*दौसा में दूसरे राज्य की पुलिस ने दबोचे हिट एंड रन के आरोपी, स्थानीय पुलिस को घंटों भनक तक नहीं* *गुरुग्राम क्राइम ब्रांच ने भांडारेज इंटरचेंज से कल्याण बैंसला और लवनीश गुर्जर को पकड़ा, सदर थाने में आमद कराने पहुंचे तो सामने आया मामला* दौसा। गुरुग्राम में लेडी बाइकर को कार से टक्कर मारकर फरार हुए हरियाणा निवासी दो आरोपियों को गुरुग्राम क्राइम ब्रांच ने दौसा से गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई दौसा सदर थाना क्षेत्र में हुई, लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि दूसरे राज्य की पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ लिए जाने के बावजूद स्थानीय पुलिस को कई घंटे तक इसकी जानकारी नहीं रही। मामला उस समय सामने आया, जब गुरुग्राम पुलिस दोनों आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत आमद दर्ज कराने सदर थाने लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार गुरुग्राम क्राइम ब्रांच ने आगरा रोड स्थित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के भांडारेज इंटरचेंज के पास से कल्याण बैंसला और लवनीश गुर्जर को पकड़ा। दोनों वारदात के बाद दौसा पहुंचे थे और मेहंदीपुर बालाजी में ठहरे हुए थे। गुरुग्राम पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद सदर थाने लाई, जहां आमद दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद दोनों को गुरुग्राम ले जाया गया। *मीडिया के सवालों पर पुलिस बोली—‘जानकारी में नहीं है’* दूसरे राज्य की पुलिस द्वारा दौसा में आकर दो आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने के बावजूद स्थानीय पुलिस की जानकारी सामने नहीं आना सवालों के घेरे में है। मीडिया द्वारा जब अधिकारियों से मामले की जानकारी मांगी गई तो अधिकारियों की ओर से कहा गया कि ‘जानकारी में नहीं है।’ ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर दूसरे राज्य की पुलिस सदर थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर ले गई और स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी क्यों नहीं हुई। यदि गुरुग्राम पुलिस आरोपियों को आमद दर्ज कराने सदर थाने नहीं लाती तो क्या दौसा पुलिस को इस कार्रवाई का पता चलता? इस पूरे घटनाक्रम ने स्थानीय पुलिस की सतर्कता और सूचना तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं। *गोल्फ कोर्स रोड पर लेडी बाइकर को मारी थी टक्कर* मामला गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड का है, जहां 13 सितंबर को स्पोर्ट्स बाइक सवार युवती शिवानी चौहान उर्फ सिया को कार से टक्कर मारने का आरोप है। आरोप है कि कार सवार युवकों ने पहले बाइक के पास आकर अभद्र इशारे किए और बाइक रोकने का प्रयास किया। बाइक नहीं रोकने पर कार ने लेन बदलते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सिया सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गईं। राइडिंग गियर के कारण उनकी जान बच सकी। घटना बाइक में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने एफआईआर में बीएनएस की धारा 109 के तहत हत्या के प्रयास का प्रावधान भी जोड़ा है। *फरारी में मदद करने के आरोप में दो अन्य गिरफ्तार* सदर थाना प्रभारी युधिष्ठिर के अनुसार गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद कल्याण बैंसला को उसका दोस्त निंदर पलवल लेकर गया था, जबकि प्रमोद पर उसे टिकरी गुर्जर गांव से फरार कराने में मदद करने का आरोप है। गुरुग्राम पुलिस दोनों को भी गिरफ्तार कर चुकी है। *पीड़िता ने वीडियो को बताया अहम सबूत* घायल लेडी बाइकर शिवानी चौहान उर्फ सिया दिल्ली की फैशन डिजाइनर हैं। वह वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर दिल्ली के कालकाजी से नगर निगम चुनाव भी लड़ चुकी हैं। सिया ने आरोप लगाया कि कार सवार युवक नशे में थे और उन्होंने जानबूझकर उनकी बाइक को टक्कर मारी। आरोपी की ओर से यह दावा किए जाने पर कि उसे पता नहीं था कि बाइक पर लड़की सवार थी, सिया ने घटना के वीडियो का हवाला देते हुए सवाल उठाया। उनका कहना है कि बाइक सवार की लंबी चोटी वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि टक्कर मारने के बाद आरोपी यह देखने के लिए भी नहीं रुके कि वह जिंदा हैं या नहीं। *कबड्डी खिलाड़ी है मुख्य आरोपी, चलाता था जिम* मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला पलवल के टिकरी गुर्जर गांव का रहने वाला बताया गया है। वह किसान परिवार से है और उसके पिता गांव के नंबरदार रह चुके हैं। कल्याण शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार वह 12वीं कक्षा से कबड्डी खेलता रहा है और स्टेट व नेशनल स्तर पर भी प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका है। कल्याण ने वर्ष 2020 में पलवल में KBT जिम शुरू किया था। जिम का मासिक किराया करीब 65 हजार रुपये बताया गया है। किराया बकाया होने के कारण करीब दो महीने पहले मकान मालिक ने जिम पर ताला लगा दिया था। बकाया राशि चुकाने के बाद 17 सितंबर से जिम दोबारा शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन इससे पहले ही गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

- किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, स्वच्छता प्रबंधन दी जानकारी *किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन* लालसोट । शहर की पीएम श्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में किशोरी सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की समस्त छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के द्वारा भागीदारी निभाई निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता ,आशु भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। विद्यालय की व्याख्याता सुनीता योगी एवं संतरा मीणा ने छात्राओं को महावारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन की जानकारी एवं सावधानियाँ के बारे में बताया, साथ ही सेनेटरी नैपकिन ,अतिरिक्त अंतर्वस्त्र सुरक्षित निपटान के लिए डिस्पोजल पेपर बैग एवं साबुन और हैंड सेनीटाइजर आदि सुविधाओं की विद्यालय में उपलब्धता के बारे में बताया। इस अवसर पर व्याख्याता संजू गुप्ता, सपना खंडेलवाल , वनिता देवेश ,मंजू सैनी, ज्योति शर्मा आदि महिला शिक्षिकाए उपस्थिति रही।4
- शाहजहांनपुरा में युवाओं ने रोपे 100 पौधे, खलकाई माता रोड को हराभरा बनाने की पहल शाहजहांनपुरा में युवाओं का वृक्षारोपण अभियान उपखंड के शाहजहांनपुरा गांव के युवाओं ने श्रमदान कर खलकाई माता रोड पर फलदार व छायादार पेड़ लगाने का अभियान शुरू किया। करीब 1 किलोमीटर में 150 पेड़ लगाने का लक्ष्य है। वहीं ठाकुर जी मंदिर परिसर में 50 फूलदार, फलदार व सजावटी पौधे लगाए गए। सड़क को सुंदर और पर्यावरण को सुरक्षित बनाने की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की।2
- UGC रोल 🔙 सवाल से विचलित होकर कुर्सी छोड़ भागी पूर्व सांसद रीती पाठक सहित कई भाजपा नेता? #सिंगरौली1
- राष्ट्रीय सेवा योजना का तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू महाविद्यालय के प्राचार्य देशराज वर्मा जी के द्वारा सरस्वती माता का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया राजगढ़। राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना अभिमुखीकरण कार्यक्रम का तीन दिवसीय कार्यक्रम 15 से 17 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। 15 सितंबर को अभिमुखीकरण कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य देशराज वर्मा जी के द्वारा सरस्वती माता का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। विशेष अतिथियों का स्वागत एन एस एस प्रभारी मनीषा मीना द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के शुभारंभ में एन एस एस लक्ष्य गीत गाया गया। मंच का संचालन डॉ ललित मोहन वर्मा जी द्वारा किया गया। डॉ संजय बमनावत द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के पिछले वर्ष वार्षिक प्रतिवेदन का विवरण दिया गया एवं गत वर्ष में कराई गई गतिविधियों के बारे में विस्तृत बताया गया। आगामी वर्ष में महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा आयोजित किए जाने वाले गतिविधियों के बारे मे बताया गया। विशेष अतिथि डॉ पीएम मीना द्वारा बच्चों को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में बताया एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को कैसे कम करे साथ ही साथ लोगो में अपने कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होने का संदेश दिया।। डॉ जगजीत कविया द्वारा भी एन एस एस के विभिन्न कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भाग लेने के लिए संदेश दिया।। इसी अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देशराज वर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों के संचालन में विद्यार्थियों को प्रेरित किया एवं देश के प्रति कर्तव्यनिष्ट एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जागृत किया।एन एस एस के मोटो से स्वयं से पहले आप के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थी एवं सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में NSS प्रभारी मनीषा मीना द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान करवाया गया।3
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | JUST JAIPUR LIVE 24×7 🚨 🛑 ओवरलोडिंग बन सकती है बड़े हादसे की वजह! 🚛 पिकअप वाहन चालकों से विनम्र निवेदन 🙏 सरिया या अन्य सामान को क्षमता से अधिक और असुरक्षित तरीके से लोड करके सड़क पर न चलें। ⚠️ बाहर निकला हुआ या असंतुलित सरिया किसी भी राहगीर, बाइक सवार या दूसरे वाहन चालक के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। एक छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। 👮 पुलिस एवं प्रशासन से भी विनम्र निवेदन है कि ऐसे वाहनों की जांच कर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार तुरंत कार्रवाई की जाए। 📢 सुरक्षित चलें, सुरक्षित पहुंचें। ❤️ ड्राइवर भाइयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता। 🔥 JUST JAIPUR LIVE 24×7 📰 हर खबर सबसे पहले | हर खबर सबसे तेज1
- चोंमू जयपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने सवारियों से भरे मैजिक टेंपो को मारी टक्कर,हादसे के बाद हाईवे पर मची चीख-पुकार चोंमू जयपुर नेशनल हाईवे पर हरमाड़ा थाना इलाके के मंगल बेला गार्डन के पास तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से सवारियों से भरे मैजिक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और टेंपो में सवार कई लोग घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत करते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारू करवाया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।1
- ‘पार्षद चुनाव में PM मोदी का शुभकामना संदेश पहली बार देखने को मिला’—महिपाल मकराणा #bhajanlalsharmacm #citycablenewsjaipur #महिपालमकराणा #PMModi #नरेंद्रमोदी #पार्षदचुनाव #नगरनिकायचुनाव #राजस्थानराजनीति #जयपुर #चुनाव20261
- राजगढ़ नगर पालिका चुनाव में निर्दलीयों का दबदबा, 40 में से 31 वार्ड जीते राजगढ़ नगर पालिका निकाय चुनाव 2026 के नतीजों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने 31 वार्डों में जीत दर्ज कर भाजपा और कांग्रेस दोनों को बड़ा झटका दिया। भाजपा को 6 और कांग्रेस को 3 सीटें मिलीं। 83.84% मतदान के बाद सोमवार को राजकीय महाविद्यालय में 40 वार्डों की मतगणना पूरी हुई। वार्ड नंबर 34 का परिणाम लॉटरी के जरिए तय किया गया। भाजपा और कांग्रेस को बहुमत नहीं मिलने के बाद अब बोर्ड गठन में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका सबसे अहम हो गई है। नतीजों के साथ ही राजनीतिक जोड़-तोड़ की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। 🗳️ राजगढ़ नगर पालिका चुनाव 2026 📍 अलवर, राजस्थान 📋 वार्डवार विजेता एवं प्राप्त मत ━━━━━━━━━━━━━━ वार्ड 01 👤 विजेता: सरोज 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 313 वार्ड 02 👤 विजेता: रविन्द्र सिंह नरुका 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 147 वार्ड 03 👤 विजेता: अमर सिंह बैरवा 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 447 वार्ड 04 👤 विजेता: राजेश कुमार सैनी 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 299 वार्ड 05 👤 विजेता: पूजा सैनी 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 204 वार्ड 06 👤 विजेता: दुर्गेश मीना 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 224 वार्ड 07 👤 विजेता: अशोक कुमार शर्मा 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 241 वार्ड 08 👤 विजेता: सरोज सैनी 🏷️ पार्टी: भाजपा 🗳️ प्राप्त मत: 216 वार्ड 09 👤 विजेता: सर्वेश कुमार सैनी 🏷️ पार्टी: भाजपा 🗳️ प्राप्त मत: 221 वार्ड 10 👤 विजेता: वीरवती देवी सैनी 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 131 वार्ड 11 👤 विजेता: चिरंजीलाल 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 137 वार्ड 12 👤 विजेता: अजय कुमार सैनी 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 121 वार्ड 13 👤 विजेता: दीपचन्द 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 181 वार्ड 14 👤 विजेता: पुष्पा 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 237 वार्ड 15 👤 विजेता: राजेश कुमार शर्मा 🏷️ पार्टी: भाजपा 🗳️ प्राप्त मत: 79 वार्ड 16 👤 विजेता: राजकुमार सैनी 🏷️ पार्टी: कांग्रेस 🗳️ प्राप्त मत: 235 वार्ड 17 👤 विजेता: धर्म चन्द सैनी 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 667 वार्ड 18 👤 विजेता: मंजू देवी 🏷️ पार्टी: भाजपा 🗳️ प्राप्त मत: 496 वार्ड 19 👤 विजेता: सतीश कुमार महावर 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 145 वार्ड 20 👤 विजेता: ओमप्रकाश 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 179 वार्ड 21 👤 विजेता: अंजू बाला सैनी 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 112 वार्ड 22 👤 विजेता: गीता देवी 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 163 वार्ड 23 👤 विजेता: सपना परेवा 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 179 वार्ड 24 👤 विजेता: मनोज कुमार टेलर 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 239 वार्ड 25 👤 विजेता: कैलाश चन्द 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 192 वार्ड 26 👤 विजेता: राजीव 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 310 वार्ड 27 👤 विजेता: मनीषा 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 123 वार्ड 28 👤 विजेता: मंजू 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 110 वार्ड 29 👤 विजेता: संतोष देवी 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 152 वार्ड 30 👤 विजेता: सोनू सैनी 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 252 वार्ड 31 👤 विजेता: जितेन्द्र कुमार दुहारिया 🏷️ पार्टी: कांग्रेस 🗳️ प्राप्त मत: 237 वार्ड 32 👤 विजेता: कन्हैया लाल सैनी 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 141 वार्ड 33 👤 विजेता: अशोक कुमार सैनी 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 348 वार्ड 34 👤 विजेता: लाल चन्द मीना 🏷️ पार्टी: कांग्रेस 🗳️ प्राप्त मत: 111 वार्ड 35 👤 विजेता: रेखा देवी 🏷️ पार्टी: भाजपा 🗳️ प्राप्त मत: 110 वार्ड 36 👤 विजेता: संजय शर्मा 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 251 वार्ड 37 👤 विजेता: राकेश कुमार 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 165 वार्ड 38 👤 विजेता: घनश्याम पवार 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 130 वार्ड 39 👤 विजेता: अनिल कुमार गुप्ता 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 198 वार्ड 40 👤 विजेता: अन्जू 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 172 ━━━━━━━━━━━━━━ 📊 पार्टीवार परिणाम 🔵 निर्दलीय — 31 सीट 🟠 भाजपा — 6 सीट 🔵 कांग्रेस — 3 सीट कुल — 40 वार्ड4