पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर की 75वीं वर्षगांठ पर सीमलवाड़ा में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भव्य आयोजन, निकली विशाल कलश यात्रा सीमलवाड़ा(डूंगरपुर) सीमलवाड़ा कस्बे में पुनर्निर्मित श्री सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सीनियर स्कूल से विश्वनाथ महादेव मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें छात्राओं, महिलाओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सोमनाथ मंदिर को भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक बताया। सीमलवाड़ा कस्बे में सोमवार को पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत सीनियर स्कूल परिसर से विशाल कलश यात्रा के साथ हुई। यात्रा में स्कूल की बालिकाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम और बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। कलश यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई विश्वनाथ महादेव मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि और एकता की कामना की। मंदिर परिसर में भूपेंद्र वैष्णव द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद पूर्व सांसद कनकमल कटारा, निवर्तमान प्रधान कारीलाल ननोमा, भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर लाल लबाना, जिला मंत्री रेखा देवी रोत, स्थानीय प्रशासक विजयपाल डोडियार, मंडल अध्यक्ष परेश पाटीदार, मंडल अध्यक्ष महेश डामोर, वरिष्ठ नेता प्रकाश पंड्या सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सामूहिक जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद कनकमल कटारा ने कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं बल्कि भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इतिहास में विदेशी आक्रांता मोहम्मद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर पर हमला कर लूटपाट और ध्वंस किया था, लेकिन भारतीय संस्कृति और श्रद्धा को समाप्त नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा कि अनेक संघर्षों और बलिदानों के बाद मंदिर का पुनर्निर्माण हुआ, जो आज राष्ट्र की सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बन चुका है। निवर्तमान प्रधान कारीलाल ननोमा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में सनातन संस्कृति के संरक्षण और मंदिरों के जीर्णोद्धार का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण करोड़ों देशवासियों की आस्था का परिणाम है। साथ ही काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और महाकाल लोक जैसे धार्मिक स्थलों का विकास कर भारत की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दी जा रही है। उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल श्रद्धा का केंद्र नहीं बल्कि समाज सेवा का भी बड़ा माध्यम है। मंदिर ट्रस्ट शिक्षा, चिकित्सा और जनसेवा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को देश की गौरवशाली संस्कृति और इतिहास से जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में विकास अधिकारी ललित कुमार पंड्या, नायब तहसीलदार राजेश मीणा, नायब तहसीलदार भूमल चौहान, सीबीईओ हमराज सिंह चौहान, प्रिंसिपल श्रद्धा पंड्या, विभा उपाध्याय, कीर्ति पंड्या, संजय भोई, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल, डॉक्टर मनीष रोत, सहायक अभियंता हर्षद पंचाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिलीप सिंह चौहान ने किया तथा अंत में आभार उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने जताया। बाइट - विवेक गुर्जर, उपखंड अधिकारी सीमलवाड़ा
पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर की 75वीं वर्षगांठ पर सीमलवाड़ा में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भव्य आयोजन, निकली विशाल कलश यात्रा सीमलवाड़ा(डूंगरपुर) सीमलवाड़ा कस्बे में पुनर्निर्मित श्री सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सीनियर स्कूल से विश्वनाथ महादेव मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें छात्राओं, महिलाओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सोमनाथ मंदिर को भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक बताया। सीमलवाड़ा कस्बे में सोमवार को पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत सीनियर स्कूल परिसर से विशाल कलश यात्रा के साथ हुई। यात्रा में स्कूल की बालिकाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम और बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। कलश यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई विश्वनाथ महादेव मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि और एकता की कामना की। मंदिर परिसर में भूपेंद्र वैष्णव द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद पूर्व सांसद कनकमल कटारा, निवर्तमान प्रधान कारीलाल ननोमा, भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर लाल लबाना, जिला मंत्री रेखा देवी रोत, स्थानीय प्रशासक विजयपाल डोडियार, मंडल अध्यक्ष परेश पाटीदार, मंडल अध्यक्ष महेश डामोर, वरिष्ठ नेता प्रकाश पंड्या सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सामूहिक जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद कनकमल कटारा ने कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं बल्कि भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इतिहास में विदेशी आक्रांता मोहम्मद गजनवी
ने सोमनाथ मंदिर पर हमला कर लूटपाट और ध्वंस किया था, लेकिन भारतीय संस्कृति और श्रद्धा को समाप्त नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा कि अनेक संघर्षों और बलिदानों के बाद मंदिर का पुनर्निर्माण हुआ, जो आज राष्ट्र की सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बन चुका है। निवर्तमान प्रधान कारीलाल ननोमा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में सनातन संस्कृति के संरक्षण और मंदिरों के जीर्णोद्धार का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण करोड़ों देशवासियों की आस्था का परिणाम है। साथ ही काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और महाकाल लोक जैसे धार्मिक स्थलों का विकास कर भारत की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दी जा रही है। उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल श्रद्धा का केंद्र नहीं बल्कि समाज सेवा का भी बड़ा माध्यम है। मंदिर ट्रस्ट शिक्षा, चिकित्सा और जनसेवा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को देश की गौरवशाली संस्कृति और इतिहास से जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में विकास अधिकारी ललित कुमार पंड्या, नायब तहसीलदार राजेश मीणा, नायब तहसीलदार भूमल चौहान, सीबीईओ हमराज सिंह चौहान, प्रिंसिपल श्रद्धा पंड्या, विभा उपाध्याय, कीर्ति पंड्या, संजय भोई, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल, डॉक्टर मनीष रोत, सहायक अभियंता हर्षद पंचाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिलीप सिंह चौहान ने किया तथा अंत में आभार उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने जताया। बाइट - विवेक गुर्जर, उपखंड अधिकारी सीमलवाड़ा
- डूंगरपुर पुलिस ने विशेष अभियानों के तहत 50 लाख रुपये के साइबर ट्रांजेक्शन वाले ठग सहित कुल 21 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 'ऑपरेशन म्यूल हंटर' में साइबर गिरोह से जुड़े ईनामी आरोपी और 'ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2' में दो ईनामी बदमाश पकड़े गए। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह बड़ी कार्रवाई अहम मानी जा रही है।1
- श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी गुजरात के सोमनाथ मंदिर से लाइव प्रसारण किया जा रहा । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी गुजरात के सोमनाथ मंदिर से लाइव प्रसारण किया जा रहा । जिला स्तरीय कार्यक्रम भुवनेश्वर महादेव मंदिर बना आस्था का केंद्र श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी गुजरात के सोमनाथ मंदिर से लाइव प्रसारण किया जा रहा। शिव की आराधना और सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का आयोजन जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत करौली स्थित भुवनेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित किया जा रहा है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में सागवाड़ा विधायक श्री शंकरलाल डेचा, जिला कलक्टर श्री देशलदान, अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चंद्र धाकड़, समाज सेवी अशोक पटेल रणोली, समाज सेवा बंशीलाल कटारा, निवर्तमान सभापति अमृत लाल कलासुआ, समाज सेवी प्रभु पंड्या, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर सहित अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि और समाज जन उपस्थित रहे।2
- डूंगरपुर के हडमतिया मंदिर के पास एक युवक को सड़क पर तलवार लहराकर दहशत फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लोगों को डरा रहा था, जिसके बाद दोवड़ा पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। उस पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।1
- डूंगरपुर के हड़मतिया मंदिर के पास धारदार चाकू और तलवार लहराकर राहगीरों को डरा रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया पर भी हथियार के साथ वीडियो साझा कर इलाके में दहशत फैला रहा था। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।1
- राजस्थान पुलिस ने 'ऑपरेशन म्यूल हंटर' के तहत 1000 रुपये के इनामी साइबर ठग को डूंगरपुर से गिरफ्तार किया है। यह आरोपी भोले-भाले ग्रामीणों के नाम पर खाते खुलवाकर देशव्यापी ठगी करता था। यह कार्रवाई प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए की गई है।1
- डिजिटल इंडिया की सबसे बड़ी पहल जनगणना 2027 में आपकी भागीदारी चाहिए। *15 दिन, 1 ज़िम्मेदारी, पूरे राजस्थान का भविष्य* 1-15 मई 2026 | स्व-गणना| राजस्थान डिजिटल इंडिया की सबसे बड़ी पहल जनगणना 2027 में आपकी भागीदारी चाहिए। घर बैठे मोबाइल से करें स्व-गणना। वीडियो देखिए और समझिए, शेयर करें। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे 15 मई से पूर्व में नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से स्वयं अपनी #Census2027 संबंधित जानकारी दर्ज करें....1
- डूंगरपुर के जिला कलेक्टर देशल दान ने सीमलवाड़ा ब्लॉक में निर्माणाधीन हॉस्टल भवनों और सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताई और अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मानसून से पहले सड़कों की मरम्मत पर भी जोर दिया।4
- श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी गुजरात के सोमनाथ मंदिर से लाइव प्रसारण किया जा रहा । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर जिला स्तरीय कार्यक्रम भुवनेश्वर महादेव मंदिर बना आस्था का केंद्र श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी गुजरात के सोमनाथ मंदिर से लाइव प्रसारण किया जा रहा। शिव की आराधना और सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का आयोजन जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत करौली स्थित भुवनेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित किया जा रहा है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में सागवाड़ा विधायक श्री शंकरलाल डेचा, जिला कलक्टर श्री देशलदान, अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चंद्र धाकड़, समाज सेवी अशोक पटेल रणोली, समाज सेवा बंशीलाल कटारा, निवर्तमान सभापति अमृत लाल कलासुआ, समाज सेवी प्रभु पंड्या, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर सहित अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि और समाज जन उपस्थित रहे।1
- डूंगरपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन संस्कार' के तहत बदमाशों और हुड़दंगियों पर बड़ी कार्रवाई की है। दोवडा में हथियार लहराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि वरदा में स्कूल के बाहर स्टंट कर रहे 5 बाइकर्स की बाइकें जब्त की गईं। इस पुलिसिया सख्ती से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।1