चलती बस से उतरते समय हादसाः युवक का पैर पहिए के नीचे फंसा, हालत गंभीर एक दर्दनाक हादसे में एक युवक चलती बस से उतरने की कोशिश के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, युवक जैसे ही बस से नीचे उतरने लगा, उसका संतुलन बिगड़ गया और उसका पैर बस के पहिए के नीचे फंस गया। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत बस को पीछे किया, जिससे युवक का पैर बाहर निकल सका। हालांकि, तब तक उसका पैर पूरी तरह से गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है, खासकर चलती बस से उतरने या चढ़ने से बचने के लिए। #reeitfeelit #breakingnews #trendingnews #trendingnow

- Post by आशीष मिश्र बहराइच1
- महसी/बहराइच जिले में दिनदहाड़े चोरों के हौसले बुलंद, बाजार से बाइक पार खैरीघाट थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। ताजा मामला कोटवा बाजार का है, जहां सब्जी खरीदने आए एक व्यक्ति की बाइक चोरों ने दिन के उजाले में ही उड़ा दी। बताया जा रहा है कि पीड़ित व्यक्ति कुछ देर के लिए बाजार में खरीदारी करने गया था, इसी दौरान चोर मौके का फायदा उठाकर बाइक लेकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद आक्रोश है और लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की वारदातों से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 👉 लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।3
- *बहराइच में नगदी-जेवर संग 3 बदमाश दबोचे!1
- “स्मार्ट मीटर बना ‘सरदर्द’ फतेहपुर में जनता का गुस्सा फूटा, उखाड़कर फेंके मीटर” उत्तर प्रदेश में इन दिनों स्मार्ट मीटर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लगातार विरोध की खबरें सामने आ रही हैं ताजा मामला फतेहपुर का है जहां स्मार्ट मीटर के खिलाफ लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा नाराज़ उपभोक्ताओं ने अपने घरों में लगे स्मार्ट मीटर उखाड़कर सीधे बिजली घर पर फेंक दिए और जोरदार प्रदर्शन किया स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये स्मार्ट मीटर वास्तविक खपत से ज्यादा रीडिंग दिखा रहे हैं जिससे बिजली बिल में भारी बढ़ोतरी हो रही है लोगों का कहना है कि पहले जहां सीमित बिल आता था अब वही बिल कई गुना बढ़ गया है जिससे आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है सिर्फ फतेहपुर ही नहीं बल्कि प्रदेश के कई जिलों जैसे कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और बहराइच में भी इसी तरह का विरोध देखने को मिल रहा है हालांकि, बिजली विभाग इन आरोपों को खारिज कर रहा है और मीटरों को पूरी तरह सटीक बता रहा है फिलहाल प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है लेकिन सवाल ये है कि क्या स्मार्ट मीटर वाकई “स्मार्ट” हैं या जनता के लिए बनते जा रहे हैं मुसीबत? अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो ये विरोध और भी उग्र हो सकता है और सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है1
- उत्तर प्रदेश, बहराइच - व्यापारी नेता एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नानपारा अध्यक्ष नारायण शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री को क्या संदेश दिया आप भी जाने....1
- ब्रेकिंग न्यूज बहराइच,,,, बहराइच के कोतवाली नगर क्षेत्र में मोहल्ला वालो की शिकायत पर पुलिस का मछली मंडी में छापा, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आधा दर्जन हिरासत में,,, सेक्स रैकेट चलाने की शिकायत पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई,,,, स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने रघुनाथ के घर छापा मारा,,,,,,,, मौके से सेक्स रैकेट में शामिल आधा दर्जन लोगों को किया गिरफ्तार ,,,, पुलिस को लंबे समय से इस घर में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी,,,, मुहल्ले वालों की शिकायत के बाद पुलिस ने आज दबिश दी,,,, पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है,,,,, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है,,,,, कोतवाली नगर के मछ्ली मंडी का मामला। #GroundReport #loqnews_new #live_official_qadri_news_ #official_qadri_news_1
- बहराइच में दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से किया दुष्कर्म पुलिस ने आरोपी दुर्गेश सिंह को दबोचकर किया गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कानपुर जिले के भिकनापुर तिगाई का रहने वाला है आरोपी पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दिखाई त्वरित कार्रवाई गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय भेजा गया कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल किया गया रवाना1
- Post by आशीष मिश्र बहराइच1