Shuru
Apke Nagar Ki App…
हिण्डोन करौली रोड़ पर बुधवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ है वाहन चालक हो रहे हैं परेशान
मनोज तिवाड़ी
हिण्डोन करौली रोड़ पर बुधवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ है वाहन चालक हो रहे हैं परेशान
More news from राजस्थान and nearby areas
- हिंडौन–गंगापुर बयाना मार्ग बना मौत का रास्ता, हादसों का सिलसिला जारी संवाददाता: हनीस शेख, कुतकपुर हिंडौन सिटी। हिंडौन से गंगापुर होते हुए बयाना जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों लोगों के लिए भय का कारण बना हुआ है। इस सड़क पर आए दिन हो रहे हादसों में लगातार लोगों की जान जा रही है, लेकिन हालात सुधारने की दिशा में ठोस कदम अब तक नहीं उठाए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की हालत जर्जर है, कई जगह गड्ढे, अव्यवस्थित कट, संकेतक बोर्डों की कमी और तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही हादसों को न्योता दे रही है। इसके बावजूद इस मार्ग पर टोल वसूली लगातार जारी है, जिसे लेकर जनता में गहरा रोष है। ग्रामीणों और राहगीरों का आरोप है कि जब सड़क सुरक्षित नहीं है, तो टोल किस बात का लिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि हर हादसे के बाद थोड़ी बहुत खानापूर्ति होती है, लेकिन स्थायी समाधान की ओर न प्रशासन ध्यान देता है और न ही संबंधित एजेंसियां। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि इस मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए, खतरनाक मोड़ों पर संकेतक और स्पीड कंट्रोल के उपाय किए जाएं तथा जब तक सड़क पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाती, तब तक टोल वसूली पर रोक लगाई जाए। अगर हालात ऐसे ही बने रहे तो आने वाले समय में यह सड़क और भी बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है, जिसकी जिम्मेदारी तय किया जाना जरूरी है।1
- गंगापुर सिटीगंगापुर सिटी ,आदर्श बस्ती की ओर से गुलकंदी देवी आदर्श विद्या मंदिर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया । इस दौरान नई अनाजमंडी बालाजी मंदिर से उदेई मोड़,पुरानी चुंगी होते हुए श्री राम जी के जयकारों के साथआयोजन स्थल तक मंगल कलश यात्रा निकाली गई। मार्ग में मंगल कलश यात्रा का पुष्प वर्षा के द्वारा स्वागत किया गया। इस कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष बालकों सम्मिलित हुए। सर्वप्रथम भारत माता की प्रतिमा के आगे अतिथि गणों एवं आयोजन समिति के सदस्यों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में सामूहिकहनुमान चालीसा पाठ एवं बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। मुख्य वक्ता गौ सेवा संवर्धन प्रांत प्रचारक श्रीमान मोहन सिंह जी ने भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए कुटुंब प्रबोधन ,पर्यावरण संरक्षण ,भारतीय परिधान मोटा अनाज ,आत्मरक्षा मोबाइल उपवास इत्यादि संकल्पों पर सम्मेलन में बल दिया । सम्मेलन में गौ सेवा पालक एवं संयुक्त परिवार का हिंदू गौरव सम्मान किया गया । पंचमुखी बालाजी से आए रामस्वरूप दास त्यागी महाराज जी ने भारतीय सनातन संस्कृति को विश्व में आधार बताया । कार्यक्रम संयोजक अनुज शर्मा रहे। महिला संयोजक अंजना रावत एवं सुधा गुप्ता ने सक्रिय भूमिका निभाई । कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती और विश्व शांति की कामना के साथ हुआ । इस दौरान राधेश्याम जी विजयवर्गीय ,गीता जीनरुका संगीता बोहरा ,बत्ती लाल प्रजापत ,राजेश शर्म रीना पल्लीवाल ,सावित्री शर्मा डॉक्टर विजेंद्र सिंह गुर्जर चैतन्य अग्रवाल रविंद्र गुप्ता जय सिंह जी चेतराम मीणा घनश्याम शर्मा माखनलाल प्रजापत,शीला प्रजापत, दिव्या गुप्ता ममता , वदना गुप्ता बर्फी शर्मा ,सुषमा गुप्ता, अनीता प्रजापत,सुनीता खटाना,रानी गोयल,सोना रेनू, हेमा मंजू गुप्तारीना शर्मा सैकड़ो की संख्या में पुरुष महिलाएं बच्चे उपस्थित रहे।1
- सर मथुरा में मासलपुरिया की दुकान से रोड पर जाम ज्यादा लगता है और हॉस्पिटल पर जाम सबसे ज्यादा लगता है एंबुलेंस आने-जाने की समस्या ज्यादा हो जाती है पुलिस प्रशासन ना ही नगर पालिका ध्यान नहीं दे रही है3
- श्री घाटा बालाजी मंदिर निर्माण कार्य प्रगति पर लालसोट स्थित प्रसिद्ध घाटा हनुमान बालाजी मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। मंदिर प्रांगण में संगमरमर की सफेद टाइलों से चारों ओर खंभों का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद बालाजी मंदिर जल्द ही भव्य स्वरूप में श्रद्धालुओं को दर्शन देगा।1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- लालसोट उपखंड के रामगढ़ पचवारा में आज ऐतिहासिक श्री राघेश्वर जी महादेव, रामगढ़ पचवारा में मोहन जी सोनी के पाटोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आज नली वाली माता जी से ऐतिहासिक कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा रामगढ़ पचवारा के प्रमुख मार्ग होते हुए अपने गंतव्य के स्थान पहुंची। कलश यात्रा में भगवान शिव पार्वती, शाहिद अनेक प्रकार की जीवंत झांकियां का भी प्रदर्शन किया गया। कलश यात्रा पर जगह-जगह लोगों द्वारा उसको वर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया। उसके पश्चात कलश यात्रा के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक भी किया गया। यह कलश यात्रा रामगढ़ पचवारा में ऐतिहासिक कलश यात्रा थी। जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं ने अपने सिर पर मंगल कलश रखकर रवाना हुई। रामगढ़ की श्रद्धा, संस्कृति और संगठित आस्था का यह अद्भुत दृश्य केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सनातन परंपरा, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जागरण का सशक्त प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में नैतिक चेतना, संस्कार और सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना प्रबल होती है। रामगढ़ की इस पुण्यभूमि को नमन और समस्त श्रद्धालुओं को साधुवाद। सनातन सेवा से बढ़कर जनसेवा का कोई मार्ग नहीं - यही भाव मन को सच्चा सुख और शक्ति प्रदान करता है।1
- नादोती में हुआ भाजपा करौली का वी बी ज़ी राम ज़ी पर कार्यक्रम5
- गंगापुर सिटी अनुसूचित जाति राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू जाटव ने केंद्रीय बजट का किया स्वागत1
- भौमिया जी महाराज मंदिर में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा, 5 से 7 फरवरी तक धार्मिक आयोजन लालसोट- नगर स्थित श्री पहाड़ी वाले भौमिया जी महाराज मंदिर, बस स्टैंड लालसोट पर शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तैयारियां तेज हैं। कार्यक्रम 5 से 7 फरवरी तक आयोजित होगा। पार्षद कमलेश कुमार सैनी ने बताया 5 फरवरी को सुबह 8 बजे मंगल कलश यात्रा राव का कुआं हनुमान मंदिर से प्रारंभ होगी तथा रात्रि 8 बजे जागरण होगा। 7 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है।3