जल महोत्सव पखवाड़ा के समापन के अवसर पर विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित। शुरू एप्प। खुंटी। जल जीवन मिशन अंतर्गत 08 मार्च से 22 मार्च 2026 तक जिले में जल महोत्सव पखवाड़ा का आयोजन किया गया। जिसके समापन अवसर पर आज विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में खूंटी जिले में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिरसा कॉलेज, खूंटी के बहुउद्देश्यीय भवन सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि निदेशक स्वच्छ भारत मिशन, झारखंड मनोहर मरांडी समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक स्वच्छ भारत मिशन, झारखंड मनोहर मरांडी, मुख्य अभियंता सीडीओ, मुख्य अभियंता वॉटर क्वालिटी, अधीक्षक अभियंता रांची, उप विकास आयुक्त आलोक कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, सांसद एवं विधायक प्रतिनिधि, जिला पंचायतीराज पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता समेत अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। साथ हीं अतिथियों ने एक एक कर जल अर्पण कार्यक्रम में भी भाग लिया। कार्यपालक अभियंता मनीष कुमार ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने जल संरक्षण, जल प्रबंधन एवं स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। एक एक कार वक्ताओं ने कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ जल स्रोतों के संरक्षण एवं जनजागरूकता पर विशेष बल दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि 08 मार्च (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस) से प्रारंभ हुए “जल महोत्सव पखवाड़ा” के दौरान उपायुक्त श्रीमती आर० रॉनिटा के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में अनेक जागरूकता एवं जनभागीदारी आधारित गतिविधियां आयोजित की गईं। इसके अंतर्गत जल संरक्षण रैलियां, ग्राम सभाएं, जल स्रोतों की साफ-सफाई, वर्षा जल संचयन के प्रति जागरूकता कार्यक्रम, स्कूलों में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता, जल अर्पण जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों को जल के महत्व एवं संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जल संरक्षण से संबंधित उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। साथ ही सभी उपस्थित लोगों को जल के समुचित उपयोग एवं संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया। वहीं “जल महोत्सव पखवाड़ा” में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गुमला, सरायकेला,चक्रधरपुर, चाईबासा, राँची, खूँटी के जलसहिया एवं ग्राम प्रधान को मंच पर आमंत्रित कर प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जल वंदना कार्यक्रम खूँटी के मुरहू प्रखंड के ग्राम प्रधान के द्वारा किया गया। वहीं विद्यालयों में बच्चों द्वारा जल से संबंधित विषय पर हुए निबंध एवं चित्र को कार्यक्रम में प्रदर्शित किया गया। बेहतर निबंध एवं चित्र की सराहना करते हुए मुख्य अतिथि द्वारा अपना हस्ताक्षर प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय पदाधिकारी, अभियंता, ग्राम प्रधान, जलसहिया एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा जल संरक्षण के प्रति संकल्प लेने के साथ किया गया।

- लातेहार खेल स्टेडियम में झारखण्ड के 25 वां स्थापना दिवस मनाया गया विशाल कार्यक्रम रखा गया एक से बढ़कर एक कलाकार आये Ground Report लक्ष्मी के द्वारा किया गया1
- हैदराबाद के गोशा महल इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है… जहां करीब 200 किलो आम जब्त किए गए हैं… जिन्हें कृत्रिम तरीके से पकाया जा रहा था।1
- सुरेंद्र ठाकुर नामकुम रामनवमी के शुभ अवसर पर भव्य आयोजन नामकुम: श्री श्री हनुमान मंदिर नामकुम बाजार समिति द्वारा भी राम भक्तों व अखाड़ेधारियों के लिए स्वागत शिविर लगाया गया था।वह अंग वस्त्र,तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया।इस शुभ अवसर मुख्य रूप से विधायक के निजी सहायक दिनेश प्रमाणिक,पार्षद कविता सांगा,किरण सांगा,आशा सांगा,मुखिया अनिता तिर्की,रामपाल सिंह इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित थे।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लाल कालीशरण नाथ सहदेव,सर्वजीत सिंह, डॉक्टर देवचंद कोडियार,निलेश झा इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वही महावीर मंडल केंद्रीय समिति द्वारा नामकुम बाजार मैदान में भी विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए अखाड़ेधारियों को पट्टा,ट्रॉफी, तलवार,डंडा देकर, माला पहनाकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप,विशिष्ट अतिथि बी बी प्रधान,बीडीओ विजय कुमार,अंचलाधिकारी कमल किशोर सिंह,निदेशक अभिजीत कर,आईपीएस राकेश किरण,संजय श्रीवास्तव,महिला नेत्री आरती सिंह,आरती कुजूर, मुखिया अनिता तिर्की,पार्षद कविता सांगा,इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित थे। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि रामनवमी हमे शांति सद्भाव भाईचारे का संदेश देता है।इसके सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,अखाड़ा अध्यक्ष अनिल वर्मा,बिरसा पाहन, विक्कू सिंह,रिंकू राय,संजीव सिंह, अनिल सिंह,विकास सिंह,पृथ्वीराज चौहान, इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।आकर्षण का केंद्र राम बानर सेना का अद्भुत झांकी व विशाल शोभा यात्रा रहा।जिसका नेतृत्व समाजसेवी विनोद सिंह,रमेश पांडे,ज्ञान मुंडा कर रहे थे। चुटिया महावीर मंडल द्वारा भी अखाड़ेधारियों को अंगवस्त्र व तलवार देकर सम्मानित किया गया।इस को सफल बनाने में मुख्य रूप से अध्यक्ष स्वागत अनिल कुमार गोप,जितेन्द्र खन्ना,अनूप केशरी, इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।स्वास्तिक महिला ग्रुप द्वारा चना गुड शरबत के साथ फूल माला से स्वागत किया गया।इस कार्य में नीता शर्मा,सरिता,गुड़िया,पिंकी अनिता, रूपा,अंजू,मंजू,सरोज इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।1
- Post by Ajay Swansi2
- Post by Shyam Pokra1
- Post by Nation24 news1
- Post by Sanjay kumar1
- सिर्फ सिर्फ गिरफ्तारी नहीं न्याय जरूरी है आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए यह है हजारीबाग के विष्णुगढ़ की महिलाओं की मां विष्णुगढ़ में अभी महिलाओं और स्थानीय लोगों का आक्रोश नहीं थम है अभी वह सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं1