होली पर्व पर ट्रेनों में भारी भीड़, शौचालय में भी यात्रा को मजबूर यात्री होली पर्व पर ट्रेनों में भारी भीड़, शौचालय में भी यात्रा को मजबूर यात्री ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर पवन एक्सप्रेस के शौचालय में सफर करते दिखे यात्री गोपीगंज होली पर्व के मद्देनज़र घर लौटने वालों की भारी भीड़ ने रेलवे व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया है। दिल्ली, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद और अन्य महानगरों से पूर्वांचल की ओर आने वाली ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। हालात यह हैं कि कई यात्री मजबूरी में ट्रेन के शौचालय तक में यात्रा करने को विवश हो रहे हैं। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल दिखा जब पवन एक्सप्रेस में यात्रियों की भीषण भीड़ उमड़ पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामान्य डिब्बों में पहले से ही जरूरत से कई गुना अधिक यात्री सवार थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कुछ यात्रियों को शौचालय के भीतर खड़े होकर सफर करना पड़ा। यह दृश्य देखकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए। टिकट के बावजूद नहीं मिल पा रही जगह यात्रियों का कहना है कि उन्होंने पहले से आरक्षण कराया था, लेकिन डिब्बों में अनारक्षित यात्रियों की भरमार के कारण सीट तक पहुंचना मुश्किल हो गया। मुंबई से लौट रहे एक यात्री ने बताया, “होली पर घर पहुंचने की मजबूरी है। तीन दिन से कोशिश कर रहे थे, आज किसी तरह ट्रेन मिली, लेकिन हालत यह है कि शौचालय में खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है।” सुरक्षा और स्वास्थ्य पर संकट ट्रेन के शौचालय में यात्रा करना न सिर्फ असुविधाजनक बल्कि खतरनाक भी है। सफर के दौरान अचानक झटके लगने से गिरने का खतरा बना रहता है। साथ ही साफ-सफाई की स्थिति भी बेहद खराब होने से संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है।

- Post by Rajesh Tiwari1
- गौर पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, नगर संकीर्तन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब इस्कान गोपीगंज के नेतृत्व में दुर्गा मंदिर प्रांगण में गौर पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। चैतन्य महाप्रभु के 544वें अवतरण दिवस के अवसर पर छप्पन भोग अर्पित किया गया तथा फूलों की होली खेली गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नगर संकीर्तन रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। इस्कान गोपीगंज द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन में भक्तों ने भगवान के नाम का कीर्तन करते हुए पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना दिया। संकीर्तन यात्रा दुर्गा मंदिर प्रांगण, गोपीगंज से प्रारंभ होकर पश्चिम मोहाल, स्टेशन रोड, जीटी रोड, खड़हट्टी मोहाल और सदर मोहाल होते हुए राधा कृष्ण मंदिर, सोनिया तालाब पहुंचकर सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में भगवान चैतन्य महाप्रभु के जीवन और उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए संतों और वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने हरिनाम संकीर्तन को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। उनके द्वारा स्थापित भक्ति मार्ग आज भी समाज को प्रेम, सद्भाव और सेवा की प्रेरणा देता है। नगर संकीर्तन के दौरान भारी संख्या में महिलाएं पारंपरिक भक्ति गीत गाते हुए फूलों की होली खेलती रहीं। वातावरण “हरे कृष्ण-हरे राम” के जयघोष से गुंजायमान रहा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर संकीर्तन दल का स्वागत किया। बच्चों और युवाओं में भी कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर श्याम प्रसाद दास, संतोष गुणाडव दास, कृष्ण कुमार, दीपक अग्रहरि, मिंकु उमर, आलोक जायसवाल, गोपाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे। आयोजन समिति द्वारा सभी आगंतुकों के लिए प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि गौर पूर्णिमा महोत्सव का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। नगर में निकली संकीर्तन यात्रा से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उत्सवपूर्ण माहौल बना रहा। नगर संकीर्तन, छप्पन भोग और फूलों की होली के माध्यम से श्रद्धालुओं ने चैतन्य महाप्रभु के अवतरण दिवस को यादगार बना दिया।1
- बुरा ना मानो होली है तुलसी कला गांव में होली के उपलक्ष में हर साल के भाती इस साल भी हरिकिर्तन पाठ 24 घंटे का ! प्रभु हरकीरतन पाठ में काफी लोग उपस्थित रहे जैसे गुड्डू पाण्डेय नेता महेंद्र पाण्डेय, ज्योतिर्मय पाण्डेय मधुकर पाण्डेय मुकेश पाण्डेय रितेश पांडे ओम पाण्डेय वेद मिश्रा अतुल मिश्रा डबलू पाण्डेय अजय तिवारी और भी गांव के संभ्रांत गणमान्य लोग! धन्यवाद न्यूज रिपोर्टर मुकेश पाण्डेय1
- Post by Rajesh pandey3
- भदोही जनपद के कलनुआ में नाली का मरम्मत करवाया जाना अति आवश्यक हैं लेकिन जिम्मेदार हैं बेखबर1
- Post by Shashank Tiwari NSUI Bhadohi2
- होली एकता और भाईचारे का प्रतीक पर्व है – विधायक विपुल दुबे ज्ञानपुर। विपुल दुबे ने होली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों एवं ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। अपने शुभकामना संदेश में विधायक श्री दुबे ने कहा कि होली रंगों, उमंग और उत्साह का पर्व है, जो समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार आपसी मतभेदों को भुलाकर गले मिलने और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। विधायक ने लोगों से अपील की कि वे होली का पर्व आपसी सद्भाव, शांति और भाईचारे के साथ मनाएं तथा समाज में सकारात्मक वातावरण बनाए रखें। उन्होंने कहा कि त्योहारों की असली खुशी तभी है जब सभी लोग मिलजुलकर हर्षोल्लास के साथ इसे मनाएं। विधायक ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तरोत्तर विकास की कामना करते हुए सभी नागरिकों के स्वस्थ एवं सुरक्षित रहने की प्रार्थना की।1
- आज कुछ समय के लिए क्षेत्र की जनता के पास जाकर डेंगूरपुर पक्का पुल के संबंध में बात किया और सांसद महोदय जी और बीजेपी के जनप्रतिनिधि के द्वारा किए गए प्रयासों को जनता से सुना जिससे कोनिया क्षेत्र जो कि काफी समय से पक्का पुल की मांग कर रही है जो कि अब धरातल पर पूर्ण होता दिख रहा है1