logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जहरीले कीड़े के डंसने से युवक की मौत, सैफई ले जाते समय तोड़ा दम फफूंद औरैया। थाना क्षेत्र के गांव तर्रई में बुधवार रात बरामदे में सो रहे 27 वर्षीय युवक की जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर स्वजन उसे एंबुलेंस से 100 शैय्या अस्पताल चिचौली ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सैफई रेफर कर दिया। सैफई ले जाते समय रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। तर्रई निवासी अवनीश कुमार खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। स्वजन के मुताबिक बुधवार रात खाना खाने के बाद वह बरामदे में तख्त पर सो गया था। रात करीब 12 बजे किसी जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। अवनीश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वह तीन भाइयों और दो बहनों में था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि स्वजन ने जहरीले कीड़े के काटने की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

1 hr ago
user_Rohit Awsthi
Rohit Awsthi
Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
d230c6d9-8d8d-4d81-8ebf-1433a7b31f3b

जहरीले कीड़े के डंसने से युवक की मौत, सैफई ले जाते समय तोड़ा दम फफूंद औरैया। थाना क्षेत्र के गांव तर्रई में बुधवार रात बरामदे में सो रहे 27 वर्षीय युवक की जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर स्वजन उसे एंबुलेंस से 100 शैय्या अस्पताल चिचौली ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सैफई रेफर कर दिया। सैफई ले जाते समय रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। तर्रई निवासी अवनीश कुमार खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। स्वजन के मुताबिक बुधवार रात खाना खाने के बाद वह बरामदे में तख्त पर सो गया था। रात करीब 12 बजे किसी जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। अवनीश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वह तीन भाइयों और दो बहनों में था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि स्वजन ने जहरीले कीड़े के काटने की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए जनपद में की गई सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में दी गई बाईट*
    1
    *पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए जनपद में की गई सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में दी गई बाईट*
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया में स्कूली छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को बांधी राखी।
    1
    औरैया में स्कूली छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को बांधी राखी।
    user_Kuldeep Diwakar
    Kuldeep Diwakar
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर पुलिस कार्यालय में दिखी स्नेह और अपनत्व की खूबसूरत झलक औरैया। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गुरुवार को पुलिस कार्यालय औरैया में पुलिस अधिकारियों और नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की खूबसूरत झलक देखने को मिली। शेमफोर्ड स्कूल एवं विवेकानंद स्कूल से आए बच्चों ने पुलिस अधीक्षक औरैया समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया। नन्हे हाथों से पुलिस अधिकारियों की कलाई पर बंधी राखियों ने पूरे माहौल को स्नेह और अपनत्व से भर दिया। बच्चों ने पुलिस अधिकारियों को राखी बांधते हुए भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षासूत्र भेंट किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने भी बच्चों को स्नेह और आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रक्षाबंधन के इस विशेष आयोजन में पुलिस अधिकारियों और बच्चों के बीच आत्मीय संवाद भी हुआ। बच्चों में पुलिस अधिकारियों से मिलने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके साथ सहजता से बातचीत की और पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर ने पुलिस और आमजन के बीच विश्वास, संवेदनशीलता और अपनत्व के रिश्ते को मजबूत करने का संदेश दिया। पुलिस कार्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों के लिए भी यादगार बन गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और विश्वास की भावना को बढ़ावा देते हैं। रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व ही नहीं, बल्कि एक-दूसरे की सुरक्षा, सम्मान और विश्वास का प्रतीक भी है। पुलिस कार्यालय में बच्चों द्वारा पुलिस अधिकारियों को राखी बांधने की पहल ने इसी भावना को और मजबूत किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कार्यालय का वातावरण पूरी तरह उत्साह और आत्मीयता से भरा रहा।
    1
    रक्षाबंधन पर पुलिस कार्यालय में दिखी स्नेह और अपनत्व की खूबसूरत झलक

औरैया। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गुरुवार को पुलिस कार्यालय औरैया में पुलिस अधिकारियों और नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की खूबसूरत झलक देखने को मिली। शेमफोर्ड स्कूल एवं विवेकानंद स्कूल से आए बच्चों ने पुलिस अधीक्षक औरैया समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया।
नन्हे हाथों से पुलिस अधिकारियों की कलाई पर बंधी राखियों ने पूरे माहौल को स्नेह और अपनत्व से भर दिया। बच्चों ने पुलिस अधिकारियों को राखी बांधते हुए भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षासूत्र भेंट किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने भी बच्चों को स्नेह और आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रक्षाबंधन के इस विशेष आयोजन में पुलिस अधिकारियों और बच्चों के बीच आत्मीय संवाद भी हुआ। बच्चों में पुलिस अधिकारियों से मिलने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके साथ सहजता से बातचीत की और पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर ने पुलिस और आमजन के बीच विश्वास, संवेदनशीलता और अपनत्व के रिश्ते को मजबूत करने का संदेश दिया। पुलिस कार्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों के लिए भी यादगार बन गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और विश्वास की भावना को बढ़ावा देते हैं।
रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व ही नहीं, बल्कि एक-दूसरे की सुरक्षा, सम्मान और विश्वास का प्रतीक भी है। पुलिस कार्यालय में बच्चों द्वारा पुलिस अधिकारियों को राखी बांधने की पहल ने इसी भावना को और मजबूत किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कार्यालय का वातावरण पूरी तरह उत्साह और आत्मीयता से भरा रहा।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने रक्षा बंधन पर दी शुभकामनाएं, दिखाया सुरक्षा का भरोसा
    1
    पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने रक्षा बंधन पर दी शुभकामनाएं, दिखाया सुरक्षा का भरोसा
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • औरैया में युवाओं ने देखा प्रधानमंत्री का ‘खेल की बात’ संवाद, नशामुक्ति का लिया संकल्प औरैया। तिलक हाविद्यालय स्थित केंद्र सभागार में गुरुवार को खेलो इंडिया, माय भारत एवं युवा खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री के ‘खेल की बात’ संवाद का टेलीकास्ट किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं एनवाईवी स्वयंसेवकों ने प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुना। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि युवा विकास ही देश का विकास है। युवा आगे बढ़ेगा तो देश भी आगे बढ़ेगा। युवाओं को नियमित रूप से योग, खेलकूद और व्यायाम करने के साथ नशे से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद की जयंती सप्ताह के अंतर्गत ऐसे कार्यक्रम युवाओं को खेल और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं। युवाओं को इन कार्यक्रमों से सीख लेकर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव वर्मा ने कहा कि युवा माय भारत एवं युवा खेल मंत्रालय से जुड़कर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। विभाग द्वारा युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा और पहचान बनाने का यह सुनहरा अवसर है। माय भारत युवा खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त निदेशक अनवर वारसी ने कार्यक्रम में उपस्थित अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर डॉ. अनुपमा वर्मा, जय सिंह यादव, एनएसएस प्रभारी, मोटिवेटर ध्रुव वर्मा, स्पोर्ट्स पर्सन संगम यादव, डॉ. सुधा शुक्ला, डॉ. अंशुल दुबे, डॉ. राजेश, डॉ. गौरव अग्रवाल, डॉ. बीना पांडे, प्रोफेसर विमलेश, डॉ. राधा कुशवाहा, डॉ. हिमांशु मिश्रा सहित एनवाईवी स्वयंसेवक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य अजय राजपूत, जिला कोऑर्डिनेटर, भारतीय शिक्षा बोर्ड ने किया।
    1
    औरैया में युवाओं ने देखा प्रधानमंत्री का ‘खेल की बात’ संवाद, नशामुक्ति का लिया संकल्प
औरैया। तिलक हाविद्यालय स्थित केंद्र सभागार में गुरुवार को खेलो इंडिया, माय भारत एवं युवा खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री के ‘खेल की बात’ संवाद का टेलीकास्ट किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं एनवाईवी स्वयंसेवकों ने प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुना।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि युवा विकास ही देश का विकास है। युवा आगे बढ़ेगा तो देश भी आगे बढ़ेगा। युवाओं को नियमित रूप से योग, खेलकूद और व्यायाम करने के साथ नशे से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद की जयंती सप्ताह के अंतर्गत ऐसे कार्यक्रम युवाओं को खेल और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं। युवाओं को इन कार्यक्रमों से सीख लेकर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए।
जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव वर्मा ने कहा कि युवा माय भारत एवं युवा खेल मंत्रालय से जुड़कर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। विभाग द्वारा युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा और पहचान बनाने का यह सुनहरा अवसर है।
माय भारत युवा खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त निदेशक अनवर वारसी ने कार्यक्रम में उपस्थित अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई।
इस अवसर पर डॉ. अनुपमा वर्मा, जय सिंह यादव, एनएसएस प्रभारी, मोटिवेटर ध्रुव वर्मा, स्पोर्ट्स पर्सन संगम यादव, डॉ. सुधा शुक्ला, डॉ. अंशुल दुबे, डॉ. राजेश, डॉ. गौरव अग्रवाल, डॉ. बीना पांडे, प्रोफेसर विमलेश, डॉ. राधा कुशवाहा, डॉ. हिमांशु मिश्रा सहित एनवाईवी स्वयंसेवक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य अजय राजपूत, जिला कोऑर्डिनेटर, भारतीय शिक्षा बोर्ड ने किया।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *नेपाल से बहकर आए हाथियों को बहराइच में बचाया गया...* *नेपाल से बहकर आए हाथियों को बहराइच में बचाया गया...* आपदा मानव ही नहीं जंगल जानवरों पर भी कहर बरपाती है।नेपाल में त्रिशूली नदी में आई भीषण बाढ़ में बहकर हाथी उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले में आ पहुँचे।
    1
    *नेपाल से बहकर आए हाथियों को बहराइच में बचाया गया...*
*नेपाल से बहकर आए हाथियों को बहराइच में बचाया गया...* आपदा मानव ही नहीं जंगल जानवरों पर भी कहर बरपाती है।नेपाल में त्रिशूली नदी में आई भीषण बाढ़ में बहकर हाथी उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले में आ पहुँचे।
    user_Ankit kumar
    Ankit kumar
    Court reporter रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • औरैया में पुलिस अधिकारियों को बच्चों ने बांधी राखी, दिया अपनत्व का संदेश रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर पुलिस कार्यालय औरैया में स्नेह और अपनत्व की खूबसूरत झलक देखने को मिली। इस मौके पर शेमफोर्ड स्कूल एवं विवेकानन्द स्कूल से आए नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पुलिस अधीक्षक औरैया सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को राखी बांधी और हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया। नन्हे बच्चों ने पुलिस अधिकारियों की कलाई पर प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षासूत्र बांधकर आशीर्वाद लिया। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने भी बच्चों को दुलार देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस आत्मीय आयोजन ने पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास, संवेदनशीलता और आपसी समन्वय के रिश्ते को और मजबूत करने का एक सुंदर संदेश दिया है। इस दौरान पुलिस कार्यालय के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    4
    औरैया में पुलिस अधिकारियों को बच्चों ने बांधी राखी, दिया अपनत्व का संदेश
रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर पुलिस कार्यालय औरैया में स्नेह और अपनत्व की खूबसूरत झलक देखने को मिली। इस मौके पर शेमफोर्ड स्कूल एवं विवेकानन्द स्कूल से आए नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पुलिस अधीक्षक औरैया सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को राखी बांधी और हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया।
नन्हे बच्चों ने पुलिस अधिकारियों की कलाई पर प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षासूत्र बांधकर आशीर्वाद लिया। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने भी बच्चों को दुलार देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 
इस आत्मीय आयोजन ने पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास, संवेदनशीलता और आपसी समन्वय के रिश्ते को और मजबूत करने का एक सुंदर संदेश दिया है। इस दौरान पुलिस कार्यालय के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया में छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को बांधी राखी। औरैया में छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को बांधी राखी। एसपी अभिषेक भारती, एएसपी आलोक मिश्रा और सीओ अजीतमल मनोज गंगवार को छात्राओं ने तिलक कर राखी बांधी। एसपी ने छात्राओं को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसपी अभिषेक भारती ने जनपदवासियों से शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में रक्षाबंधन पर्व मनाने की अपील की।
    1
    औरैया में छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को बांधी राखी।
औरैया में छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को बांधी राखी। एसपी अभिषेक भारती, एएसपी आलोक मिश्रा और सीओ अजीतमल मनोज गंगवार को छात्राओं ने तिलक कर राखी बांधी। एसपी ने छात्राओं को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
एसपी अभिषेक भारती ने जनपदवासियों से शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में रक्षाबंधन पर्व मनाने की अपील की।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • “क्या आप जोड़ों के दर्द और जकड़न से परेशान हैं? to aap aake hume batay 🎙️ 10 सेकंड की स्क्रिप्ट: “क्या आप जोड़ों के दर्द और जकड़न से परेशान हैं? चलने-फिरने में तकलीफ़ हो रही है? अब दर्द को नज़रअंदाज़ न करें—सही जाँच और उचित उपचार के लिए आज ही हमसे मिलें!” डॉ. ब्रजेश सुदामा लाल सविता 📍 पता: ग्राम शमशेरगंज, जिला मैनपुरी प्राथमिक विद्यालय के ठीक पीछे एवं श्रीमान ओम जी के घर के पास 📞 मोबाइल: 96917 20161
    1
    “क्या आप जोड़ों के दर्द और जकड़न से परेशान हैं?  to aap aake hume batay
🎙️ 10 सेकंड की स्क्रिप्ट:
“क्या आप जोड़ों के दर्द और जकड़न से परेशान हैं?
चलने-फिरने में तकलीफ़ हो रही है?
अब दर्द को नज़रअंदाज़ न करें—सही जाँच और उचित उपचार के लिए आज ही हमसे मिलें!”
डॉ. ब्रजेश सुदामा लाल सविता
📍 पता: ग्राम शमशेरगंज, जिला मैनपुरी
प्राथमिक विद्यालय के ठीक पीछे एवं श्रीमान ओम जी के घर के पास
📞 मोबाइल:
96917 20161
    user_Dr Brijesh Sudama lal
    Dr Brijesh Sudama lal
    Doctor Kishni, Mainpuri•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.