Shuru
Apke Nagar Ki App…
फिल्म: आखिरी गुलाम (गरीबी) अभिनेता चिंटू तिवारी
Chintu Tiwari Kavi jee
फिल्म: आखिरी गुलाम (गरीबी) अभिनेता चिंटू तिवारी
More news from बिहार and nearby areas
- देर रात्रि भोजपुर पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान आरा जिले में अपराध की रोकथाम को लेकर भोजपुर पुलिस लगातार सक्रिय है वहीं पुलिस अधीक्षक भोजपुर के निर्देश पर जिले की यातायात पुलिस ने रमना मैदान के पास देर रात्रि सघन वाहन जांच अभियान चलाया1
- पटना के एक नामी बड़े हॉस्पिटल में आए दिन हंगामा देखने सुनने को मिलता है। अक्सर मरीजों के परिजन और अस्पताल प्रशासन के बीच युद्ध का महौल देखने मिलता है । अभी फिर से परिजनों ने मरीज की किडनी निकालने का लगा दिया है आरोप ।1
- जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश के बाद जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को मनैनी बाजार पर अतिक्रमण हटाया गया जबकि चरपोखरी बाजार में प्रशासन पूरी सख्ती के साथ मैदान में उतरा। दंडाधिकारी राजीव रंजन सिंह और पुलिस पदाधिकारी जितेंद्र कुमार की मौजूदगी में बाजार के सभी दुकानदारों को निर्धारित सीमा के भीतर अपनी दुकानें हटाने का सख्त निर्देश दिया गया। मंगलवार के शाम 4:00 के करीब अधिकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि तय समय सीमा के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने दुकानदारों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बाजार को अतिक्रमण मुक्त बनाना बेहद जरूरी है, ताकि आम लोगों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो और व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके। अभियान की सूचना मिलते ही बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई दुकानदार आनन-फानन में अपनी दुकानें हटाने की तैयारी में जुट गए। मौके पर अंचल अमीन मनीष कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- बिहटा (पटना), मंगलवार: पटना जिले के बिहटा (सिकंदरपुर) में मंगलवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) प्रौद्योगिकी केंद्र का भव्य उद्घाटन किया गया। इस केंद्र के शुरू होने के साथ ही क्षेत्र को स्किल और इंडस्ट्री हब के रूप में नई पहचान मिलने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इस अत्याधुनिक केंद्र में स्थानीय युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे। साथ ही मुजफ्फरपुर, दरभंगा, रोहतास और मुंगेर में स्थापित एक्सटेंशन सेंटर का भी शुभारंभ किया गया, जिससे इस पहल का लाभ पूरे राज्य के युवाओं तक पहुंचेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को कौशलयुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि बिहार में तकनीकी शिक्षा को सुलभ बनाने के लिए लगभग सभी अनुमंडलों में आईटीआई की व्यवस्था की गई है और जिलों में इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि “हुनरमंद युवा ही विकसित बिहार की नींव हैं।” मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि बिहटा स्थित आईआईटी पटना में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) रिसर्च सेंटर की स्थापना के लिए 200 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है, जिससे राज्य को वैश्विक तकनीक से जोड़ा जा सके। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि यह प्रौद्योगिकी केंद्र बिहार के युवाओं के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने बताया कि यहां रोबोटिक्स, उन्नत इंजीनियरिंग और अत्याधुनिक मशीनरी का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे युवा आत्मनिर्भर बन सकेंगे और रोजगार सृजन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। मांझी ने एमएसएमई सेक्टर को राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद बिहार की आर्थिक भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में निवेश और औद्योगिक विकास को और गति मिलेगी। विशेषज्ञों के अनुसार, इस पहल से बिहार में कौशल विकास को नई दिशा मिलेगी और आने वाले वर्षों में बिहटा एक प्रमुख औद्योगिक एवं तकनीकी केंद्र के रूप में उभर सकता है।1
- पटना जिला के बिहटा है थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने फोर व्हीलर वाहन से हथियार एवं कारतूस बरामद किया1
- पटना जिले के रानीतालाब थाना की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान लाइसेंसी हथियारों को जप्त किया है। इस दौरान दो व्यक्ति को पकड़ा भी गया। हालांकि बाद में पूछताक्ष के बाद दोनों व्यक्ति को पी आर बाउंड पर मुक्त कर दिया गया है। बता दें कि रानीतालाब थाना की पुलिस कनपा पुल के पास वाहन जांच अभियान चला रही थी इसी दौरान एक वाहन BR 01FJ 3106 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ही पुलिस ने 1 राइफल, 1 पिस्टल और 33 कारतूस को बरामद किया।1
- Post by अजय कुमार1
- आज दिनांक- 28.04.2026 को पुलिस अधीक्षक,भोजपुर द्वारा जनता दरबार में जन सुनवाई की गई एवं परिवादियों की शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।1
- नौबतपुर स्थित मालतीधारी कॉलेज नौबतपुर में BCA विभाग के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्साह, उमंग और भावनाओं के अनोखे संगम के बीच संपन्न हुआ, जहां छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर अपने तीन वर्षों के सफर की यादों को साझा किया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० अखिलेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। समारोह में तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने अपने कॉलेज जीवन के अनुभवों, संघर्षों और उपलब्धियों को मंच से साझा करते हुए शिक्षकों और साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान कई छात्र भावुक भी नजर आए, वहीं साथियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में महाविद्यालय के कई शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें हेमंत कुमार झा, डॉ० मनीषा शंखधर, डॉ० राजीव रंजन, डॉ० गोरख राम, डा० कुमारी भारती, डॉ० सुधांशु श्रीवास्तव, संयुक्ता मयूरी एवं पूनम कुमारी शामिल रहे। इसके साथ ही BCA विभाग के शिक्षक शिशिर कुमार, सोनू कुमार, शशि कला और रोहित कुमार की भी महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रीति कुमारी और श्रेया कुमारी ने किया। इस दौरान छात्रों द्वारा प्रस्तुत गीत, नृत्य और नाट्य कार्यक्रमों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में अनामिका कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के जीवन में विशेष महत्व रखते हैं और उन्हें नई दिशा देने का काम करते हैं। पूरे समारोह के दौरान जहां एक ओर विदाई की भावुकता देखने को मिली, वहीं दूसरी ओर भविष्य के सपनों की चमक भी साफ झलक रही थी। यह कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों के लिए, बल्कि पूरे कॉलेज परिवार के लिए एक अविस्मरणीय पल बन गया।1