Prayagraj Weather : अचानक वातावरण में क्यों छाया स्मॉग, क्यों AQI बढ़कर 260 पहुंचा? संगम नगरी के मौसम विज्ञानी बता रहे कारण Prayagraj Weather : अचानक वातावरण में क्यों छाया स्मॉग, क्यों AQI बढ़कर 260 पहुंचा? संगम नगरी के मौसम विज्ञानी बता रहे कारण मार्च के दूसरे सप्ताह में मौसम का मिजाज अचानक बदलता दिखाई दे रहा है। आमतौर पर इस समय तक आसमान साफ और धूप तेज हो जाती है, लेकिन आज यानी मंगलवार को मौसम में स्मॉग छाया रहा। धूप का प्रभाव कम रहा और आसमान में हल्के बादलों की मौजूदगी भी दिखाई दी। आज सुबह आर्द्रता 98 प्रतिशत रही Prayagraj Weather मौसम विभाग के अनुसार सुबह आर्द्रता 98 प्रतिशत दर्ज की गई, जो इस मौसम के लिहाज से काफी अधिक मानी जाती है। पिछले लगभग 10 दिनों से शहर में लगातार तेज धूप निकल रही थी, लेकिन ग्रामीण और खुले क्षेत्रों में सुबह के समय हल्की धुंध जैसा स्मॉग दिखाई दे रहा था। मंगलवार को यह अधिक रही। इससे वातावरण में नमी और बादलों की मौजूदगी का असर साफ दिखाई दिया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप व रात में नमी से ठंड Prayagraj Weather इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वायुमंडलीय एवं समुद्र अध्ययन केंद्र के प्रो. सुनीत द्विवेदी कहते हैं कि मार्च के शुरुआती दिनों में यह तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक माना जा रहा है। लगातार तेज धूप के कारण दिन का तापमान बढ़ रहा है, जबकि रात में हल्की नमी के कारण ठंड बनी हुई है। पिछले तीन दिनों से शहर में आर्द्रता 80 प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है। ..इस कारण छाई है धुंध Prayagraj Weather उनके के अनुसार गंगा और यमुना के दोआब क्षेत्र में नमी का स्तर अधिक रहता है। जब पश्चिमी हवाएं कमजोर हो जाती हैं और पूर्वी या दक्षिण-पूर्वी हवाएं सक्रिय होती हैं, तो वातावरण में नमी बढ़ जाती है। यही कारण है कि सुबह के समय धुंध या हल्का कोहरा दिखाई देता है। AQI सामान्य से काफी अधिक संगम नगरी में AQI भी बढ़ गया है। आज मंगलवार को एक्यूआइ 260 के ऊपर दर्ज की गई। हालांकि आम दिनों में इसका मानक 50 है। इतना अधिक एक्यूआइ बढ़ने का कारण मौसम विशेषज्ञ वायुमंडल में प्रदूषक तत्वों की मात्रा बढ़ना बता रहे हैं। तापमान-आर्द्रता के मिश्रण से सुबह के हल्की धुंध या स्मॉग विशेषज्ञों के अनुसार मार्च संक्रमण का महीना होता है। इस समय सर्दी से गर्मी की ओर मौसम बदल रहा होता है। दिन में तेज धूप जमीन को गर्म करती है, जबकि रात में नमी के कारण वातावरण में जलवाष्प बढ़ जाती है। जब तापमान और आर्द्रता का यह मिश्रण बनता है, तो सुबह के समय हल्की धुंध या ‘स्मॉग’ की स्थिति बन जाती है। इसके अलावा उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ भी मौसम में बदलाव ला रहा है। इसके प्रभाव से वातावरण में बादलों की हल्की परत बनती है और नमी बढ़ जाती है, जिससे धूप का प्रभाव कम हो जाता है। 15 मार्च के आसपास हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने 15 मार्च के आसपास आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। आगे मौसम सामान्यतः साफ रहने का अनुमान है, लेकिन आर्द्रता का स्तर बना रह सकता है।

- Post by हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन1
- संगम क्षेत्र श्री हनुमान जी का प्राचीन मंदिर जहां आस पास और दूर दराज से काफी संख्या में लोग दर्शन करने प्रतिदिन आते है।1
- Post by गुरु ज्ञान1
- Post by JGE News1
- प्रयागराज के खुलदाबाद के रोशन बाग़ बाज़ार बना अराजकता का अड्डा। छेड़खानी एवं चोरी करने वाले युवक सक्रिय, एक युवक क़ो लोगो नें लड़की क़ो बैड टच करने पर पकड़ा खुलदाबाद पुलिस क़ो सौंपा1
- झूंसी में भीषण आग से मचा हड़कंप, फल की गोमती जलकर राख : प्रयागराज (झूंसी)। मंगलवार की देर रात पुलिस बूथ के बगल और पावर हाउस के ठीक सामने लगी भीषण आग ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। फल की गोमती में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर तक फैल गईं। आग इतनी भयानक थी कि आसपास का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना में गोमती में रखा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों की मदद और फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग को आगे फैलने से रोक लिया गया।1
- जमीन कब्जाने के विवाद में व्यापार मंडल के नेता की पिटाई,हास्पिटल में भर्ती स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के बेड पर लेटा यह शख्स अपनी किस्मत को कोस रहा है,आरोप है कि जमीनी विवाद में दबंगों की पिटाई से घायल अवस्था में हास्पिटल में भर्ती हैं जिसका इलाज चल रहा है। मामला प्रयागराज नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत का है जहां जमीन कब्जाने के विवाद को लेकर पीड़ित की तरफ से आरोप लगाया जा रहा है कि क्षेत्र के दबंगों द्वारा एक शख्स का मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित आशीष जायसवाल व्यापार मंडल के अध्यक्ष हैं जिनकी पिटाई की गई है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम झौंसी बी.जी. आशापुर, थाना नवाबगंज निवासी आशीष कुमार जायसवाल के अनुसार उनके पिता उमाशंकर जायसवाल व चाचा विनोद कुमार की जमीन आराजी संख्या 1503 पर न्यायालय सिविल जज (सीनियर डिवीजन) प्रयागराज द्वारा स्थगन आदेश (स्टे) पारित है। इसके बावजूद कुछ लोग जबरन जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोप है कि 8 मार्च 2026 को लगभग 11:45 बजे राज केसरवानी, अमित मिश्रा उर्फ सोनू सहित कई लोग मजदूरों के साथ जमीन पर पहुंच गए और उनकी पुस्तैनी जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करने लगे। पीड़ित पक्ष द्वारा विरोध करने पर उन्हें और उनके भाई को मारा पिटा गया,ऐसे में पुलिस को सूचना दी गई जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवाकर और सभी को हटाकर शांति व्यवस्था बनाकर चली गई। लेकिन पीड़ित आशीष का आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद दबंगों ने फिर से अपने 10-15 साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर दोबारा से निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने अवैध असलहा निकालकर धमकी दी और पीड़ित के भाई मनीष कुमार को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद ईंट-पत्थरों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे मनीष के माता-पिता को भी आरोपियों ने धक्का देकर गिरा दिया और गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल मनीष कुमार को परिजनों ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने नवाबगंज पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की अब ऐसे में खाकी पर ही सवालिया निशान के आरोप लग रहे हैं मामले में पुलिस की लीपापोती से दुखी पीड़ित आशीष जायसवाल ने प्रदेश के मुखिया सीएम योगी से न्याय दिलाने की गुहार लगा रहे हैं क्योंकि प्रयागराज में उनकी कोई सुनने वाला नही। बाइट... पीड़ित,आशीष जायसवाल,अध्यक्ष,व्यापार मंडल,नवाबगंज,प्रयागराज।2
- Post by हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन1