क्या कार्रवाई होगी?
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Camera repair shop उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बहू की प्रताड़ना से परेशान सास ससुर पहुंचे उन्नाव एसपी की चौखट बहू की प्रताड़ना से परेशान सास-ससुर पहुंचे एसपी की चौखट, लगाई न्याय की गुहार “झूठे दहेज केस में फंसा दूंगी”... बहू की धमकियों से परेशान बुजुर्ग दंपती ने मांगी पुलिस से मदद बहू पर सास-ससुर और देवर को प्रताड़ित करने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार तीन साल की शादी, घर में बढ़ा विवाद... बहू की धमकियों से आजिज सास-ससुर पहुंचे एसपी दरबार “घर में नहीं रहती, फिर भी करती है परेशान”... बहू पर बुजुर्ग सास-ससुर ने लगाए गंभीर आरोप बहू के खिलाफ थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब एसपी की चौखट पर पहुंचे सास-ससुर दहेज एक्ट में फंसाने की धमकी का आरोप, बहू से परेशान बुजुर्ग दंपती ने लगाई न्याय की गुहार गंगा घाट के पिपरी में घरेलू कलह का मामला, बहू पर सास-ससुर को धमकाने का आरोप बेटे की शादी के तीन साल बाद बिगड़े रिश्ते, बहू के खिलाफ बुजुर्ग दंपती ने एसपी से मांगा इंसाफ बहू की कथित प्रताड़ना और धमकियों से परेशान सास-ससुर, थाने के बाद अब एसपी दरबार में फरियाद
    2
    बहू की प्रताड़ना से परेशान सास ससुर पहुंचे उन्नाव एसपी की चौखट
बहू की प्रताड़ना से परेशान सास-ससुर पहुंचे एसपी की चौखट, लगाई न्याय की गुहार
“झूठे दहेज केस में फंसा दूंगी”... बहू की धमकियों से परेशान बुजुर्ग दंपती ने मांगी पुलिस से मदद
बहू पर सास-ससुर और देवर को प्रताड़ित करने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
तीन साल की शादी, घर में बढ़ा विवाद... बहू की धमकियों से आजिज सास-ससुर पहुंचे एसपी दरबार
“घर में नहीं रहती, फिर भी करती है परेशान”... बहू पर बुजुर्ग सास-ससुर ने लगाए गंभीर आरोप
बहू के खिलाफ थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब एसपी की चौखट पर पहुंचे सास-ससुर
दहेज एक्ट में फंसाने की धमकी का आरोप, बहू से परेशान बुजुर्ग दंपती ने लगाई न्याय की गुहार
गंगा घाट के पिपरी में घरेलू कलह का मामला, बहू पर सास-ससुर को धमकाने का आरोप
बेटे की शादी के तीन साल बाद बिगड़े रिश्ते, बहू के खिलाफ बुजुर्ग दंपती ने एसपी से मांगा इंसाफ
बहू की कथित प्रताड़ना और धमकियों से परेशान सास-ससुर, थाने के बाद अब एसपी दरबार में फरियाद
    user_निखिलेश प्रताप सिंह
    निखिलेश प्रताप सिंह
    Court reporter उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • "जल ही जीवन है " का माखौल उड़ाकर किया जा रहा है जल की बर्बाद...लाखों करोड़ों खर्च के बाद भी नगर पंचायत सफीपुर कार्यालय के नाक के तले बाबू भगवती चरण वर्मा पार्क के स्नानगृह एवं शौचालय में बहता रहता है पानी लेकिन कोई नहीं है फुरसाहाल...नगर के निवासियों की माने तो नगर पंचायत कार्यालय की पानी टंकी सप्लाई का मोटर चलाकर कर्मचारी बंद करना ही भूल जाता है जिससे बहता रहता है पानी...जल की बर्बादी में नगर पंचायत सफीपुर बनी खलनायक...
    1
    "जल ही जीवन है " का माखौल उड़ाकर किया जा रहा है जल की बर्बाद...लाखों करोड़ों खर्च के बाद भी नगर पंचायत सफीपुर कार्यालय के नाक के तले बाबू भगवती चरण वर्मा पार्क के स्नानगृह एवं शौचालय में बहता रहता है पानी लेकिन कोई नहीं है फुरसाहाल...नगर के निवासियों की माने तो नगर पंचायत कार्यालय की पानी टंकी सप्लाई का  मोटर चलाकर कर्मचारी बंद करना ही भूल जाता है जिससे बहता रहता है पानी...जल की बर्बादी में नगर पंचायत सफीपुर बनी खलनायक...
    user_Thakur Amit Partap Singh
    Thakur Amit Partap Singh
    Local News Reporter Unnao, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • ब्रेकिंग...कानपुर नगर, यूपी सिर कटी लाश मिलने से फैली सनसनी बिल्हौर थाना क्षेत्र के मकनपुर रोड स्थित गुरधरा गाँव के सामने सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है आरोपी सिर भी साथ ले गये अवैध सम्बन्ध में हत्या होने का शक मौके पर स्थानीय पुलिस जांच में जुटी
    1
    ब्रेकिंग...कानपुर नगर, यूपी

सिर कटी लाश मिलने से फैली सनसनी

बिल्हौर थाना क्षेत्र के मकनपुर रोड स्थित गुरधरा गाँव के सामने सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई

भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है आरोपी सिर भी साथ ले गये

अवैध सम्बन्ध में हत्या होने का शक

मौके पर स्थानीय पुलिस जांच में जुटी
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बिल्हौर थाना क्षेत्र के बिल्हौर मकनपुर रोड पर सिर कटी लाश मिलने से सनसनी स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के गुरधरा गांव के सामने सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई सिर कटी लाश मिलने से फैली सनसनी बिल्हौर थाना क्षेत्र के मकनपुर रोड स्थित गुरधरा गाँव के सामने सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है आरोपी सिर भी साथ ले गये अवैध सम्बन्ध में हत्या होने का शक मौके पर स्थानीय पुलिस जांच में जुटी
    1
    बिल्हौर थाना क्षेत्र के बिल्हौर मकनपुर रोड पर सिर कटी लाश मिलने से सनसनी स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची 
बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के गुरधरा गांव के सामने सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई 
सिर कटी लाश मिलने से फैली सनसनी
बिल्हौर थाना क्षेत्र के मकनपुर रोड स्थित गुरधरा गाँव के सामने सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई
भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है आरोपी सिर भी साथ ले गये
अवैध सम्बन्ध में हत्या होने का शक
मौके पर स्थानीय पुलिस जांच में जुटी
    user_Roshan Babu
    Roshan Babu
    Kanpur, Kanpur Nagar•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.