Shuru
Apke Nagar Ki App…
ससुराल में युवक की चाकू से गोदकर की हत्या, ताबड़तोड़ कई वार कर वारदात को दिया अंजाम प्रतापगढ़। ससुराल में युवक की चाकू से गोदकर की हत्या, ताबड़तोड़ कई वार कर वारदात को दिया अंजाम, ममेरे भाई दीपक ने विवाद होने पर टिंकू को मारा चाकू, सीएचसी कुंडा में चिकित्सकों ने टिंकू शुक्ला को मृत घोषित किया, सूचना पर ASP बृजनंदन राय, सीओ करिश्मा गुप्ता ने परिजनों से जानकारी ली, पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेज आरोपी की तलाश में जुटी, महेशगंज थाना के राजापुर गांव में हुई हत्या की वारदात, बाइट — सीओ सदर, करिश्मा गुप्ता,
Salman Khan "Journalist"
ससुराल में युवक की चाकू से गोदकर की हत्या, ताबड़तोड़ कई वार कर वारदात को दिया अंजाम प्रतापगढ़। ससुराल में युवक की चाकू से गोदकर की हत्या, ताबड़तोड़ कई वार कर वारदात को दिया अंजाम, ममेरे भाई दीपक ने विवाद होने पर टिंकू को मारा चाकू, सीएचसी कुंडा में चिकित्सकों ने टिंकू शुक्ला को मृत घोषित किया, सूचना पर ASP बृजनंदन राय, सीओ करिश्मा गुप्ता ने परिजनों से जानकारी ली, पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेज आरोपी की तलाश में जुटी, महेशगंज थाना के राजापुर गांव में हुई हत्या की वारदात, बाइट — सीओ सदर, करिश्मा गुप्ता,
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रतापगढ़ जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने नगर पालिका परिषद बेल्हा अन्तर्गत शुकुलपुर दहिलामऊ दक्षिणी में नगरवासियों के जल भराव की शिकायत का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार को तत्काल नाले चिन्हांकन करने के निर्देश दिये, साथ ही ईओ नगर पालिका परिषद बेल्हा राकेश कुमार को निर्देशित किया कि नाले की कच्ची खुदाई कराकर जल निकासी व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाये ताकि क्षेत्र में जमे पाने को तुरन्त निकाला जा सके। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि स्थायी समाधान के लिये नाले के पक्के निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार कराकर जल्द से जल्द शासन को भेजा जाये। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल स्थायी समाधान हेतु निर्देशित किया जिससे नागरिकों को राहत मिल सके और भविष्य में इस तरह की समस्या उत्पन्न न हो।1
- थाना फतनपुर पुलिस द्वारा “आत्महत्या के लिए उकसाना” के अभियोग से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त संदीप कुमार यादव उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध-इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने क्या कहा देखें।1
- बेटी से छेड़खानी की शिकायत पड़ी भारी मामला निकला जमीन कब्जेदारी विवाद, पुलिस ने दी सफाई सलोन,रायबरेली। सोशल मीडिया व कुछ माध्यमों पर प्रसारित “बेटी से छेड़खानी की शिकायत पड़ी भारी” प्रकरण को लेकर रायबरेली पुलिस ने स्थिति स्पष्ट की है। पुलिस के अनुसार मामला छेड़खानी का नहीं, बल्कि जमीन की कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद और मारपीट से संबंधित है। पुलिस ने बताया कि प्रथम पक्ष उर्मिला पत्नी ज्ञानचंद निवासी ग्राम कमालापुर थाना सलोन तथा द्वितीय पक्ष सीता परी पत्नी हरिश्चंद्र व हरिश्चंद्र पुत्र रामलखन यादव निवासी ग्राम कमालापुर थाना सलोन के बीच वन विभाग की जमीन पर कब्जेदारी को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। संबंधित भूमि को वन विभाग द्वारा पहले ही खाली कराया जा चुका था। इसी मामले में 31 मार्च 2026 को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के कुल दो लोगों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया था। पुलिस के मुताबिक 30 अप्रैल 2026 को दोनों पक्षों में उसी जमीन को लेकर फिर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें उर्मिला घायल हो गईं। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि छेड़खानी संबंधी लगाए जा रहे आरोप असत्य और निराधार हैं। थाना स्तर पर अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मेडिकल रिपोर्ट व तहरीर मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और किसी प्रकार की समस्या नहीं है।1
- रायबरेली - संदिग्ध हालत में दो लटकते हुए बरामद मिले। एक महिला और पुरुष का लटकता हुआ शव बरामद। हिला का शव घर के अंदर बरामद हुआ। वही एक युवक का पेड़ से लटकता हुआ शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आसपास के लोगों से पुलिस कर रही है मामले की पूछताछ। घटना के बाद से रेलकोच कारखाने के आलाअधिकारी पहुंचे मौके पर। मृतक की पहचान सुदामा के रूप में हुई है। मृतक महिला की पहचान मीरा देवी के रूप में हुई है। लालगंज कारखाने के आवासीय परिसर का मामला।3
- रानीगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन; पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सुनीं जन-समस्याएं शासन की मंशानुसार जन-समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु शनिवार को दिन में 10:30 बजे के आसपास तहसील रानीगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी द्वारा राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से जनसुनवाई की जा रही है। उपस्थित फरियादियों की शिकायतों को अत्यंत गंभीरता पूर्वक सुना जा रहा तथा पुलिस एवं राजस्व से संबंधित विभिन्न प्रकरणों का मौके पर ही अधिकारियों की उपस्थिति में निस्तारण सुनिश्चित किया गया। अधिकारियों ने शेष लंबित प्रकरणों के लिए संबंधित थाना प्रभारियों एवं राजस्व कर्मियों को कड़े निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए। क्षेत्राधिकारी रानीगंज व राजस्व विभाग के अधिकारिकयों द्वारा निर्देशित किया गया कि जन-समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर हो ताकि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित विवादों (विशेषकर भूमि विवाद) के निस्तारण हेतु संयुक्त टीमों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच कर विधिक समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया।1
- अमेठी तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक वरासत से जुड़े मामले में लापरवाही सामने आने पर जिलाधिकारी संजय चौहान ने कड़ा रुख अपनाया। शिकायत लेकर पहुंची एक बुजुर्ग महिला ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया कि वह पिछले कई महीनों से अपने पति की मृत्यु के बाद वरासत दर्ज कराने के लिए लेखपाल और कानूनगो के कार्यालयों के चक्कर काट रही है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। महिला ने बताया कि संबंधित अधिकारी लगातार टालमटोल कर रहे हैं, जिससे उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संपूर्ण समाधान दिवस में सीधे जिलाधिकारी के समक्ष अपनी पीड़ा रखने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया। जिलाधिकारी संजय चौहान ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित लेखपाल को फटकार लगाई और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए। उन्होंने उपजिलाधिकारी आशीष सिंह को निर्देशित किया कि मामले की विस्तृत जांच कर शीघ्र आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि वरासत जैसे संवेदनशील मामलों में अनावश्यक देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने एसडीएम और तहसीलदार को भी निर्देश दिए कि वृद्ध महिला को शीघ्र न्याय दिलाया जाए और यदि जांच में लेखपाल व कानूनगो दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस कार्रवाई से जहां प्रशासन की सक्रियता नजर आई, वहीं संपूर्ण समाधान दिवस में आए अन्य फरियादियों को भी उम्मीद जगी कि उनकी समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाएगा।1
- रामपुर-जिलााधिकारी और पुलिस अधिक्षक की अगुवाई में समाधान दिवस का आयोजन रामपुर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनता की समस्याओं के निदान को लेकर तहसील समाधान दिवस और थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है इसी क्रम में जनपद रामपुर की तहसील सदर सभागार में डीएम अजय कुमार द्विवेदी और एसपी सोमेंद्र मीणा की अगवाई में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। रामपुर जनपद की तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की कमान डीएम अजय कुमार द्विवेदी के हाथ में रही वही इस मौके पर एसपी सोमेंद्र मीणा ने भी इसमें शिरकत की है। कुल मिलाकर दो दर्जन से अधिक शिकायतों को दोनों ही वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा सुना गया जिनमें से कुछ शिकायत तो का मौके पर ही निसरण कराया गया है जबकि शेष समस्याओं के निदान के लिए मातहतो को निर्देशित किया गया है। संपूर्ण समाधान दिवस में ज्यादातर शिकायतें राजस्व एवं राशन कार्डों से संबंधित आई हैं। बाइट-अजय कुमार द्विवेदी/ डीएम रामपुर1
- आशुतोष पांडेय उर्फ राज पुत्र राजेश कुमार द्वारा सूचना दी गई कि ग्राम सभा जगदीशपुर रहवई, थाना कुंडा, जनपद प्रतापगढ़ में एक सांड सार्वजनिक कुएं में गिर गया है। सूचना पर थाना कुंडा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया तथा फायर सर्विस टीम को मौके पर बुलाकर संयुक्त प्रयास से सांड को सुरक्षित बाहर निकाला गया।1
- रायबरेली जनपद के डलमऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी का वक्तव्य1