चप्पे-चप्पे पर पुलिस, फिर भी कलश यात्रा में महिलाओं के मंगलसूत्र चोरी ऊंचाहार (रायबरेली)। शिवपुराण कथा के शुभारंभ से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती के बावजूद कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय के परिवार की महिलाओं समेत कई महिलाओं के मंगलसूत्र चोरी होने की बात सामने आई है। घटना से श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कलश यात्रा के दौरान भारी भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से मंगलसूत्र पार कर दिए गए। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के चलते भीड़ काफी बढ़ गई थी। इसी दौरान चोरों ने कथित तौर पर महिलाओं को निशाना बनाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
चप्पे-चप्पे पर पुलिस, फिर भी कलश यात्रा में महिलाओं के मंगलसूत्र चोरी ऊंचाहार (रायबरेली)। शिवपुराण कथा के शुभारंभ से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती के बावजूद कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय के परिवार की महिलाओं समेत कई महिलाओं के मंगलसूत्र चोरी होने की बात सामने आई है। घटना से श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कलश यात्रा के दौरान भारी भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से मंगलसूत्र पार कर दिए गए। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के चलते भीड़ काफी बढ़ गई थी। इसी दौरान चोरों ने कथित तौर पर महिलाओं को निशाना बनाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
- बंदर के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने जाल की मदद से बन्दर को पकड़ लिया इसके बाद उसे गांव से दूर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया बताते चले कि रायबरेली जिले के शिवगढ़़ थाना इलाके के शेरगढ़ पड़रिया गांव में खूंखार बन्दर के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि बन्दर आए दिन लोगों पर हमला कर रहा था। बच्चों पर हमले के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ था। बंदर के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने जाल की मदद से बन्दर को पकड़ लिया इसके बाद उसे गांव से दूर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया बताते चले कि रायबरेली जिले के शिवगढ़़ थाना इलाके के शेरगढ़ पड़रिया गांव में खूंखार बन्दर के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि बन्दर आए दिन लोगों पर हमला कर रहा था। बच्चों पर हमले के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ था।2
- रायबरेली। दिनांक 11 सितंबर से 17 सितंबर तक जनपद की ऊंचाहार विधानसभा में प्रदेश सरकार के कैबिनेट एवं खाद्य रसद मंत्री मनोज कुमार पांडे के द्वारा आयोजित की जा रही शिव महापुराण महाकथा को दृष्टिगत रखते हुए बृहस्पतिवार को एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार एवं आईजी लखनऊ जोन किरण यस ने शिव पुराण कथा स्थल का निरीक्षण किया। रायबरेली। दिनांक 11 सितंबर से 17 सितंबर तक जनपद की ऊंचाहार विधानसभा में प्रदेश सरकार के कैबिनेट एवं खाद्य रसद मंत्री मनोज कुमार पांडे के द्वारा आयोजित की जा रही शिव महापुराण महाकथा को दृष्टिगत रखते हुए बृहस्पतिवार को एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार एवं आईजी लखनऊ जोन किरण यस ने शिव पुराण कथा स्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे एवं पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार ने जारी किया बयान।4
- एफसीएम का इंजेक्शन लगा तो हीमोग्लोबिन पहुंचा छह से 12, मार्च से अब तक 800 गर्भवती महिलाओं को एफसीएम इंजेक्शन की सुविधा रायबरेली : गर्भावस्था के आठवें महीने में हीमोग्लोबिन छह ग्राम प्रति डेसीलीटर पहुंचने के बाद कुसुमा देवी (बदला हुआ नाम) को लगातार कमजोरी, थकान और हाथ-पैरों में झुनझुनी की शिकायत रहती थी। आयरन की गोलियां अनुकूल न लगने के कारण वह उनका नियमित सेवन भी नहीं कर पा रही थीं। ऐसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों की सलाह से उन्हें एफसीएम (फेरिक कार्बोक्सीमाल्टोज) इंजेक्शन लगाया गया। करीब एक माह बाद हुई जांच में उनका हीमोग्लोबिन बढ़कर 12 ग्राम प्रति डेसीलीटर हो गया। इसके बाद पांच सितंबर को उनका सामान्य प्रसव हुआ और उन्होंने 2.8 किलोग्राम वजन के स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। कुसुमा देवी का यह मामला रायबरेली में एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं के प्रबंधन के लिए शुरू की गई एफसीएम सुविधा के परिणामों का एक उदाहरण है। जनपद में मार्च 2026 से गंभीर एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं के लिए एफसीएम इंजेक्शन की सुविधा शुरू की गई है। अब तक 800 गर्भवती महिलाओं को इसका लाभ मिल चुका है। इंजेक्शन लगने के करीब एक माह बाद कराई गई। हीमोग्लोबिन जांच में महिलाओं के हीमोग्लोबिन स्तर में सुधार दर्ज किया गया। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डी.एस. अस्थाना के अनुसार, एफसीएम इंजेक्शन प्राप्त करने वाली सभी 800 गर्भवती महिलाओं की एक माह बाद दोबारा हीमोग्लोबिन जांच कराई गई। इन गर्भवती महिलाओं में इंजेक्शन से पहले हीमोग्लोबिन का औसत स्तर 7.8 ग्राम प्रति डेसीलीटर था, जो उपचार के बाद बढ़कर लगभग 10 ग्राम प्रति डेसीलीटर हो गया। अब तक एफसीएम लगाए जाने के बाद किसी भी तरह के प्रतिकूल प्रभाव का कोई मामला सामने नहीं आया है। रोहनिया क्षेत्र के छिपिया गांव निवासी कुसुमा देवी को गर्भावस्था के दौरान पहले से आयरन-फोलिक एसिड और कैल्शियम की दवाएं दी जा रही थीं। उन्हें आयरन युक्त एवं पौष्टिक आहार लेने की सलाह भी दी गई थी। गांव की आशा कार्यकर्ता नीलम देवी बताती हैं कि 24 जुलाई को गर्भावस्था के आठवें महीने में जांच के दौरान कुसुमा देवी का हीमोग्लोबिन छह ग्राम प्रति डेसीलीटर पाया गया। उन्हें पेट में दर्द, कमजोरी, थकान, हाथ-पैरों में झुनझुनी और सूजन की शिकायत भी थी। स्थिति को देखते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें एफसीएम इंजेक्शन लगाया गया। नीलम देवी के अनुसार, इंजेक्शन लगाने के बाद कुसुमा देवी को किसी तरह की परेशानी या प्रतिकूल प्रभाव नहीं हुआ। करीब एक माह बाद हुई जांच में उनके हीमोग्लोबिन में सुधार पाया गया। स्वास्थ्य में सुधार के बाद पांच सितंबर को उनका सामान्य प्रसव हुआ। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान एनीमिया मां और गर्भस्थ शिशु, दोनों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती हो सकता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं में समय पर एनीमिया की पहचान, नियमित हीमोग्लोबिन जांच और आवश्यकता के अनुसार उपचार बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि गंभीर एनीमिया से पीड़ित और जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं के लिए एफसीएम इंजेक्शन की सुविधा शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच कर एनीमिया की पहचान की जाए और उन्हें आवश्यकता के अनुसार उपचार उपलब्ध कराया जाए, ताकि प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं को कम किया जा सके और मां एवं नवजात, दोनों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहे।1
- रायबरेली: ऊँचाहार क्षेत्र में जर्जर सड़कों का जाल, जानलेवा गड्ढों में तब्दील हुई मलकाना-पुरवारा एनटीपीसी गंदा नाला मार्ग रायबरेली: ऊँचाहार क्षेत्र में जर्जर सड़कों का जाल, जानलेवा गड्ढों में तब्दील हुई मलकाना-पुरवारा एनटीपीसी गंदा नाला मार्ग रायबरेली के ऊँचाहार विकास क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बदहाल सड़कों ने आम जनजीवन को संकट में डाल दिया है। मलकाना से पुरवारा नाले की पटरी से जाने वाली यह सिंगल सड़क इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। मूसलाधार बारिश ने सड़क की कमर तोड़ दी है, जिससे डामर उखड़ चुका है और जगह-जगह खतरनाक एवं गहरे गड्ढे बन गए हैं। सड़क के दोनों तरफ फैले जंगली बबूलों और झाड़ियों ने मार्ग को और अधिक संकीर्ण व खतरनाक बना दिया है। इस मार्ग से रोजाना दर्जनों गांवों के लोग, किसान और आसपास के विद्यालयों में पढ़ने वाले सैकड़ों अबोध बच्चे आवागमन करते हैं। सड़क पर बने ये गड्ढे जलभराव के कारण दिखाई नहीं देते, जिससे आए दिन दोपहिया वाहन चालक और स्कूली बच्चे फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक हमेशा सहमे रहते हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन सिवाय आश्वासनों के कुछ नहीं मिला। क्या प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी के इंतजार में बैठा है? क्या सड़क पर किसी की जान जाने के बाद ही नींद से जागेगा महकमा? क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से पुरजोर मांग की है कि जल्द से जल्द इस मार्ग की मरम्मत कराई जाए, जिससे संभावित हादसों को टाला जा सके और आम जनता को राहत मिल सके।1
- Shailendra Gupta jansewak unchahar raebareli uttar pradesh1
- ऊंचाहार में डॉ. मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में पंडित प्रदीप मिश्रा जी का भव्य स्वागत, 11 सितंबर से शुरू होगी शिवमहापुराण कथा,,,, ऊंचाहार (रायबरेली): रायबरेली के लोकप्रिय नेता और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे विकास कार्यों के साथ-साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना को सशक्त करने में भी सदैव अग्रणी रहते हैं। डॉ. पांडेय के नेतृत्व में प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का ऊंचाहार के न्यू बटोही के समीप भव्य एवं अभूतपूर्व स्वागत किया गया, जिससे संपूर्ण क्षेत्र भक्ति और उत्साह के रंग में सराबोर हो गया। कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय की दूरदर्शिता और सनातन धर्म के प्रति अटूट आस्था के फलस्वरूप ऊंचाहार की पावन धरा पर संगीतमय शिवमहापुराण कथा का अलौकिक आयोजन संभव हो सका है। यह विशाल समागम ऊंचाहार स्थित चड़रई चौराहा टोल प्लाजा के पास बने भव्य कथा स्थल पर आयोजित किया जा रहा है, जो 11 सितंबर से 17 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु महाराज जी के मुखारविंद से कथा का रसपान करेंगे। महाराज जी के आगमन पर ढोल-नगाड़ों की गूंज, पुष्प वर्षा और 'हर-हर महादेव' के जयघोष के बीच डॉ. पांडेय ने पंडित प्रदीप मिश्रा जी का माल्यार्पण कर भावभीना स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस ऐतिहासिक स्वागत समारोह में कैबिनेट मंत्री के साथ निगोहां प्रधान व ऊंचाहार मंत्री प्रतिनिधि आशीष तिवारी, भाजपा नेता अभिलाषा चंद्र कौशल, समाजसेवी जितेंद्र यादव, अरुण पांडेय, अरुण सिंह (बाबा), शिवपूजन, गोलू भदौरिया, प्रशांत सिंह, अशोक मिश्रा, लाला चंद कौशल, मनीष कौशल और कमरेश यादव सहित सैकड़ों समर्थक व स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने महाराज जी का फूल-मालाओं से स्वागत कर आशीर्वाद लिया। इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में सनातन संस्कृति और शिवभक्ति की अविरल धारा बह रही है।1
- एडीजी एवं आईजी जोन लखनऊ ने शिवपुराण कथा स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के दिए निर्देश एडीजी एवं आईजी जोन लखनऊ ने शिवपुराण कथा स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के दिए निर्देश रायबरेली। दिनांक 11 सितंबर से 17 सितंबर तक जनपद की ऊंचाहार विधानसभा में प्रदेश सरकार के कैबिनेट एवं खाद्य रसद मंत्री मनोज कुमार पांडे के द्वारा आयोजित की जा रही शिव महापुराण महाकथा को दृष्टिगत रखते हुए बृहस्पतिवार को एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार एवं आईजी लखनऊ जोन किरण यस ने शिव पुराण कथा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद जिला अधिकारी रायबरेली सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार को कथा के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करने के निर्देश दिए। साथ ही साथ उन्होंने पूरे कथा पंडाल स्थल का बारीकी से अवलोकन भी किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे सहित अन्य विभागों के प्रमुख अधिकारी व शिव भक्त मौजूद रहे।4
- राजा गौरक्षक और अंशुमान सिंह भवरेश्वर मंदिर के पास नदी में गिर रहे गंदे नाले के पानी को बंद कराने की मांग, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन मोहनलालगंज, लखनऊ। श्री भवरेश्वर मंदिर के समीप नदी में नाले का गंदा पानी गिराए जाने को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी है। मामले को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर नदी में गिर रहे नाले के गंदे पानी को तत्काल बंद कराने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि लगातार गंदा पानी नदी में जाने से नदी का जल प्रदूषित हो रहा है। साथ ही मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था भी प्रभावित हो रही है। ज्ञापन देने वालों ने प्रशासन से नाले के गंदे पानी को नदी में गिरने से स्थायी रूप से रोकने की मांग की है। साथ ही मांग की गई है कि 10 दिनों के भीतर कार्रवाई की लिखित जानकारी उपलब्ध कराई जाए। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि 10 दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ या संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो भवरेश्वर मंदिर के उसी स्थान पर शांतिपूर्ण भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। अब देखना होगा कि प्रशासन नदी प्रदूषण और श्रद्धालुओं से जुड़े इस मामले में कितनी जल्द कार्रवाई करता है।1
- जनपद रायबरेली में सीडीओ की अध्यक्षता में माध्यमिक शिक्षा एवं लघु सिंचाई विभाग की योजनाओं की समीक्षा रायबरेली : मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अवसंरचनात्मक संबंधी कार्यों एवं लघु सिंचाई विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा तथा प्रगति में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए। इसी क्रम में लघु सिंचाई विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी लेते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने तथा शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग महिपाल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, सहायक अभियंता लघु सिंचाई पंकज राय, एकता त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।1