Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश में 11 मई को 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' मनाया जाएगा। इस दौरान राज्य के सभी शिवालयों में स्वच्छता अभियान, महाआरती और रुद्राभिषेक जैसे विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही, प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण स्कूलों में भी दिखाया जाएगा।
Shivkumar Gangwar
उत्तर प्रदेश में 11 मई को 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' मनाया जाएगा। इस दौरान राज्य के सभी शिवालयों में स्वच्छता अभियान, महाआरती और रुद्राभिषेक जैसे विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही, प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण स्कूलों में भी दिखाया जाएगा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Raunak Ali Ansari1
- 2027 में नहीं होंगे यूपी विधानसभा चुनाव? UP Politics में मचा हड़कंप | चुनाव पहले कराने की चर्चा तेज!1
- जनपद पीलीभीत के बीसलपुर तहसील क्षेत्र में एक महिला को दहेज के लिए फिर से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। यह घटना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न के बढ़ते मामलों पर गंभीर सवाल खड़े करती है, जिससे महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता बढ़ी है।1
- CNG पंप पर बैंक मैनेजर की दबंगई, पिस्टलनुमा लाइटर तानकर दी धमकी; CCTV से पकड़ा गया आरोपी। पीलीभीत, पूरनपुर-पीलीभीत हाईवे स्थित समर्थ फिलिंग स्टेशन पर सोमवार सुबह एक बैंक मैनेजर द्वारा दबंगई दिखाने का मामला सामने आया है। CNG के प्रेशर को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने सेल्समैन पर पिस्टलनुमा लाइटर तानकर जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना से पंप कर्मचारियों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पवन पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने CNG पंप पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान शिवनाथ (44) निवासी ब्लिस कॉलोनी, पीलीभीत के रूप में हुई। बताया गया कि आरोपी वर्तमान में पलिया कलां स्थित एक बैंक शाखा में ब्रांच मैनेजर के पद पर तैनात है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी जिस वस्तु को पिस्टल बताकर कर्मचारियों को धमका रहा था, वह पिस्टल के आकार का लाइटर था। इसके बावजूद आरोपी की हरकत से कर्मचारियों में भय का माहौल बन गया था। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर दहशत फैलाने और धमकी देने के मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। थाना प्रभारी पवन पांडे व उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए कम समय में आरोपी को गिरफ्तार किया, जो सराहनीय कार्य है। समर्थ फिलिंग स्टेशन के प्रबंधक ने बताया कि घटना के बाद कर्मचारी काफी सहमे हुए थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से कर्मचारियों में भरोसा बढ़ा है।3
- इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली साउथ ने स्कूल में लगाया एंड्रॉयड डिजिटल एलईडी बोर्ड छात्राओं की आधुनिक शिक्षा हेतु स्मार्ट क्लास का शुभारंभ बरेली। इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली साउथ द्वारा छात्राओं की आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई। क्लब की अध्यक्ष प्रीति जिंदल ने बताया कि क्लब सदैव समाज हित में उत्कृष्ट कार्य करता आया है तथा कन्याओं की शिक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में विशेष रूप से कार्यरत है। इसी क्रम में रविवार 11 मई को कान्ति कपूर गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं की आधुनिक शिक्षा हेतु एक स्मार्ट क्लास के लिए एंड्रॉयड डिजिटल एलईडी बोर्ड स्थापित कराया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और आधुनिक तकनीक के माध्यम से बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं के लिए एलईडी बोर्ड के माध्यम से विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों की सीखने की रुचि और तकनीकी समझ को बढ़ाने का प्रयास किया गया। क्लब अध्यक्षा प्रीति जिंदल ने कहा कि विद्यालय में स्मार्ट क्लास की कमी महसूस की जा रही थी, जिसे क्लब ने पूरा करने का प्रयास किया है, ताकि छात्राएँ डिजिटल युग में आधुनिक तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सकें। इस अवसर पर सचिव मनीषा पांडेय, कोषाध्यक्ष निधि अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, रंजना ठाकुर, रति गुप्ता, सीमा अग्रवाल, मनीषा मेहरा, बबीता गर्ग सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।1
- बरेली के थाना फरीदपुर का मामला लाइन पार मठिया भोला चाट वाली गली निवासी गौरव वर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है बरेली के थाना फरीदपुर का मामला लाइन पार मठिया भोला चाट वाली गली निवासी गौरव वर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार उसके पिता और छोटा भाई मठिया क्षेत्र में किराए की दुकान पर बर्तनों का कारोबार करते हैं। आरोप है कि लगभग 40 दिन का किराया बकाया होने पर 8 मई 2026 की रात करीब 9 बजे किराया मांगने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान सत्येंद्र तोमर समेत कई लोगों ने शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। गौरव वर्मा का आरोप है कि बीच-बचाव करने आए लोगों को भी धमकाया गया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित ने बताया कि पुलिस और एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान भी आरोपियों द्वारा दबाव बनाने की बात कही गई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि थाने में उसकी मूल तहरीर बदलवा दी गई और आरोपियों ने राजनीतिक प्रभाव का हवाला देकर धमकी दी। मामले में पीड़ित ने एसएसपी से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- जलजीवन मिशन में बड़ा घोटाला? ग्रामीणों ने घटिया निर्माण पर किया हंगामा | पीलीभीत बिलसंडा1
- पीलीभीत की बूंदी भूड़ ग्राम पंचायत में विधायक, डीएम और एसपी ने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने शिक्षा, आवास और स्वास्थ्य से जुड़ी शिकायतें रखीं, जिस पर अधिकारियों ने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।1
- जब तक आप जिंदा है तब तक कामयाब हो जाओ उनके जाने उनके जाने के बाद कोई ऐसा सच नहीं है जो कामयाब बना दे1