श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा कहलगांव. प्रखंड के चन्नों में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई.शोभा यात्रा खोजवा पोखर से प्रारंभ होकर कथा स्थल तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया. यात्रा के दौरान सौभाग्यवती स्त्रियां, कुंवारी कन्याओं ने संतोष मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरकर अपनी धार्मिक आस्था का प्रदर्शन किया.इस दौरान वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया. कथावाचक महेश ब्रजवासी के द्वारा प्रतिदिन प्रातः और सायं दो पालियों में कथा की जाएगी. संध्या सत्र में कथावाचक ने श्रीमद्भागवत महापुराण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह ग्रंथ समस्त वेद, वेदांत और उपनिषदों का सार है.यह आध्यात्मिक ज्ञान का अद्वितीय स्रोत है, जो मनुष्य को सत्य स्वरूप का अनुभव कराता है. सफल संचालन में यजमान गौरव, पंचानंद पंचम सहित अन्य ग्रामीण सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं.
श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा कहलगांव. प्रखंड के चन्नों में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई.शोभा यात्रा खोजवा पोखर से प्रारंभ होकर कथा स्थल तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया. यात्रा के दौरान सौभाग्यवती स्त्रियां, कुंवारी कन्याओं ने संतोष मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरकर अपनी धार्मिक आस्था का प्रदर्शन किया.इस दौरान वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो
गया. कथावाचक महेश ब्रजवासी के द्वारा प्रतिदिन प्रातः और सायं दो पालियों में कथा की जाएगी. संध्या सत्र में कथावाचक ने श्रीमद्भागवत महापुराण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह ग्रंथ समस्त वेद, वेदांत और उपनिषदों का सार है.यह आध्यात्मिक ज्ञान का अद्वितीय स्रोत है, जो मनुष्य को सत्य स्वरूप का अनुभव कराता है. सफल संचालन में यजमान गौरव, पंचानंद पंचम सहित अन्य ग्रामीण सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं.
- झारखंड के गोड्डा जिले के मेहरमा में एक सरकारी स्कूल की हालत जर्जर है और बच्चों को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। स्कूल की इस बदहाली ने स्थानीय प्रशासन की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां बच्चे खराब इमारतों में पढ़ने को मजबूर हैं।1
- बिहार के कटिहार में पति-पत्नी के विवाद में एक 6 माह की गर्भवती महिला की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने इसे दहेज उत्पीड़न के बाद हत्या करार दिया है, जबकि पति ने आरोपों से इनकार किया है। पुलिस मामले की हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से गहन जांच कर रही है।1
- प्रधानमंत्री देशभर में नारी शक्ति को सशक्त करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इन प्रयासों से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें समाज में सकारात्मक शक्ति देने पर जोर दिया जा रहा है।1
- भागलपुर के कहलगांव में अब हर गांव की आवाज़ उठाई जाएगी। स्थानीय मुद्दों पर सीधे सवाल पूछकर सच्चाई का सामना किया जाएगा, जिससे हर पंचायत में जवाबदेही सुनिश्चित हो सकेगी।1
- भागलपुर के कहलगांव में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। दामाद से अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी गुड़िया देवी को नशीला पदार्थ खिलाकर मार डाला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- कटिहार में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है, जिसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। मृतका के मायके वालों ने इसे हत्या बताकर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष इसे ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या बता रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों पक्षों के दावों की जांच शुरू कर दी है।1
- बिहार के कटिहार जिले के बरमसिया इलाके में रास्ता विवाद को लेकर फायरिंग की घटना सामने आई है। पुलिस ने मौके से एक दुनाली बंदूक और 11 खोखे बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम छापेमारी कर रही है।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की समृद्ध संस्कृति और विरासत को सहेजने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उनके ये प्रयास भारत की पहचान को वैश्विक मंच पर मजबूत कर रहे हैं, जिससे हमारी सांस्कृतिक धरोहर का सम्मान बढ़ रहा है।1
- बिहार में भूतपूर्व पथ निर्माण मंत्री हिमराज सिंह ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समर्थन किया है। उनके इस कदम को राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।1