Shuru
Apke Nagar Ki App…
इथेनॉल के खिलाफ सड़क पर केजरीवाल क्या है पूरा बवाल जानिए इस खबर में
EXIT NEWS
इथेनॉल के खिलाफ सड़क पर केजरीवाल क्या है पूरा बवाल जानिए इस खबर में
More news from Rajasthan and nearby areas
- 10 व 11 अगस्त को दौसा में दिव्यांगजन चिन्हीकरण शिविर आयोजित होंगे 10 व 11 अगस्त को दौसा में दिव्यांगजन चिन्हीकरण शिविर आयोजित होंगे दौसा, 6 अगस्त। विशेष योग्यजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार के निर्देशानुसार 10 व 11 अगस्त को पंचायत समिति सभागार दौसा में जिला स्तरीय दिव्यांगजन चिन्हीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में पात्र दिव्यांगजनों का पंजीकरण एवं चिन्हीकरण कर उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इसके बाद 11 व 12 अगस्त को सिकंदरा में ब्लॉक स्तरीय तथा 14 अगस्त को ग्राम पंचायत देवरी में पंचायत स्तरीय चिन्हीकरण शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने पात्र विशेष योग्यजनों से निर्धारित तिथियों पर शिविर में पहुंचकर पंजीकरण कराने की अपील की है, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।1
- मानवता की मिसाल: दुर्घटना में घायल मां-बेटे के लिए मसीहा बने पत्रकार शुभम तिवारी हिंडौन सिटी जहां एक तरफ सड़क हादसों के दौरान लोग अक्सर तमाशबीन बनकर निकल जाते हैं या केवल वीडियो बनाने में व्यस्त रहते हैं, वहीं हिंडौन में मानवता और जिम्मेदारी को जीवंत करने वाली एक मिसाल सामने आई है। शहर के पत्रकार शुभम तिवारी ने अपनी त्वरित सूझबूझ और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल हुई एक महिला और उनके बेटे को समय पर जिला अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई। बताया जा रहा है कि हिंडौन-करौली मार्ग स्थित फुलवाडा के पास गुरुवार शाम बाइक से जा रहे खंडीप निवासी कला बाई व उनका बेटा रेखम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि दोनों सड़क किनारे दर्द से कराह रहे थे और उन्हें तत्काल इलाज की सख्त जरूरत थी। उसी दौरान वहां से गुजर रहे पत्रकार शुभम तिवारी ने स्थिति की गंभीरता को तुरंत समझा। बिना एक पल की देरी किए, उन्होंने अपनी गाड़ी की मदद से घायलों को सीधे जिला अस्पताल हिंडौन पहुंचाया। अस्पताल पहुंचकर पत्रकार शुभम तिवारी ने डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को स्थिति से अवगत कराया, जिसके बाद तुरंत घायलों का उपचार शुरू हो सका। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों घायलों को जयपुर रेफर किया है। पत्रकारिता के साथ सामाजिक सरोकार की मिसाल: पत्रकारिता का मूल धर्म समाज को जागरूक करना और पीड़ित की आवाज बनना है, लेकिन शुभम तिवारी ने अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों से आगे बढ़कर सामाजिक सरोकार का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है।3
- अधिवक्ता न्यायालय परिसर में एकत्रित हुए और अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया राजगढ़ में एसडीओ कोर्ट की कार्यप्रणाली के विरोध में अभिभाषक मंडल का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार के दसवें दिन भी अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन जारी रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता न्यायालय परिसर में एकत्रित हुए और अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया। अभिभाषक मंडल के अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा व सचिव बलराम शर्मा ने बताया कि एसडीओ कोर्ट की कार्यप्रणाली से अधिवक्ताओं एवं आम पक्षकारों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर पिछले 10 दिनों से उपखंड न्यायालय के कार्य का बहिष्कार किया हुआ है तथा 5 अगस्त से क्रमिक अनशन जारी है जिसमें आज क्रमिक अनशन के दूसरे दिन एडवोकेट हजारीलाल मीणा, धर्मेंद्र जैसावत, पुनीत शर्मा, कैलाश वर्मा, सुरेंद्र गुरु ,राजकुमार चौहान, मदन मोहन शर्मा, शंकर सैनी, विजय मीणा एवं शोभित पालीवाल सहित क्रमिक अनशन पर बैठे ।जब तक उनकी मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक कार्य बहिष्कार और क्रमिक अनशन जारी रहेगा। वहीं, लगातार दस दिनों से न्यायिक कार्य प्रभावित होने के कारण कई मामलों की सुनवाई भी प्रभावित हुई है, जिससे पक्षकारों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं ने प्रशासन से जल्द सकारात्मक पहल करते हुए समस्या का समाधान निकालने की मांग की है। अब सभी की निगाहें प्रशासन और अभिभाषक मंडल के बीच होने वाली संभावित वार्ता पर टिकी हैं। देखना होगा कि यह गतिरोध कब समाप्त होता है और न्यायिक कार्य सामान्य रूप से कब शुरू हो पाता है।4
- नगरफोर्ट। जेल रवाना होने से पहले नरेश मीणा ने समर्थकों के नाम भावुक संदेश दिया। नगरफोर्ट। जेल रवाना होने से पहले नरेश मीणा ने समर्थकों के नाम भावुक संदेश दिया।1
- नरेश मीणा ने कहा कि 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर मेरी रिहा की मांग नहीं करे और पूर्व अंता mla कवर लाल मीणा की रिहाई की मांग जरूर करें। इंकलाब जिंदाबाद 👋🏻👋🏻1
- सपा के विधायक की बोलती बंद की छात्रों ने: जाने क्या है पूरा मामला1
- दौसा में 7 अगस्त को चूड़ियावास में जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल दौसा, 6 अगस्त। आमजन की समस्याओं के स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में 7 अगस्त को पंचायत समिति नांगल राजावतान की ग्राम पंचायत चूड़ियावास में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। सहायक निदेशक लोक सेवाएं मनीषा रेशम ने बताया कि रात्रि चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में उनके त्वरित निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 7 अगस्त को पंचायत समिति नांगल राजावतान की ग्राम पंचायत चूड़ियावास, 12 अगस्त को पंचायत समिति बांदीकुई की ग्राम पंचायत झूपड़ीन तथा 14 अगस्त को पंचायत समिति मंडावर की ग्राम पंचायत बनावड़ में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित की जाएगी।1
- आठ वें दिन समाप्त हुआ समाजसेवी का अनशन, हिण्डोन नगर परिषद व प्रशासन ने मानीं सभी 8 प्रमुख मांगें श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्रहलाद राय टाक ने वीडियो कॉल पर दिया ठोस आश्वासन SDM अमन चौधरी, कमिश्नर, तहसीलदार व कनिष्ठ अभियंताओं की उपस्थिति में तैयार हुआ लिखित समझौता पत्र मंडावरा रोड के जलभराव का 3 महीने में स्थायी समाधान करने तथा नालियों-सफाई व्यवस्था को लेकर बनी सहमति जिला अस्पताल के ICU वॉर्ड में सर्वसमाज और मीडिया कर्मियों की उपस्थिति में जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन हिंडौन सिटी। नगर परिषद की तानाशाही, प्रशासनिक भ्रष्टाचार और मंडावरा रोड के सीवर-नाला निर्माण की मांग को लेकर पिछले 8 दिनों से अस्पताल के आईसीयू (ICU) वॉर्ड में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे समाजसेवी विष्णु प्रजापति ने आज गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे प्रशासन के साथ हुए ऐतिहासिक लिखित समझौते के बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया। राज्य सरकार व बोर्ड अध्यक्ष का सीधा हस्तक्षेप: अनशन स्थल पर पहुँचे उपखंड अधिकारी (SDM) अमन चौधरी ने श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद राय टाक जी (राज्य मंत्री दर्जा, राजस्थान सरकार) से अनशनरत विष्णु प्रजापति की वीडियो कॉल पर सीधी वार्ता करवाई। बोर्ड अध्यक्ष ने जनहित के इस संघर्ष की सराहना करते हुए राज्य सरकार की ओर से समस्याओं के त्वरित निस्तारण का ठोस आश्वासन दिया। प्रशासनिक सहमति व लिखित समझौते के मुख्य 8 बिन्दु: अनशन स्थल पर मौजूद नगर परिषद कमिश्नर दिलीप शर्मा, हिंडौन तहसीलदार सीमा बघेल, कनिष्ठ अभियंता मुकेश मीणा, कनिष्ठ अभियंता राजीव धाकड़ एवं एसआई सोहन सिंह की मौजूदगी में नगर परिषद द्वारा निम्नलिखित 8 प्रमुख मांगों पर लिखित सहमति व्यक्त की गई: सफाई प्रक्रिया: गोपाल टॉकीज से बाईपास चौराहे तक नालियों एवं डिवाइडर के दोनों तरफ की सफाई का कार्य। मरम्मत कार्य: सड़कों के डिवाइडर एवं गड्डों की त्वरित मरम्मत। नाली परस्पर जुड़ाव: मंडावरा रोड की दोनों तरफ की नालियों को आपस में जोड़ना। रोड लाइट्स: मंडावरा रोड एवं उससे जुड़ी सभी कॉलोनियों में आवश्यकतानुसार रोड लाइट्स लगाना। पैचवर्क: अस्पताल रोड सहित शहर के अन्य आवश्यक मार्गों पर पैचवर्क का कार्य। नाला सफाई: मशीन पार्क से शीतला चौराहा होते हुए खटीक पाड़ा तक नालियों की पूर्ण सफाई। सफाई एवं पैचवर्क: पूरे शहर के मुख्य स्थानों पर सफाई व पैचवर्क कार्य। जलभराव का स्थायी समाधान: मंडावरा रोड पर जलभराव की गंभीर समस्या का आगामी 3 महीने के भीतर स्थायी निस्तारण किया जाएगा। सर्वसमाज व मीडिया की उपस्थिति में टूटा अनशन: लिखित आदेश एवं प्रशासनिक सहमति बनने के बाद जिला अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में उपस्थित प्रजापत समाज बंधुओं, सर्वसमाज के नागरिकों और समस्त प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों की मौजूदगी में विष्णु प्रजापति को जूस पिलाकर 8वें दिन अनशन समाप्त कराया गया। "सत्य और स्वाभिमान की जीत:" अनशन समाप्त होने के बाद समाजसेवी विष्णु प्रजापति ने कहा— "यह जीत मेरी नहीं, बल्कि पूरे हिंडौन शहर, प्रजापत समाज और 36 कौम के अटूट विश्वास की जीत है। प्रशासन ने 3 महीने में जलभराव के स्थायी समाधान का लिखित वादा किया है, जिसे तय समय में पूरा कराना हमारी प्राथमिकता रहेगी।" मंडावरा रोड पर जलभराव की गंभीर समस्या का आगामी 3 महीने के भीतर स्थायी निस्तारण किया जाएगा। सर्वसमाज व मीडिया की उपस्थिति में टूटा अनशन:3
- मानवता सबसे बड़ा धर्म: पत्रकार शुभम तिवारी ने निभाई इंसानियत की मिसाल हिंडौन सिटी। हिंडौन-करौली मार्ग पर फुलवाड़ा गांव के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुए मां-बेटे की मदद कर पत्रकार शुभम तिवारी ने मानवता का परिचय दिया। बताया जा रहा है कि बाइक से जा रहे मां-बेटे सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके से गुजर रहे पत्रकार शुभम तिवारी ने बिना समय गंवाए दोनों घायलों को अपनी निजी गाड़ी में बैठाकर जिला अस्पताल हिंडौन पहुंचाया और तत्काल भर्ती कराया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जयपुर रेफर कर दिया। दुर्घटना के समय जब हर मिनट कीमती था, तब पत्रकार शुभम तिवारी की तत्परता ने इंसानियत की एक मिसाल पेश की। ऐसे समय में की गई मदद किसी की जिंदगी बचाने में अहम साबित हो सकती है। घायल कला बाई पत्नी लक्ष्मण , रेखम पुत्र लक्ष्मण निवासी खंडीप अपनी गाड़ी से हिंडौन से खंडीप अपने गांव जा रहे थे तभी गाड़ी फिसल गई और उनका एक्सीडेंट हो गया था उन्हें तुरंत शुभम तिवाड़ी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और उनके इलाज के लिए भर्ती कराया। हिंडौन से खंडीप जा रहे मां बेटे का हुआ एक्सीडेंट पत्रकार शुभम तिवाड़ी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे3