Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sadama
More news from बिहार and nearby areas
- रामपुर ग्राम कचहरी में स्वतंत्रता दिवस पर 60 वर्षीय शकुंतला देवी करेगी झंडा तोलन,सर्वसम्मति से हुआ चयन। गोगरी (खगड़िया): आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर रामपुर ग्राम कचहरी में इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह को विशेष बनाने की परंपरा कायम रखी जाएगी। हर वर्ष की तरह इस बार भी पंचायत के एक वयोवृद्ध नागरिक के हाथों 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसे लेकर गुरुवार को ग्राम कचहरी परिसर में सरपंच की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें पंचों एवं जनप्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से भूतपूर्व सैनिक स्वर्गीय सुरेश कुमार साह की धर्मपत्नी 60 वर्षीय शकुंतला देवी को झंडोत्तोलन के लिए चयनित किया। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने शकुंतला देवी का फूल-माला पहनाकर सम्मान किया और उन्हें स्वतंत्रता दिवस समारोह में झंडोत्तोलन करने के लिए औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा। इस दौरान ग्राम कचहरी परिसर में सम्मान और गौरव का माहौल देखने को मिला। सरपंच मोहम्मद नूर आलम ने बताया कि रामपुर ग्राम कचहरी में पिछले कई वर्षों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंचायत के वरिष्ठ एवं सम्मानित वयोवृद्ध नागरिकों को झंडोत्तोलन का अवसर देने की परंपरा निभाई जा रही है। इसी कड़ी में इस वर्ष पंचायत के 20वें वयोवृद्ध नागरिक के रूप में शकुंतला देवी का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि एक भूतपूर्व सैनिक के परिवार का सम्मान करना पूरे पंचायत के लिए गर्व की बात है और इससे नई पीढ़ी को देशभक्ति एवं सम्मान की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में शकुंतला देवी राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। समारोह में पंचायत के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। बैठक में ग्राम कचहरी सचिव सोनी प्रियंका, पंच दीपनारायण ठाकुर, कैलाश साह, निरंजन पंडित, मुकेश साह, रवि कुमार, वार्ड सदस्य अनिल पंडित, श्याम रजक, दिलीप साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- वायरल नि:शुल्क सेवा देने वाली कमरिया पथ पर रितु सिंह ने कर दी अपील? देखिये1
- 54 फीट लंबा कांवर बना आकर्षण का केंद्र, देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में शिवभक्तों की आस्था के साथ उनके आकर्षक कांवर भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। बुधवार को मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ पर पटना सिटी के मारूफगंज स्थित विशाल शिवधारी संघ का 54 फीट लंबा भव्य कांवर आकर्षण का केंद्र बना रहा। इसे देखने के लिए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। संघ के करीब 500 कांवरिए सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए हैं। कांवरियों ने बताया कि इस कांवर को तैयार करने में 25 दिन लगे हैं। इसमें बाबा बैद्यनाथ मंदिर की प्रतिकृति, मां काली, मां दुर्गा, भगवान गणेश, शिव-पार्वती की प्रतिमाओं के साथ 54 किलोग्राम चांदी से निर्मित शिवलिंग स्थापित है। संघ के अध्यक्ष विनोद बाबा ने बताया कि वे पिछले 25 वर्षों से 54 घंटे के भीतर बाबा धाम पहुंचकर जलाभिषेक की परंपरा निभा रहे हैं। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इस कांवर को कंधा लगाने वालों की मनोकामना भोलेनाथ अवश्य पूरी करते हैं।1
- बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने झारखंड पर पेपर लीक मामले पर देश के विपक्ष नेता. राहुल गांधी को गिरते हुए झारखंड जाने का नसीहत संसद में दिया...1
- जिला परिषद् शाम्हो बेगूसराय अमित कुमार को धन्यवाद कहते हुए जनता द्वारा भेजा गया एक विडियो | Mobile Tv News |1
- 15 हजार की नौकरी का झांसा, 10 लाख लोग बने शिकार; जॉलीवुड की 20 करोड़ की ठगी पर ईडी का बड़ा शिकंजा जमालपुर में 4 ठिकानों पर छापेमारी, बैंक खाते, प्रॉपर्टी दस्तावेज, लैपटॉप और मोबाइल जब्त; मनी लॉन्ड्रिंग की जांच तेज 15 हजार की नौकरी का झांसा, 10 लाख लोग बने शिकार; जॉलीवुड की 20 करोड़ की ठगी पर ईडी का बड़ा शिकंजा जमालपुर में 4 ठिकानों पर छापेमारी, बैंक खाते, प्रॉपर्टी दस्तावेज, लैपटॉप और मोबाइल जब्त; मनी लॉन्ड्रिंग की जांच तेज1
- आस्था या अंधविश्वास के पीछे बम। सुईया पहाड़ पर पत्थर पर पत्थर घर बनाने का क्या है कहानी? देवघर बम से जानिये #deoghar #deoghar_jharkhand #bolbam #asta #bhakti #sultanganjnews #viralreelsシ #पत्थरों1
- लखीसराय। करंट लगने से युवक की मौत सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम। लखीसराय। तेतरहाट थाना क्षेत्र के शर्मा गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक की पहचान जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के मजौस गांव निवासी प्रेमचंद दिनकर के पुत्र अनिरुद्ध कुमार उर्फ गोल्डन के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अनिरुद्ध खेत में पटवन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।1