logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कच्ची कांवरिया पथ पर नशे में हंगामा, बिहमा का युवक गिरफ्तार तारापुर थाना क्षेत्र के कच्ची कांवरिया पथ पर शराब के नशे में हो-हल्ला कर रहे एक व्यक्ति को तारापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि कच्ची कांवरिया पथ पर एक व्यक्ति नशे की हालत में हंगामा कर रहा है। सूचना मिलते ही डायल-112 के पदाधिकारी एएसआई अनिकेत झा को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान बिहमा गांव निवासी अजय कुमार सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर ही ब्रेथ एनालाइजर से उसकी जांच की। जांच में शराब सेवन की आशंका होने के बाद पुलिस ने उसे चिकित्सकीय जांच के लिए तारापुर अनुमंडल अस्पताल भेजा। अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के बाद उसके शराब पीने की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने अजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष मो. हारून राशिद ने बताया कि शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने की सूचना पर डायल-112 की टीम को मौके पर भेजा गया था। कार्रवाई के बाद गिरफ्तार व्यक्ति को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मुंगेर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की कार्रवाई से कच्ची कांवरिया पथ पर नशे की हालत में हंगामा करने वालों में हड़कंप मचा है।

4 hrs ago
user_SUMIT KUMAR
SUMIT KUMAR
Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
4 hrs ago

कच्ची कांवरिया पथ पर नशे में हंगामा, बिहमा का युवक गिरफ्तार तारापुर थाना क्षेत्र के कच्ची कांवरिया पथ पर शराब के नशे में हो-हल्ला कर रहे एक व्यक्ति को तारापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि कच्ची कांवरिया पथ पर एक व्यक्ति नशे की हालत में हंगामा कर रहा है। सूचना मिलते ही डायल-112 के पदाधिकारी एएसआई अनिकेत झा को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान बिहमा गांव निवासी अजय कुमार सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर ही ब्रेथ एनालाइजर से उसकी जांच की। जांच में शराब सेवन की आशंका होने के बाद पुलिस ने उसे चिकित्सकीय जांच के लिए तारापुर अनुमंडल अस्पताल भेजा। अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के बाद उसके शराब पीने की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने अजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष मो. हारून राशिद ने बताया कि शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने की सूचना पर डायल-112 की टीम को मौके पर भेजा गया था। कार्रवाई के बाद गिरफ्तार व्यक्ति को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मुंगेर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की कार्रवाई से कच्ची कांवरिया पथ पर नशे की हालत में हंगामा करने वालों में हड़कंप मचा है।

More news from बिहार and nearby areas
  • स्मैक के खिलाफ तारापुर पुलिस का कड़ा प्रहार, 8.65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार तारापुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8.65 ग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर) के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 25 एल्युमिनियम पुड़िया और एक ब्लू रंग की अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त की। गिरफ्तार आरोपितों में फजेलीगंज निवासी मोहन कुमार तथा बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के गुलनी कुसाहा निवासी अंकित सिंह राठौर और निर्भय नंद शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गाजीपुर पेट्रोल पंप के सामने मोहन कुमार की चाय दुकान में स्मैक की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने दंडाधिकारी सह बीडीओ तारापुर की मौजूदगी में दुकान की तलाशी ली। टेबल पर रखी पुड़िया से 25 एल्युमिनियम पुड़िया में स्मैक जैसा पदार्थ बरामद हुआ, जिसका वजन 8.65 ग्राम था। प्रभारी थानाध्यक्ष मो. हारून राशिद ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। मामले में थाना कांड संख्या 180/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
    1
    स्मैक के खिलाफ तारापुर पुलिस का कड़ा प्रहार, 8.65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार
तारापुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8.65 ग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर) के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 25 एल्युमिनियम पुड़िया और एक ब्लू रंग की अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त की। गिरफ्तार आरोपितों में फजेलीगंज निवासी मोहन कुमार तथा बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के गुलनी कुसाहा निवासी अंकित सिंह राठौर और निर्भय नंद शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, गाजीपुर पेट्रोल पंप के सामने मोहन कुमार की चाय दुकान में स्मैक की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने दंडाधिकारी सह बीडीओ तारापुर की मौजूदगी में दुकान की तलाशी ली। टेबल पर रखी पुड़िया से 25 एल्युमिनियम पुड़िया में स्मैक जैसा पदार्थ बरामद हुआ, जिसका वजन 8.65 ग्राम था।
प्रभारी थानाध्यक्ष मो. हारून राशिद ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। मामले में थाना कांड संख्या 180/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • अचानक दिल्ली के सड़कों से गायब हुई DTC Bus देखिये हडताड़
    1
    अचानक दिल्ली के सड़कों से गायब हुई DTC Bus देखिये हडताड़
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    17 hrs ago
  • sultanganj me help me Help nahee kiya Mera sirf hamko mara hai ana
    2
    sultanganj me help me
Help nahee kiya Mera sirf hamko mara hai ana
    user_Fantush Kumar
    Fantush Kumar
    सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    12 hrs ago
  • करमा-धरमा पर्व पर दिखा भाई-बहन के अटूट प्रेम का रंग संथाली समाज की महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया पर्व हवेली खड़गपुर। दरियापुर पंचायत अंतर्गत छोटी मधुबन गांव में रविवार को करमा-धरमा पर्व के अवसर पर भाई-बहन के अटूट प्रेम और पारंपरिक संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली। पर्व के दौरान संथाली समाज की महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर भाई-बहन के सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर राजद प्रखंड अध्यक्ष विपिन खिरहरी एवं जदयू नेता मनोज कुमार रघु ने संथाली समाज की महिलाओं के बीच पहुंचकर पर्व में सहभागिता की। उन्होंने पारंपरिक मृदंग बजाकर भाई-बहन के प्रेम और आपसी रिश्ते की मजबूत डोर को उजागर किया। मृदंग की थाप और पारंपरिक गीतों से पूरा वातावरण उत्सवी हो गया। करमा-धरमा पर्व आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, प्रकृति के प्रति आस्था तथा भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक माना जाता है। पर्व के दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से पारंपरिक गीत और नृत्य प्रस्तुत कर अपनी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया। मौके पर पंकज दिवाकर, बौकु मंडल, भीम मंडल, मनोज यादव, संजय यादव, अकलू बेसरा, गणेश टुडू, भगवान मुर्मू, मुंशी बेसरा, श्याम बेसरा, सरिता देवी, पूनम देवी, झुमरी देवी, सुखदेव बेसरा सहित बड़ी संख्या में आदिवासी महिला-पुरुष मौजूद रहे।
    2
    करमा-धरमा पर्व पर दिखा भाई-बहन के अटूट प्रेम का रंग
संथाली समाज की महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया पर्व
हवेली खड़गपुर। दरियापुर पंचायत अंतर्गत छोटी मधुबन गांव में रविवार को करमा-धरमा पर्व के अवसर पर भाई-बहन के अटूट प्रेम और पारंपरिक संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली। पर्व के दौरान संथाली समाज की महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर भाई-बहन के सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर राजद प्रखंड अध्यक्ष विपिन खिरहरी एवं जदयू नेता मनोज कुमार रघु ने संथाली समाज की महिलाओं के बीच पहुंचकर पर्व में सहभागिता की। उन्होंने पारंपरिक मृदंग बजाकर भाई-बहन के प्रेम और आपसी रिश्ते की मजबूत डोर को उजागर किया। मृदंग की थाप और पारंपरिक गीतों से पूरा वातावरण उत्सवी हो गया।
करमा-धरमा पर्व आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, प्रकृति के प्रति आस्था तथा भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक माना जाता है। पर्व के दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से पारंपरिक गीत और नृत्य प्रस्तुत कर अपनी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया।
मौके पर पंकज दिवाकर, बौकु मंडल, भीम मंडल, मनोज यादव, संजय यादव, अकलू बेसरा, गणेश टुडू, भगवान मुर्मू, मुंशी बेसरा, श्याम बेसरा, सरिता देवी, पूनम देवी, झुमरी देवी, सुखदेव बेसरा सहित बड़ी संख्या में आदिवासी महिला-पुरुष मौजूद रहे।
    user_Nandan Kumar
    Nandan Kumar
    मेरा काम हमेशा सच को दिखाना खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    19 hrs ago
  • कटिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की योजना बना रहे 6 अपराधी गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध लोकेशन कटिहार बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम कटिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की योजना बना रहे 6 अपराधी गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध ​ कटिहार में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम: हथियार, स्मैक और बाइक के साथ 6 बदमाश गिरफ्तार, 1 नाबालिग निरुद्ध ​ ​कटिहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मनिहारी थाना क्षेत्र से 6 शातिर अपराधी गिरफ्तार। ​एक विधि-विरुद्ध बालक को भी पुलिस ने लिया हिरासत में। ​अवैध देशी पिस्तौल, जिंदा कारतूस, 9.6 ग्राम स्मैक, 5 मोबाइल और 2 मोटरसाइकिलें बरामद। ​ मुख्यमंत्री बिहार सरकार के संभावित कटिहार जिले के आगमन को देखते हुए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष चेकिंग और छापामारी अभियान के दौरान कटिहार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मनिहारी थाना पुलिस ने मलियारपुर स्थित ईंट भट्टा के पीछे डकैती की योजना बना रहे 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। ​कैसे हुई कार्रवाई? 19 सितंबर 2026 की मध्य रात्रि रसूलपुर चौक के पास पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी मलियारपुर स्थित ईंट भट्ठा के पीछे एकत्र होकर किसी बड़ी डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही गश्ती दल और डायल-112 की टीम ने संयुक्त रूप से सुभाष मंडल के ईंट भट्ठा के पीछे घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, जिन्हें खदेड़कर दबोच लिया गया। ​गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम: ​मो० तनवीर (30 वर्ष), पिता- स्व० मो० शहीद ​मो० मुशरलीम (22 वर्ष), पिता- मो० जियाउल हक ​पवन कुमार चौधरी (19 वर्ष), पिता- प्रकाश चौधरी ​विकास कुमार (22 वर्ष), पिता- दिनेश सिंह ​अंकित कुमार (18 वर्ष), पिता- स्व० अभय सिंह ​प्रीतम कुमार (18 वर्ष), पिता- संजय सहनी ​एक विधि-विरुद्ध बालक ​बरामद सामानों की सूची: ​हथियार: 1 देशी पिस्तौल और मैगजीन में 1 जिंदा ग
    4
    कटिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की योजना बना रहे 6 अपराधी गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध
लोकेशन कटिहार बिहार 
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
कटिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की योजना बना रहे 6 अपराधी गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध
​
कटिहार में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम: हथियार, स्मैक और बाइक के साथ 6 बदमाश गिरफ्तार, 1 नाबालिग निरुद्ध
​
​कटिहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मनिहारी थाना क्षेत्र से 6 शातिर अपराधी गिरफ्तार।  
​एक विधि-विरुद्ध बालक को भी पुलिस ने लिया हिरासत में।  
​अवैध देशी पिस्तौल, जिंदा कारतूस, 9.6 ग्राम स्मैक, 5 मोबाइल और 2 मोटरसाइकिलें बरामद।  
​
मुख्यमंत्री बिहार सरकार के संभावित कटिहार जिले के आगमन को देखते हुए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष चेकिंग और छापामारी अभियान के दौरान कटिहार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मनिहारी थाना पुलिस ने मलियारपुर स्थित ईंट भट्टा के पीछे डकैती की योजना बना रहे 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है।  
​कैसे हुई कार्रवाई?
19 सितंबर 2026 की मध्य रात्रि रसूलपुर चौक के पास पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी मलियारपुर स्थित ईंट भट्ठा के पीछे एकत्र होकर किसी बड़ी डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही गश्ती दल और डायल-112 की टीम ने संयुक्त रूप से सुभाष मंडल के ईंट भट्ठा के पीछे घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, जिन्हें खदेड़कर दबोच लिया गया।  
​गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:
​मो० तनवीर (30 वर्ष), पिता- स्व० मो० शहीद  
​मो० मुशरलीम (22 वर्ष), पिता- मो० जियाउल हक  
​पवन कुमार चौधरी (19 वर्ष), पिता- प्रकाश चौधरी  
​विकास कुमार (22 वर्ष), पिता- दिनेश सिंह  
​अंकित कुमार (18 वर्ष), पिता- स्व० अभय सिंह  
​प्रीतम कुमार (18 वर्ष), पिता- संजय सहनी  
​एक विधि-विरुद्ध बालक  
​बरामद सामानों की सूची:
​हथियार: 1 देशी पिस्तौल और मैगजीन में 1 जिंदा ग
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    22 hrs ago
  • खगड़िया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में आयोजित शिविर में युवाओं और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। शिविर के माध्यम से युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। खगड़िया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में आयोजित शिविर में युवाओं और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। शिविर के माध्यम से युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
    1
    खगड़िया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में आयोजित शिविर में युवाओं और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। शिविर के माध्यम से युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
खगड़िया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में आयोजित शिविर में युवाओं और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। शिविर के माध्यम से युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
    user_GAUTAM KUMAR
    GAUTAM KUMAR
    Parbatta, Khagaria•
    21 hrs ago
  • दो राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में खेलेंगे तारापुर के असदुल्लाह तारापुर। तारापुर के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी मोहम्मद असदुल्लाह ने बिहार स्टेट अंडर-17 एवं अंडर-19 बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर दो राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बेगूसराय में 14 से 18 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में असदुल्लाह ने अंडर-17 सिंगल्स में सिल्वर मेडल हासिल कर रनर-अप रहे। वहीं अंडर-19 डबल्स में मधुबनी के कुमार आनंद सिंह के साथ जोड़ी बनाकर गोल्ड मेडल जीता। असदुल्लाह 14 से 21 नवंबर तक गंगटोक, सिक्किम में होने वाली अंडर-19 राष्ट्रीय प्रतियोगिता तथा 30 नवंबर से 5 दिसंबर तक बेंगलुरु में आयोजित अंडर-17 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत से यह सफलता मिली है। वह सुबह 4:30 बजे फिटनेस अभ्यास और शाम को बैडमिंटन प्रशिक्षण लेते हैं। परिवार ने सफलता का श्रेय पारामाउंट लोक कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष वेदानंद झा के सहयोग को भी दिया। पिता मोहम्मद शाहिद ने बेटे के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की उम्मीद जताई।
    1
    दो राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में खेलेंगे तारापुर के असदुल्लाह
तारापुर। तारापुर के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी मोहम्मद असदुल्लाह ने बिहार स्टेट अंडर-17 एवं अंडर-19 बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर दो राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बेगूसराय में 14 से 18 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में असदुल्लाह ने अंडर-17 सिंगल्स में सिल्वर मेडल हासिल कर रनर-अप रहे। वहीं अंडर-19 डबल्स में मधुबनी के कुमार आनंद सिंह के साथ जोड़ी बनाकर गोल्ड मेडल जीता।
असदुल्लाह 14 से 21 नवंबर तक गंगटोक, सिक्किम में होने वाली अंडर-19 राष्ट्रीय प्रतियोगिता तथा 30 नवंबर से 5 दिसंबर तक बेंगलुरु में आयोजित अंडर-17 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत से यह सफलता मिली है। वह सुबह 4:30 बजे फिटनेस अभ्यास और शाम को बैडमिंटन प्रशिक्षण लेते हैं।
परिवार ने सफलता का श्रेय पारामाउंट लोक कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष वेदानंद झा के सहयोग को भी दिया। पिता मोहम्मद शाहिद ने बेटे के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की उम्मीद जताई।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • पति ने चाकू घोंपकर पत्नी की हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने दबोचा!
    1
    पति ने चाकू घोंपकर पत्नी की हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने दबोचा!
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    14 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.