विश्व आदिवासी दिवस को लेकर सपोटरा में जनसंपर्क अभियान तेज, गांव-गांव पहुंचकर दिया जा रहा आमंत्रण आगामी 9 अगस्त को दौसा जिले के मीणा हाईकोर्ट, नांगल प्यारीवास में आयोजित होने वाले विश्व आदिवासी दिवस समारोह को लेकर सपोटरा विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा नेता प्रताप पाकड़ के नेतृत्व में टीम गांव-गांव जाकर पीले चावल बांटकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दे रही है। क्षेत्रभर में बैनर-पोस्टर लगाकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक जगमोहन मीणा (सेवानिवृत्त एडीएम) तथा सहसंयोजक धून्धीराम मीणा (भाजपा नेता) हैं। समारोह में आदिवासी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए पारंपरिक नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कन्हैया दंगल और अन्य लोककलाओं का आयोजन किया जाएगा। डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ सहित प्रदेश के विभिन्न आदिवासी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसी क्रम में सपोटरा टीम ने सपोटरा कस्बा, मोड़, तुरसगपुरा, बापोती, मांगरोल, गोठरा, रतनापुरा, बलुआपुरा, कानापुरा, दूदीपुरा, दिवानपुरा, कोडयाई, खिरखिड़ी, डाबरा, डिकोली, कुडगांव, कैलादेवी, पीतूपुरा, लोहरा, भंडारीपुरा, निशाना, अमरगढ़, बुकना और चोड़ागांव सहित दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान लेखराज बैरवा, अभिनव मीणा, रुकमकेश, मेघराज, भूर सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विश्व आदिवासी दिवस को लेकर सपोटरा में जनसंपर्क अभियान तेज, गांव-गांव पहुंचकर दिया जा रहा आमंत्रण आगामी 9 अगस्त को दौसा जिले के मीणा हाईकोर्ट, नांगल प्यारीवास में आयोजित होने वाले विश्व आदिवासी दिवस समारोह को लेकर सपोटरा विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा नेता प्रताप पाकड़ के नेतृत्व में टीम गांव-गांव जाकर पीले चावल बांटकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दे रही है। क्षेत्रभर में बैनर-पोस्टर लगाकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक जगमोहन मीणा (सेवानिवृत्त एडीएम) तथा सहसंयोजक धून्धीराम मीणा
(भाजपा नेता) हैं। समारोह में आदिवासी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए पारंपरिक नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कन्हैया दंगल और अन्य लोककलाओं का आयोजन किया जाएगा। डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ सहित प्रदेश के विभिन्न आदिवासी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसी क्रम में सपोटरा टीम ने सपोटरा कस्बा, मोड़, तुरसगपुरा, बापोती, मांगरोल, गोठरा, रतनापुरा, बलुआपुरा, कानापुरा, दूदीपुरा, दिवानपुरा, कोडयाई, खिरखिड़ी, डाबरा, डिकोली, कुडगांव, कैलादेवी, पीतूपुरा, लोहरा, भंडारीपुरा, निशाना, अमरगढ़, बुकना और चोड़ागांव सहित दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान लेखराज बैरवा, अभिनव मीणा, रुकमकेश, मेघराज, भूर सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- गंगापुर सिटी फव्वारा चौक के दोनों तरफ नालों की सफाई नहीं होने से नया बाजार व्यापारियों में रोष व्याप्त दुकानों में पानी भरा अतिरिक्त जिला कलेक्टर से मिलकर ज्ञापन सौपा1
- पांचना बांध आंदोलन: 15वें दिन भी जारी रहा गांवड़ा मीना में धरना, प्रशासन के साथ वार्ता रही बेअसर... हिंडौन सिटी। पांचना बांध आंदोलन के तहत पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों के विरुद्ध दर्ज किए गए मुकदमों का विरोध लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर गांवड़ा मीना में चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को 15वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। वार्ता का नहीं निकला कोई नतीजा : इस गतिरोध को तोड़ने के लिए 5 अगस्त को जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा और आंदोलनकारी संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल के बीच करौली कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। हालांकि, लंबे दौर की बातचीत के बाद भी यह वार्ता पूरी तरह विफल रही, क्योंकि दोनों पक्ष किसी एक सहमति पर नहीं पहुंच पाए। सरकार के पाले में गेंद : बैठक के बेनतीजा रहने के बाद जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा और पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने संघर्ष समिति को आश्वस्त किया है कि मामला संवेदनशील है और स्थानीय स्तर पर मुकदमों को सीधे वापस नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम और किसानों की मांगों के संबंध में अब राज्य सरकार से उच्च स्तर पर बात की जाएगी। सरकार के दिशा-निर्देशों के बाद ही आगामी कदम उठाए जाएंगे। दूसरी ओर, संघर्ष समिति और धरने पर बैठे किसानों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनके खिलाफ दर्ज किए गए पुलिस मुकदमों को पूरी तरह से वापस नहीं लिया जाता, तब तक उनका यह अनिश्चितकालीन धरना समाप्त नहीं होगा। आंदोलनकारियों का कहना है कि वे अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने दमनकारी नीति अपनाते हुए उन पर झूठे मुकदमे थोप दिए हैं। संघर्ष समिति के पूर्व विधायक लाखन सिंह, पूर्व विधायक सुरेश मीना,डॉ बी.एल. मीना कटकड़, बटुआ पटेल टोडूपुरा, देवीसिंह कटकड़ आदि ने अपने संबोधन में स्पष्ट कर दिया कि 9 अगस्त तक सरकार या तो मुकदमें वापस ले ले अन्यथा किसान जिला कलेक्ट्रेट और विधानसभा जयपुर की ओर कूच करेंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। फिलहाल,15 दिन बीत जाने के बाद भी आंदोलन खत्म होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं और अब सबकी नजरें राज्य सरकार के रुख पर टिकी हुई हैं।2
- शुक्रवार खेड़ा में भारतीय जनता पार्टी संगठन की महत्वपूर्ण मासिक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मण्डल अध्यक्ष श्रीमती गीता देवी जाट के गरिमामयी नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में जिला मीडिया प्रभारी एवं मण्डल संगठन प्रभारी मुकेश सालौत्री उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी संगठनात्मक कार्यों और सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। मुख्य वक्ता मुकेश सालौत्री ने आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय होने और जनता के बीच जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। मण्डल कोषाध्यक्ष राजवीर गुर्जर ने बैठक में संत शिरोमणि रविदास महाराज की आगामी कलश यात्रा के भव्य आयोजन को लेकर भी विस्तृत रूप में बताया गया। यात्रा को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। मण्डल अध्यक्ष गीता देवी जाट ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि मासिक बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में आपसी समन्वय बढ़ता है और जमीनी स्तर पर पार्टी को ताकत मिलती है। इस अवसर पर मण्डल के महामंत्री विकास व्यास,रामप्रकाश डागुर, कोषाध्यक्ष राजवीर गुर्जर, उपाध्यक्ष देवेन्द्र भारद्वाज, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सलीम अली, मंत्री शोभा तिवारी, प्रेमवती,शक्ति केंद्र संयोजक मनोज तिवारी, कुंवर सिंह जी, इन्द्रजीत सिंह, पृथ्वी सिंह नाटानी एवं ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पूरी निष्ठा के साथ आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। खेड़ा मण्डल कोषाध्यक्ष राजवीर गुर्जर ने बैठक में संत शिरोमणि रविदास महाराज की आगामी कलश यात्रा के आयोजन को लेकर भी बताया गया। यात्रा को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।3
- बाड़ी-सैंपऊ मार्ग ऐतिहासिक महादेव मंदिर रोड की बदहाली और जानलेवा जलभराव को देखकर *आरी गांव के हक में 'श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत' की ललकार: 10 दिन में सड़क दो, वरना ईंट से ईंट बजा देंगे!* *जिलाध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार का सीधी चेतावनी भरा अल्टीमेटम:* सैंपऊ उपखंड के गांव आरी के 40 सालों के सितम और प्रशासनिक लाचारी के खिलाफ श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत ने बिगुल फूंक दिया है! एन.एच. 123 से बाड़ी-सैंपऊ मार्ग ऐतिहासिक महादेव मंदिर रोड की बदहाली और जानलेवा जलभराव को देखकर जिलाध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार का गुस्सा फूट पड़ा। "एक दर्जन गांवों की जनता, स्कूली बच्चों और श्रद्धालुओं का दर्द अब बर्दाश्त से बाहर है। प्रशासन कान खोलकर सुन ले 10 दिन के अंदर रोड का काम शुरू करो, वरना श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत सड़क पर उतरकर ऐसा उग्र आंदोलन करेगा जिसकी गूंज से शासन-प्रशासन हिल उठेगा जिलाध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने कहा कि "40 सालों की उपेक्षा का हिसाब अब सड़कों पर होगा। प्रशासन कान खोलकर सुन ले—अब आश्वासनों का समय खत्म हो चुका है, श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत इस हक की लड़ाई को निर्णायक अंजाम तक पहुंचाएगा।"1
- स्वतंत्रता दिवस पर्व को लेकर तैयारियां शुरू छात्र छात्राओं ने रिहर्सल की शुरू लोकेशन सरमथुरा धौलपुर रिपोर्ट विष्णु कुमार सोनी । स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज: सरमथुरा में परेड रिहर्सल शुरू, देशभक्ति के रंग में रंगे छात्र-छात्राएं सरमथुरा स्वतंत्रता दिवस पर्व को लेकर कस्बे में तैयारियां तेज हो गई हैं। राष्ट्रीय पर्व को गरिमामय एवं अनुशासित ढंग से मनाने के उद्देश्य से राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय,सरमथुरा के खेल मैदान में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल प्रारंभ कर दी गई है।रिहर्सल के दौरान छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह,अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना के साथ कदमताल करते नजर आए।शारीरिक शिक्षकों ने परेड की चाल,सलामी,मार्च पास्ट एवं मार्शल आर्ट सहित अनुशासन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विद्यार्थियों को अभ्यास कराया।विद्यालय परिसर देशभक्ति के जोश और राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा।प्रशिक्षकों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को आकर्षक,अनुशासित एवं यादगार बनाने के लिए आगामी दिनों में नियमित रूप से रिहर्सल जारी रहेगी।ताकि मुख्य समारोह के दौरान विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।इस अवसर पर दिग्विजय सिंह, भूपेंद्र सिंह, विनय कुल्हरी, सुनील चिरानिया,लक्ष्मीकांत शर्मा, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, मंजू मीना, सरिता खेदड़, सुमन खेदड़, गुड्डी मीना, धर्मपाल बराला, राम चेतन पोसवाल, राजेश मीना सहित अन्य शिक्षक एवं कार्मिक उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की देखरेख में तैयारियों को अंतिम रूप देने का कार्य लगातार जारी है।जिससे राष्ट्रीय पर्व का आयोजन भव्य, अनुशासित एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हो सके।2
- ग्रामीण सेवा शिविर में प्रशासन का एक्शन, बुलडोजर चलाकर हटाया अतिक्रमण धौरेटा गांव के मुख्य रास्ते को कराया अतिक्रमण मुक्त, ग्रामीणों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना। मंडरायल (करौली)। पंचायत समिति मंडरायल की ग्राम पंचायत धौरेटा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान प्रशासन ने जनसमस्या पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य रास्ते से अतिक्रमण हटाकर ग्रामीणों को बड़ी राहत दी। शिविर में ग्रामीणों ने लंबे समय से मुख्य मार्ग पर किए गए अवैध कब्जे की शिकायत शिविर सहायक प्रभारी एवं तहसीलदार जगराम मीना के समक्ष रखी थी। शिकायत मिलते ही तहसीलदार जगराम मीना और विकास अधिकारी ने मौके का निरीक्षण किया। शिकायत सही पाए जाने पर बिना देरी किए बुलडोजर मंगवाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कराई गई। प्रशासन की मौजूदगी में मुख्य रास्ते को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही सुगम हो गई। तहसीलदार जगराम मीना ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करना है। इसी क्रम में रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त होने पर विकास अधिकारी के साथ निरीक्षण कर तत्काल कार्रवाई की गई। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में संतोष और खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होने से अब आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी तथा ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए राहत का प्रभावी माध्यम साबित हो रहे हैं। राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए बी राजस्थान न्यूज़ से जुड़े रहें! हमारे फेसबुक पेज B Rajasthan News को फॉलो जरूर करें और पाए प्रदेश की हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!2
- गंगापुर सिटी इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति की आम सभा संपन्न धर्मशाला निर्माण में सहयोग का किया आव्हान1
- करौली में भद्रावती नदी के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसा होने की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करौली की ओर जा रहे एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद मौ//त हो गई करौली में भद्रावती नदी के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसा होने की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करौली की ओर जा रहे एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद मौ//त हो गई1