Shuru
Apke Nagar Ki App…
थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा आपरेशन क्लीन 3.0 के तहत मालखान में दाखिल 2220 लीटर अंग्रेजी व देशी शराब विनष्टीकरण के संबध में
BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा आपरेशन क्लीन 3.0 के तहत मालखान में दाखिल 2220 लीटर अंग्रेजी व देशी शराब विनष्टीकरण के संबध में
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बिलासपुर में शनिवार को स्थानीय कोतवाली के परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इसमें पहुंचें कुल एक ही फरियादी के प्रार्थना पत्र का मौकें पर ही निस्तारण किया गया।हाईवे स्थित कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह की अध्यक्षता में सवेरे दस बजे से दोपहर दो बजे तक चले इस दिवस में एक ही फरियादी पहुंचा था।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने कहा कि लंबित पड़े शिकायती पत्रों की गहनता से जांच के उपरांत ही कार्रवाई करें।कहा कि शासन के निर्देश पर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस में राजस्व और भूमि संबंधी प्रकरणों को गहनता से सुनने के निर्देश दिए गए हैं।इस मौकें पर पुलिस,लेखपाल,राजस्व अधिकारी और पालिका कर्मी मौजूद रहे।1
- जनपद बरेली में चल रहे ऑपरेशन क्लीन 3.0 के तहत थाना प्रेमनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। Bareilly Police की इस कार्यवाही में मालखाने में दाखिल कुल 2220 लीटर अवैध अंग्रेजी और देशी शराब का नियमानुसार निस्तारण किया गया।1
- पूरनपुर में राईस मिल सौदे में गड़बड़ी के आरोप, स्थानीय व्यापारी ने लगाया उत्पीड़न का आरोप। पूरनपुर की अशोक कालोनी निवासी संजीव अग्रवाल ने अपनी शिरडी राईस मिल के सौदे में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी मिल की जमीन (गाटा सं० 403, रक्वा 1.121 हे०) बैंक द्वारा नीलामी में नहीं बेची गई है, लेकिन कुछ लोगों द्वारा उन्हें धमकी और उत्पीड़न किया जा रहा है।संजीव अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने अपने पार्टनरों के साथ मिल का सौदा आपस में किया था, जिसमें कुछ परिवार के लोग गवाह हैं। उनका कहना है कि बैंक में उनकी दूसरी सम्पत्ति बंधक है, और बैंक ने कभी भी उनकी मिल की जमीन की नीलामी नहीं की है संजीव अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं और उनके मोबाइल फोन छीनकर ले गए हैं, जिसमें उनके पारिवारिक फोटो और वीडियो हैं। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।उन्होंने बताया कि उन्हें राजेन्द्र कुमार शर्मा एडवोकेट द्वारा एक नोटिस दिया गया है, जिसमें 2,46,87,062.82 रुपये की धनराशि मांगी गई है, जिसमें एग्रीमेंट के समय से अब तक का ब्याज भी शामिल है।संजीव अग्रवाल ने मांग की है कि उनकी शिकायत की जांच की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे और न्याय पाने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।1
- Post by शैल शक्ति1
- Chala buldozer 2220 litre avaid sharab Ke upar Chala bulldozer1
- Post by Anshu Kumar Press1
- Post by BREAKING RV NEWS , Vimal Singh1
- बिलासपुर में भाकियू महात्मा टिकैत के जिलाध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव ने कहा कि किसानों का शोषण-उत्पीड़न संगठन बर्दाश्त नही करेगा और मुंह तोड़ जवाब देने के लिए उनका संगठन हमेशा संघर्षशील रहेगा। जिलाध्यक्ष शनिवार की दोपहर हाईवे स्थित नवीन मंडी के सामने कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर समीक्षा कर रहे थें।उन्होंने कहा सरकारी दफ्तरों में किसानों का लगातार शोषण और अपमानित किया जा रहा।इसलिए वह ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों की लिस्ट बना रहे हैं,और जल्द ही उनके खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी और सदस्य संगठन की रीढ़ है।उन्होंने आग्रह किया कि वह अन्याय के खिलाफ हमेशा संघर्षशील रहे पूरा संगठन उनके साथ खड़ा है।वही संगठन के जिला महासचिव हरिशंकर यादव ने कहा कि संगठन एकजुटता से चलता है इसलिए वह अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़कर संगठन की सदस्यता ग्रहण कराएं ताकि संगठन पीड़ित किसानों की आवाज को बुलंद कर सकें।इस दौरान बैठक में नदीम अहमद को नगराध्यक्ष बिलासपुर,राशिद अली को ग्राम अध्यक्ष नगरिया कलां,मोहम्मद उमर को ग्राम उपाध्यक्ष भटपुरा तारन,जाकिर हुसैन ग्राम सचिव भटपुरा,उरमान यादव न्याय पंचायत खौदलपुर, अफ़ज़ल शेख को ब्लाक उपाध्यक्ष आसिफ मियां आदि को ब्लाक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इस मौकें पर मोर सिंह यादव,रईस अहमद और कार्यालय प्रभारी सुरेश सैनी आदि मौजूद रहे।2
- जनपद बरेली में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मामला सिरौली थाना क्षेत्र का है, जहां 27 फरवरी 2026 की शाम करीब 6:30 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 80 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।1