मऊ में युवक पर तमंचे से फायरिंग गोली चुकने से बची जान मचा हड़कंप मऊ। जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार शाम दिनदहाड़े एक युवक पर तमंचे से फायरिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का वीडियो शुक्रवार को सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। गनीमत रही कि गोली निशाने पर नहीं लगी, जिससे युवक की जान बाल-बाल बच गई। जानकारी के अनुसार, पैकौली निवासी रणधीर चौहान गुरुवार शाम करीब 5 बजे जेपी जन कल्याण हॉस्पिटल के पास खड़े थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर रणधीर से कहासुनी करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने तमंचा निकालकर रणधीर पर फायर कर दिया। हालांकि गोली उन्हें नहीं लगी और वे सुरक्षित बच गए। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली प्रभारी केके वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पहले हुई छेड़खानी की घटना से जुड़े विवाद का प्रतीत हो रहा है। पीड़ित रणधीर चौहान की तहरीर पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
मऊ में युवक पर तमंचे से फायरिंग गोली चुकने से बची जान मचा हड़कंप मऊ। जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार शाम दिनदहाड़े एक युवक पर तमंचे से फायरिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का वीडियो शुक्रवार को सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। गनीमत रही कि गोली निशाने पर नहीं लगी, जिससे युवक की जान बाल-बाल बच गई। जानकारी के अनुसार, पैकौली निवासी रणधीर चौहान गुरुवार शाम करीब 5 बजे जेपी जन कल्याण हॉस्पिटल के पास खड़े थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर रणधीर से कहासुनी करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने तमंचा निकालकर रणधीर पर फायर कर दिया। हालांकि गोली उन्हें नहीं लगी और
वे सुरक्षित बच गए। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली प्रभारी केके वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पहले हुई छेड़खानी की घटना से जुड़े विवाद का प्रतीत हो रहा है। पीड़ित रणधीर चौहान की तहरीर पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
- एयरगन से बंदर के बच्चे की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद घोसी,मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के रघौली गांव में एयरगन से बंदर के बच्चे की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एयरगन भी बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में घोसी पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 31 जुलाई 2026 को घोसी कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 326/2026 के तहत आरोपी सफरूद्दीन उर्फ सफर पुत्र अब्दुल कुद्दूस निवासी रघौली थाना घोसी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 325, 299, 3(5) तथा वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने एयरगन से गोली मारकर बंदर के बच्चे की मौत कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने बंदर के बच्चे का नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार भी कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एयरगन भी बरामद कर ली गई। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध घोसी थाने में पहले से भी एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक सचिन कुमार, हेड कांस्टेबल अश्वनी सिंह, कांस्टेबल अखिलेश सिंह तथा कांस्टेबल योगेश कुमार शामिल रहे। इस कार्रवाई को लेकर पुलिस ने वन्यजीवों के प्रति क्रूरता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।3
- Post by RISHI RAI1
- लीजिए, *"Mau: सुल्तानपुर बनोरा गाँव में कोटा विवाद में महिला पहुंची डीएम के पास" *MAU | सुल्तानपुर बनोरा गांव* कोटा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। सुल्तानपुर बनोरा गांव की एक महिला आज डीएम कार्यालय पहुंची और न्याय की मांग की। महिला का आरोप है कि गांव में कोटा को लेकर गड़बड़ी की जा रही है, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को उनका हक नहीं मिल पा रहा। पीड़िता ने डीएम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई। डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। #MauNews #SultanpurBanora #QuotaVivad #DMOffice #BahujanKiAwaaz #AbdulRahmanJournalist #BahujanKiAwaazAbdulRahman1
- अवैध कब्जे दारों ने घर में छोड़ रखा था विद्युत करेंट क्रिकेट बॉल लाने गए बच्चे को लगा करंट क्रिकेट बाल लाने गए 9 वर्षीय बच्चे को लगा करंट मकान मालिक का आरोप अवैध कब्जेदारों ने घर मे छोड़ रखा है विधुत करंट गली में मोहल्ले के बच्चे खेलते है क्रिकेट मकान मालिक पर भी किरायेदार ने किया जानलेवा हमला करेंट की चपेट में आए 9 वर्षिय मासूम को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में कराया भर्ती अवैध तरीके से विधुत कनेक्शन कर पूरे घर मे किराये दार ने दौड़ा रखा है करेंट दिनेश वर्मा ने दिया बयान पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बललीपुरा इलाके का4
- बलिया ➡थाली में नहीं हाथ में रोटी सब्जी लेकर खा रहे बच्चे ➡मिड डे मील के दौरान स्कूल परिसर का नजारा ➡हाथों में रोटी सब्जी लेकर खाते बच्चों का वीडियो ➡BSA ने अध्यापक, रसोईया, अनुदेशक को किया तलब ➡बेल्थरा रोड कंपोजिट विद्यालय पलिया सियर का मामला #Ballia #UttarPradesh #NewsUpdate @thisissanjubjp @dmballia @UPGovt1
- लोकेशन भटनी देवरिया UPN TV live से संवाददाता अशोक मद्धेशिया दहेज उत्पीड़न का आरोप: बेटी का आखिरी फोन, फिर रात में हो गई मौत देवरिया। जनपद के भटनी थाना क्षेत्र के एक मामले में मृतका नेहा के पिता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर शेष नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष विवेचना की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, नेहा की शादी अमित चौरसिया से हुई थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से पति अमित चौरसिया, ससुर राजेंद्र चौरसिया, जेठ उग्रसेन चौरसिया, जेठानी प्रिया और ननद सीमा दहेज को लेकर नेहा को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि 15 जुलाई 2026 को नेहा को कमरे में बंद कर मारपीट की गई। उसी दिन दोपहर करीब 3:30 बजे नेहा ने अपने पिता को फोन कर कहा था कि, "पापा, मुझे कमरे में बंद कर मारा-पीटा जा रहा है। ये लोग दहेज के लिए मेरी हत्या करना चाहते हैं।" आरोप है कि उसी रात नेहा ने फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पिता का कहना है कि मामले में पति और ससुर की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कराते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नोट: यह समाचार मृतका के पिता द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। लोकेशन भटनी देवरिया UPN TV live से संवाददाता अशोक मद्धेशिया दहेज उत्पीड़न का आरोप: बेटी का आखिरी फोन, फिर रात में हो गई मौत देवरिया। जनपद के भटनी थाना क्षेत्र के एक मामले में मृतका नेहा के पिता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर शेष नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष विवेचना की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, नेहा की शादी अमित चौरसिया से हुई थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से पति अमित चौरसिया, ससुर राजेंद्र चौरसिया, जेठ उग्रसेन चौरसिया, जेठानी प्रिया और ननद सीमा दहेज को लेकर नेहा को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि 15 जुलाई 2026 को नेहा को कमरे में बंद कर मारपीट की गई। उसी दिन दोपहर करीब 3:30 बजे नेहा ने अपने पिता को फोन कर कहा था कि, "पापा, मुझे कमरे में बंद कर मारा-पीटा जा रहा है। ये लोग दहेज के लिए मेरी हत्या करना चाहते हैं।" आरोप है कि उसी रात नेहा ने फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पिता का कहना है कि मामले में पति और ससुर की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कराते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नोट: यह समाचार मृतका के पिता द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।1
- . के. आज़ाद ने सेक्टर अध्यक्षों के साथ की अहम बैठक, चुनावी तैयारियों का लिया जायजा बहुजन समाज पार्टी के मोहम्दाबाद गोहाना विधानसभा के विधायक प्रत्याशी जे. के. आज़ाद ने आज विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान जे. के. आज़ाद ने सभी सेक्टर अध्यक्षों से पूरे जोश और समर्पण के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि "आप सभी पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण ताकत हैं। संगठन ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और आपकी मेहनत से ही बहुजन समाज पार्टी को सफलता मिलेगी।" बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। जे. के. आज़ाद ने सभी पदाधिकारियों से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।1
- Post by नवोदय वार्ता1