स्केटर इन्द्रजीत की अद्भुत आस्था यात्रा: स्केटिंग करते हुए 12 ज्योतिर्लिंग व चार धाम की ओर चित्तौड़गढ़, 14 अप्रैल। आस्था, साहस और जुनून का अनोखा संगम इन दिनों देखने को मिल रहा है, जहाँ बिहार के पश्चिमी चंपारण निवासी स्केटर इन्द्रजीत स्केटिंग करते हुए 12 ज्योतिर्लिंग एवं चार धाम की कठिन यात्रा पर निकले हुए हैं। अब तक वे करीब 1600 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुके हैं और अपनी इस अनोखी यात्रा से लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। इन्द्रजीत ने अब तक 10 ज्योतिर्लिंग एवं 3 धाम के दर्शन पूर्ण कर लिए हैं तथा 11 राज्यों का भ्रमण कर चुके हैं। वर्तमान में वे अपने 12वें राज्य में प्रवेश कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने श्री सांवरिया सेठ मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और इसके बाद खाटू श्याम जी मंदिर के दर्शन के लिए प्रस्थान किया। उनकी यह अनूठी यात्रा जब रिठोला चौराहे पर पहुँची, तो स्थानीय ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। रिठोला निवासी जयपाल ओड़, अम्बेश ओड़, नवलसिंह सहित अन्य ग्रामवासियों ने पुष्पमालाओं से उनका अभिनंदन कर उत्साहवर्धन किया। ग्रामीणों ने बताया कि इन्द्रजीत की यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा भी है कि दृढ़ संकल्प और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। स्केटिंग जैसे चुनौतीपूर्ण माध्यम से इतनी लंबी धार्मिक यात्रा करना अपने आप में अद्वितीय है। इन्द्रजीत का उद्देश्य न केवल धार्मिक स्थलों के दर्शन करना है, बल्कि लोगों में सकारात्मक ऊर्जा, फिटनेस और आध्यात्मिकता का संदेश देना भी है। उनकी इस प्रेरणादायक यात्रा की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है और लोग उनके साहस व संकल्प को नमन कर रहे हैं।

- चिकारड़ा- डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए देवनारायण खटीक ने बताया कि 14 अप्रैल के मौके पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 135वी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन कर बाबा साहब का सम्मान आदर करते हुए उन्हें इस अवसर पर फूलमालाओं से सरोबार किया गया। वही जय घोष के साथ उनके सम्मान में नारे लगाए गए । आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रशासक रोड़ी लाल खटीक थे। महात्मा ज्योतिबा फुले विकास संस्थान चिकारड़ा के अध्यक्ष किशनलाल खटीक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहब के दिखाएं मार्ग पर चलने का आह्वान किया। आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति के इर्द गिर्द खड़े होकर फोटो लेने का क्रेज बना रहा। कई बालक बालिकाओं ने बाबा साहब अंबेडकर के साथ सेल्फी लेकर इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में प्रहलाद जटिया, नेतराम चावरिया ,लक्ष्मी लाल मेघवाल ,सुरेश चावरिया, कालू चावरिया ,पुष्कर जटिया पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी ,देवनारायण खटीक, शिवराज चावरिया, दिनेश चावरिया उपस्थित थे । देवनारायण खटीक ने बताया कि बाबा साहब स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री बने। वही संविधान निर्माण कमेटी के सदस्य भी रहे। उनके द्वारा समाज उत्थान को प्राथमिकता दी गई।2
- छोटी सादडी बढ़ती महंगाई एव फीजुल खर्ची से बचने के लिए हर समाज में बड़े जो प्रोग्राम होते हैं अब सामूहिक होने लगे हैं इसी कड़ी में मेघवाल समाज द्वारा 19 अप्रैल को गोदावत जैन गुरुकुल गोकुलधाम सोसायटी में निंबाहेडा रोड छोटी सादडी में सामूहिक विवाह समेलन का आयोजन रखा गया है जिसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही है1
- Post by Bharu jaat duriya1
- गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 90790081071
- Post by सुनील कुमार खटीक1
- अपनी भाषा मैं सभी पंछी आपसे प्रार्थना करते हुवे, 🙏🏻 गर्मी आ गई है प्लीज हमारे लिए दाने पानी की व्यवस्था अवश्य करें 🙏🏻1
- गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 90790081071
- छोटी सादडी भारत के सनविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अपलक्ष में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नीमच रोड स्थित अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पनजली अर्पित की3
- मनासा। मंगलवार को मनासा नगर में सेन समाज द्वारा संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजजन द्वारा भव्य चल समारोह (जुलूस) निकाला गया, जिसमें महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकला, जहां जगह- जगह समाजजनों और नगरवासियों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। जुलूस में भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जिसमें भजन- कीर्तन, ढोल- नगाड़ों और जयकारों के साथ श्रद्धालु झूमते नजर आए। समाज के आराध्य संत सेन जी महाराज की झांकी आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संत सेन जी महाराज के जीवन, उनके आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। यह आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और धार्मिक आस्था का संदेश देने वाला रहा। अंत में सभी समाजजनों ने मिलकर संत सेन जी महाराज के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।1