टोहाना में सफाई कर्मियों की हड़ताल के समर्थन में आए एडवोकेट खोबड़ा, सरकार से की मांगों पर समाधान की अपील टोहाना। हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की चल रही हड़ताल के समर्थन में टोहाना के युवा अधिवक्ता रणबीर खोबड़ा ने सरकार से कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लेकर तत्काल समाधान करने की मांग की है। एडवोकेट खोबड़ा ने कहा कि सफाई कर्मी दिन-रात मेहनत कर शहरों और गांवों को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उनका कार्य सीधे आम नागरिकों के स्वास्थ्य और सार्वजनिक स्वच्छता से जुड़ा है। इन्हें केवल सफाई व्यवस्था का हिस्सा समझना उचित नहीं, बल्कि ये सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था की पहली पंक्ति के कर्मी हैं। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी, सर्दी और बारिश में भी सफाई कर्मी अपने दायित्व का निर्वहन करते हैं। इसके बावजूद उन्हें रोजगार की असुरक्षा, कम वेतन, ठेकेदारी प्रथा, सुरक्षा उपकरणों की कमी और सामाजिक सम्मान से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। एडवोकेट खोबड़ा ने सरकार से मांग की कि कर्मचारियों की सेवा शर्तों, वेतन, स्थायित्व, सुरक्षा उपकरण और स्वास्थ्य सुविधाओं सहित सभी लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाए। हड़ताल से आम जनता को हो रही परेशानी का स्थायी समाधान भी बातचीत और सम्मानजनक समझौते से ही संभव है। उन्होंने सरकार और कर्मचारी प्रतिनिधियों से संवाद, संयम और जनहित को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि सफाई कर्मियों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है।
टोहाना में सफाई कर्मियों की हड़ताल के समर्थन में आए एडवोकेट खोबड़ा, सरकार से की मांगों पर समाधान की अपील टोहाना। हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की चल रही हड़ताल के समर्थन में टोहाना के युवा अधिवक्ता रणबीर खोबड़ा ने सरकार से कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लेकर तत्काल समाधान करने की मांग की है। एडवोकेट खोबड़ा ने कहा कि सफाई कर्मी दिन-रात मेहनत कर शहरों और गांवों को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उनका कार्य सीधे आम नागरिकों के स्वास्थ्य और सार्वजनिक स्वच्छता से जुड़ा है। इन्हें केवल सफाई व्यवस्था का हिस्सा समझना उचित नहीं, बल्कि ये सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था की पहली पंक्ति के कर्मी हैं। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी, सर्दी और बारिश
में भी सफाई कर्मी अपने दायित्व का निर्वहन करते हैं। इसके बावजूद उन्हें रोजगार की असुरक्षा, कम वेतन, ठेकेदारी प्रथा, सुरक्षा उपकरणों की कमी और सामाजिक सम्मान से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। एडवोकेट खोबड़ा ने सरकार से मांग की कि कर्मचारियों की सेवा शर्तों, वेतन, स्थायित्व, सुरक्षा उपकरण और स्वास्थ्य सुविधाओं सहित सभी लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाए। हड़ताल से आम जनता को हो रही परेशानी का स्थायी समाधान भी बातचीत और सम्मानजनक समझौते से ही संभव है। उन्होंने सरकार और कर्मचारी प्रतिनिधियों से संवाद, संयम और जनहित को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि सफाई कर्मियों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है।
- सफाई कर्मचारियों के हक में गरजे सेमी औलख, सरकार को सुनाई खरी-खरी टोहाना। सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर किसान नेता सेमी औलख ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोला है। टोहाना में पत्रकारों से बातचीत में अन्नदाता किसान यूनियन के नेता औलख ने कहा कि जो सफाई कर्मचारी दिन-रात शहरों को स्वच्छ रखने में जुटे हैं, उन्हीं की जायज मांगों को सरकार अनसुना कर रही है। यह सरासर अन्याय है। उन्होंने कहा कि सरकार को गरीब और मेहनतकश वर्ग की अनदेखी बंद करनी चाहिए। सफाई कर्मचारियों को पक्का रोजगार, सम्मानजनक वेतन और सुरक्षा सुविधाएं मिलना उनका हक है। मांगें न मानना सरकार की संवेदनहीनता को दिखाता है। सेमी औलख ने ऐलान किया कि वह इस लड़ाई में सफाई कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।1
- 🚨 आधी रात को हाई-वोल्टेज ड्रामा: फतेहाबाद में 'ऑपरेशन क्लीन सिटी'! 🚨फतेहाबाद (हरियाणा): शहर में पिछले 17 दिनों से जमा कचरे के ढेरों को हटाने के लिए प्रशासन ने आधी रात को बड़ा एक्शन लिया है! करीब 200 से 400 पुलिसकर्मियों के साए में प्रशासन जेसीबी और लोडर लेकर भूना रोड और रतिया के डंपिंग पॉइंट पर कचरा उठाने पहुंचा। 🛑 बुलडोजर पर चढ़े कर्मचारी, गाया राष्ट्रगान! जब नगर परिषद की टीम कचरा उठाने लगी, तो हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी और कुछ बुलडोजर के आगे आ गए। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए कर्मचारियों ने मौके पर 'राष्ट्रगान' भी शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस ने एक्शन लेते हुए 50 से अधिक आंदोलनकारी कर्मचारियों (महिला और पुरुष दोनों) को हिरासत में ले लिया।💬 जनता की राय: एक तरफ शहर में गंदगी और बीमारियों का खतरा था, दूसरी तरफ कर्मचारियों की मांगें। क्या आधी रात को पुलिस का यह एक्शन सही था या गलत? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और सच को आगे पहुंचाने के लिए इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा SHARE करें!1
- संत रामपाल जी महाराज एक सच्चे संत हैं उनका ज्ञान एक सही है सेवा करना उनका काम है फिर भी लोग उन्हें गलत बताते हैं क्यू कंमेंट में जवाब देना1
- इंद्री में शहीदी चौक से टकराया ट्रक बड़ा हादसा होने से बच गया इंद्री में शहीदी चौक से एक ट्रक अनबैलेंस होकर जा टकराया जिसे एक बड़ा हादसा होने से बच गया मौके पर मौजूद चालक ने जानकारी देते हुए बताया आगे से डंपर आ गया जिसको बचाने के चक्कर में ट्रक अनबैलेंस हो गया और हो गई1
- #HPSC पीड़ितों के समर्थन और शिक्षा व रोजगार बचाने के लिए संघर्ष का बजेगा 30अगस्त को रोहतक में बिगुल #श्याम पाल रोहिल्ला प्रदेश सचिव ओबीसी ब्रिगेड हरियाणा #HPSC पीड़ितों के समर्थन और शिक्षा व रोजगार बचाने के लिए संघर्ष का बजेगा 30अगस्त को रोहतक में बिगुल #श्याम पाल रोहिल्ला प्रदेश सचिव ओबीसी ब्रिगेड हरियाणा1
- उन्नीस सौ इकहत्तर भारत, पाकिस्तान युद्ध के लौंगेवाला बॉर्डर का दृश्य1
- सफाई व्यवस्था को लेकर व्यापारियों का हल्ला बोल, सीएम के नाम दिया ज्ञापन टोहाना। शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से परेशान व्यापारियों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र ठकराल की अध्यक्षता में शहर के सामाजिक, धार्मिक और व्यापारी संगठनों ने लक्कड़ मार्केट से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारी प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम एसडीएम आकाश शर्मा के माध्यम से ज्ञापन सौंपना चाहा। एसडीएम के मौजूद न रहने पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार ने ज्ञापन प्राप्त किया। प्रदर्शन के दौरान व्यापार मंडल के रमेश गोयल ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पिछले कई दिनों से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है। हर गली-मोहल्ले और बाजार में गंदगी के अंबार लगे हैं। बदबू से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कूड़े में कीड़े पड़ गए हैं और बरसात के बाद हालात और भी बदतर हो गए हैं। व्यापारी नेता जॉनी मेहता का आरोप है कि हवा के साथ उड़कर कचरा उनकी दुकानों में घुस रहा है, जिससे ग्राहकों ने बाजार में आना बंद कर दिया है। गंदगी के कारण शहर में बीमारियां फैल रही हैं। हर क्लीनिक और अस्पताल में वायरल बुखार के मरीजों की लाइन लगी है। यदि जल्द सफाई नहीं हुई तो यह महामारी का रूप ले सकती है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र ठकराल ने चेतावनी दी कि सरकार ने जल्द इस गतिरोध को खत्म कर स्थाई समाधान नहीं निकाला तो पूरे हरियाणा में व्यापार मंडल के आह्वान पर पूरे हरियाणा के बाजार भी बंद किए जा सकते है। व्यापारियों ने मांग की है कि सरकार तुरंत कर्मचारियों और प्रशासन के बीच चल रहे गतिरोध को खत्म कर टोहाना शहर की सफाई करवाए।1
- नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने जहाँ एक तरफ 100 से अधिक लोगों की जान ले ली है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सबको हैरान कर दिया है।1