मुंडन संस्कार में गए अधेड़ का तालाब में मिला शव,परिजनों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम। फतेहपुर जनपद के गाजीपुर थाना क्षेत्र के पखरौली निवासी सोहनलाल लोधी (55) बीते 16 अप्रैल को अपनी बहू सुनैना के ननिहाल जयराम का पुरवा (लोधीगंज) में मुंडन संस्कार में शामिल होने गए थे। वह अपनी बहू के पिता बालराज (निवासी उधन्नापुर) के साथ वहां पहुंचे थे। लेकिन समारोह के बाद वह घर वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद जब उनका पता नहीं चला तो दूसरे दिन 17 अप्रैल को परिजनों ने गाजीपुर थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। सोमवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के जयराम का पुरवा स्थित एक तालाब में सोहनलाल का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराने के बाद मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों ने मौत की वजह संदिग्ध मानते हुए और कार्रवाई की मांग को लेकर पखरौली चौराहे बहुआ गाजीपुर मार्ग में शव रखकर सड़क जाम कर दिया। जाम की खबर मिलते ही गाजीपुर थाना पुलिस, ललौली पुलिस और डायल 112 की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बीच पुलिस अधिकारियों और परिजनों के बीच तीखी झड़प भी हुई। हंगामे की सूचना मिलते ही सीओ सिटी वीर सिंह और सदर कोतवाल हेमंत कुमार मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए परिजनों को आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजनो और ग्रामीणों ने जाम खोला। जाम खुलने के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करते हुए और तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मृतक सोहनलाल का अंतिम संस्कार कराया गया। सीओ सिटी वीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जाएगी।

- रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र के प्रेमराजपुर चकपचखरा गांव में दबंगई का मामला सामने आया है। यहां के निवासी शिवराज कोटेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक निजी स्कूल के ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हमले में ड्राइवर शीतला प्रसाद (निवासी पुरई का पुरवा) को गंभीर चोटें आई हैं। घायल अवस्था में पीड़ित थाने पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल ड्राइवर को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का आरोप है कि शिवराज कोटेदार आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता रहता है। इस बार विवाद जमीन की बिक्री में कमीशन को लेकर हुआ, जिस पर आरोपी ने हमला कर दिया। थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by JSB NEWS UP1
- Post by RN Vishwkarma1
- Post by Kuldeep1
- hamare gav rod mare mohalle me pani pareshani hame mohalle me nala bharne se qharo mein pani qhusne lagta hain or hamari bagheta se semaini rod ki halat bahot khasta hain parshasan koi kam nhi kar rha hain5
- Post by Amar Singh patel1
- बबेरू को कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत उमरहनी गांव के पास का है। जहां आज मंगलवार की दोपहर बाइक सवार आशुतोष पुत्र अर्जुन उम्र 18 वर्ष निवासी कमासिन व राम सुहावन पुत्र भूषण प्रसाद उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी देव खेड़ा थाना बदौसा यह शादी समारोह से वापस बाइक द्वारा कमासिन जा रहे थे तभी तेज रफ्तार बाइक सवार दोपहर करीब ढाई बजे उमरहनी गांव के पास विद्युत खंबे से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वार दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।1
- Post by RN Vishwkarma1
- Post by Babloo Lodhi press1